Bollywood Mumbai Travel Guide: मुंबई के किसी भी कोने से बॉलीवुड के फेमस प्लेसेज़ तक कैसे पहुँचें ?

Ravi u. Yadav

Mumbai केवल आर्थिक राजधानी नही हैं ये बॉलीवुड का हार्ट भी हैं यहाँ बॉलीवुड हैं जहाँ हर साल हजारों फिल्में अलग अलग भाषा में बनाई जाती हैं । हर साल हजारों देश विदेश से लोग आते हैं कोई यहाँ घूमने आता हैं तो कोई अपने  पसंदीदा स्टार्स के एक झलक पाने के लिए आते हैं। आज इस पोस्ट में Bollywood Famous Place के बारे में जानेगे और वहाँ कैसे पहुँच सकते हैं ?

बॉलीवुड में  बहुत सारे नवयुवक यहाँ अपना करियर बनाने के लिए भारत के अलग शहरों से आते हैं बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए। लेक़िन मुम्बई में पहली बार आनेवालों के लिए एक जगह से दूसरे जगह पहुँचना आसान नही होता हैं। तो आज के इस पोस्ट में बात करेंगे और जानेगे की मुम्बई के किसी भी कोने से बॉलीवुड के फ़ेमस स्थानों पर कैसे पहुँच सकते हो, अगर आप पहली बार मुम्बई आये हो।

1.Film City (चित्रनगरी) गोरेगांव

फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट में स्थित है यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास है और यहां पहुंचना भी बहुत आसान है क्योंकि कनेक्टिविटी बहुत बढ़िया हैं आप ट्रेन, बस, ऑटो, टैक्सी, या ओला उबर किसी से पहुँच सकते हो।

विरार से चर्चगेट कही से आना हो – अगर आप वेस्टर्न लाइन में रहते हो, वेस्टर्न लाइन चर्चगेट से विराट तक को कहते हैं अगर आप इसमें कहीं भी रहते हो तो आप ट्रेन पकड़ के गोरेगांव स्टेशन उतार सकते हो,और वहां से आपको टैक्सी या ऑटो से मात्र 15 से 20 मिनट में आप पहुंच सकते हो साथ ही आप स्टेशन से उतरोगे गोरेगांव ईस्ट में बेस्ट बस का डिपो हैं वहां से आपको बस 341 नंबर की भी आसानी से मिल जाएगी जो मात्र 15 से 20 रुपए के आसपास पहुँचा देगी।

साउथ मुम्बई चर्चगेट या कोलाबा से – वहीं अगर आप साउथ मुंबई चर्चगेट या कोलाबा साइड रहते हो तो आप वेस्टर्न लाइन की जो लोकल ट्रेन है पकड़ सकते हो जो कि आपको एक से डेढ़ घंटे लगेंगे और आप आराम से गोरेगांव स्टेशन पहुंच सकते हो। ये लोकल ट्रेनें हर 3 मिनट के अंतराल पर चलती हैं ।

बांद्रा से -साथ ही  अगर आप बांद्रा से आना चाहते हो तो आप डायरेक्ट ऑटो पकड़ सकते हो या फिर ओला उबर कुछ भी हायर कर सकते हो जो की 30 से 40 मिनट में आपको गोरेगांव स्टेशन के आसपास और एक घंटे में गोरेगांव फिल्म सिटी तक छोड़ देगी।

आप मुम्बई में कही से आना चाहते हो सबसे पहले आप गोरेगांव स्टेशन आ जाओ वहां से आप 20 मिनट में पहुँच सकते हो।

एयरपोर्ट से: सबसे नज़दीक, सिर्फ 20-25 मिनट कैब से
टिप: यहाँ जाने से पहले गाइडेड टूर बुक करना ज़रूरी है, बिना बुकिंग के अंदर एंट्री नहीं मिलती।

इन्हें भी जाने – भारत की सबसे लोकप्रिय शूटिंग लोकेशन: Top Ten Shooting Location in India

Bollywood famous place Bandra Mumbai

2.मन्नत (शाहरुख खान का घर)

शाहरुख खान का घर– बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का घर बांद्रा बैंडस्टैंड कार्टर रोड के पास हैं।

कैसे पहुँचे–  यहाँ आप वेस्टर लाइन की ट्रेन पकड़ के बांद्रा स्टेशन उतर सकते हो, और वहाँ से ऑटो से 10 मिनट में पहुँच सकते हो।

अंधेरी/गोरेगांव से: वेस्टर्न लाइन लोकल, बांद्रा स्टेशन तक 15-20 मिनट वहाँ से ऑटो 10 मिनट।
मेट्रो से: अगर आप घाटकोपर या पश्चिमी उपनगर में हैं तो मेट्रो लाइन 2A से बांद्रा तक आ सकते हैं।
टिप: शाम के वक्त बाहर से फोटो लेने वालों की भीड़ रहती है, सुबह जल्दी जाना बेहतर रहेगा।

3. बैंडस्टैंड-कार्टर रोड सेलिब्रिटी वॉक, बांद्रा

कैसे पहुँचे:
कहीं से भी: बांद्रा स्टेशन तक लोकल, वहाँ से 10-15 मिनट पैदल या ऑटो
सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट भी इसी इलाके में हैं हालांकि अब उन्होंने हाल ही में अपना घर बदल दिया हैं।

4. यशराज स्टूडियो, अंधेरी

कहाँ है: अंधेरी वेस्ट में स्तिथ हैं फ़न रिपब्लिक के पास
कैसे पहुँचे:
आप कही से भी आना चाहते हो तो वेस्टर्न लाइन पर अंधेरी स्टेशन उतर सकते हैं वहाँ से  फिर ऑटो से 10 मिनट में पहुँच सकते हो।
एयरपोर्ट से: 15-20 मिनट में कैब से पहुँच सकते हैं।

5. मेहबूब स्टूडियो, बांद्रा

कहाँ है: बांद्रा वेस्ट, हिल रोड के पास
कैसे पहुँचे:
बांद्रा स्टेशन से ऑटो/पैदल, 10 मिनट के अंदर

6. मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया

बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में दिखी ये जगहें साउथ मुंबई में हैं। या बहुत ही फ़ेमस जगह हैं यहाँ अगर आप रात को देखेंगे तो बहुत अद्भुत नज़ारा दिखाई देगा। इसलिए इसे Queens Neckless भी कहा जाता हैं।

कैसे पहुँचे:

CST स्टेशन (सेंट्रल लाइन) से गेटवे ऑफ इंडिया 15-20 मिनट टैक्सी से

इन्हें भी पढ़ेंकिसी भी सेलेब्रिटीज़ को कांटेक्ट कैसे करें और अपनी बात वहां तक कैसे पहुँचाये ?

7. पृथ्वी थियेटर – Actors के लिए Important Place

यह बहुत ही फेमस थिएटर है और यह जुहू में स्थित है आप कहीं से भी आना चाहते हो तो आप सिंपल अंधेरी स्टेशन उतर सकते हो या फिर विले पार्ले स्टेशन उतर सकते हो वहां से आप ऑटो से आप 15 से 20 मिनट में अगर ट्रैफिक कम हो तो 15 मिनट बहुत है आप वहां आसानी से पहुंच सकते हो और किराया आपका लगभग ₹100 ऑटो से और अगर आप बस से जाना चाहते हो तो 10 से ₹15 में आप आसानी से पहुंच सकते हो।

8. प्रतीक्षा और जलसा ( अमिताभ का घर )

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी जुहू में ही रहते हैं उनका दो घर है रोड नंबर 10 पर एक प्रतीक्षा एक कॉर्नर पर है और दूसरा चौपाटी की तरफ बढ़ेंगे तो वहां पर आपको जलसा है यह दोनों पृथ्वी थिएटर के आसपास ही है तो आप आसानी से बस ऑटो से पहुँच सकते हो।

विले पार्ले या फिर अंधेरी स्टेशन नजदीकी स्टेशन है जहां से आप आसानी से पहुंच सकते हो यह मुश्किल से 10 से 15 मिनट लगता हैं।

नोट – अमिताभ बच्चन रविवार को अपने जलसा के बाहर आते हैं अपने फैंस से मिलने के लिए।

Amitabh Bachchan’s House

इन्हें भी जाने Bollywood में Career बनाने के लिए शुरुआत कहाँ से करें? Beginners के लिए Complete Guide

9. फ़ेमस ऑडिशन प्लेस (श्री जो होटल)

जैसा कि हम बॉलीवुड के बारे में बात कर रहे हैं तो यहां पर बहुत सारे लड़के लड़कियां आते हैं जो बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और अगर आप ऑडिशन प्लेस ढूंढना चाहते हो तो, सबसे ज्यादा जो ऑडिशन होता है वह अंधेरी वेस्ट में होता हैं।

आप श्रीजी होटल के ऊपर और उसके आसपास बहुत सारे ऑडिशंस होते रहते हैं और यहाँ आप अंधेरी से बस के द्वारा या ऑटो से पहुँच सकते हो, किराया ऑटो से लगभग 60 से 70 रुपया जो भी मीटर से होगा। या आप बस से भी आ सकते हो, अंधेरी से 235 नंबर की बस डायरेक्ट आती हैं वैसे और भी बस आती हैं लेक़िन वो एडजस्ट लोकेशन पर नही जाती। या फिर आप जोगेश्वरी स्टेशन से शेयरिंग ऑटो से 15 रुपये में पहुँच सकते हो।

10. आराम नगर ( ऑडिशन प्लेस )

दूसरा सबसे ज्यादा जो ऑडिशंस होता है वह होता हैं आराम नगर पार्ट वन और पार्ट 2 में। वहीं अगर आप आराम नगर पहुंचाना चाहते हो तो आप डायरेक्ट अंधेरी से बस भी ले सकते हो या फिर ऑटो ले सकते हो बस का किराया मैक्स ₹20 होगा और अगर आप ऑटो से जाना चाहते हो या फिर ओला उबर करते हो तो 100 से 150 रुपए के आसपास आएगा। ये दोनों जगह काफी फेमस है ऑडिशंस के लिए।

मेरा अनुभव –

मैं मुंबई में ही रहता हूं मैं आपको बता दूं कि मुंबई में बहुत सारे ऐसे प्लेस जहां पर शूटिंग होती है फिल्म सिटी के बारे में मैंने आपको बताया बड़े-बड़े जो स्टार्ट होते हैं उनके बारे में खासकर मैं बांद्रा के बारे में बताया जहा सलमान खान और शाहरुख खान रहते हैं ।

अमिताभ बच्चन जहां रहते हैं जुहू में उनके बारे में बताया है ऐसे बहुत सारे जगह हैं जहां आप जाना चाहते हो जा सकते हो, शूटिंग देखने के लिए या किसी स्टार को देखने के लिए। आप कहीं भी मुंबई में पहुंचाना चाहते तो मेरा जो अनुभव कहता है आप सिंपल पहले यह पता करो वो लोकेशन जहाँ आप जाना चाहते हो,किस स्टेशन के अंतर्गत आता हैं।

पहले उस स्टेशन पर पहुंचे फिर आप ऑटो पकड़ लो या फिर सिंपल अगर आप कम बजट में जाना चाहते तो हर जगह के लिए बस जाती है आप बस पकड़ सकते हो या फिर एक और तरीका है कि आप पूरे दिन भर का बस का पास ले लो, तो आप किसी भी बस में चढ़ सकते हो पूरे मुंबई दिनभर आप घूम सकते हो।

यह बहुत सस्ता होता है अगर आप नए हो तो और एक बात और आज के जमाने में सोशल मीडिया है आपके पास जीपीएस है आप आसानी से पूछ सकते हो, गूगल से पूछ सकते हो, और वैसे भी आप किसी भी इंसान से पूछो तो आपको मोस्टली सब लोग बात ही देंगे कौन चीज कहां पर है तो यह बहुत आसान हैं मुंबई का ट्रैवलिंग पूरे भारत में सबसे बेहतरीन ट्रैवलिंग मुंबई का ही है क्योंकि यहां पर हर जगह रात के 2:00 बजे भी आपको ऑटो टैक्सी जरूर मिल जाता हैं।

उम्मीद करता हूँ इस पोस्ट से आपको Bollywood Famous Place को समझने में बहुत आसानी होगी। अगर कोई की सवाल या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भेज सकते हो।

Share This Article
Leave a comment