Shshrukh Khan के निज़ी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं उनके जीवन में कुछ ऐसी आदतें हैं जिसको जानकर आप चौक जाओगे। तो आज के इस पोस्ट में बात करेंगे Shahrukh Khan Life Facts के बारे में और जानेगे वो कौन कौन सी 5 आदतें हैं जिसपर यक़ीन करना मुश्किल होता हैं।
शाहरुख खान कोई वॉलेट नही रखते हैं
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि 12000 करोड़ के मालिक और बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार होने के बाद भी SRK वॉलेट नही रखते हैं और न ही कैश साथ ही वो कोई क्रेडिट कार्ड भी कैरी नही करते हैं।
हालांकि ये बातें कितनी सच हैं ये तो शाहरुख ही सही सही बता सकते हैं लेक़िन मीडिया में इस बात की चर्चा कई बार हुई हैं अब बात आती हैं कि इतने बड़े स्टार होने के बाद वो ऐसा क्यों करते हैं तो हो सकता हैं उनके मैनेजर, असिस्टेंट उनके लिए कैश कैरी करता हो।
शाहरुख खान का लकी नंबर 555 हैं
बताया जाता हैं कि SRK का लकी नंबर 555 हैं क्योंकि उनके पास जितनी भी कार हैं सबके नंबर के अंत में 555 या 55 ज़रूर होता हैं साथ उनके साथ काम करने वाले सारे स्टाफ़ के मोबाइल नंबर के अंत में 555 या 55 होना ज़रूरी होता हैं।
अब इस बात को लेकर बहुत सारे इंडस्ट्री के लोग उनको अंधविश्वास पर यक़ीन करने वाले मानते हैं लेक़िन ये एक स्टार की बात नही हैं सलमान खान का ब्रेसलेट के बारे में भी ऐसा कहा जाता हैं कि उनके लिए वो बहुत लकी हैं । अब आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे।
शाहरुख खान DDLJ बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन किया था
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब निर्देशक आदित्य चोपड़ा उनके पास DDLJ का स्क्रिप्ट सुनाने आये थे तो SRK ने कहा स्क्रिप्ट छोड़ो जो तुम बनाओगे अच्छा ही होगा, और उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढें ही फ़िल्म साइन कर लिया था। जब बाद में फ़िल्म सुपरहिट हुई और लगातर 25 वर्षो तक चली तो शाहरुख खान ने भगवान का शुक्रिया किया कि अच्छा हुआ उस दिन मैंने स्क्रिप्ट नही पढ़ी, नही तो इतनी बड़ी फ़िल्म मेरे हाथ से निकल सकती थी।
इन्हें भी जाने – शाहरुख़ खान: संघर्ष से “किंग खान” तक का सफर
SRK स्कूल के दिनों में ख़तरनाक आईडिया बनाते थे
यह किस्सा खुद शाहरुख खान ने बीबीसी (BBC) को दिए एक इंटरव्यू में शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान, अटेंडेंस शॉर्ट होने और क्लास से भागने के लिए उन्होंने अपने मैथ्स टीचर (श्री अरोड़ा) के सामने एक्टिंग करते हुए ज़ोर-जोर से कांपना शुरू कर दिया था और ऐसा दिखाया था कि उन्हें कोई दौरा पड़ा है। उनके दोस्तों ने भी इसमें उनका साथ दिया था। बाद में शाहरुख ने खुद माना कि यह उनकी बचपन की एक नादानी और शरारत थी।
SRK के मन्नत घर की लाज़बाब कहानी
शाहरुख खान की ये कहानी उन दिनों की हैं जब वो स्ट्रगल कर रहे थे और उनदिनों उनके पास पैसों की कमी थी लेक़िन उनको बांद्रा में उनका जो घर हैं मन्नत इनको बहुत पसंद आ गयी थी लेक़िन उनके पास पैसे नही थे खरीदने के लिए। लेकिन जब उनकी कई फिल्में सुपर हिट हुई और उनके पास पैसा आया तो उन्होंने उस विला उस समय मन्नत को विला कहा जाता था खरीदने का फ़ैसला किया।
लेक़िन घर के मालिक ने उसे बेचने से इंकार कर दिया और कहा कि ये घर उनके बेटे के लिए हैं। फ़िर शाहरुख खान ने गौरी से बात किया उसने भी कहा वो घर हमारे दिल के करीब हैं। कुछ समय बाद जब उस घर के मालिक को पैसों की ज़रूरत पड़ी तो उसने सबसे पहले शाहरुख को ही बताया।
तब जाकर SRK ने उस विला को 14 से 15 करोड़ में खरीद लिया जो आज लगभग 200 करोड़ का बताया जाता हैं। शाहरुख का वो बँगला उनके दिल के क़रीब हैं। आजकल उस घर का रिनोवेशन चल रहा हैं।
तो ये थे Shahrukh Khan Life Facts के पांच फैक्ट्स जो शायद इससे पहले आपको पता रहा होगा। अब आप उनके जीवन के इस फैक्ट्स को लेकर क्या कहना चाहेंगे, अपनी राय कॉमेंट ज़रूर करें । साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो Instagram पर भी भेज सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें – बॉलीवुड एक्टिंग करियर- कैसे मिलेगा फ़िल्मो में एक्टिंग का मौक़ा
📖 SRK Still Reading Khan — शाहरुख खान की जिंदगी, सोच और सफर को करीब से जानने की एक दिलचस्प कोशिश।
Disclaimer:
यह पोस्ट Amazon Associate के रूप में योग्य purchases से कमाई कर सकती है। आपके लिए कीमत में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं होता।
