Top 5 Acting Schools in Punjab 2026 – पंजाब चंडीगढ़, मोहाली के पांच टॉप एक्टिंग स्कूल

Ravi u. Yadav

Bollywood के बारे में कहा जाता हैं कि यहाँ सफ़लता का प्रतिशत बहुत ही कम हैं यहाँ 99% लोग असफ़ल हो जाते हैं या गुमनाम ज़िंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण होता हैं Process। बिना सही Process फॉलो किये सफ़लता आसान नही होता हैं। Process का पहला स्टेप होता हैं सही जानकारी, एक्टिंग की समझ, और वो आएगा सीखने से। तो आज इस पोस्ट में बात करेंगे Top 5 Acting Schools in Punjab 2026 के बारे में जो मोहाली, चंडीगढ़ पंजाब में स्तिथ हैं जहाँ से आप सिख सकते हो Acting और Film Making का बारीकियां और दे सकते हो अपने सपनो को उड़ान।

01. CAT FILMS ACTING INSTITUTE
[MUSIC — CINEMATIC RISE]

इस स्कूल के वेबसाइट के अनुसार ये Chandigarh Art Theatere Unit का हिस्सा हैं और इसकी शुरुआत 1980 में हुई थी। तब से लेकर आज तक ये स्कूल चल रही हैं। वही बात करें यहाँ क्या क्या सिखाया जाता हैं तो बात दे कि यहां आपको  Short Films, Documentaries और Theatre Plays की ट्रेनिंग दी जाती हैं।

वही Faculty मेंबर की बात करें तो इसमें  theatre और film industry के  experienced mentors ट्रेनिंग देते हैं। और साथ ही  institute अपनी site पर student showreel और professional portfolio के साथ audition readiness तथा placement assistance जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख मिलता हैं।

CAT  Films Institute Fees

बात करें फीस की तो कोई ऑफिसियल सोर्स नही मिला जहां पूरी फ़ीस की डिटेल मिले इसलिए, मैं नीचे कांटेक्ट नंबर दे रहा हूं आप कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

CAT Address-

SCO 28, Sector 16D, Above ICICI Bank, 2nd Floor, Chandigarh, Near Punjab National Bank.


Contact numbers—
90419 66815

Email – info@catfilms.co.in

Also Read This – 10 Steps to Become a Hero or Heroine in Bollywood: Complete Beginner’s Guide

02. MS Asian Film Academy

MS Asian Film Academy, यानी MSAFA बता दे कि  यहाँ सिर्फ acting नहीं…बल्कि filmmaking की पूरी range दिखाई देती है। वही बात करें इसके कोर्स की तो-

Official course information में—
Acting, Film Direction, Filmmaking, Cinematography, Script Writing, Editing, Modelling और Personality Development & Camera Facing जैसे courses listed हैं।

वही बात करें acting course की तो Current official course page के अनुसार—

3-month acting course
और adult batch की listed fee—
₹80,000.
और
6-month acting course
की adult fee—
₹1,50,000.

Course में acting techniques, acting styles, voice culture, speech modulation, body language, facial expressions, communication, presentation और audition techniques सिखाई जाती हैं।

वही दूसरी current MSAFA page पर beginner acting course की fee ₹15,000 से शुरू होती हैं इसलिए यहाँ एक जरूरी बात है—
हर batch/course structure को एक ही fee मत समझिए।
Current batch में आप किस program में admission ले रहे हैं, उसी की fee institute से confirm करें।

Location—
Silver City Heights, Near Cosmo Mall, 1065, Zirakpur, Chandigarh Road.
Contact—
+91 7986 080 819.

एक और interesting बात—
MSAFA अपनी website पर acting course के लिए 100% placement assistance का claim भी करती है।
लेक़िन ध्यान दीजिए—
मैंने कहा placement assistance का claim।
मैं इसे यह नहीं कह रहा कि हर student को job या acting role की guarantee मिलेगी।
अगर आप admission लेने जा रहे हैं तो उनसे सीधा पूछिए—
पिछले batch में कितने students को actual projects मिले?
किस production में?
किस role में?
और placement assistance की exact terms क्या हैं?

इसलिए किसी भी स्कूल में दाखिला लेने से पहले आपको ऊपर दी हुई जानकारी के बारे में पूरी तरह आश्वासन मिलने पर ही आगे प्रोसीड करें।

Top 5 Acting schools in Punjab 2026 for aspiring actors

03. STARRDOM ACTING INSTITUTE

ये भी ज़िराकपुर का काफ़ी फ़ेमस एक्टिंग स्कूल हैं यहां भी एक्टिंग से संबंधित सारी ट्रेंनिंग दी जाती हैं अगर आप भी स्कूल ढूंढ रहे हो तो ये स्कूल भी आपके लिस्ट में शामिल हो सकता हैं।

🎤 Digitek DWM-116 Wireless Microphone
Content creators, actors और YouTubers के लिए एक handy wireless mic. 🎬

Affiliate Disclosure: इस लिंक से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी extra cost के छोटा commission मिल सकता है।

Course –

DIPLOMA IN ACTING

यहाँ कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं आप अपने अनुसार कोई भी चुन सकते हो।

1.Duration 3 Months.
Full payment fee—
₹1,00,000.

वही अगर आप इंस्टॉलमेंट में पे करना चाहते हो तो आपको

Installment में total—
₹1,08,000. पे करना पड़ेगा। इसमें आपको –
Acting tools और techniques,
Body movement,
Acting for cinema,
Method acting,
Voice acting,
Speech,
Role and character,
Navras,
Diction,
Movie appreciation,
और audition training शामिल हैं।

2. REALITY COURSE

Duration 1 Month.
Full payment –
₹50,000.

WEEKEND ACTING COURSE
Duration 2 Months.
Fee –
₹30,000 full payment.

SUNDAY ACTING COURSE
Fee ₹20,000.
और online option

ON-SCREEN ACTING COURSE
Fee ₹11,000.
Institute अपनी website पर इन courses की अलग-अलग details और schedules भी देता है।

Location–
Orbit Signature Walk, VIP Road, Zirakpur, Punjab.
Contact –
+91 76964 20160

एक सबसे अहम सवाल Institute अपनी website पर placement assistance का भी दावा करता है—जैसे course के बाद projects में work opportunities के रूप में assistance।

लेक़िन मैं अपने एक्सपीरियंस के अनुसार बता रहा हूँ क्योंकि मैंने भी AAFT Noida से कोर्स किया था वहाँ हमें पहले दिन ही बता दिया गया था कि Placement की कोई गारंटी नही देते हैं हम आपको काम ढूढने में सहायता कर सकते हैं। इसलिए इस भरोसे पर आप एडमिशन मत लेना।

Also Know This – मुंबई का Famous Audition Places कहाँ है? 2026 में ऑडिशन देने का पूरा तरीका

04. SUCHETAK SCHOOL OF ACTING

अगर आप एक्टिंग के साथ साथ थियेटर में भी इंटरेस्ट हैं तो ये स्कूल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता हैं। क्योंकि यहाँ दोनों की ट्रेनिंग साथ साथ दी जाती हैं।

Course एंड Fees

Certificate Acting Course —

Duration 3 Months
1 Month Acting Workshop
Acting Crash Course -1 Week
साथ ही बच्चों के लिए भी यहाँ उचित कोर्स हैं –
Kids Acting Class — पूरे साल monthly basis पर। वही फ़ीस को जानकारी प्रॉपर नही दिया गया हैं तो आप कॉल करके जानकारी ले सकते हो।

वही अब training की बात करें तो institute की information में acting के साथ theatre-oriented work भी सीखने की बात की जाती हैं।

Location –

SCO-949, Sector 70, Mataur Market, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab 160055.

Contact number –

098148 03773.

current batch की fee पहले phone पर confirm करें। उसके बाद ही एड्मिसन की बात करें, साथ ही उनसे ये सारे सवाल का ज़बाब ज़रूर मांगे –

कितने practical sessions हैं?
Stage performance मिलेगी?
Camera training है?
Batch size कितना है?

क्योंकि acting सीखने में सिर्फ classroom में बैठना ही पूरी कहानी नहीं है।”

5. Yes Man Film Academy

इस स्कूल का नाम बहुत ही यूनिक हैं ये भी आपके लिस्ट में शामिल हो सकता हैं अगर आप एक्टिंग स्कूल ढूंढ रहे हैं तो-

क्या क्या सिखाया जाता हैं –

यहाँ acting के साथ filmmaking की भी training दी जाती है।

Publicly available information में यहाँ –

Acting Classes, Advanced Acting Programs, Diploma in Acting, Film Making, Film Direction, Film Production, Modelling, Audition Preparation, Camera Acting और Personality Development

यानी अगर आपका interest सिर्फ actor बनने तक नहीं है और filmmaking की दूसरी sides भी समझना चाहते हैं, तो यह institute उस broader film-training category में आता है।

Location –

SCO 1, Top Floor, East View Plaza, Chajju Majra Road, Near Airport Road, Sector 117, Mohali.

contact number –

+9198725 22209

वही फ़ीस की जानकारी के लिए आपको डायरेक्ट कॉल करके पूछना चाहिए।

This is also for you – टॉप 10 एक्टिंग स्कूल इन इंडिया (2026) – जहां से बनते हैं सुपरस्टार!

मेरी सलाह –

अगर आप एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हो और अगर आप सीरियस हो तो आपको इन स्कूल के बारे में जानकारी लेने चाहिये और किसी भी Ad को देखकर आंख मूंदकर एडमिशन न ले, पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें उसके बाद ही कोई फैसला करें। कही भी पैसा पेड करने से पहले सारी क्वेरी को पूछें।

डिस्क्लेमर – इस पोस्ट में दी गई जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सोर्स से लिया गया हैं किसी भी फ़ीस, कोर्स या किसी भी तरह के दावे की बात नही करता हैं ।

उम्मीद करता हूँ इस लेख से आपको पंजाब में चंडीगढ़ और मोहाली के आसपास एक्टिंग स्कूल ढूढने में मदद मिल सकती हैं। ऐसे ही करियर संबंधित पोस्ट के लिए Bollywood Help Center के साथ जुड़े, और कोई सवाल या सुझाव हो तो Instagram पर भेज सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment