CJP प्रोटेस्ट पर Bollywood Stars का Reaction- किसने किया समर्थन और कौन हैं मौन ?

Ravi u. Yadav

फ्रेंड्स जैसा की हम सब जानते हैं की लगभग एक महीने से CJP Protest दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने प्रदर्शन कर रही थी लेक़िन अब 20 जुलाई को देखते देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर ये प्रदर्शन रूद्र रूप ले लिया और फिर संसद भवन की तरफ़ बढ़ने लगी, उसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हुआ था | जब भीड़ ने उग्र रूप ले लिया तो फिर पुलिस ने एक्शन लिया और फिर लाठी चार्ज और टीआर गैस छोड़ना पड़ा | अब इस प्रोटेस्ट को लेकर Bollywood Reactions आने लगे हैं |

Contents
Delhi CJP Protest: कैसे शुरू हुई ?मामला कब बढ़ गया ?प्रोटेस्ट का राजनीतिकरण दो खेमों में बटे हैं लोग बॉलीवुड की एंट्री कैसे हुई?1 . प्रकाश राज2 . नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा?3 . सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?4 . शबाना आज़मी ने क्या कहा?5 . सोनू सूद ने क्या कहा?6 . वीर दास की प्रतिक्रिया7 . दिया मिर्ज़ा ने क्या कहा?8. सोहा अली खान की प्रतिक्रिया9. अदिति राव हैदरी10. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने क्या कहा?11.आयुष शर्मा की प्रतिक्रिया12. रोहित सराफ ने क्या कहा?किन कलाकारों ने सीधे समर्थन किया?💡 Content Creators’ Pickकिन सितारों की चुप्पी भी चर्चा में रही?सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया देखने को मिली?क्या बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा दिखाई दिया?क्या हर कलाकार का बोलना जरूरी है?मेरी निजी राय निष्कर्षDisclaimer

तो आज इस पोस्ट में बात करने वाले हैं CJP ( Cockroach Janta Party ) प्रोटेस्ट के हर उस पहलू के बारे मैं और ये भी जानेगे की बॉलीवुड का इस प्रोटेस्ट को लेकर क्या रिएक्शन हैं | ये भी जानेगे की की आम जनता का इसपर क्या रिएक्शन हैं और आख़िर ये CJP Protest इतना बड़ा कैसे हो गया और क्या हैं इसके पीछे की सच्चाई ?

अगर आप भी बॉलीवुड से सम्बन्ध रखते हो तो ये पोस्ट ख़ासकर आपके लिए भी हैं क्योंकि इस प्रोटेस्ट के बाद बॉलीवुड पर इसका क्या असर पड़ने वाला हैं और कौन कौन स्टार्स इसके सपोर्ट में हैं और कौन इसका विरोध कर रहे हैं और कौन हैं इस पुरे विवाद पर मौन ?

Delhi CJP Protest: कैसे शुरू हुई ?

CJP की शुरआत भारत के सुप्रीम कोर्ट के एक जज जिन्होंने एक सन्दर्भ में कॉकरोच शब्द का ज़िक्र किया था उसके बाद अभिजीत दीपके नाम का एक शख्स जो महाराष्ट्र का रहने वाला हैं वो अमेरिका में रहता हैं उसने इसी बयान के आधार पर CJP यानि की Cockroach Jnata Party के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया |

देखते देखते उसके अकाउंट पर लाखों फोल्लोवेर्स हो गए और अभी उसके पास २२ मिलियन फोल्लोवेर्स हैं ठीक ऐसी समय NEET का पेपर लिक हो जाता हैं और इसी को आधार बनाकर वो सोशल मीडिया पर एक मुहीम चलता हैं सरकार के ख़िलाफ़, जिसमें वो भारत के युवाओं को आगे आने को कहता हैं और भारत के क्षिक्षा मंत्री का इस्तीफ़े की मांग करता हैं |

उसके बाद वो भारत आता हैं और फिर युवाओं को को प्रेरित करता हैं सरकार के खिलाफ़ Neet पेपर लिक के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए और फिर धीरे धीरे उनके साथ लोग जुड़ने लगते हैं इसी बीच कश्मीर लदाख के रहने वाले सोनम वांगचुक के साथ मिलकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठ जाता हैं |

उसके बाद सोनम वांगचुक भूख हड़ताल की घोषणा करते हैं और इस तरह से इस CJP Protest की शुरआत होती हैं | कई दिनों के प्रोटेस्ट और Sonam Vangchuk के भूख हड़ताल के बाद १८ जुलाई को दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को धारणा स्थल से उठाकर सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कर देती हैं |

मामला कब बढ़ गया ?

इसके बाद प्रोटेस्ट में आये भीड़ और उग्र होने लगती हैं और उसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भूख हड़ताल की घोषणा करते हैं और अब वो क्षिक्षा मंत्री के साथ साथ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफ़े की मांग करता हैं | इस तरह मामला और बढ़ता जाता हैं दिनभर सोशल मीडिया पर तरह तरह के बयान दिए जाते हैं और फिर कई फ़िल्मी सितारे भी इस प्रोटेस्ट को ज्वाइन करते हैं |

प्रोटेस्ट का राजनीतिकरण

कई दिनों तक धरणे प्रदर्शन होते हैं लेकिन ये विवादित तब हो जाता हैं जब इस प्रोटेस्ट के मंच से केंद्रीय क्षिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के साथ साथ भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं जैसे – भारत तेरे टुकडे होंगे, नाम रहेगा अल्ला का, सीता के पति राम, कश्मीर में धरा ३७० फिर से बहाल करो जैसे नारे लगाए जाते हैं | देखते देखते २० जुलाई आता हैं और उस दिन मानसून सत्र शुरू होने वाला था, उसी दिन धरने पर बैठे लोग और भारत की कुछ क्षेत्रीय पार्टिया मिलकर संसद की तरफ बढ़ना शुरू करते हैं |

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने केवल जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इज़ाज़त दिया था बाबज़ूद इसके भीड़ संसद की तरफ़ बढ़ी | भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की लेकिन तबतक भीड़ बेकाबू हो गई थी और उसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया साथ ही तैयार गैस भी छोड़े |

मीडिया सूत्रों के अनुसार पोलिस और प्रदर्शंकारी के बीच झड़प में दोनों तरफ़ के लोग घायल तक हुए, उसके बाद 11.50 am पर खबर आयी की सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया हैं और CJP के प्रवक्ता कुल तीन लोग जेपी नड्डा से मिलते हैं जैसे तैसे मामला शांत हो जाता हैं |

🎬 क्या बॉलीवुड में Casting Couch सच है या सिर्फ एक अफवाह?
इस मुद्दे पर कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियाँ अपने अनुभव साझा कर चुके हैं। आखिर Casting Couch क्या होता है, कैसे काम करता है, और नए कलाकार इससे कैसे बच सकते हैं? इस लेख में जानिए पूरी जानकारी, तथ्यों और वास्तविक बयानों के साथ।

👉 Casting Couch in Bollywood – कितना सच, कितना झूठ, नए कलाकार कैसे रहे सतर्क

दो खेमों में बटे हैं लोग

हालांकि इस प्रोटेस्ट को लेकर अब दो खेलों में लोग बंट गए हैं  कुछ लोग हैं जो कह रहे हैं कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है इसलिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देना चाहिए, यहां तक की प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा की मांग कर रहे हैं

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग हैं जो जिनका यह कहना है कि हम इस बात का समर्थन करते हैं कि छात्रों के साथ अगर गलत हुआ है तो सरकार को एक्शन लेना चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दिलाना चाहिए

लेकिन कुछ लोग अब इसमें यह भी कह रहे हैं कि अगर यह छात्रों के लिए प्रदर्शन था तो फिर यहां पर राजनीतिक पार्टियाँ जैसे भीम आर्मी, सपा,और कांग्रेस जैसी पार्टियां क्यों शामिल हुई और साथ में जिस तरह के नारे लगाए गए

भारत तेरे टुकड़े होंगे, अल्लाह का नाम रहेगा, सीता का पति इस बात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है उनका यह कहना है कि अगर आप प्रदर्शन विद्यार्थी के लिए करने गए थे तो फिर इस प्रोटेस्ट के अंदर इस तरह के नारे लगाना कहां तक सही है |

दिल्ली CJP Protest के दौरान मीडिया कवरेज का प्रतीकात्मक दृश्य

बॉलीवुड की एंट्री कैसे हुई?

शुरुआत में बॉलीवुड काफी हद तक शांत दिखाई दिया, लेकिन जैसे-जैसे आंदोलन बड़ा होता गया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बढ़ी, कई कलाकारों ने अपनी राय सार्वजनिक की।

किसी ने छात्रों के अधिकारों की बात की, किसी ने लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का समर्थन किया, तो कुछ कलाकारों ने हिंसा से बचने और संवाद की अपील की।

अब इस बात को लेकर काफी लोगों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं अब इसी बीच बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी इसमें जुड़ गए हैं और सब ने अपने-अपने हिसाब से अपना-अपना वक्तव्य सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है ।

हलाकि अभी भी प्रोटेस्टर जंतर मंतर पर धरना कर रहे हैं अब इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अब इस प्रोटेस्ट में जुड़ते दिख रहे हैं कई स्टार्स ने अपने अपने बयान  सोशल मीडिया के माद्यम से दिया हैं तो आइये जानते हैं की किसने क्या कहा हैं |

हालांकि, बॉलीवुड की प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं रही। कुछ कलाकारों CJP Protest का खुलकर समर्थन किया, कुछ ने केवल शांतिपूर्ण संवाद की अपील की, जबकि कई बड़े सितारों की चुप्पी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

इस लेख में हम जानेंगे कि दिल्ली CJP Protest पर किस बॉलीवुड स्टार ने क्या कहा, किसने समर्थन किया, किसने शांति की अपील की और किन सितारों को सोशल मीडिया पर सवालों का सामना करना पड़ा।

प्रकाश राज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग उठाई। वे पहले भी कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने छात्रों के पक्ष में आवाज़ उठाई। इतना ही नहीं उनको इस प्रोटेस्ट के मंच पर भी देखे गए |

👉 अगर आप मीडिया, पत्रकारिता और खबरों को सही तरीके से समझना चाहते हैं, तो The Elements of Journalism पढ़ना एक बेहतरीन विकल्प है। यह किताब बताती है कि निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और जिम्मेदार पत्रकारिता क्यों महत्वपूर्ण है।

👉 Amazon से देखें और खरीदें: The Elements of Journalism

Affiliate Disclosure: इस लिंक से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center को बेहतर और उपयोगी कंटेंट बनाने में मदद मिलती है।

1 . प्रकाश राज

प्रकाश राज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग उठाई। वे पहले भी कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने छात्रों के पक्ष में आवाज़ उठाई।

2 . नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा?

नसीरुद्दीन शाह ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा:

“युवाओं के साथ जो हो रहा है, उसे देखकर मेरा खून खौल उठता है। आप लोग हिम्मत मत हारिए। बहुत से लोग आपके साथ हैं। जो कुछ हो रहा है, उसे भुलाया नहीं जाएगा।”

उन्होंने बॉलीवुड की चुप्पी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई लोग अपने हितों के कारण बोलने से बच रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने एक तीखा रूपक इस्तेमाल किया कि “हड्डी मुंह में दबाए कुत्ता भौंक नहीं सकता।

3 . सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों के समर्थन में संदेश साझा करते हुए कहा कि:

“युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। इतनी मुश्किलों और असुविधाओं के बावजूद उन्होंने अपनी बात पर डटे रहकर साहस दिखाया है।”

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से यह भी अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहें और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखें।

4 . शबाना आज़मी ने क्या कहा?

शबाना आज़मी स्वयं प्रदर्शन स्थल पहुँचीं और कहा कि उन्होंने वहाँ छात्रों पर कथित आँसू गैस और लाठीचार्ज देखा। उनके शब्दों में:

“मैंने इतने अनुशासित और शांत बच्चे पहले कभी नहीं देखे।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने और जावेद अख्तर ने संवाद शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाने के बजाय व्यापक समाज से भी जवाबदेही पूछने की बात कही।

5 . सोनू सूद ने क्या कहा?

सोनू सूद ने छात्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज़ को सुना जाना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि छात्रों की समस्याओं को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण से देखना चाहिए।

6 . वीर दास की प्रतिक्रिया

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने कलाकारों से सामाजिक मुद्दों पर बोलने की जरूरत पर जोर दिया।

उनका मानना था कि यदि समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर कलाकार पूरी तरह चुप रहेंगे तो लोकतांत्रिक संवाद कमजोर होगा। हालांकि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर भी जोर दिया।

7 . दिया मिर्ज़ा ने क्या कहा?

दिया मिर्ज़ा ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए और किसी भी प्रकार की हिंसा समाधान नहीं हो सकती। उन्होंने संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की।

8. सोहा अली खान की प्रतिक्रिया

सोहा अली खान ने छात्रों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी बात को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

9. अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत और समाधान का रास्ता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का सबसे अच्छा रास्ता संवाद है।

10. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने क्या कहा?

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर ऐसी अपील की जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। दोनों ने किसी भी प्रकार की हिंसा से बचने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात कही। उनकी पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उनके संतुलित रुख की सराहना की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनसे अधिक स्पष्ट स्टैंड लेने की मांग की।

11.आयुष शर्मा की प्रतिक्रिया

अभिनेता आयुष शर्मा ने भी छात्रों की भावनाओं को समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सुना जाना चाहिए और समस्याओं का समाधान बातचीत से निकालना सबसे बेहतर तरीका है। हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक पक्ष का समर्थन नहीं किया और केवल शांति एवं संवाद पर जोर दिया।

12. रोहित सराफ ने क्या कहा?

रोहित सराफ ने युवाओं की भागीदारी और लोकतांत्रिक अधिकारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उनकी आवाज़ को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

CJP Protest पर सोशल मीडिया और बॉलीवुड की प्रतिक्रियाओं का प्रतीकात्मक चित्र

Also Read Thisडिजिटल युग में सेलिब्रिटी कंट्रोवर्सी (Shocking Celebrity Controversy): कारण, प्रभाव और सोशल मीडिया का खेल

किन कलाकारों ने सीधे समर्थन किया?

कुछ कलाकारों ने खुलकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपनी राय रखी। इनमें प्रमुख रूप से:

  • सोनू सूद
  • वीर दास
  • दिया मिर्ज़ा
  • प्रकाश राज
  • सोहा अली खान

इन सभी की प्रतिक्रियाओं में एक समान बात दिखाई दी—लोकतांत्रिक अधिकार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और संवाद की आवश्यकता।

💡 Content Creators’ Pick

👉 अगर आप YouTube वीडियो, इंटरव्यू, रील्स, व्लॉग या प्रोफेशनल फोटो बनाते हैं, तो DIGITEK DRL 18RT C9 LED Ring Light आपकी वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसमें Adjustable Brightness, Remote Control, 250cm Stand और Smartphone Holder मिलता है, जिससे शूटिंग आसान हो जाती है।

👉 Amazon पर कीमत और ऑफर्स देखें: DIGITEK DRL 18RT C9 LED Ring Light

Affiliate Disclosure: इस लिंक से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center पर बेहतर और उपयोगी कंटेंट बनाने में सहायता मिलती है।


किन सितारों की चुप्पी भी चर्चा में रही?

सोशल मीडिया पर कई बड़े सितारों के नाम ट्रेंड करने लगे क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल जरूर उठाए, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति का बयान न देना भी उसका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। इसलिए बिना आधिकारिक बयान के किसी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित नहीं है।


सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया देखने को मिली?

दिल्ली CJP Protest के दौरान X (पहले Twitter), Instagram और Facebook पर लाखों पोस्ट साझा किए गए।

मुख्य ट्रेंड इस प्रकार रहे—

  • छात्रों के समर्थन में पोस्ट
  • कलाकारों से प्रतिक्रिया देने की मांग
  • कुछ कलाकारों की तारीफ
  • कुछ कलाकारों की आलोचना
  • लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस

कई यूजर्स का मानना था कि लोकप्रिय हस्तियों को सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग का कहना था कि किसी कलाकार पर सार्वजनिक बयान देने का दबाव नहीं होना चाहिए।

क्या बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा दिखाई दिया?

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बॉलीवुड में अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ कलाकारों ने खुलकर अपनी बात रखी। कुछ ने केवल शांति की अपील की। कुछ पूरी तरह चुप रहे। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यह बहस लगातार चलती रही कि क्या सार्वजनिक हस्तियों को हर सामाजिक मुद्दे पर बोलना चाहिए या नहीं।

क्या हर कलाकार का बोलना जरूरी है?

यह सवाल भी काफी चर्चा में रहा।

एक पक्ष का मानना है कि जिन कलाकारों के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, उनकी बात समाज पर असर डालती है। इसलिए उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए | दूसरा पक्ष कहता है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार बोलने या चुप रहने का अधिकार है। लोकतंत्र में दोनों विकल्प समान रूप से स्वीकार्य हैं।

मेरी निजी राय

इस प्रोटेस्ट को शुरू से अंत तक देख रहा हूँ और क्योंकि मैं भी बॉलीवुड का हिस्सा हूँ और मुझे भी अपनी अभिव्यक्ति की आज़ादी हैं उस लिहाज़ से मेरा मानना हैं कि अगर सरकार से गलती हुई हैं तो सरकार को स्वीकार करना चाहिए और इसपर करवाई करनी चाहिए , चाहे दोषी कोई भी हो |

वही दूसरी तरफ मेरा ये भी मानना हैं की आप अगर स्टूडेंट के हक़ की मांग करने गए थे तो फिर वहां राजनितिक पार्टियां क्या कर रही थी और साथ ही जैसे जैसे नारे लगाए जा रहे थे वो कही से उचित नहीं हैं और और उस लिहाज़ से ये सरे अराजक तत्व हैं जो स्टूडेंट के आड़ में देश की शांति को भांग करना चाहते हैं |

साथ ही शांतिपूर्ण मांग रखना संवैधानिक अधिकार हैं लेक़िन पुलिस पर हमला करना , उनकी गाड़ी जलना , गली देना , सेना को गाली देना , ये कही से जायज़ नहीं हैं और दोषी जो भी हैं उनके ख़िलाफ़ कड़ी कड़ी से करवाई होनी चाहिए |

निष्कर्ष

दिल्ली CJP Protest केवल एक छात्र आंदोलन नहीं रहा, बल्कि इसने सोशल मीडिया, राजनीति और मनोरंजन जगत में भी व्यापक चर्चा पैदा की। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में या शांतिपूर्ण समाधान की अपील करते हुए अपनी राय रखी। वहीं कई कलाकारों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर जानकारी साझा करते समय केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर पोस्ट सही हो, यह जरूरी नहीं है।अब इस CJP Protest को लेकर आपकी क्या राय हैं अपनी राय कमेंट करे और ऐसे ही बॉलीवुड से जुड़े करियर कंटेंट और फैक्ट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो आप Instagram पर भेज सकते हैं |

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना और समाचार-विश्लेषण के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इस लेख में उल्लिखित सभी बयान संबंधित व्यक्तियों के सार्वजनिक वक्तव्यों, मीडिया रिपोर्टों और सत्यापित सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं। Bollywood Help Center किसी भी व्यक्ति के विचारों का समर्थन या विरोध नहीं करता, बल्कि उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास करता है।

यदि भविष्य में किसी आधिकारिक स्रोत द्वारा जानकारी में संशोधन, स्पष्टीकरण या अपडेट जारी किया जाता है, तो इस लेख को भी उसी अनुसार अपडेट किया जा सकता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी विषय पर अंतिम निष्कर्ष निकालने से पहले आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों का भी संदर्भ अवश्य लें।


Share This Article
Leave a comment