Bollywood Script Theft -बॉलीवुड में स्क्रिप्ट चोरी का काला सच – बचाव का तरीका (2026)

Ravi u. Yadav

Bollywood Script Theft – मान लीजिए आप दिन-रात मेहनत करके एक स्क्रिप्ट लिखते हो और उसे स्क्रिप्ट को आप किसी भी डायरेक्टर या प्रोडक्शन हाउस को भेज देते हो फिर आप इंतजार करते हो लेकिन कई महीनो के बाद भी आपको कोई जवाब नहीं आता हैं।

कई महीने बाद जब आप फ़िल्म देखने जाते हो, तो आपको पता चलता हैं कि आपकी ही कहानी पर फ़िल्म बन गई हैं जिसे आप देख रहे हो, वही कहानी, वही सीन्स लेक़िन क्रेडिट में आपका नाम कही नही होता हैं वहाँ किसी बड़े निर्देशक का  और राइटर का नाम चल डिस्प्ले होता हैं । न आपको कहानी  के लिए क्रेडिट दिया जाता हैं और न ही आपको पैसे मिलते हैं।

ये कोई सपना नही होता हैं बल्कि ये हक़ीक़त होता हैं और ये बॉलीवुड का वो कड़वा सच हैं जो हज़ारो राइटर्स के साथ होता रहता हैं। तो आज के इस लेख में बात करेंगे कि किस तरह से जो बड़े स्टूडियोज हैं वो स्क्रिप्ट की चोरी कर करते हैं और इस तरह के खेल को अंजाम देते हैं। साथ ही जानेगे आप कैसे इस खेल का हिस्सा बनने से बच सकते हो।

साथ ही एक बात आपलोगों से पूछना हैं आपको हमारा कंटेंट कैसा लगता हैं और आपको किस तरह का या किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए आप कॉमेंट में या हमारे Instagram पर ज़रूर बताये ताकि वैसे कंटेंट में आपके लिए पोस्ट कर सकू।। चलिए जानते हैं स्टोरी चोरी करने के तरीकों के बारे में।

स्टोरी चोरी के 3 बड़े तरीक़े

बॉलीवुड में कोई भी सीधा आपकी स्क्रिप्ट की फोटोकॉपी नहीं करता। यहाँ खेल बहुत शातिराना तरीके से खेला जाता है: चलिए जानते हैं एक एक करके।

01. आइडिया रिजेक्ट, कॉन्सेप्ट सिलेक्ट’ तकनीक: इस तकनीक में आपको बुलाया जाता हैं और आपसे पूरी स्क्रिट को सुना जाता हैं और ये सब बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से किया जाता हैं आपको ज़रा भी यकीन नही होगा कि कुछ ग़लत भी हो सकता हैं। उसके बाद आपसे पूरी बाउंड स्क्रिप्ट ले लिया जाता हैं और आपको दिलासा दिया जाता हैं कि आपको हमारे तरफ़ से कॉल आएगा।

कुछ समय आपको एक मेल आता है – Sorry आपका प्रोजेक्ट सलेक्ट नही हो पाया और आप फ़िर अपने काम मे लग जाते हो, नए जगह ट्राय करए हो। लेक़िन असली खेल अब शुरू होता हैं । आपके स्क्रिप्ट के आईडिया को वो अपने इन-हाउस  राइटर्स को दे देते हैं और वो उसमें बदलाव करके नई स्क्रिट तैयार कर लेते हैं।

उसके बाद वो उस स्क्रिप्ट पर फ़िल्म बना देते हैं फिल्में हिट अगर हुई तो वो करोड़ो कमाई कर लेते हैं लेक़िन आप कुछ नही करते हो, ज़्यादातर नए राइटर्स डर, से या फ़िर इस लिहाज़ से की इंडस्ट्री में काम करना हैं तो रिश्ते ख़राब नही करना चाहिए।

लेक़िन कुछ राइटर्स होते हैं जो SWA अगर वो स्क्रीन राइटर्स  एसोसिएशन के मेंबर हैं तो कंप्लेन कर देते हैं जो कि बहुत कम बार ऐसा होता हैं। उसके बाद जब एक्शन होता हैं तो करोड़ों की कमाई में से एक छोटा सा हिस्सा आपको मुआवज़ा के तौर पर दे दिया जाता हैं।

02. फ़र्ज़ी नरेशन सेशन

इस तरह का नरेशन जानबूझकर किया जाता हैं जहाँ एक बड़े आफिस में आपको बुलाकर 4- 5 असिस्टेंट के साथ बैठकर स्टोरी नरेशन सुनाने को कहा जाता हैं आपको लगेगा सबलोग बहुत प्रोफेशनल हैं लेक़िन वही लोग चुपचाप आपकी स्टोरी को कॉपी कर रहे होते हैं। लेक़िन आप इस खेल को समझ नही पाते हो।

03. पेंडिग कॉन्ट्रैक्ट का झूठा दिलासा

वो लोग आपको पूरा विश्वास में लेते हैं और कहते हैं कि फ़िल्म हम ज़रूर बनायेगे, लेक़िन आपको टोकन बहुत जल्द दिया जाएगा, जब हमारी टीम सब फाइनल हो जाता हैं लेक़िन उसके बाद आपको कोई रेस्पॉन्स नही बस एक मेल भेजकर कह दिया जाता हैं कि आपका स्क्रिप्ट सलेक्ट नही हुई।

Bollywood Script Theft- "बॉलीवुड में स्क्रिप्ट चोरी से बचने के लिए SWA रजिस्ट्रेशन और स्क्रिप्ट सुरक्षा का तरीका बताता हुआ लेखक"

क्या कोर्ट से कोई मदद मिलता हैं ?

कानून की एक सबसे बड़ी पेचीदगी यह है: कॉपीराइट एक्ट के तहत किसी ‘आइडिया’ पर कॉपीराइट नहीं होता, बल्कि उस आइडिया के ‘एक्सप्रेशन’ (पूरी लिखी हुई स्क्रिप्ट) पर होता है!

अगर किसी ने आपका सिर्फ बेसिक आइडिया चुराया और किरदार बदल दिए, तो कोर्ट में यह साबित करना बेहद मुश्किल हो जाता है। बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास वकीलों की पूरी फौज होती है, जबकि एक नया राइटर सालों तक केस लड़ने का खर्च नहीं उठा सकता।

अगर आप जीत भी गए तो बस एक हिस्सा मुआवजा के तौर पर दे दिया जाता हैं और ये बहुत ही रेयर होता हैं क्योंकि हर कोई इतना कोर्ट कचहरी में समय नही देना चाहते और न ही उतने पैसे होते हैं

अपने स्क्रिप्ट को सुरक्षित कैसे करें ( Bollywood Script Theft Protection)

अगर आप अपने मेहनत से लिखें हुए स्क्रिप्ट को सेफ रखना चाहते हो तो आपको ये चार स्टेप्स ज़रूर फॉलो करना चाहिये।

  1. SWA (Screenwriters Association) रजिस्ट्रेशन: किसी भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर को एक लाइन भी भेजने से पहले अपनी स्क्रिप्ट, सिनॉप्सिस और कैरेक्टर स्केच को SWA में रजिस्टर कराएं। यह आपका सबसे बड़ा कानूनी ढाल है।
  2. कभी भी सीधे ‘Full Script’ न भेजें: पहली बार में सिर्फ 1 पेज का ‘Logline’ और ‘Concept Note’ भेजें। पूरी स्क्रिप्ट तभी दें जब सामने वाला आधिकारिक तौर पर रुचि दिखाए।
  3. NDA (Non-Disclosure Agreement) साइन करवाएं: प्रोफेशनल प्रोडक्शन हाउस कभी NDA साइन करने से मना नहीं करते। अगर कोई मना करे, तो समझ जाइए इरादा ठीक नहीं है।
  4. ईमेल ट्रेल और प्रूफ हमेशा रखें: वाट्सऐप पर कहानी भेजने की गलती कभी न करें। हमेशा ऑफिशियल ईमेल आईडी पर स्क्रिप्ट का रजिस्टर्ड PDF पासवर्ड-प्रोटेक्टेड भेजें ताकि तारीख और समय का डिजिटल सबूत रहे।

क्या आप SWA का मेंबर बनना चाहते हैं How To Take Membership of SWA in 2020 . मेंबर्स को इतने फायदे ?

मेरा सुझाव –

जैसा कि आप सब जानते हो मैं एक राइटर भी हूँ और SWA का मेंबर भी हूँ तो मैं आपको अपने अनुभव शेयर करना चाहता हूँ। आप अगर एक नए राइटर हो, तो कभी भी जल्दीबाजी न करें क्योंकि नए राइटर को कोई भी कह दिया तुरंत कहानी सुनाने के लिय तैयार हो जाता हैं या फ़िर कहानी को भेज देता हैं।

ये सबसे बड़ी ग़लती हैं- आपने एक लाइन ज़रूर सुना होगा – “An Idea Can Change Life”

इसलिए अपने आईडिया को संभाल कर रखिये पता नही एक स्टोरी से आपकी पूरी लाइफ़ चेंज हो सकती हैं। चलिए एक आज का उदाहरण देते हैं मुझे एक व्हाट्सअप पर मेरे जानने वाले का मैसेज आया हैं एक कहानी चाहिए, लेक़िन मैंने अभी कोई रिप्लाई नही किया हैं जबतक पेमेंट से लेकर सबकुछ कन्फर्म न हो जाये। ये देखो मैं चैट दिखता हूँ।

इसलिए मेरे हिसाब से कभी भी जल्दी बाजी ना करें और अगर आपने कोई स्क्रिप्ट आपने तैयार किया है तो उसको SWA यानी कि स्क्रीन राइटर एसोसिएशन में जरूर रजिस्ट्रेशन करे, उसका मेंबरशिप ले और रही बात कैसे मेंबरशिप लेना है कैसे स्क्रिप्ट को रजिस्ट्रेशन  घर बैठे करते है तो उस पर मैंने कई सारे वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल बॉलीवुड हेल्प सेंटर बनाया हैं।

आप वहां जाकर देख सकते हो समझ सकते हो मेंबरशिप ले सकते हो और अपने सारे स्क्रिप्ट को रजिस्टर्ड भी घर बैठे कर सकते हो और कभी भी किसी को भी व्हाट्सएप पर या किसी दूसरे सोशल ऐप पर कोई भी सिनॉप्सिस हो या स्टोरी हो स्क्रिप्ट कुछ भी मत भेजें जब भी भेजना हो तो केवल मेल से ही भेजें।

क्या आप स्क्रिप्ट राइटिंग की बारीकियों को सीखना चाहते हैं तो ये बुक आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता हैं –

यहाँ देखें Screenplay- The Foundatation of Scriptwriting

Disclosure: Is post mein affiliate links hain. Agar aap mere link par click karke yeh product khareedte hain, toh mujhe chhota sa commission mil sakta hai — bina aapke kisi extra kharche ke.

निष्कर्ष –

एक राइटर बहुत ही मेहनत करके एक स्क्रिप्ट लिखता हैं वो  उसके पीछे बहुत उम्मीद रखता हैं उसे ये लगता है कि एक दिन जब हमारी यह फिल्में बनेगी तो उसका भी नाम होगा और उसे भी हर वो चीज मिलेगी जिसकी वो सपने देखता हैं। लेक़िन अगर आप सतर्क नही रहेंगे तो आपके सपने कभी पूरे नही होंगे।

इसलिए हमेशा अपने स्क्रिट की एक एक लाइन की हिफाज़त करें, बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को न भेजे, और देने से पहले NDA ज़रूर बनाये। साथ ही कभी भी मेल के सिवा कुछ भी व्हाट्सएप या दूसरे पलटफॉर्म पर न भेजे।

एक राइटर की कलम ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। अपनी कला की कद्र खुद करें और बिना सुरक्षा के अपनी मेहनत किसी के हाथ में न सौंपें।

क्या आपने कभी इंडस्ट्री में ऐसा कोई अनुभव झेला है? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। अगर आपको यह जानकारी मददगार लगी हो, तो इसे अपने राइटर दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसे ही इनसाइडर गाइडेंस के लिए जुड़े रहें।

Share This Article
Leave a comment