आज की युवा पीढ़ी ज़्यादातर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की सोचते हैं हर साल ये यंग Genration मुम्बई का रुख करते हैं और यहाँ आकर अपना क़िस्मत आजमाते हैं। हर कोई ऑडिशन आकर ऑडिशन देते हैं ताकि उनको काम मिले, लेक़िन ज़्यादतर लोग रिजेक्ट होते हैं क्योंकि वो कुछ कॉमन Mistake करते हैं। आज के इस पोस्ट में बात करने वाले हैं Bollywood Audition Tips के बारे में।
जिसमें बात करेंगे 6 ऑडिशन टिप्स के बारे में जिसमें बात करेंगे उन गलतियों के बारे में जो लोग जाने अनजाने में करते हैं और बार बार Reject होते हैं।
1. बिना तैयारी के ऑडिशन देना
ज्यादातर नए कलाकार बिना स्क्रिप्ट को समझे ही ऑडिशन देने के लिए पहुंच जाते हैं वो केवल डायलॉग याद कर लेते हैं उनको लगता है कि केवल डायलॉग बोल देना ही काफी होता है वो अपने किरदार को समझ नही पाते हैं। किरदार कैसा हैं, किस भाषा का हैं, कहा से बिलोंग करता हैं, अमीर हैं गरीब हैं।
उनकी भावना क्या है कैसी स्थिति हैं इस सब की जानकारी के बिना वो डायरेक्ट स्क्रिप्ट को याद करते हैं और जाकर ऑडिशन देते हैं जिसके कारण बार-बार रिजेक्ट होते हैं।
मैंने अपनी पिछली पोस्ट में 5W के बारे में बात किया था कि एक एक्टर के लिए पांच डब्लू को जानना जरूरी है जैसे कि
5W का मतलब और उनका महत्व –
- Who (कौन): किसी भी किरदार में Who लगाने से हमें समझ आता है कि किरदार कौन है, उसकी उम्र, पेशा, और समाज में उसकी स्थिति क्या है। जिससे करैक्टर को समझने में बहुत मदद मिलती हैं।
- What (क्या): इसका मतलब होता हैं सीन में क्या हो रहा है और किरदार क्या कर रहा है या पाना चाहता है (उसका उद्देश्य)।
- Where (कहाँ): घटना या सीन किस जगह पर हो रहा है (कमरा, सड़क, या ऑफिस), जिससे माहौल का पता चलता है।
- When (कब): यह समय बताता है (सुबह, रात, गर्मी, सर्दी या इतिहास का कोई खास दौर), जो हाव-भाव तय करता है।
- Why (क्यों): किरदार वह काम क्यों कर रहा है? उसके पीछे की भावना, मजबूरी या प्रेरणा क्या है।
एक्टिंग में इसके फायदे
- स्क्रिप्ट की समझ: किसी भी करैक्टर में 5W लगाने से सीन का मूल आधार क्लियर हो जाता है, जिससे रट्टा मारने की जरूरत नहीं पड़ती। तब आपका एक्टिंग नेचुरल होता हैं
- प्राकृतिक अभिनय: जब आपको ‘क्यों’ और ‘क्या’ पता होता है, तो आपका रिएक्शन नकली नहीं बल्कि असली लगता है।
- ऑडिशन में मदद: कम समय में किसी नई स्क्रिप्ट को पकड़ने और उसे बेहतर ढंग से जीने में यह तकनीक कारगर साबित होती है।
इन्हें भी पढें – Bollywood Audition Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? Step-by-Step गाइड
2. ज़रूरत से ज़्यादा ओवरएक्टिंग करना
ज्यादातर कलाकार ऐसा सोचते हैं कि लाउड एक्सप्रेशन देने से उनकी अभिनय प्रभावशाली दिखेगा जबकि ऐसा नहीं होता है आज के कास्टिंग डायरेक्टर नेचुरल एक्टिंग को ज्यादा तवज्जो देते हैं और जो भी स्वाभाविक अभिनय होता है उसको ज्यादा पसंद करते हैं कैमरा छोटी से छोटी अभिव्यक्ति को भी अच्छी तरह से पकड़ लेता है इसलिए हमेशा एक्टिंग संतुलित ही होना चाहिए यानी कि नेचुरल एक्टिंग होना चाहिए।

3. समय का सम्मान न करना
आप किसी भी फील्ड में अगर काम करना चाहते हो सफल होना चाहते हो, तो आपको समय का कदर करना पड़ेगा, आज ज्यादातर कलाकार ऑडिशन स्थल पर देर से पहुंचते हैं जिसके कारण भी उनको नुकसान होता है और उनकी प्रोफेशनल छवि जो है वह भी प्रभावित होती है फिल्म इंडस्ट्री में समय की बहुत ही पाबंदी और उनको बहुत महत्व दिया जाता है मैंने आपको एक पोस्ट में बताया था Call Time (कॉल टाइम) बहुत बड़ी चीज होती है फिल्म इंडस्ट्री के लिए इसलिए हमेशा निर्धारित समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें ताकि आपको रिजेक्शन न झेलना पड़े ।
4. आत्मविश्वास की कमी
कई बार ऐसा देखा गया है कि प्रतिभाशाली कलाकार भी केवल घबराहट की वजह से वह अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं ऑडिशन के दौरान हमेशा आपको शांत रहना चाहिए और अपनी बातें जो भी आप कर रहे हो स्पष्ट और आसान तरीके से नेचुरल तरीके से करना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ ही बात करना चाहिए, और अपना परिचय देना चाहिए, आत्मविश्वास अक्सर आपका First Impression का छाप को बेहतर बनाता है।
इन्हें भी जाने – बॉलीवुड ऑडिशन 2026: नए कलाकारों (Freshers) के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन और सही तरीके- How to Search Authentic Auditions in Bollywood ?
5. रिजेक्शन से निराश हो जाना
हर ऑडिशन में चयन होना संभव नहीं है। रिजेक्शन अभिनय करियर का एक सामान्य हिस्सा है। इसे अपनी असफलता नहीं, बल्कि सीखने का अवसर मानें। हर ऑडिशन के बाद अपनी कमियों पर काम करें और अगले मौके के लिए खुद को बेहतर बनाएं।
देखिए मुंबई में हर दिन हजारों ऑडिशंस होते हैं और इसमें काफी सारे लड़के लड़कियां आते हैं ऑडिशन के लिए तो हर किसी का सिलेक्शन होना जरूरी नहीं है जो करेक्टर में फिट होता है उसी का सिलेक्शन होता है तो कभी भी आपको रिजेक्शन मिले तो आपको हताश नहीं होना चाहिए ।
हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि ऑडिशन देने के बाद अगर आप रिजेक्ट हुए हो तो आप ढूंढो कि क्यों आपको रिजेक्ट किया गया है और साथ में ही कहा गया है कि
Failures are the Success of Pillers
असफलता ही सफलता की निशानी होती है इसलिए कभी भी हार नहीं मानना चाहिए अपनी गलतियों को पहचानिए और फिर से ट्राई कीजिए आपको काम जरुर मिलेगा ।
6. अच्छा पोर्टफोलियो न होना
अगर आप एक प्रोफेशनल एक्टर बनना चाहते हो तो आपके पास एट लिस्ट एक प्रोफेशनल पोर्टफोलियो भी होना जरूरी है क्योंकि जब भी आप Audition के लिए जाओगे तो सबसे पहले आपका पोर्टफोलियो ही मांगा जाता है इसलिए बेहतरीन तस्वीर बनवाये, कम बजट में भी आपको बढ़िया पोर्टफोलियो बन सकता है ।
तो कोशिश कीजिए कि आप बेहतर 4 से 5 अलग-अलग प्रोफाइल के फोटो निकलवाइये और उसको अपने साथ रखें ताकि जहां जरूरत पड़े वहां पर आप उनको दे सके। साथ ही समय समय पर अपडेट करते रहें।
अगर आप बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं, तो सही एक्टिंग ट्रेनिंग भी उतनी ही ज़रूरी है। भारत के बेहतरीन एक्टिंग स्कूलों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लेख पढ़ें।
◆ Whistling Woods International
◆ Anupam Kher’s Actor Prepares
◆ Roshan Taneja School of Acting
◆ National School of Drama ( NSD)
निष्कर्ष
बॉलीवुड में सफल होने के लिए केवल टैलेंट होना ही काफी नहीं माना जाता है आपको लगातार मेहनत करनी पड़ेगी अनुशासन और लगातार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा तभी जाकर आप सफल हो पाओगे।
अगर आप ऊपर बताए गए इन 5 से 6 जो भी गलतियां होती हैं अगर आप उसको सुधार लेते हो तो आपका ऑडिशन भी बेहतर होगा और आप हमेशा जो रिजेक्शन होता है उससे भी बच पाओगे और आपको बेहतर काम मिलने की भी संभावना बढ़ जाएगी।
अगर इस पोस्ट से आपको हेल्प मिली हो तो आप हमारे साथ जुड़िए बॉलीवुड हेल्प सेंटर के साथ जहां पर हम ऐसे ही कैरियर से संबंधित पोस्ट अपडेट करते रहते हैं तो प्लीज आप हमारे साथ जरूर जुड़े और किसी तरह का कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भी संपर्क कर सकते है।
