AAFT (Asian Academy of Film & Television) Review: Fees, Courses, Admission & Pros in Hindi

Ravi u. Yadav

अगर आपका सपना सिर्फ़ एक्टर बनना नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को करीब से समझना है, तो AAFT यानी Asian Academy of Film & Television एक ऐसा संस्थान है जिसका नाम अक्सर सामने आता है।

1993 में स्थापित AAFT, नोएडा फिल्म सिटी में स्थित है और मीडिया, फिल्म, टीवी और परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में कई तरह के कोर्स कराता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ सिर्फ़ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और फिल्ममेकिंग का भी माहौल मिलता है। (AAFT )

Founder of AAFT

इस इंस्टिट्यूट के फाउंडर हैं संदीप मारवाह सर जिनका बॉलीवुड से पुराण कनेक्शन हैं वो बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के बहनोई है रिश्ते में जिसके कारण समय समय पर यहाँ बॉलीवुड स्टार ख़ासकर अनिल कपूर फॅमिली से आते रहते हैं | ये इंस्टिट्यूट नोयडा में काफ़ी फ़ेमस हैं और ये नोयडा के सेक्टर 16 A में स्थित हैं जो की नोयडा फिल्म सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं |

📍 Location

  • Marwah Studios, Film City, Sector 16A, Noida (Uttar Pradesh). (AAFT)

🎭 Courses

  • BA in Acting for Film, TV & Web Series
  • Diploma in Acting for Film & TV
  • Certificate in Acting & Presentation
  • Short-Term Acting Workshops. (AAFT)

⏳ Course Duration

  • Certificate: लगभग 3 महीने
  • Diploma: 1 वर्ष
  • BA Degree: 3 वर्ष. (AAFT)

💰 Approx. Fees

  • Certificate Course: लगभग ₹1 लाख के आसपास
  • Diploma in Acting: लगभग ₹2.3 लाख (किस्तों में)
  • BA Degree: कुल फीस कई लाख रुपये तक जा सकती है। हर वर्ष फीस बदल सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ज़रूर जाँचें। (AAFT)

📝 Admission Process

  • ऑनलाइन आवेदन
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • कुछ कोर्सों में इंटरव्यू या काउंसलिंग
  • फीस जमा करने के बाद प्रवेश। (AAFT)

Also Read This Roshan Taneja School of Acting: Fees, Admission, Courses, Location, Pros & Cons (2026 Guide)

⭐ Famous Alumni

AAFT के पूर्व छात्रों ने फिल्म, टीवी, न्यूज़, विज्ञापन और डिजिटल मीडिया सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। हालांकि, इसकी पहचान किसी एक बड़े स्टार की वजह से नहीं, बल्कि मीडिया शिक्षा के व्यापक दायरे की वजह से अधिक है।

🎭 हर अभिनेता के लिए एक ज़रूरी किताब!

अगर आप Method Acting को गहराई से समझना चाहते हैं और अपने अभिनय को अधिक वास्तविक बनाना चाहते हैं, तो On Method Acting आपके लिए बेहतरीन किताब हो सकती है।

📚 नीचे दिए गए लिंक से इसकी कीमत और उपलब्धता देख सकते हैं।

👉 Affiliate Link: On Method Acting

Disclaimer: इस पोस्ट में दिया गया लिंक एक Affiliate Link है। यदि आप इस लिंक के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center को बेहतर और उपयोगी कंटेंट बनाने में सहायता मिलती है। ❤️

✅ Pros

  • फिल्म सिटी का माहौल और इंडस्ट्री एक्सपोज़र।
  • Acting के साथ Film Making के अन्य विभागों को भी देखने का मौका।
  • आधुनिक स्टूडियो और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग।
  • Networking के अवसर अपेक्षाकृत अच्छे। (AAFT)

❌ Cons

  • फीस काफी अधिक हो सकती है।
  • प्लेसमेंट या एक्टिंग करियर की कोई गारंटी नहीं।
  • इंटरनेट पर छात्रों की राय मिश्रित है—कुछ छात्रों ने इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोज़र की तारीफ़ की है, जबकि कुछ ने फीस और वैल्यू-फॉर-मनी पर सवाल उठाए हैं। इसलिए प्रवेश से पहले स्वयं रिसर्च करना ज़रूरी है।

Also Know ThisNational School of Drama (NSD), New Delhi: Admission, Fees, Eligibility & Placement Guide (2026)

मेरा 3 महीने का AAFT जर्नी

जैस की आप सब जानते हो मैं ख़ुद एक एडिटर भी हूँ और मैंने 2006 में AAFT से ही एडिटिंग का शॉट टर्म कोर्स किया था | हमारा 46th बैच था जिसमें मैंने एडिटिंग का कोर्स किया था | तो मैं अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहा हूँ | इस एक्टिंग स्कूल में आपको सारे कोर्स कराये जाते हैं साथ ही यहाँ भारत के साथ साथ विदेशों से भी बहुत सारे स्टूडेंट्स आते हैं |

यहाँ जब आप पहले दिन क्लास में जाते हो तो पहला क्लास संदीप सर का होगा, जिससे आपको बहुत ही मोटिवेशन मिलेगा , क्योंकि पहले दिन का क्लास इंट्रोडक्शन का ही होता हैं और ज़्यादातर मोटिवेशनल बातें की जाती हैं आपके सपनों को अच्छी अच्छी बातों से सजाया जाता हैं | वही पहले ही दिन ये बता दिया जाता हैं की अगर आप यहाँ से कोर्स करते हो तो काम दिलाने की कोई गारंटी नहीं दी जाती हैं हां वहाँ से कोर्स करने के बाद आपको बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस का कांटेक्ट का बुक ज़रूर दिया जाता हैं |

यहाँ कोर्स का फॉर्मेट कुछ इस तरह हैं – जो लड़का लड़की जिस भी डिपार्टमेंट में हैं उन सबको मिलकर एक ग्रुप बनाया जाता हैं , शुरू के एक वीक आपको एक्टिंग, कैमरा , डायरेक्शन ,और एडिटिंग की बेसिक सिखाया जाता हैं उसके बाद आपको प्रैक्टिकल कराया जाता हैं और फिर चारो डिपार्टमेंट के लड़के लड़कियों का ग्रुप बनाया जाता हैं और आपको एक प्रोजेक्ट दिया जाता हैं कम्पलीट करने के लिए |

यानि की उस प्रोजेक्ट के लिए डायरेक्टर डायरेक्शन करेगा , कैमरा वाला वीडियोग्राफी करेगा , एडिटर एडिटिंग और एक्टर एक्टिंग करेगा | हालांकि इसमें टीचर आपकी मदद करते हैं उसके बाद जब प्रोजेक्ट तैयार हो जायेगा, वही आपका शो रील होगा जो आप काम पाने के लिए एक्सप्रिएंस के तौर पर दिखा सकते हो |

यहाँ जब मैं कोर्स कर रहा था पता नहीं अभी कैसा होता हैं लेक़िन उस समय आपके कई सारे क्लास्सेस गेस्ट के साथ इंटरैक्शन में चला जाता हैं | दिल्ली और नोयडा में अगर कोई भी बड़ा पर्सनालिटी आता हैं तो उनको Invite किया जाता हैं और उनको बुके देना और फिर उनके साथ सवाल और ज़बाब किया जाता हैं |

मेरा ख़ुद का मानना हैं की आप कही से भी कोर्स करो आप काम तभी पा सकते हो जब आप मार्किट में जाते हो, प्रैक्टिकली और प्रोफेशनली काम करते हो, तभी आप कोई काम सही से कर सकते हो, क्योंकि इंस्टिट्यूट में केवल आपको बेसिक सिखाया जाता हैं | जब मैं एडिटिंग कोर्स करके बहार निकला तो मुझे सही से कोई काम नहीं आता था फिर मैंने एक एडिटर संजय जी के साथ काफी दिन काम किया तब जाके मैं इंडिपेंडेंट एडिटर बन पाया |

केवल कोर्स कर लेने से ही आपको काम नहीं मिलेगा आप जिस फील्ड में हो उसमें आपको मेहनत करनी होगी, अगर आप एक्टर हो तो रोज ऑडिशन देना होगा, अपनी एक्शन को निखारना होगा तभी आप एक सफ़ल एक्टर बन सकते हो |

अपनी जरूरत के अनुसार सही एक्टिंग स्कूल चुनने से पहले नीचे दिए गए संबंधित लेख ज़रूर पढ़ें। यहाँ आपको भारत के प्रमुख एक्टिंग स्कूलों की फीस, एडमिशन, कोर्स और ट्रेनिंग की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

🎯 Bollywood Help Center Analysis

अगर आपका बजट अच्छा है और आप Acting के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री का माहौल भी समझना चाहते हैं, तो AAFT आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

लेकिन अगर आपका लक्ष्य सिर्फ़ एक्टर बनना है, तो केवल कैंपस देखकर फैसला न लें। फैकल्टी, सीनियर छात्रों से बात करें, डेमो क्लास लें और फिर ही एडमिशन लें।

तो अगर आप भी AAFT में जाना चाहते हो और वहां से कोर्स करना चाहते हो तो ये एक बेस्ट चॉइस हो सकता हैं मैंने सबकुछ बताने की कोशिश किया हैं उसके आधार पर आप ख़ुद फ़ैसला क्र सकते हो की आपके लिए ये कैसा रहेगा ? इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भी भेज सकते हो |

Share This Article
Leave a comment