Bollywood Career Guide 2026 – अगर आप बॉलीवुड में करियर बनाने आ रहे हो तो ये सारी बातें ज़रूर पता होना चाहिए –

Ravi u. Yadav

दोस्तों हर दिन हज़ारो लोग यहाँ मुम्बई में अपना करियर बनाने के लिए आते हैं और बहुत सारे लोग यहाँ स्ट्रगल करते हैं उनमें से कुछ गिने चुने लोग ही सफ़लता हासिल कर पाते हैं और ज़्यादातर लोग यहाँ गुमनाम ज़िंदगी जीने को मज़बूर हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं छोटी छोटी बातों के कारण लोग यहाँ असफ़ल हो जाते हैं। आज के इस पोस्ट में बात करेंगे कि आपको शुरू में किन किन बातों की जानकारी होनी चाहिए। How to start your career in Bollywood ?

चलिये सबसे पहले बात करते हैं कि आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग यहाँ वो मुक़ाम हासिल नही कर पाते हैं इसके पीछे कई छोटी छोटी बातें हैं जिनको समझना बहुत ज़रूरी होता हैं।

निम्नवर्गीय परिवार से होना

बॉलीवुड में करियर बनाने आने वालों में 80% लोग निम्नवर्गीय परिवार से आते हैं उनको परिवार से कोई सपोर्ट नही होता हैं वो यहाँ आ तो जाते हैं लेक़िन यहाँ उनको सर्वाइव करने में बहुत दिक्कत होती हैं क्योंकि मुम्बई बहुत ही     महंगा शहर हैं यहाँ टिके रहने के लिए पैसों की ज़रूरत होती हैं। रहने के लिए, खाने पीने के लिए, ट्रेवल करने के लिए, अपने आप को मेंटेन करने के लिए।

लेक़िन उनको घर से कोई सपोर्ट नही होता है जिसके कारण वो वह आते हैं एक्टर ,डायरेक्टर, एडिटर और सिंगर बनने के लिए लेकिन उनको यहां सरवाइव करने के लिए पैसों की जरूरत होती है और पैसे को कमाने के लिए उनको फिर अपनी लाइन को छोड़कर दूसरा काम करना मजबूरी हो जाता है जिसके कारण उनका फोकस शिफ्ट हो जाता है हालांकि कुछ लोग जो लकी है उनको इस लाइन में काम मिल जाता है जिससे वो यहां सरवाइव कर पाते हैं और उसी में अपने करियर बनाने में अपने आपको झुक देते हैं ऐसे बहुत कम लोग होते हैं ।

यह सबसे मुख्य कारण होता है खासकर यहां एक्टर बनने लोग ज्यादा आते हैं और  उनके परिवार का कोई सपोर्ट नहीं होता हालांकि बहुत सारे ऐसे परिवार है जो फिल्म लाइन को ही अच्छा नहीं समझते हैं जिसके कारण वह मना करते हैं और अगर परिवार उस लायक है भी की सपोर्ट करें तो भी उनकी बात को न मानने के कारण वह सपोर्ट करना छोड़ देते हैं ।

यही कारण क्या होता है कि यहां पर उनको सरवाइव करने के लिए पैसा चाहिए क्योंकि यहां पर रहने के लिए घर का रेंट देना ही पड़ेगा, खाने के लिए पैसे चाहिए, आने-जाने के लिए पैसे चाहिए वही अगर आप एक्टर बनना चाहते तो अपने आप को मेंटेन करने के लिए पैसा चाहिए और जिसके कारण उनको काफी दिक्कत होती है और इसी को मेंटेन करने में उनका जो एनर्जी उनका जो फॉक्स सब समय के साथ waste हो जाता है और जिसके कारण वह प्रॉपर फॉक्स के साथ काम नहीं कर पाते हैं और यह असफलता का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

Also Know This – Top Audition Place in Mumbai- जहाँ रोज़ फ़िल्म और सीरियल के ऑडिशन होते हैं

आपको इन बातों को जानना बहुत ज़रूरी हैं

  1. यहाँ कितना महीने का खर्च आएगा ?
  2. कहाँ और कैसे स्ट्रगल करना हैं ?
  3. कैसे अपने आपको मोटिवेट रखना हैं ?
  4. एक्टर बनने के लिए क्या करना होगा ?
  5. कैसे एक सफ़ल करियर बना सकते हैं ?

01. महीने का ख़र्च

अगर बात की जाए कि महीने का ख़र्च कितना आएगा तो ये डिपेंड करता हैं आप कहाँ यानी किस एरिया में रहते हो, आप खाना घर पे खाते हो, या होटल में, और आपका एक्स्ट्रा ख़र्च कितना हैं। मुम्बई में सबसे कॉस्टली दो चीज़े हैं एक घर और दूसरा खाना। आप यहाँ 2000 महीने से से लेकर कम से कम 10000 महीने रेंट पर रह सकते हो, वो भी PG ( Paying Guest ) में। नही तो बहुत रेंट देना पड़ेगा।

बात करें अगर आप अंधेरी में किसी के साथ रूम शेयर करके रहते हो तो आपको कम से कम 8 हज़ार से 15000 हज़ार तक महीने का देना पड़ेगा। क्योंकि इस एरिया में कोई भी फ्लैट 35000 से 40000 से कम रेंट पर नही मिलता हैं साथ ही 100000 से ऊपर का डिपाजिट भी अलग से और साथ में 2 महीने का brockrage भी देना पड़ता हैं। तो अगर आप किसी के साथ जो पहले से रूम रेंट पर लिया हैं तो आप रह सकते हो।

या फ़िर गोरेगांव में ही कुछ चॉल हैं जहाँ 15000 तक भी रूम मिल सकता हैं उसमें अगर आप 3 लोग भी रहते हो तो 5000 में आप रह सकते हो। अगर आपको उससे भी कम बजट में चाहिए तो फिर नालासोपारा विरार, साइड जाना पड़ेगा जहाँ 10000 से 15000 हज़ार में अच्छा फ्लैट मिल जाएगा रहने के लिये। लेक़िन उधर रहने के लिए आपको ट्रैन का धक्का ज़रूर खाना पड़ेगा।

तो कुल मिलाकर आप जिस तरह का रूम लेना चाहते हो, उस एरिया के ऊपर डिपेंड करता है इसका बजट, आप जिस एरिया में और जैसे सोसाइटी में लेना चाहते हो वैसा बजट चाहिए। अगर हाई-फाई सोसाइटी में लेना चाहते हो तो उसका बजट ज्यादा होगा। वही नालासोपारा में लोड बेरिंग बिल्डिंग होती है जिसमें आपको 3000 से 4000 में भी फ्लैट मिल जाएगा, उसमें दो-तीन लोग आप रह सकते हो तो एवरेज आपको 5000 से 10000 तो रेंट के लिए लग सकता हैं।

🎬 Ready for your next audition? Record your best performance with the ULANZI MT-44 Extendable Phone Tripod.

👉 Check Price on Amazon

आप कहीं भी रहते हो आप अपने हिसाब से डिसाइड कर सकते हो उसके बाद अगर आप दो-तीन लोग मिलकर भी अगर खाना बनाते हो तो एवरेज महीने का ₹5000 फूडिंग  का चाहिए और एवरेज ₹5000 आपको ट्रैवलिंग और दूसरे ज़रूरत के लिए। अगर आपका  जो भी खर्च हैं तो टोटल कम से कम ₹20000 चाहिए, हालांकि अगर आप मैनेज कर सकते हो तो 15 में भी काम चल सकता है एवरेज मुम्बई में आप इस बजट में आप अच्छे से रह लोगे, हालांकि बहुत अच्छा नहीं कह सकते बहुत अच्छा करने के लिए तो बहुत ज्यादा पैसा चाहिए लेकिन फिलहाल आप वहां पर स्ट्रगल करने के लिए आप रह सकते हो।

ट्रेवल बजट कम करने के लिए आप ट्रैन और बस पकड़ सकते हो, दोनों का महीने का पास भी बनता हैं वही ऑटो बहुत महंगा पड़ेगा। ट्रैन का विरार से चर्चगेट तक का पास 250 तक में एक महीने के लिए बन जायेगा। वही बस का भी आप पास ले सकते हो।

नोट- मुम्बई में बैचलर को रूम देने में लोग आनाकानी भी करते हैं तो आओ रूम एजेंट को पहले ही सारी बात बता देना।

How to start your career in Bollywood by preparing an acting portfolio, finding auditions and connecting with industry professionals.

02. कहाँ और कैसे स्ट्रगल करें

रही बात काम ढूंढने की तो आप वहां पर जहां-जहां भी ऑडिशंस होता है वहां जा सकते हो। कुछ कास्टिंग डायरेक्टर ऐसे हैं जो रजिस्ट्रेशन चार्ज लेकर आपको काम दिलाते हैं या फिर आप अपना सर्कल बढ़ा सकते हो जो लोग पहले से काम करते हैं उनके साथ दोस्ती करो फिर व्हाट्सएप नंबर शेयर करो वे लोग एक दूसरे को जब भी कोई ऑडिशंस आता है तो शेयर करते हैं ।

अगर आप उसके लिए फिट हो तो आप वहां पर टाइम पर जाओ और जो भी ड्रेस कोड है वह पहन के जाओ और अपने साथ अपना एक बेहतरीन पोर्टफोलियो भी बना कर रखो जिसमें 5-6 फोटोग्राफ्स होना चाहिए जो ज्यादा एडिटेड नहीं होना चाहिए और उसपर आपका रियल ईमेल आईडी और कांटेक्ट नंबर देना चाहिए ताकि कभी भी कोई आपको काम के लिए बुलाना चाहे तो आप वह आपको कांटेक्ट कर सकें।

Top Acting Schools – Top 5 Acting School of Mumbai : पांच सबसे फ़ेमस एक्टिंग स्कूल मुम्बई

03. अपने आपको मोटिवेट कैसे रखें

देखो  फिल्म लाइन जो होता है यह काफी रिस्की माना जाता है यहां पर 100 में से बहुत गिने-चुने लोग ही सफल हो पाते हैं तो आपको उन लोगों को जो सफल है उनको अपना आदर्श मानना है उनसे सीखना है उनके लाइफ पर जो बायोग्राफी है पढ़िए उनके वीडियो देखिए ताकि आप मोटिवेट होते रहे, क्योंकि उन लोगों ने किस तरह से स्ट्रगल किया है कैसे हार नहीं मानी, कैसे अपने काम को केवल फोकस किया तभी आप हमेशा मोटिवेट रह सकते हो।

और अगर एक दो चार बार आपको असफलता मिलती तो उससे आपको जल्दी घबराना नहीं है क्योंकि घबराने से कुछ नहीं होगा जब तक आप मेहनत नहीं करोगे कुछ नहीं मिलने वाला हैं, अगर आपके अंदर टैलेंट होगा तो देर सबेर आपको मौका जरूर मिलेगा, ऐसे बहुत सारे लोग हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, राजपाल यादव ऐसे बहुत सारे कलाकार है जिन्होंने कई सालों तक मेहनत किया तब जाके वे सफ़ल हुए हैं।

अभी विनीत कुमार जो अभी काफी सारी फिल्मों में आए हैं जो अभी छावा फ़िल्म में था वहां से उनका करियर चेंज हो गया , अभी उनके पास बहुत सारा काम है उन्होंने लगभग 20 साल से स्ट्रगल किया है तो अगर आपमें इतनी हिम्मत है आप इतना सस्टेन कर सकते हो तो आप स्ट्रगल करो हां एक बात जरूर बोलूंगा, हमेशा अपने काम पर फोकस करो क्योंकि ज्यादातर टेंडर एज के जो लड़के लड़कियां होते हैं वे ज्यादातर प्यार मोहब्बत के चक्कर में बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के चक्कर में ज्यादा रह जाते हैं और अपने करियर से फोकस शिफ्ट कर लेते हैं यह आप मत करो आप मेहनत करो आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

04. एक्टर बनने के लिए क्या करना होगा

जैसा कि मैं काफी सारी बातें ऊपर बता दिया है एक्टर बनने के लिए आपको अच्छे एक्टिंग इंस्टिट्यूट से अगर आपके अंदर कैपेसिटी है आप अगर आर्थिक रूप से इतनी मजबूत है तो अच्छे एक्टिंग स्कूल से आप एक्टिंग सीखो या फिर आप थिएटर कर सकते हो, दोनों में से कोई भी जो भी आपके लिए बेहतर साबित हो जिसमें आप सक्षम हो, आप या तो थिएटर ज्वाइन कर लो, अच्छे थिएटर की कमी नहीं है या फिर एक्टिंग स्कूल जॉइन करो।

उसके बाद कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नेचुरल पैदाइशी एक्टर ही होते हैं तो उनकी बात अलग होती है ऐसे अपवाद में एक दो लोग होते हैं लेकिन आपके अंदर जो टैलेंट अगर है भी तो उसको निकालने के लिए एक्टिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन करना जरूरी है, आप एक्टिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन करो और उसके बाद जैसा कि मैं ऊपर बताया है आप लोगों से कांटेक्ट बढ़ाओ सारे ऑडिशंस को फेस करो और उसके बाद अपने काम पर फोकस करो, अपने काम से प्यार करो, अगर आप एक्टर हो तो अपने आप पर मेहनत करो, अपने लुक्स पर मेहनत करो, अपने चला ढाल पर अपने बॉडी पर अपने ड्रेसिंग सेंस पर मेहनत करो और आपका प्रसेंस ऐसा होना चाहिए ताकि लगे कि आप एक एक्टर हो तो आपको भी मौका जरूर मिलेगा।

Also Read This – Bollywood में हीरो हीरोइन बनने के लिए क्या चाहिए? शुरुआती लोगों के लिए 10 Step-by-Step Guide

05. कैसे एक सफ़ल करियर बना सकते हैं

देखिए एक सफल करियर बनाने के लिए आपको छोटे से छोटे काम को भी अपनी लाइफ का बड़ा काम मानना पड़ेगा तभी आप बड़ा एक्टर बन सकते हो चाहे किसी भी फील्ड में, आप एक्टर बनना चाहते हो, एडिटर,डायरेक्टर बनना चाहो या  सिंगर बनना चाहते हो। किसी भी काम को छोटा मत मानो, अपने काम पर पूरा फोकस करो अपना हंड्रेड परसेंट दो तभी आप सफल हो सकते हो।

ज्यादातर लड़के लड़कियां जो मुंबई आते हैं वह ज्यादातर चाहते हैं डायरेक्ट हीरो हीरोइन का मौका मिल जाए जो इतना आसान नहीं होता है आपको जो भी छोटा-छोटा ऑफर मिलता है अगर आपको काम मिलता है तो पहले आप काम करो सीखो, अपने आप को मजबूत बनाओ अंदर से आप इतना मजबूत बन जाओ की आपको बड़ा रोल अगर कोई देना भी चाहे तो उसे कोई संकोच ना हो,

क्योंकि अगर आप डायरेक्ट हीरो और हीरोइन बनना चाहोगे तो यह इंपॉसिबल तो नहीं कह सकते लेकिन बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन आप छोटे-छोटे काम करके भी बड़े रोल पा सकते हो, ऐसे बहुत सारे एक्टर है जिन्होंने छोटे-छोटे काम करके लीड काम भी किया है और इसी तरीके से इंडस्ट्री में काम होता है तो आप इस तरीके से इस फॉर्मेट को अपनाओ, आपके पास जो भी अपॉर्चुनिटी आता है उसको छोड़ो मत,बेहतर काम करो अपना हंड्रेड परसेंट झोंक दो तो आपको बड़ा एक्टर बनने से शायद कोई ना रोक सके, हालांकि कुछ चीज जो लोग मानते हैं वह डेस्टिनी भी होता है लेकिन मैं मानता हूं कि अगर आप मेहनत करोगे तो इंडस्ट्री में एक-एक दिन आपके टैलेंट को लोग पहचानेंगे जरूर आपको भी एक प्लेटफार्म जरूर मिलेगा।

फ्रेंड्स उम्मीद करता हूं कि मैंने कोशिश की है जो मैंने इंडस्ट्री में खुद देखा है क्योंकि मैं भी इंडस्ट्री में लगभग 15 सालों से हूं तो जो मैंने एक्सपीरियंस किया है जैसे काम होता है वह सब मैं बताने की कोशिश की है इस पोस्ट में, तो अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कोई भी सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भी डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं और आप हमारे यूट्यूब चैनल बॉलीवुड हेल्प सेंटर, इंस्टाग्राम पेज बॉलीवुड सेंटर, या फिर फेसबुक पेज बॉलीवुड हेल्प सेंटर, को भी फॉलो कर सकते हैं वहां भी मैं इस तरह की जानकारी को शेयर करता रहता हूं तो चलिए मिलते हैं फिर  ऐसे ही बेहतरीन टॉपिक के साथ तब तक के लिए आप सबका दिल से धन्यवाद स्वस्थ रहिए मस्त रहिए।

💡 Make every audition shine! Improve your lighting and create professional-looking audition videos with the Digitek DRL-18RT C9 LED Ring Light.

👉 Check Price on Amazon

Affiliate Disclaimer: This post contains affiliate links. We may earn a small commission from qualifying purchases at no extra cost to you. Thank you for supporting Bollywood Help Center!

FAQ Section

अगर आपके ब्लॉग में इन प्रश्नों के उत्तर नहीं हैं, तो अंत में छोटा FAQ Section जोड़ना उपयोगी हो सकता है। यदि पहले से उत्तर मौजूद हैं, तो दोहराने की जरूरत नहीं है।

Q1. How can I start my career in Bollywood?

You can start your career in Bollywood by learning acting, preparing a portfolio, attending auditions, networking with genuine industry professionals, and gaining experience through theatre, short films, and other projects.

Q2. Is it necessary to move to Mumbai to start a Bollywood career?

No, moving to Mumbai is not always necessary at the beginning. You can start learning acting, preparing your portfolio, and looking for auditions and projects from your own city. Mumbai may become important when you need more industry opportunities.

Q3. How can beginners get auditions in Bollywood?

Beginners can search for casting calls through legitimate casting platforms, casting agencies, production announcements and verified industry contacts. They should avoid fraudulent casting offers and never pay money for guaranteed roles.

Q4. Do I need an acting course to join Bollywood?

An acting course is not compulsory, but acting classes, theatre experience and practical training can help you improve your skills and confidence.

Q5. Can I start my Bollywood career without connections?

Yes, it is possible to start without industry connections. However, building professional relationships, developing your skills, attending auditions and gaining experience can take time and persistence.

Share This Article
Leave a comment