क्या आज के ज़माने में Film Promotion Budget फ़िल्म के Budget से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है?

ravi

एक जमाना था कि किसी भी फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा आधार कहानी स्टार कास्ट डायरेक्शन और मेकिंग हुआ करता था लेकिन आज के जमाने में एक नया चीज और जुड़ गया है वह है Film Promotion Budget इसके बिना फिल्म की सफलता को लेकर संशय बना रहता है।

अब आज के समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक शानदार फिल्म अपने दम पर सुपरहिट हो सकती है या उसे दशकों तक पहुंचाने के लिए भारी भरकम बजट यानी मार्केटिंग करने की जरूरत पड़ती है कई फिल्म विशेषज्ञ का मानना यह है कि आज के समय में मार्केटिंग सिर्फ एक सहायक  साधन नहीं है बल्कि यह फिल्म की सफलता का मुख आधार बन चुका हैं।

आज हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं और जानेंगे कि किसी भी बड़ी फिल्म की सफलता या छोटी फिल्म की सफलता किस बात पर सबसे ज्यादा निर्भर करती हैं, वैसे भी आज के जमाने में चाहे कुछ भी हो जाए कितना भी मार्केटिंग कर लो अगर कंटेंट में दम ना हो तो फिल्में हिट नहीं होती है

वहीं अगर कंटेंट में दम हो और कोई स्टार कास्ट न भी हो तो भी फिल्में सुपरहिट हो जाती है अगर आपके कंटेंट में दम है आपके पास स्टार कास्ट है और अपने प्रमोशन भी कर दिया तो और बेहतर यानी कि सोने पर सुहागा बन जाएगा ।

अगर आपने प्रमोशन नहीं किया आपका कंटेंट बढ़िया है आपके पास स्टार कास्ट भी हैं सब कुछ होने के बावजूद अगर पब्लिक को फिल्मों के बारे में नहीं जानकारी है कि कौन सी फिल्म आ रही है कैसी है फिल्म तो फिर आपको ज्यादातर वो सफलता नहीं मिलती है जिसकी आप उम्मीद करते हैं।

आख़िर Film Promotion Budget क्या होता हैं

अगर बात करें फिल्म प्रमोशन बजट के अंतर्गत क्या-क्या काम होता है तो उसका लिस्ट में आपको नीचे दे रहा हूं यह सारे काम, किसी भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किया जाता हैं।

  • ट्रेलर लॉन्च
  • सोशल मीडिया कैंपेन
  • टीवी विज्ञापन
  • यूट्यूब प्रमोशन
  • इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • शहर-शहर जाकर फिल्म प्रमोशन
  • आउटडोर विज्ञापन

कई बार यह खर्च करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है। वही आजकल ये काफी ज़रूरी भी हो गया हैं आपकी फिल्म छोटी हो या बड़ी हो आपको ये सरे काम करने बहुत ही ज़रूरी हैं तभी आपकी फिल्म की जानकरी लोगो तक पहुँचती हैं और लोग फिल्म देखने के लिए थियेटर तक पहुँचती हैं |

Also Know ThisHow to make any film budget, Budget Breakdown

आज पब्लिक Attention बहुत ही ज़रूरी हैं

आज हर हफ्ते नई-नई फिल्में अलग-अलग वेब सीरीज यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट हर दिन रिलीज हो रहे हैं दर्शकों के पास देखने के लिए काफी सारे ऑप्शंस है ऐसे में यदि आपकी फिल्म के बारे में लोगों को पता ही नहीं चलेगा तो कंटेंट में चाहे कितना भी दम हो कितना भी बढ़िया कंटेंट हो, पब्लिक थिएटर तक कैसे पहुंचेगी और इसी के लिए आज दर्शकों का ध्यान खींचने बहुत जरूरी है और यह है पहला स्टेप फिल्म प्रमोशन का।

बड़ी फिल्मों का मार्केटिंग बजट करोड़ो में होता हैं

आज कई बड़ी फिल्मों का प्रमोशन बजट की बात करें आज अगर हम बात करें कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के प्रमोशन बजट का तो इनका बजट 10 करोड़ से लेकर 100 करोड़ तक पहुंच जाता हैं।

वह आज फिल्म रिलीज होने से महीनों पहले ही टीजर रिलीज करते हैं ट्रेलर को ट्रेंड कराया जाता है यानी की ट्रेलर को ट्रेनिंग बनाया जाता है वही सोशल मीडिया पर किसी # को ट्रेनिंग बनाया जाता है, कई सारे बड़े-बड़े जो स्टार्ट होते हैं उनसे इंटरव्यू लिया जाता है, फैन इवेंट आयोजित किया जाता है जिसके कारण लोगों तक एक उत्सुकता यानी कि Curiousity  पैदा करता है कि यह फिल्म कैसी है और उसके बाद ही लोग फिल्म देखने थियेटर तक पहुचते हैं।

Bollywood film promotion budget marketing strategy and digital promotion campaign

क्या मार्केटिंग के बदौलत ख़राब फ़िल्म भी चल सकती हैं

अब एक बड़ा ही दिलचस्प सवाल यह उठता है कि अगर प्रमोशन के बदलत किसी फिल्म को प्रॉफिटेबल बनाया जा सकता है तो क्या यह पॉसिबल है की प्रमोशन के बदलत किसी खराब फिल्म को जिसका कंटेंट बढ़िया नहीं है उससे भी आप प्रॉफिटेबल या हिट बनाया जा सकता है।

इन्हे भी पढ़ेंक्या होता हैं फिल्म Setelliate Right और कैसे होती हैं करोडो की कमाई ?

इसका सीधा सा यह जवाब है कि अगर आपके कंटेंट में दम नहीं है आप कितना भी प्रमोशन कर लो तो ज्यादा से ज्यादा फर्स्ट वीक ओपनिंग आपको अच्छी मिल सकती है लेकिन एक  फिल्म को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए कंटेंट का होना बहुत ही ज़रूरी हैं ।

कंटेंट लाइफटाइम होता है लेकिन प्रमोशन के बदौलत आप फ़िल्म को ओपनिंग दिला सकते हो कुछ हद तक आपको पब्लिक का रेस्पॉन्स मिल सकता हैं लेक़िन उसके बाद माउथ पब्लिसिटी के कारण लोगो का आना बंद हो जाता हैं।

यही कारण हैं कि कई फिल्में ओपनिंग अच्छी करती है लेक़िन, एक वीक बाद ही उसकी कमाई गिरने लगती हैं।इसलिए प्रमोशन के साथ साथ आपके पास अच्छा कंटेंट होना बहुत ही ज़रूरी हैं |

Content और Marketing का सही संतुलन

किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का सबसे प्रभावी फॉर्मूला है:

अच्छा Content + मजबूत Marketing = बड़ी सफलता

यदि कंटेंट अच्छा है लेकिन मार्केटिंग कमजोर है, तो फिल्म दर्शकों तक पहुंचने में संघर्ष कर सकती है। यदि मार्केटिंग शानदार है लेकिन कंटेंट कमजोर है, तो शुरुआती कमाई के बाद फिल्म गिर सकती है।

OTT और सोशल मिडिया ने सर खेल ही बदल दिया हैं

जबसे ओटीटी और सोशल मीडिया का ज़माना आया हैं सर गणित बदला गया हैं और Film Marketing का फॉर्मेट ही पूरी तरह से बदल गया हैं | अब

  • Instagram Reels
  • YouTube Shorts
  • Memes
  • Influencer Reviews
  • Fan Communities

अब इन सब प्लेटफार्म से मार्केटिंग किया जाता हैं वही कभी कभी एक Film Clip सारा गणित बदल देता हैं और फिल्म को लाभ पहुँचा देता हैं जो लाखों खर्च करके भी नहीं हो पता हैं |

बॉलीवुड फिल्म मेकर्स को याद रखना चाहिए

आज सिर्फ अच्छी फिल्म बनाना पर्याप्त नहीं है। दर्शकों को यह बताना भी उतना ही जरूरी है कि आपकी फिल्म मौजूद है और क्यों कोई देखने जायेगा, और ये तभी संभव हैं जब किसी भी फिल्म का प्रॉपर प्रमोशन किया जाये | यही कारण है कि निर्माता अब प्रोडक्शन बजट के साथ-साथ मार्केटिंग बजट पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं।

निष्कर्ष

Marketing Budget और Film Promotion Budget की तुलना करना पूरी तरह सही नहीं होगा क्योंकि दोनों की भूमिका अलग है। फिल्म का बजट उसकी गुणवत्ता तय करता है, जबकि मार्केटिंग बजट उसकी पहुंच तय करता है। आज के प्रतिस्पर्धी मनोरंजन बाजार में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बेहतरीन फिल्म को भी सफल होने के लिए मजबूत मार्केटिंग की जरूरत होती है। लेकिन अंत में दर्शकों का दिल जीतने का काम हमेशा अच्छी कहानी और बेहतरीन कंटेंट ही करता है।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आज का विषय Film Promotion Budget आपको समझ आया होगा, आखिर क्यों आज बड़े प्रोडक्शन हाउस करोडो खर्च करती हैं किसी भी फिल्म के प्रमोशन पर | अगर आज का ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो प्लीज इसको एक लाइक दे और ऐसे ही बॉलीवुड फैक्ट्स करियर सपोर्ट के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब ज़रूर करें | चलिए मिलते हैं कल फिर एक नए विषय के साथ तब तक के लिए जय हिन्द जय भारत, स्वस्थ्य रहिये मस्त रहिये, धन्यवाद

Share This Article
1 Comment