फ्रेंड्स नितेश तिवारी की फ़िल्म Ramayan Movie का Trailer रिलीज़ कर दिया गया हैं और सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं Ramayan का Trailer देखकर लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग राय रख रहे हैं। साथ ही आज के इस पोस्ट में जानेगे कैसी हैं Ranbir Kapoor की रामायण ?
कैसा हैं रामायण का ट्रेलर
फ्रेंड्स नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर आज सुबह 4:15 पर ब्रह्म मुहूर्त में ही रिलीज कर दिया गया है और इस ट्रेलर को देखने के बाद सबसे ज्यादा ध्यान अगर कुछ खींच रहा है तो इस फिल्म का जो विजुअल है इसका इतना बड़ा लार्जर स्केल है ।
इस फ़िल्म को बड़े पर्दे के लिए काफ़ी सावधानी से तैयार किया गया है अगर फिल्म का यही स्केल रहता है तो यह एक भारतीय सिनेमा के लिए शानदार और बेहतरीन फिल्म बन सकती हैं।
हर करैक्टर दमदार हैं
जब आप ट्रेलर देखोगे तो इसमें आप एक चीज नोटिस करोगे कि ट्रेलर में भगवान राम माता सीता और रावण की जो झलक है वह कुछ समय बाद बहुत ही प्रभावशाली दिखाई देती है बात करें इसके किरदारों की लोक और कस्टम्स की तो इसको बहुत बेहतरीन तरीके से पारिवारिक भावना को बनाए रखते हुए आज की जो सिनेमा है उसे तरह से प्रस्तुत किया गया हैं।
वही बात करें इसके वीएफएक्स और बैकग्राउंड की तो काफी बेहतरीन है और दमदार है हालांकि बीच में इसके कैरेक्टर्स को लेकर लोगों ने काफी आलोचना की थी उसके बाद इसके निर्माताओं ने कैरेक्टर को भी चेंज कर दिया है जो आपको ट्रेन में स्पष्ट दिखाई देता हैं।
हालांकि केवल ट्रेलर को देखकर पूरी फिल्म का आकलन नहीं किया जा सकता है लेकिन इतना स्पष्ट है कि ट्रेलर जिस तरीके से अगर इस स्तर पर अगर फिल्म होगी तो यह फिल्म अपने आप में एक माइलस्टोन साबित हो सकती है भारतीय सिनेमा के इतिहास में।
कुल मिलाकर ट्रेलर एक स्पष्ट संदेश देता है कि यह फिल्म केवल बड़े बजट के लिए नहीं मशहूर है बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति और रामायण की जो भावना है उसका पूरा सम्मान करते हुए प्रस्तुत करने का कोशिश किया गया है वहीं अब देखना यह होगा की फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितना खड़ा उतरती है यह तो तब पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।
वैसे नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फ़िल्म हैं रामायण और इसका लोगों का बेसब्री से इंतज़ार हैं।
इन्हें भी पढें – Nagabandham Movie (2026): Cast, Story, Release Date, Trailer की पूरी जानकारी
दर्शकों की उम्मीदें
हालांकि दर्शक इस फिल्म से काफी उम्मीद बनाए बैठी है इसलिए क्योंकि रामायण पर न जाने कई सारी फिल्में बनी है भारतीय सिनेमा के इतिहास में लेकिन इस फिल्म को लेकर लोगों की अलग उम्मीद है क्योंकि एक तो यह बहुत बड़े बजट पर और काफी सालों से बन रही है इसके दो पार्ट्स है और इस पर काफी ज्यादा खर्च किया गया है उस लिहाज से लोग इसलिए भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रामायण क्यों दूसरे रामायण से अलग हो सकती हैं।
1. विजुअल स्पेक्टकल और वीएफएक्स (VFX & Scale)
- हॉलीवुड स्टाइल – ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट स्टूडियो DNEG और निर्माता नामित मल्होत्रा ने मिलकर इस रामायण को भारतीय सिनेमा की प्रदीप पर एक नई और विशाल दुनिया गढ़ने की कोशिश की हैं। इस फिल्म में अयोध्या की भव्यता और लंका का वैभव और प्राचीन भारत के दृश्यों को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है जिसको देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
- राक्षसों का संसार: इस फिल्म के ट्रेलर में जो रक्षा दिखाया गया है वह पूरी तरह से पारंपरिक और पुराने टीवी में धारावाहिकों में जो दिखाए जाते हैं उसे बिल्कुल अलग है और यह पूरी तरह हॉलीवुड शैलीज के लगते हैं जो एक डार्क और इंटेंस फैंटेसी का फील देती हैं
2. मुख्य किरदार और अभिनय (Character Performances)
- यश ( रावण ) ट्रेलर की शुरुआत ही साउथ के सुपरस्टार यश की बेहतरीन एंट्री के साथ होती है सिर पर कपड़े बंधे हुए और लंका के सिंहासन की तरफ उनका बढ़ता हुआ कदम और उनका अंदाज और लंकेश के रूप में उनका गुस्सा, स्क्रीन पर हावी होते हुए नजर आता हैं और रावण के किरदार में यश का औरा और स्किन प्रेजेंस काफी बेहतरीन और कहे तो जबरदस्त हैं।
- रणबीर कपूर (भगवान राम): रणबीर कपूर को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम’ के रूप में देखना दर्शकों के लिए एक शांत और गंभीर अनुभव है। रणबीर ने अपने अभिनय में एक ठहराव और सौम्यता बनाए रखी है। हालांकि, कुछ जगहों पर उनकी डायलॉग डिलीवरी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं
- रणबीर कपूर ( भगवान राम ): रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रूप में काफ़ी शांत और गंभीर दिख रहे हैं उनके अभिनय में आपको ठहराव और शांत भाव दिखता हैं हालांकि कई जगह उनको डायलॉग को लेकर आलोचना भी हो रही हैं लेक़िन युद्ध भूमि में उनका प्रभाव स्पष्ट दिखता हैं।
- साई पल्लवी (माता सीता): वही बात करे साई पल्लवी की तो उन्होंने अपनी सादगी और आंखों के भावों से माता सीता के किरदार में पूरी तरह फिट बैठती नजर आ रही हैं। उनका सौम्य रूप और स्वयंवर के दृश्य ट्रेलर की खूबी बढ़ाते हैं।
- अन्य कलाकार: अन्य कलाकर की बात करें तो रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह का काम छोटे दृश्यों में भी गहरा प्रभाव छोड़ता है। वहीं, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल भी अपने किरदारों में वजन डालते हैं। हालांकि, ट्रेलर में हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक न मिलने से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं।
3. संगीत और बैकग्राउंड स्कोर (Music & Sound Design)
- ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हान्स जिमर (Hans Zimmer) का कोलैबोरेशन इस ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है।
- जब ट्रेलर के अंत में “धरती है अंबर है…” की तर्ज पर म्यूजिकल क्रेचेंडो (Crescendo) उठता है और भगवान राम रावण के विनाश का संकल्प लेते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। संगीत ने दृश्यों के इमोशन को कई गुना बढ़ा दिया है।
निर्माता नामित मल्होत्रा ने क्या कहा ?
उन्होंने रामायण को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा हैं की के केवल एक प्रोजेक्ट नही हैं उनके लिये, ये उनके लिए एक भावनात्मक ज़िमेदारी हैं रामायण को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूँ।
उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति और इतिहास को इस तरह से पेश करना है की पूरी दुनिया में इसको सम्मान मिले जिस तरह से हॉलीवुड फिल्मों को दिया जाता हैं।
नमित मल्होत्रा ने कहा – फ़िल्म का जो स्तर हैं वो महाकाव्य ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की दुनिया में ‘अवतार’ और ‘ग्लेडिएटर’ का मेल है। आगे उन्होंने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट को वैश्विक वितरक के रूप में घोषित किया है।
रामायण का ट्रेलर लीक होने की ख़बर
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जब मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर का रिलीज डेट 24 जुलाई को आगे बढ़ा देने की घोषणा किया ,उसके बाद इसका लीक होने की संभावना भी बताई जा रही है सोशल मीडिया पर भी बताया जा रहा है ट्रेलर लीक हुआ हैं। वही कुछ लोगों का कहना हैं इस तरह के लीक को रोकने की ज़रूरत हैं।
निष्कर्ष (Final Verdict)
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का यह ट्रेलर सिर्फ एक फिल्म की झलक नहीं है, बल्कि यह भारतीय पौराणिक कथाओं को वैश्विक मंच पर एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास है। जहां एक तरफ इसकी भव्यता और वीएफएक्स काबिल-ए-तारीफ हैं, वहीं निर्देशक के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वह भव्यता के साथ-साथ आम दर्शकों के इमोशनल कनेक्ट को भी फिल्म में बरकरार रखें।
यह फिल्म इस साल दीवाली (नवंबर 2026) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेप्रेमियों के लिए यह किसी बड़े ‘अग्निपरीक्षा’ या विजुअल ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।
रेटिंग (केवल ट्रेलर के आधार पर): 4.5/5
