नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में बात करने वाले हैं एक्टिंग करने के लिये एक्टर कार्ड कैसे बनाये, कहाँ से बनाये, क्योंकि नियम के अनुसार बिना कार्ड आप एक्टिंग नही कर सकते हो, ये एसोसिएशन के रूल हैं। तो आज जानेंगे पूरे विस्तार से कि कार्ड कैसे बनाये।
बॉलीवुड में हर काम के लिए एसोसिएशन बना हुआ हैं चाहे आप कुछ भी करना चाहते ही, एक्टिंग, एडिटिंग, डायरेक्शन, कुछ भी सबके लिए अलग अलग एसोसिएशन बना हुआ हैं जहाँ से आप कार्ड बनवा सकते हो, और फिर4 आप काम कर सकते हो। आज बात करेंगे एक्टिंग करने के लिए कार्ड कहाँ से और कैसे बनाये।
अगर आप एक्टिंग करना चाहते हो तो आपको CINTAA (Cine & TV Artistes’ Association) से आपको कार्ड बनवाना पड़ेगा, ये आर्टिस्टों का सबसे बड़ा एसोसिएशन हैं जो आपको समय समय पर काम भी रिकमेंड करती हैं। लेक़िन इसका मेम्बरशिप लेने के लिए आपको कुछ कंडीशन को पूरा करना होगा तभी आपको मबरशिप मिलेगा।
इसका मबरशिप लेने के लिए आपको किसी भी फ़िल्म, सीरियल, में काम किया होना चाहिए जिसमें आपने कोई डायलॉग बोला हो, तभी आप मेंबर बन सकते हो, उसके बाद आपको 40000 का फ़ीस देना पड़ेगा, जो एक साथ नही देना होता हैं पहले 10000 देना होगा और बाकी किस्तों में भरना होगा।
अगर आपने कभी एक्टिंग नही किया हैं तो आप किसी प्रोड्यूसर से उनके लेटर हेड पे लिख के ले सकते हैं कि आप उनके किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हो, तो उसके बेसिस पर आपको पहले वर्क परमिट दिया जाएगा, जो एक साल के लिए ही वैध होगा। उस परमिट पर आप काम कर सकते हो, और जब आप कोई काम करते हो, जिसमें आपने डायलॉग बोला हैं तो उस सीन का एक वीडियो बना के जमा करना होगा।
उसके बाद आपको फिर से दूसरे साल के लिए वर्क परमिट लेना होगा, और तीसरे साल परमानेंट कार्ड दिया जाएगा, हालांकि इस सब के लिए आपको इंटरवियू से भी गुज़रना पड़ेगा उसमें पास होने के बाद ही कार्ड बना के दिया जाएगा।
मेम्बरशिप डॉक्यूमेंट्स
2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो
आधार कार्ड
पैन कार्ड
एड्रेस प्रूफ़ ( लाइट बिल, रेंट अग्गरिमेंट्स )
कार्ड को बनने में 10 से 15 दिनों का समय लगता हैं आपको cintaa का बेनेफिट्स लेने के लिए मेंबर बनना चाहिए और अपने मबरशिप को समय समय पर रिन्यू करते रहना चाहिए। मेंबर बनने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें
https://cintaa.net/join-cintaa.php
मेंबर होने के फ़ायदे
CINTAA के मेंबर बनने के कई सारे फ़ायदे हैं मेंबर बनने के बाद आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं जैसे-
01.
आप को होस्पिटल में रियायत डर पर इलाज़ की सुविधा मिलती हैं
02.
आपको विदेश जाने के लिए वीज़ा लेने में सहायता
03.
किये काम मे अगर कोई विवाद हो तो उसमें एसोसिएशन आपकी सहायता करेगी।
और भी कई तरह के फ़ायदे आपको मिलते हैं
क्या बिना कार्ड काम कर सकते हैं
बहुत सारे लोगों का हमारे YouTube चैनल पर सवाल रहता हैं कि बिना कार्ड के काम कर सकते हैं तो इसका ज़बाब हैं- हा और ना दोनों
क्योंकि नियमानुसार आप बिना कार्ड के काम नही कर सकते हैं लेकिंग बहुत सारे लोग फ़िर भी काम करते हैं लेक़िन जब चेकिंग के दौरान पकड़े जाते हैं तो फ़िर फाइन किया जाता हैं। वैसे भी मेंबर बनने से आपके हितों की रक्षा की जाती हैं कोई भी आपके किये हुए काम का पैसा नही रोक सकता साथ ही मेडिकल से लेकर कई और फ़ायदे हैं।
कार्ड का दूसरा ऑप्शन
अगर आपके पास पैसे नही हैं या फ़िर आपके पास काम का अनुभव नही हैं तो आप अलग अलग राजनीतिक दल जैसे – शिवसेना, मनसे, एनसीपी जैसी पार्टिया भी कार्ड बना के देती हैं जो 1500 से 2000 में कार्ड बन जाती हैं और आप काम कर सकते हैं।
लेक़िन में सिफारिश नही करता हूं कि आप राजनीतिक दल द्वारा कार्ड बनाये, आप कोशिश करें कि Cintaa का ही मेंबर बने।
बाकी और जो डिटेल्स आपको चाहिए उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं उम्मीद करता हु आपको काफ़ी सहायता मिलेगी।

People planning to work in the Indian film and television industry often look for information about how to apply for an Artist Card online. An Artist Card can serve as an organizational membership identification credential for eligible actors, actresses, models, junior artists, character artists, dancers and other entertainment professionals.
The Cine & TV Artists International Federation (CINE FED) provides Artist Card membership services for eligible film and television professionals. Applicants can check the membership requirements, application procedure and available services through its official website.
Apply Artist Card Online: https://cinefed.com/
Artist Card Information: https://cinefed.com/2026/09/10/how-to-make-an-artist-card-in-india/
Before applying, review the membership terms, eligibility and applicable fees. An organizational Artist Card is not a government-issued identity document and does not guarantee employment or auditions.