Destin Daniel Cretton के निर्देशन में बनी फ़िल्म Spider-Man Brand New Day जिसके मुख्य कलाकार हैं Tom Holland, Zendaya, and Jacob Batalon। इस फ़िल्म ने भारत मे रिलीज़ होते ही धमाका कर दिया हैं फ़िल्म ने कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ा दिया हैं।
मार्वल और स्पाइडर-मैन के प्रशंसकों के लिए Spider-Man Brand New Day साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। इस फ़िल्म के दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और शानदार विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
तो फ्रेंड्स आज इस लेख में हम जानेंगे Spider-Man: Brand New Day के बारे में जिसमें फिल्म का रिव्यू, स्टार कास्ट, बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और यह भी कि क्या यह फिल्म देखने लायक है।
Spider-Man: Brand New Day Star Cast
इस फिल्म में हॉलीवुड की कई मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं । जैसे-
- टॉम हॉलैंड – पीटर पार्कर / स्पाइडर-मैन
- ज़ेंडाया – एमजे
- जैकब बैटलन – नेड लीड्स
- जॉन बर्नथल – द पनिशर
- अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को प्रभावशाली तरीके से निभाया है।
Spider-Man: Brand New Day Budget
वही बात करें इस फिल्म के बजट की तो रिपोर्ट्स अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर है इसका मतलब इस फिल्म का भारतीय रुपया में लगभग 1700 करोड़ का बजट है इस बजट में हाई एंड वीएफएक्स,एक्शन सीक्वेंस और इंटरनेशनल लोकेशन और बड़े स्तर का प्रोडक्शन आपको देखने को मिलता है ।
अगर आपको बड़े बजट की फिल्मों का विश्लेषण पढ़ना पसंद है, तो Spider-Man Brand New Day के बाद हमारी Ramayana Movie Review in Hindi भी ज़रूर पढ़ें। इसमें कहानी, अभिनय, VFX और फिल्म के हर महत्वपूर्ण पहलू का विस्तार से विश्लेषण किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें – Ramayan Movie Trailer Review
Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection
अब बात करें Spider-Man Brand New Day ने भारत में पहले दिन कितने की कमाई की हैं तो एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में दमदार शुरुआत की हैं और कई सारे रिकॉर्ड्स को इसने अपने नाम कर लिया हैं ।
इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 72 करोड रुपए का किया हैं जबकि दुनिया भर से इस फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और अंतिम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन समय के साथ बदल सकता है क्योंकि आधिकारिक आंकड़े लगातार अपडेट होते रहते हैं।

Spider-Man: Brand New Day Worldwide Collection
टॉम हॉलैंड की इस फ़िल्म ने धुंआधार कमाई की हैं मात्र दो दिनों में इसने अपना लगभग पूरा का पूरा बजट वसूल कर लिया हैं इसने वर्ल्डवाइड अबतक दो दिनों में 1650 करोड़ की कमाई कर लिया हैं। जबकि इसका बजट 1700 करोड़ यानी कि 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं।
जिस रफ़्तार से ये कमाई कर रही हैं ये फ़िल्म आनेवाले कुछ ही दिनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना सकती हैं और कई बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती हैं।
Spider-Man Brand New Day ने भारत में भी बम्पर ओपनिंग की हैं पहले दिन इसने 72 करोड़ की कमाई की वही दो दिनों में फ़िल्म ने अबतक केवल भारत में नेट 110 करोड़ की और ग्रॉस कलेक्शन 131 करोड़ से ज़्यादा का किया हैं।
My Point of View
मार्वल स्टूडियोज, कोलंबिया पिक्चर्स और पास्कल पिक्चर्स के प्रोडक्शन के अन्तर्ग बनी इस फ़िल्म ने मात्र दो दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया हैं और जिस तूफ़ानी रफ़्तार से ये फ़िल्म चल रही हैं ये एक नया Milestone क्रिएट करेगी।
इसे फ़िल्म को भारत में सोनी पिक्चर्स के द्वारा वितरित किया गया है। इस फ़िल्म ने बॉलीवुड फिल्मों को भी बोरिया बिस्तर समेटने पर मजबूर कर दिया हैं। इसके रिलीज़ होते ही बॉक्सऑफिस पर चल रही भारतीय फ़िल्म के कलेक्शन ग्राफ को प्रभावित किया हैं।
Movie Review
कहानी:
अगर बात करें इस फ़िल्म की Oneline कहानी की तो इस फ़िल्म में पीटर पार्कर के जीवन के नए अध्याय को बहुत ही शानदार तऱीके से दिखाया गया हैं। इसमें सबकुछ नए सिरे से शुरू होता हैं इस पार्ट में पीटर पार्कर ( Spiderman ) के जीवन की पिछली सारी मुश्किलें, सीक्रेट, और घटना को दुनिया भूल जाती हैं।
जिसके कारण उसे अपनी निजी जीवन और सुपर हीरो वाली वाले सारे काम फ़िर से शुरू करने पड़ते हैं।
एक्शन:
इस फ़िल्म में ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस आपको देखने को मिलेगा , जो कि बड़े पर्दे पर एक अलग ही फील देता है वहीं वीएफएक्स और कैमरा वर्क मार्वल फिल्म के स्तर के अनुरूप बहुत ही सटीक हैं ।
अभिनय:
टॉम हॉलैंड एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह काफी बेहतरीन एक्टर है उन्होंने स्पाइडर-मैन के रूप में प्रभावशाली प्रदर्शन दिया है और वही जेंडर और अन्य कलाकार भी अपनी किरदारों में बहुत ही मजबूत नजर आ रही है
म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर:
इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक स्कोर भी काफी भावनात्मक है और एक्शन सीन में तो यह और भी प्रभावशाली दिखता हैं। एक्शन के समय जो बैकग्राउण्ड म्युझिक हैं वो हर सिन का इम्पैक्ट कई गुना बढ़ा देता हैं।
क्या Spider-Man: Brand New Day देखने लायक है?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या Spider-Man Brand New Day देखने लायक हैं आपको देखना चाहिए या नहीं, तो यदि आपको सुपर हीरो वाली फिल्में ज्यादा पसंद आती है शानदार विजुअल्स और बेहतरीन कहानी देखना पसंद है तो यह फिल्म आपको कहीं से निराश नहीं करेगी वहीं इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन संतुलन आपको देखने को मिलेगा ।
हमारी रेटिंग
⭐⭐⭐⭐☆ (4.5/5)
यह फिल्म मार्बल के जो फैन है साथ ही उनके जो भी दर्शक हैं उनके लिए एक बेहतरीन सिनेमा का अनुभव साबित हो सकती हैं जो बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं। उस लिहाज़ से इस फ़िल्म को आउट ऑफ 5 में से 4 रेटिंग मिली हैं।
निष्कर्ष
Spider-Man Brand New Day लाज़बाब विजुअल्स, शानदार अभिनय और बेहतरीन कहानी के कारण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। यदि आप स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसक हैं, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर देखने लायक है।
नोट: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। अंतिम आधिकारिक आंकड़े रिलीज़ के बाद बदल सकते हैं।
उम्मीद करता हूँ आपको Spider-Man Brand New Day की जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं यहां इस ब्लॉग पर बॉलीवुड करियर, फैक्ट्स, हिडेन ट्रुथ जैसे कंटेंट पढ़ने को मिलेगा।
साथ कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भी संपर्क कर सकते हो।
