हेल्लो फ्रेंड्स एक बार फ़िर से स्वागत हैं आप सबका हमारे इस ब्लॉग पे। आज इस पोस्ट में बात करेंगे मुम्बई के फ़ेमस Audition Place Mumbai के बारे में और आप कैसे वहाँ पहुँच सकते हो और ऑडिशन देकर फ़िल्म सीरियल में एक्टिंग का काम पा सकते हो। इस पोस्ट में मैं अपना खुद का अनुभव भी शेयर करूँगा
वैसे तो मुम्बई में बहुत जगह ऑडिशन लिया जाता हैं जितने बड़े प्रोडक्शन हैं उन सबका ख़ुद का अपना जगह हैं जहाँ वो ऑडिशन रखते हैं लेक़िन बहुत सारे छोटे प्रोडक्शन हैं जो जगह भाड़े पे लेके ऑडिशन लेते हैं आज उसी जगह के बारे में जानेंगे पूरे डिटेल्स से।
बता दे ऑडिशन एक ऐसा ज़रिया हैं जिसके माध्यम से नए कलाकारों को एक्टिंग का काम मिलता हैं जिसके लिए जितने भी मेकर्स हैं वो समय समय पर Audition लेते रहते हैं और यही एक ज़रिया हैं नए लोगों को काम पाने का। अगर आप भी तलाश में हैं कि कहाँ कहाँ रियल ऑडिशन होता हैं तो आपकी तलाश अब पूरी हो जाएगी इस पोस्ट में।
Audition देने से पहले की तैयारी
मुंबई आते ही डायरेक्ट ऑडिशन देने नहीं जाना चाहिए, सबसे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए ,सबसे पहला काम आपको करना चाहिए की खुद का किसी अच्छे स्टूडियो से पोर्टफोलियो बनवाना चाहिए जिसमें ३ से चार अच्छे अलग अलग प्रोफाइल का निकलवाना चाहिए, क्योकि लाख टैलेंट हैं लेकिन कोई भी निर्देशक या कास्टिंग डायरेक्टर सबसे पहले आपसे पोर्टफोलियो ही मांगता हैं|
साथ ही आपको एक छोटा सा इंट्रोडक्शन वीडियो और एक एक्टिंग वीडियो सैंपल ज़रूर बनाये उसके बाद ही ऑडिशन के लिए जाये क्योकि बिना इसके आपको ऑडिशन के बाद दिक्कत होगी क्योकि ऑडिशन देने के बाद वो ज़रूर मांगते हैं |
Also Read This– एक्टिंग में असफल होने के मुख्य कारण, एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी ग़लती
क्या मुंबई में ऑडिशन के लिए पोर्टफोलियो जरूरी है?
इसका सीधा सा जबाब हैं हा , जैसा की मैंने आपको ऊपर में बताया हैं आपके अंदर काफी टैलेंट हैं लेकिन एंट्री के लिए सबसे पहले आपको पोर्टफोलियो होना बहुत ज़रूरी हैं बिना इसके आपको आगे बढ़ने में काफी दिक्कत हो सकती हैं अगर आपके पास अच्छा पोर्टफोलियो होगा तो आपको ज़्यादा मौक़ा मिलने की सम्भावना रहेगी | मुंबई में लगभग हर जगा आपको स्टूडियो मिल जायेगा लेकिन किसी अच्छे प्रोफेशनल से बनवाना बहुत सही रहेगा|
अगर शुरू में आपके पास बजट नहीं हैं तो आप अपने मोबाइल से भी अच्छा फोटो निकल सकते हो, जिसमे आपका रियल पर्सनालिटी दिखनी चाहिए ज़्यादा मॉडिफाई न करें, और जब आपको काम मिलने लगे तो आप खर्च करके प्रोफेशनल बनवा सकता हो, क्योकि ये बहुत ज़रूरी हैं

फर्जी ऑडिशन और धोखाधड़ी से कैसे बचें?
मुंबई में हर साल हजारों लोग एक्टिंग का सपना लेकर आते हैं। इसी वजह से कई फर्जी एजेंसियां भी सक्रिय रहती हैं, आपको बहुत ही सावधानी से अपना काम करना चाहिए निचे दिए बातों का ज़रूर ध्यान रखें
अगर आप Audition की बारीकियों को सीखना चाहते हो तो ये Auditioning on Camera: An Actor’s Guide आपके बहुत काम की बुक साबित हो सकती हैं –
Affiliate Disclaimer:
इस लेख में कुछ Affiliate Links शामिल हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से कोई उत्पाद या सेवा खरीदते हैं, तो Bollywood Help Center को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा कमीशन प्राप्त हो सकता है। हम केवल उन्हीं उत्पादों और सेवाओं की सिफारिश करते हैं जिन्हें हम उपयोगी और पाठकों के लिए मूल्यवान मानते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें:
- ऑडिशन के नाम पर बड़ी रकम मांगने वालों से सावधान रहें।
- किसी होटल या निजी कमरे में बुलाए गए संदिग्ध ऑडिशन से बचें।
- कास्टिंग कंपनी का सोशल मीडिया और पुराना रिकॉर्ड जरूर चेक करें।
- बिना कॉन्ट्रैक्ट कोई भुगतान न करें।
- किसी भी ऑफर को तुरंत स्वीकार करने के बजाय जांच-पड़ताल करें।
नए कलाकार जो सबसे ज़्यादा गलती करते हैं
मुंबई में अधिकतर नए लोग ऑडिशन में असफल होने के बाद हिम्मत हार जाते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में रिजेक्शन सामान्य बात है। आपको हिम्मत नही हरनी चाहिए और निचे लिखे कुछ बातों का ज़रूर ख्याल रखना चाहिए
कुछ आम गलतियां:
- डायलॉग याद किए बिना ऑडिशन के लिए जाना
- समय पर न पहुंचना
- जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग करना
- कैमरे से डरना
- रिजेक्शन को व्यक्तिगत अपमान समझना
एक सफल कलाकार की निशानी होती हैं की वे लगातार सीखते और सुधार करते रहते हैं।
Read This– How to contact celebrities किसी भी सेलिब्रिटी से कांटेक्ट करने का आसान तरीक़ा
आदर्श नगर और आसपास
अगर Audition Place Mumbai की बात करे तो अंधेरी वेस्ट में स्थित आदर्श नगर एक ऐसा जगह हैं जो काफ़ी फ़ेमस हैं और इसके आस पास बड़े बड़े प्रोडूक्शन हाउस के ऑफिस हैं और साथ ही राइटर एसोसिएशन, प्रोड्यूसर एसोसिएशन जैसे संस्थान के ऑफिस स्थित हैं। साथ ही यहाँ हमेसा ऑडिशन होता रहता हैं ।
आप यहाँ अंधेरी स्टेशन उतरकर वहाँ से आप बस ऑटो ले सकते हैं और यहाँ पहुँच सकते हैं अगर बस से जाना चाहते हो तो 259, 235,242 ये सारी बस जाती हैं जिसका किराया मात्र 5 रुपया होता हैं वही ऑटो से आपको 60 से 70 रुपया तक लग सकता हैं।
अगर आप एकदम फ्रेशर हो तो यहाँ आप इनफिनिटी मॉल में चले जाएं यहाँ आपको बहुत सारे एक्टर्स मिल जायेंगे उनसे आप जान पहचान कर सकते हो, वो आपको बहुत सारे ऑडिशन के बारे में बताएंगे।
दूसरा आप ऑडिशन से सम्बंधित व्हाट्सअप ग्रुप जॉइन कर सकते हो, या फ़िर आप किसी अच्छे कॉर्डिनेटर से भी संपर्क कर सकते है। हालांकि बहुत सारे कॉर्डिनेटर का पेड सर्विस होता हैं। इन सारे माध्यम से आप रोज ऑडिशन कहाँ होने वाला हैं उसकी जानकारी ले सकते हो।
श्री जी होटल के आसपास
आदर्श अगर से जस्ट सटे हुए आप श्रीजी होटल के पास जो वाकिंग डिस्टेंस पर हैं आप जा सकते हैं और यहाँ भी बहुत सारा ऑडिशन रोज चलता रहता हैं तो आप यहाँ भी जा सकते हैं यहाँ श्रीजी के पास आपको बहहत सारे कलाकार मिल जाएंगे जो आपको इसकी जानकारी दे सकते हैं।
आराम नगर पार्ट 1 और पार्ट 2
ऑडिशन के लिए आराम नगर बहुत ही फ़ेमस हैं यहाँ सैकड़ो जगह रोज ऑडिशन चलता रहता हैं यहाँ मुकेश छाबड़ा का भी स्टूडियो हैं ये सात बंगला में हैं यहाँ भी अंधेरी से आप डायरेक्ट बस से ऑटो और टैक्सी से पहुँच सकते हैं।
बाकी ऑडिशन गोरेगांव से लेकर बांद्रा तक होता हैं ख़ासकर प्रोडूक्शन हाउस के पर्सनल ऑडिशन सेंटर पर। लेक़िन ऊपर बताये गए जगह ही सबसे ज़्यादा फ़ेमस हैं । आप इन जगहों पर जा सकते हो और ऑडिशन दे सकते हो।
उम्मीद करता ही इस पोस्ट से आपको मदद मिल सकती है इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट ज़रूर करें। साथ ही बॉलीवुड से संबंधित वीडियो के लिए हमारे चैनल पर जा सकते हैं और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हो।
मुंबई में रहने और संघर्ष के दौरान अनुमानित खर्च
यदि आप दूसरे शहर से मुंबई आ रहे हैं तो पहले से बजट बनाना जरूरी है।
औसतन:
- PG या शेयरिंग रूम: ₹5,000–₹10 ,000 प्रति माह
- भोजन: ₹3,000–₹5 ,000
- लोकल यात्रा: ₹1,000–₹3,000
- अन्य खर्च: ₹2,000–₹5,000
ये सरे ऐसे खर्च हैं जो आपको कारन ही पड़ेगा , इसलिए जब भी आप मुंबई आते हैं तो छह महीने काम से कम तक का खर्च ज़रूर रखें ताकि आप शांति से ऑडिशन दे सके,शुरु के दिनों में बजट बनाकर चलना काफी मददगार साबित होता है।

2026 में ऑडिशन खोजने के ये तरीके बहुत सही और आजकल के हिसाब से सबसे असरदार हैं। आजकल पूरा कास्टिंग प्रोसेस डिजिटल हो चुका है, इसलिए इन ऑनलाइन माध्यमों पर सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।
आपकी इस लिस्ट को और मजबूत बनाने के लिए, यहाँ कुछ जरूरी बातें और प्लेटफॉर्म्स दिए जा रहे हैं जिन्हें आपको इस साल ज़रूर फॉलो करना चाहिए:
1. मुख्य Entertainment Websites और एप्लिकेशन्स
भारत में प्रामाणिक ऑडिशन के लिए कुछ भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स हैं। यहाँ आपको अपनी प्रोफाइल हमेशा अपडेट रखनी चाहिए:
Casting Bay और Castiko: ये प्लेटफार्म एक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स को सीधे जोड़ते हैं।
FTII (Film and Television Institute of India) जॉब पोर्टल: यहाँ अक्सर नए कलाकारों के लिए आधिकारिक रिक्वायरमेंट आती हैं।
Backstage / Actors Access (इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए): अगर आप विदेशी या ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में रुचि रखते हैं, तो इन पर ध्यान रखें।
2. सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कैसे करें?
सिर्फ फॉलो करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही लोगों तक पहुँचना जरूरी है:
Instagram: मुकेश छाबड़ा (MCCC), शालू शर्मा, और ओनी सेन जैसे बड़े कास्टिंग डायरेक्टर्स और उनकी कंपनियों के आधिकारिक पेजों को फॉलो करें। उनके बायो में अक्सर असली ऑडिशन फॉर्म्स के लिंक होते हैं।
Facebook & WhatsApp: फेसबुक ग्रुप्स जॉइन करते समय ध्यान रखें कि ग्रुप एडमिन कौन है। किसी भी ऐसे ग्रुप से बचें जो ऑडिशन के बदले “रजिस्ट्रेशन फीस” या पैसे मांगता है। असली कास्टिंग डायरेक्टर कभी पैसे नहीं मांगते।
3. ऑनलाइन प्रोफाइल (Digital Portfolio) में क्या-क्या होना चाहिए?
चूंकि आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं, आपकी प्रोफाइल ही आपका पहला इम्प्रैशन है। इसे हमेशा तैयार रखें:
इंट्रोडक्शन वीडियो (Intro Video): एक साफ बैकग्राउंड और अच्छी रोशनी में रिकॉर्ड किया गया 1 मिनट का परिचय (नाम, उम्र, हाइट, भाषाएं, और बिना मेकअप/फिल्टर के प्रोफाइल्स)।
मोनोलॉग (Monologue): कम से कम दो अलग-अलग इमोशन्स (जैसे- एक गंभीर और एक कॉमिक) वाले 1-1 मिनट के एक्टिंग वीडियो तैयार रखें।
अप-टू-डेट तस्वीरें: आपकी हालिया तस्वीरें (क्लोज-अप, मिड-शॉट, और फुल-लेंथ)। भारी फिल्टर या अत्यधिक एडिटिंग वाली तस्वीरों से बचें।
सावधान रहें : साल 2026 में भी ऑनलाइन कास्टिंग स्कैम्स काफी बढ़ गए हैं। अगर कोई प्रोडक्शन हाउस या कास्टिंग एजेंट आपसे ऑडिशन के लिए पैसे मांगे, तो तुरंत समझ जाएं कि वह फर्जी है। असली ऑडिशन हमेशा मुफ्त होते हैं।
क्या आप किसी विशेष शहर (जैसे मुंबई, दिल्ली) में ऑडिशन ढूंढ रहे हैं, या किसी खास माध्यम (फिल्म्स, टीवी सीरियल, या वेब सीरीज) के लिए तैयारी कर रहे हैं?
सफल ऑडिशन के लिए 10 प्रोफेशनल टिप्स
- समय से पहले पहुंचें।
- स्क्रिप्ट को अच्छी तरह समझें।
- कैमरे से आंख मिलाकर संवाद बोलें।
- आत्मविश्वास बनाए रखें।
- साधारण और साफ कपड़े पहनें।
- मोबाइल साइलेंट रखें।
- अपना परिचय स्पष्ट दें।
- निर्देशों को ध्यान से सुनें।
- रिजेक्शन से निराश न हों।
- हर ऑडिशन को सीखने का अवसर समझें।
अगर आप ऊपर दिए हुए टिप्स का ख्याल रखते हो तो बहुत ज़्यादा चांस हैं की आपको काम मिलेगा और आप ऑडिशन भी अच्छी तरह क्रैक कर लोगे |
इन्हें भी पढ़ें –
IPRS क्यों लेखक, कम्पोज़र और पब्लिशर को पैसे (Royalty)देती हैं आप भी ले सकते हैं
निष्कर्ष
आज के दौर में ऑडिशन देना केवल जगह पर पहुंच जाना या आपके अंदर टैलेंट है और आप सोचते हो की आप ऑडिशन के लिए फिट है तो ऐसा नहीं हैं आज २०२६ में बहुत कुछ बदल गया हैं आज सबकुछ ऑनलाइन होने लगा हैं जो और भी बहुत कुछ को आसान बना दिया हैं|
मै अपना खुद का एक्सपीरियंस बता रहा हूँ मैंने भी काफी ऑडिशन दिया हैं आराम नगर , आदर्श नगर , से लेकर बांद्रा सभी जगह दिया हैं लेकिन बाद में मैं फिल्म मेकइन में आ गया इसलिए छोड़ना पड़ा , लेकिन मेरा एक फ्रेंड अमित भारद्वाज जो लगा रहा वो आज बड़ी बड़ी फिल्मो में काम करता हैं कई सीरियल्स में भी और ऐड में भी काम कर रहा हैं |
इसलिए अगर आपको इस फील्ड में सफल होना हैं तो आपको बहुत ही मिहनत, विस्वास , धैर्य के साथ काम करना पड़ेगा तभी आप एक सफल एक्टर बन सकते, अगर आप ऊपर दिए गए सुझावों को अपनाते हो तो आप सफल होने के रेस में बहुत आगे रहोगे| उम्मीद करता हूँ की Audition Place Mumbai की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और अगर आपको अच्छी लगी हो तो एक लाइक ज़रूर करे और ऐसे ही और करियर सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे इस पेज को भी सब्सक्राइब ज़रूर करे | तबतक के लिए जय हिन्द जय भारत, धन्यवाद
SEO FAQ Section (ज़रूर जोड़ें)
Q. मुंबई में सबसे ज्यादा ऑडिशन कहाँ होते हैं?
अंधेरी वेस्ट, अंधेरी ईस्ट, ओशिवारा, वर्सोवा और गोरेगांव फिल्म एवं टीवी ऑडिशन के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं।
Q. क्या ऑडिशन देने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
असली ऑडिशन सामान्यतः मुफ्त होते हैं। बड़ी फीस मांगने वालों से सावधान रहें।
Q. क्या बिना पोर्टफोलियो ऑडिशन दे सकते हैं?
हां, शुरुआती स्तर पर बेसिक फोटो और इंट्रो वीडियो से शुरुआत की जा सकती है।
Q. मुंबई में नए कलाकारों को काम मिलने में कितना समय लगता है?
यह व्यक्ति की प्रतिभा, नेटवर्किंग और अवसरों पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को जल्दी काम मिल जाता है जबकि कई लोगों को महीनों या वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है।
Disclaimer: इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल शैक्षिणिक उद्देश्य के लिए हैं ऑडिशन का स्थान , कास्टिंग कॉल और एजेंसी समय और स्थान के हिसाब से बदल सकती हैं किसी भी ऑडिशन में भाग लेने से पहले सही श्रोत की जानकारी ज़रूर प्राप्त करें , Bollywood Help Center किसी भी कास्टिंग में चयन, नौकरी, भूमिका या कास्टिंग की गारंटी नहीं देता है। ऑडिशन के नाम पर किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल स्वयं करें।

Sir dream is singing sir please 🙏
Andheri, Aaram Nagar, Shree ji hotel ke paas