आपने सुना होगा, प्यार और जंग में सबकुछ जायज़ होता हैं लेक़िन आज के ज़माने में इसमें एक चीज़ और जोड़ देना चाहिए। सिनेमा का सबसे बड़ा क्लैश। जी हाँ आज के इस पोस्ट में इसी पर बात करेंगे, Ramayan vs Sprit Clash
18 अक्टूबर को साउथ के फ़ेमस और Animal फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने X पर अपने पोस्ट से धमाका कर दिया हैं और सबको सोचने पर मजबूर कर दिया हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने प्रभास अन्ना के फैंस को राम-राम करके एक नया पोस्टर थमाया, और दूसरे पोस्ट में रख दी रिलीज डेट—दिवाली 2027: स्पिरिट!
यानी कि उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से प्रभास स्टारर फ़िल्म स्प्रिट के रिलीज़ डेट की सूचना दे दी हैं। यानी कि जिस डेट पर भारत की सबसे बड़ी फ़िल्म रामायण ने अपना रुमाल पहले से रख दिया था अब उसी सीट पर अब वांगा ने भी अपनी फ़िल्म स्प्रिट को उतारने का फ़ैसला कर दिया हैं। तो क्या अगले दीपावली पर हो सकती हैं भारतीय सिनेमा का महा क्लैश।
या फ़िर ये एक पब्लिसिटी स्टंट भर हैं तो आइए जानते हैं वाक़ई में सच क्या हैं क्या ये महासंग्राम ज़ारी रहेगा, या फ़िर इसमें कोई बदलाव किया जानेवाला हैं। वैसे आपकी क्या राय हैं अगर दोनों साथ रिलीज़ होती हैं तो किसको ज़्यादा नुक़सान हो सकता हैं।
आख़िर वांगा ने मार्च के बदले अक्टूबर में रिलीज़ को क्यों शिफ़्ट किया हैं
भाई पहले संदीप रेड्डी ने मार्च 2027 का टाइम फाइनल किया था लेक़िन अचानक उन्होंने इस टाइम को बढ़कर अक्टूबर क्यों कर दिया- क्योंकि उन्होंने कहा था कि उनको स्प्रिट के रिलीज़ के लिए एक डेडिकेटेड स्लॉट चाहिए लेक़िन अब इतना बड़ा बदलाव का मुख्य कारण क्या हैं ।
दरअसल बात ये है कि प्रभास की स्पिरिट जो पहले 5 मार्च 2027 को आने वाली थी। लेकिन तेलुगु वेबसाइट्स की रिपोर्ट कहती है कि प्रभास की दूसरी फिल्म ‘फौजी’ थोड़ी लेट हो गई है। प्रोड्यूसर्स ओटीटी से मोटी कमाई के चक्कर में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते—क्योंकि ओटीटी से भी तो तगड़ा माल बनता है! इसलिए फौजी पहले आएगी और स्पिरिट थोड़ा इंतज़ार करेगी।
इसके बाद निर्देशक वांगा का काम करने का स्टाइल भी सबसे अनोखा हैं 2026 कि एक रिपोर्ट की माने तो वो महीने में 5 दिन शूटिंग करते हैं और फिर पूरे महीने का ब्रेक। हालांकि ऐसा भी नही हैं कि इस ब्रेक में वो केवल चील मारते हैं वो इस टाइम पे फुटेज का रिव्यु करते हैं VFX की प्लानिंग करते हैं लेक़िन इस परफेक्शन के चक्कर में टाइमलाइन की बैंड बज जाती हैं।
रामायण – असली ट्विस्ट
क्या वाक़ई में “रामायण पार्ट 2” अगले साल दीपावली पर ही रिलीज़ होगी ? हालांकि इसके चांस ठीक वैसा ही हैं जैसे कि हम मंडे को जिम जायेगे और फ़िर गुलाटी मार देते हैं।
इस बात का इतिहास गवाह है कि किसी भी मैसिव पैन-इंडिया फ्रेंचाइजी ने 1 साल के अंदर बैक-टू-बैक दो पार्ट्स रिलीज नहीं किए हैं। बाहुबली को 2 साल लगे, केजीएफ को 4 साल, पुष्पा को 3 साल लगे!
ऊपर से, ‘आदिपुरुष’ के कांड के बाद नमित मल्होत्रा और डीएनजी (DNEG) वीएफएक्स के मामले में 0.01% का भी रिस्क नहीं लेना चाहते। पार्ट 2 पूरी तरह ‘युद्धकांड’ यानी वॉर ऑफ लंका पर बेस्ड है—हजारों वानर सेना, लंका दहन और मिथिकल क्रिएचर्स! अगर वीएफएक्स वालों ने 6 महीने और मांग लिए, तो नितेश तिवारी तुरंत हाथ जोड़ लेंगे।
जहाँ तक मेरा ख़ुद का अनुमान हैं रामायण पार्ट 2 शायद ही अगले साल दीवाली पर रिलीज़ हो, क्योंकि अगर रिलीज़ हुई भी तो फ़िल्म को क्लैश के कारण नुक़सान पहुँच सकता हैं।
दूसरी बात पहले पार्ट के बाद जनता का कैसा रिव्यु आता हैं उसपर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा, क्योंकि अगर जनता को कोई ख़ास करैक्टर पसंद आया तो मेकर्स ज़रूर स्क्रिट में चेज़ करके उस पात्र पर ज़रूर काम करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
इसलिए भले ही इंडिया टुडे की रिपोर्ट में रणबीर कपूर ने बोला हो कि पार्ट 2 की 50% शूटिंग हो चुकी है, पर इतनी बड़ी एपिक फिल्म को डेढ़ से दो साल का ब्रीथिंग स्पेस चाहिए ही चाहिए!”
अगर रामायण पार्ट 2 और स्प्रिट एक साथ रिलीज़ होती हैं तो क्या होगा
चलो मान लेते हैं अगर कोई समझौता नही हुआ और दोनों फिल्में एक साथ एक ही दिन रिलीज़ हो गई तो क्या होगा ? तो ये तो तय हैं कि बॉक्सऑफिस पर घमासान ज़रूर होगा। क्योंकि दीपावली का मौसम होगा, लोगों के जेब मे पैसा होगा, लेक़िन थियेटर में हॉउसफुल का बोर्ड लगा होगा, और दो बड़े हाथी एक साथ अखाड़े में उतरेगा तो थियेटर पर आलम होगा, वो ज़रूर देखने लायक होगा।
- रामायण के पास फैमिली, रिलीजियस सेंटीमेंट्स और उस मेगा-स्केल की ताकत है जो हर जनरेशन को खींच लाएगी।
- दूसरी तरफ, स्पिरिट के पास प्रभास की वो खतरनाक पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग और वांगा का ‘मास अपील’ ब्रांड है, जो थिएटर की कुर्सियां उखाड़ने के लिए काफी है।
अब सवाल ये हैं कि किसका नुक़सान ज़्यादा होगा? प्रोड्यूसर्स का! जो फिल्म अकेले दम पर 150-200 करोड़ की ओपनिंग ले सकती थी, वो क्लैश की वजह से 80-100 करोड़ पर सिमट जाएगी। लाइफटाइम कलेक्शन में भी 30 से 40% का तगड़ा डेंट पड़ना पक्का है, क्योंकि जनता के पास भी दो-दो टिकट खरीदने के लिए उतने पैसे थोड़ी हैं!”
एनिमल पार्क की आगाज़
अब मजे की बात यह है कि फरवरी 2026 में वांगा ने कहा था कि स्पिरिट खत्म करने के बाद वो ‘एनिमल पार्क’ पर भी काम शुरू करेंगे, और रणबीर कपूर भी उस सीक्वल के लिए बेताब हैं। अब चूँकि रणबीर रामायण में भी हैं और वांगा के साथ एनिमल पार्क भी करना है, तो भाई एक बात तो पक्की है—वांगा ने ये डेट अकेले डिसाइड नहीं की होगी, रणबीर से पूरी गुफ्तगू करने के बाद ही यह ‘मास्टरस्ट्रोक’ चला होगा!
फिलहाल, पिक्चर अभी बाकी है। आपको क्या लगता है, अगर ये क्लैश हुआ, तो कौन जीतेगा—राम भक्त या वांगा का खूंखार कॉप? नीचे कमेंट्स में लिखकर बताओ!
और हाँ, ऐसी ही धांसू और मजेदार रिसर्च वाली जानकारी के लिए Bollywood Help Center को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलना। मिलता हूँ आपसे अगली पोस्ट में, तब तक के लिए जय हिंद।
हाँ अगर आपको इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भी अपनी राय भेज सकते हो।
