Jailer 2 Trailer Review – साउथ सिनेमा के सुपर स्टार यानि रजनीकांत की फिल्में जब भी आती हैं तो सुर्खियां ज़रूर बटोरती हैं और जब भी वो परदे पर आते हैं तो सिनेमा हॉल सीटियों और तालियों से गूंज उठता हैं | साल 2023 में आई थी जेलर और फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया था और बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था उसे आखिर कोई कैसे भूल सकता हैं अब एक बार फिर उसी ब्लॉकबस्टर का दूसरा पार्ट “Jailer 2 ” आनेवाली हैं जिसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं | तो आज के इस पोस्ट में इसी के बारे में बात करेंगे और Review करेंगे इसके ट्रेलर का |
अभी पिछले हप्ते ही इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज़ किया हैं और अब लोग जानना चाहते हैं की इस बार मुथुवेल पंडियन इस बार क्या धमाल मचने वाले हैं तो चलिए जानते हैं कैसी हैं फिल्म और इस फिल्म से इस बार लोगों की क्या उम्मीद हैं |
सादगी के अंदर छुपा हैं ख़ौफ़नाक अंदाज़
बात करे ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत बहुत ही शांत माहौल से होती हैं मुथुवेल पांडियन यानि की रजनीकांत सर एक बार फिर से सीधे साधे रिटायर अफसर के रूप में दिखाई देते हैं और यही नेल्सन दिलीप कुमार की सबसे बड़ी खासियत हैं – तूफ़ान आने से पहले का सन्नाटा
लेक़िन जैसे अनिरुध का बैकग्राउंड म्यूजिक बजना शुरू होता हैं तो रजनीकांत का वही सिग्नेचर स्वैग एक बार फिर से देखने को मिलता हैं आँखों पर चश्मा चढाने का वही अंदाज़, हलकी मुस्कान के साथ एक ही झटके में सामने वाले का काम तमाम कर देना, और थलाइवा का इसी स्टाइल का लोग कायल हैं |
कहानी और स्टारकास्ट – इस बड़ा मुक़ाबला बहुत बड़ा हैं
2023 में आई केलर में हमने देखा था की कैसे एक शांत पिता अपने बेटे को बचने के लिए पुरे अंडरवर्ल्ड से भीड़ जाता हैं लेकिन इस बार मुक़ाबले और ज़्यादा बड़ा होने वाला हैं | जेलर २ में इस बार और खतरनाक रूप देखने को मिलने वाला हैं और लोग भी ट्रेलर देखने के बाद बहुत एक्ससिटेड हैं इस बार का महा मुक़ाबला देखने के लिए | इस ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण यही हैं कि रजनीकांत का किरदार उनके उम्र से नहीं बल्कि उनके अंदाज़ और स्क्रीन प्रजेंस से दर्शको को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करता हैं |
इस बार रजनीकांत के साथ साथ मोहनलाल , जैकी श्रॉफ , मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और एस. जे. सूर्या जैसे कलाकारों की मौजूदगी फिल्म के स्केल को और बड़ा और आकर्षक बनाता हैं | लेकिन अब देखना होगा होगए की निर्देशक नेल्शन कुमार इस बार कैसे सभी कलाकारों को फिल्म में कैसे जगह देते हैं | क्योंकि इतने बड़े बड़े कलाकारों को केवल एक फ्रेम में दिखाना ही काफ़ी नहीं होता हैं बल्कि फिल्म की कहानी पर उनका क्या असर होता हैं |
इन्हें भी पढ़ें – 2025 की सबसे बड़ी फ़िल्म “रामायण” में रणबीर कपूर, यश, साईं पल्लवी करेंगे मॉडर्न महायुद्ध
फ़िल्म का एक्शन
ट्रेलर देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता हैं की इस बार टाइगर मुथुवेल को एक बड़े ही आपराधिक नेटवर्क से सामना करने वाले हैं वही कहानी में परिवार की सुरक्षा और ख़तरनाक अपराधियों के ख़िलाफ़ लड़ाई भी अहम् भूमिका निभानेवाली हैं | वही एक्शन के मामले में फिल्म को एक बड़े स्केल पर बनाया गया हैं हालांकि ट्रेलर से ही फिल्म की पूरी कहानी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हैं और अब नेल्शन की असली परीक्षा ये हैं की एक्शन के साथ साथ स्क्रीनप्ले में ट्विस्ट देखने को मिलते हैं या नहीं |
अनिरुद्ध का म्यूजिक बैकग्राउंड स्कोर
रजनीकांत के एंट्री के साथ अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक कॉम्बिनेशन मज़ेदार हैं पहले पार्ट में भी म्यूजिक ने ज़बरदस्त रोल प्ले किया था ठीक उसी प्रकार अब दूसरे पार्ट में भी वैसा ही दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला हैं लेक़िन किसी भी फिल्म के लिए केवल म्यूजिक का दमदार होना ही काफ़ी नहीं होता हैं साथ में कहानी और स्क्रीनप्ले का भी ज़बरदस्त और तालमेल होना ज़रूरी होता हैं |
🎧 थिएटर वाला असली BGM एक्सपीरियंस चाहिए?
अगर आप भी ‘जेलर 2’ के अनिरुद्ध रविचंदर वाले पावरफुल BGM और हुकुम के बेस (Bass) का असली मज़ा लेना चाहते हैं, तो इन बेस्ट Noise Cancelling Headphones को चेक करें और मूवी का हर बीट महसूस करें!
Disclosure: यह पोस्ट अमेज़न एफिलिएट (Amazon Affiliate) लिंक से जुड़ी है। यदि आप दिए गए लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो हमें इसके बदले में एक छोटा कमीशन मिलता है (आपके लिए इसकी कोई अतिरिक्त कीमत नहीं होती है)। यह हमारे ब्लॉग को चलाने में मदद करता है। धन्यवाद!
क्या जेलर 2 पहले पार्ट का रिकॉड तोड़ पायेगी ?
अब सबसे बड़ा सवाल हैं कि क्या जेलर 2 पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी ? हालांकि रजनीकांत के पास ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग हैं साथ में मोहनलाल, मिथुन , और जैकी श्रॉफ की एंट्री भी इस बार फ़िल्म के स्केल और और बड़ा बनती हैं साथ ही अनिरुद्ध का म्यूजिक, इन सबको देखते हुए ऐसा लगता हैं की इस बार जेलर २ पहले पार्ट से भी ज़्यादा धमाल करने वाली हैं | लेक़िन बॉक्सऑफिस पर अब ये फ़िल्म क्या धमाल करती हैं उसके लिए बस थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा |
मेरी राय
हालांकि रजनीकांत बहुत बड़े स्टार हैं और उनके फिल्म से उम्मीद करना ही चाहिए,लकिन लेकिन जिस तरह से ट्रेलर में दिखाया गया हैं उस लिहाज़ से कह सकते हैं की फ़िल्म इस बार पहले पार्ट के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ेगी क्योंकि पब्लिक भी इस बार पुराने कहानी को आगे देखने के लिए बेताब हैं | अगर आप रजनीकांत के फैन हैं, तो आपको यह पूछने की भी जरूरत नहीं है—आप थिएटर की पहली लाइन में होंगे! लेकिन अगर आप सिर्फ एक अच्छी, एंटरटेनिंग और पावर-पैक मास-मसाला फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो ‘जेलर 2’ आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती हैं |
यह ट्रेलर वादा करता है कि सिनेमाघरों में एक बार फिर सीटियां बजेंगी, नोट उड़ेंगे और ‘हुकुम’ का जलवा कायम रहेगा!आपको क्या लगता हैं अपनी राय ज़रूर कमेंट करें |
इसी तरह के Review और बॉलीवुड करियर से जुड़े जानकारी के लिए आप Bollywood Help Center के साथ जुड़ सकते हैं और कोई भी सलाह या सुझाव हो तो आप हमारे Instagram पर भी भेज सकते हैं |
क्या आप भी ‘थलाइवा’ रजनीकांत की तरह एक्टिंग दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं?
अगर आपका भी सपना बॉलीवुड या साउथ सिनेमा में एंट्री लेने का है, तो हमारे ये खास करियर गाइड जरूर पढ़ें:
📌 भारत के टॉप 10 एक्टिंग स्कूल
