बॉलीवुड में रोल दिलाने के नाम पर ठगी? Fake Casting और Audition Scam का पूरा सच- 10 टिप्स जो आपको इस फ्रॉड से बचाएगी।

Ravi u. Yadav

अगर आप या आपका कोई फ्रेंड्स बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहता हैं और मुम्बई जाने की तैयारी कर रहा हैं तो ज़रा ठहरिये और इस सच्चाई को ज़रूर जाने, नही तो आप हो सकते हैं ठगी का शिकार। तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं इस पोस्ट में Fake Casting & Audition Scam के बारे में और जानेगे की आप कैसे और किन किन बातों का ध्यान रखकर बच सकते हो।

बॉलीवुड की चमक बाहर से जैसा दिखती हैं वाक़ई में सबकुछ ऐसा नही होता हैं इसके पीछे का कड़वा सच ये भी हैं कि यहां कैसे नए लड़के लड़कियों के साथ धोखा किया जाता हैं और कैसे उसका फ़ायदा उठाया जाता हैं। लेक़िन Bollywood Help Center हर कदम आपको गाइड करने के लिए तत्पर हैं ताकि आप भी शिकार न हो सके।

यहाँ ठगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जिसका काम ही हैं भोलेभाले नवयुवकों को कास्टिंग के नाम पर, ऑडिशन के नाम पर बेबकूफ़ बनाना और उनका शोषण करना।

तो आज हम इस पूरे फेक कास्टिंग रैकेट का पर्दाफाश करेंगे, ताकि आपका या आपके किसी परिचित का सपना किसी ठग का शिकार न बने।

इन्हें भी जानेBollywood Audition Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? Step-by-Step गाइड

स्कैमर्स नए एक्टर्स को अपने जाल में कैसे फंसाते हैं?

जब भी कोई नया कलाकार जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहता हैं और जब वो मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री में क़दम रखता हैं तो सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता हैं प्रॉपर गाइडेंस की, जो उनके पास नही होता हैं और जिसके कारण वो ठगे जाते हैं। उनको Fake Casting & Audition Scam को समझना बहुत ज़रूरी होता हैं |

लेक़िन Bollywood Help Center आपको हमेशा पाने पोस्ट , और वीडियो के माध्यम से सावधान करती रहती है ताकि आप सुरक्षित रहे और अपना करियर बना सके। तो आइए समझते हैं कि  ये जालसाज़ आख़िर किस तरीक़े से बेबकूफ़ बनाते हैं और जानते हैं इनका काम करने का तरीका क्या है:

  • सोशल मीडिया और रील्स पर नजर: जैसे ही आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर अपनी एक्टिंग के वीडियो या मोनोलॉग पोस्ट करते हैं, इनके बॉट्स और एजेंट्स आपको कमेंट्स या डायरेक्ट मैसेज (DM) में अप्रोच करते हैं।
  • फर्जी प्रोफाइल्स और पहचान: ये लोग बड़े-बड़े कास्टिंग डायरेक्टर्स की तस्वीरें इस्तेमाल करके फेक प्रोफाइल बनाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्रोफाइल्स दिखने में एकदम असली लगती हैं।
  • झूठी तारीफ और शॉर्टलिस्टिंग: आपको एक स्क्रिप्ट या डायलॉग भेजा जाता है और कुछ ही घंटों बाद कहा जाता है—“सर/मैम, डायरेक्टर साहब को आपका काम बहुत पसंद आया है और आप रोल के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।” यहीं से असली खेल शुरू होता है।

Fake Casting & Audition Scam के 3 सबसे बड़े तरीके

ठगी करने वाले लोग पैसे ऐंठने के लिए मुख्य रूप से इन तीन पैंतरों का इस्तेमाल करते हैं:

1. आर्टिस्ट कार्ड या कास्टिंग कार्ड के नाम पर फीस

वे आपसे कहेंगे कि शूटिंग पर जाने से पहले आपको ‘गवर्नमेंट आर्टिस्ट कार्ड’ या ‘कास्टिंग अप्रूवल कार्ड’ बनवाना होगा, जिसकी फीस 5,000 से 15,000 रुपये तक बताई जाती है।

सच यह है: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई भी असली और रजिस्टर्ड कास्टिंग डायरेक्टर काम देने के बदले या कार्ड के नाम पर आपसे पैसे नहीं मांगता।

2. कॉस्ट्यूम और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट

“आपके रोल के हिसाब से कपड़े सिलवाने हैं, इसलिए 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कीजिए, जो शूटिंग के बाद रिफंड हो जाएगा।” जैसे ही आप यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं, सामने वाले का फोन बंद हो जाता है और आपका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

3. होटल रूम या प्राइवेट लोकेशन पर ऑडिशन

यह सबसे खतरनाक तरीका है। ऑडिशन के नाम पर किसी होटल के कमरे, कैफे या किसी सुनसान फ्लैट में बुलाया जाता है। किसी भी नए कलाकार को इस तरह के संदिग्ध ऑडिशंस से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।

Fake Casting &  Audition Scam से बचने के 10 जरूरी टिप्स

असली और नकली कास्टिंग में फर्क कैसे पहचानें? (4 गोल्डन रूल्स)

अगर आप मुंबई आ रहे हैं या ऑनलाइन ऑडिशन दे रहे हैं, तो इन 4 बातों को हमेशा गांठ बांध लें:

  1. असली ऑडिशन हमेशा 100% फ्री होते हैं: भारत का कोई भी बड़ा प्रोडक्शन हाउस (जैसे धर्मा, यशराज, नेटफ्लिक्स आदि) या कास्टिंग डायरेक्टर ऑडिशन या रजिस्ट्रेशन का 1 रुपया भी नहीं लेता।
  2. ईमेल डोमेन पर ध्यान दें: बड़े और ऑथेंटिक प्रोडक्शन हाउसेस कभी भी @gmail.com या @yahoo.com जैसी फ्री ईमेल आईडी से ऑफिशियल काम नहीं करते। उनका अपना ऑफिशियल वेबसाइट डोमेन होता है।
  3. सिर्फ रजिस्टर्ड ऑफिस में ही जाएं: हमेशा पब्लिकली लिस्टेड, रजिस्टर्ड और ऑथेंटिक स्टूडियो या ऑफिस एड्रेस पर ही ऑडिशन देने जाएं।
  4. कास्टिंग डायरेक्टर्स एसोसिएशन (CDA): अगर कोई व्यक्ति खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताता है, तो यह जरूर जांचें कि क्या वह किसी मान्यता प्राप्त एजेंसी या ‘Casting Directors Association’ से जुड़ा है।

आप हमेशा कोशिश करे की जो CDA से Authorised हो उन्ही के साथ काम करें इससे आप हमेशा Safe रहेंगे और किसी तरह के ठगी का शिकार नहीं होंगे |

Audio editing और Adobe Audition सीखने वालों के लिए एक useful guide. अगर आप voice-over, podcast या audio production पर काम करते हैं, तो इसे देख सकते हैं। 📚🎙️

🔗 Book link: The Actor’s Audition

Affiliate Disclosure: इस पोस्ट में affiliate link हो सकता है। अगर आप इस link से खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के छोटा commission मिल सकता है।

मेरा इंडस्ट्री का अनुभव

फ्रेंड्स मैं पिछले 11 सालों से इंडस्ट्री को बहुत क़रीब से जनता  हूँ मैंने राइटर, एडिटर, एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया हैं। यहाँ अगर आप अपना करियर बनाना चाहते हो तो आपको बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत हैं। यहाँ जो भी सही कास्टिंग डायरेक्टर होगा, वो खासकर तीन चीज़ नही कहेगा, वो पैसे की मांग नही करेगा, जबतक आपको काम नही दिला देता।

दूसरा वो कभी कभी घर पर या होटल में नही बोलेगा मिलने को, वो हमेशा प्रोफेशनल की तरह आफिस में बोलेगा मिलने के लिए, और तीसरा झूठा दिलासा देकर, या कार्ड के नाम पर पैसे नही मागेगा।

हा कुछ कास्टिंग डायरेक्टर के यहां आपको रजिस्ट्रेशन करने होंगे उसका कुछ फ़ीस भरना पड़ सकता हैं लेक़िन वो काम दिलाने की पूरी कोशिश करता हैं। लेक़िन ज़्यादातर मामले में वो पहले काम दिलाएगा उसके बाद ही अपना कमीशन लेगा।

इसलिये इस पोस्ट में अपने अनुभव के आधर पर मैंने कोशिश की हैं आपको बताने की कि आप कैसे इन Scammers से बच सकते हो, और अपना एक स्टेबल करियर बना सकते हो।

इन्हें भी पढ़ेंTop Audition Place in Mumbai- जहाँ रोज़ फ़िल्म और सीरियल के ऑडिशन होते हैं

निष्कर्ष: सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है

बॉलीवुड में जगह बनाना और स्ट्रगल करना आसान नहीं है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी से आप खुद को धोखाधड़ी से बचा सकते हैं। अपनी मेहनत और हुनर पर भरोसा रखें, किसी शॉर्टकट या पैसे देकर रोल पाने के झांसे में न आएं।

क्या आपके पास भी कभी ऐसा कोई फर्जी कास्टिंग मैसेज या कॉल आया है? अपना अनुभव नीचे कमेंट्स में जरूर शेयर करें, ताकि दूसरे लोग भी सतर्क रह सकें। इस जानकारी को अपने उन सभी दोस्तों के साथ शेयर करें जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे हैं।

अगर आपको ये Fake Casting & Audition Scam लेख काम की लगी हो तो, आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जहाँ हम इसी तरह के करियर टिप्स, बॉलीवुड फैक्ट्स आपके लिए लाते रहते हैं साथ ही कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप Instagram पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment