मुम्बई सपनों की नगरी, यहाँ हर दिन हज़ारों लड़के, लड़कियाँ एक सपना लेकर आते हैं कोई यहाँ एक्टर, तो कोई एक्ट्रेस, तो कोई डायरेक्टर, एडिटर, और राइटर बनने आता हैं लेक़िन यहाँ आने के बाद उन्हें सुनने को मिलता हैं कि बॉलीवुड में Bollywood Casting Couch जैसी चीज़े भी होती हैं।
इस शब्द ने नए कलाकारों के मन में डर और भ्रम दोनों पैदा करता हैं कुछ लोगो को मानना हैं कि बॉलीवुड में काम पाने के लिए इस रास्ते से गुजरना ही पड़ता हैं।
वही कुछ लोग इसको पूरे Bollywood की सच्चई बताते हैं तो आख़िर क्या हैं ये Bollywood Casting Couch और लोग क्यों इसके बारे में तरह तरह की बातें करते हैं ।
क्या हैं इसकी सच्चाई, और नए कलाकर कैसे इससे बच सकते हैं और सुरक्षित रहते हुए अपने करियर बना सकते हैं तो आइए जानते हैं सच क्या हैं ?
Casting Couch क्या होता हैं ?
कास्टिंग काउच का मतलब होता हैं Give and Take नीति, यानी कि किसी कलाकार को फिल्मों में रोल देने के बदले उसे निर्माता निर्देशक के साथ यौन संबंध बनाने को मज़बूर करना। हालांकि इसको आज और एडवांस तरीके से Compromise करना भी कहते हैं।
यानी कि अगर ख़ासकर कोई लड़की हैं तो उसे कोई बड़ा लीड रोल देने के बदले उसे उस आदमी के साथ रात बीतने को बोला जाता हैं इसी को Bollywood Casting Couch कहते हैं बॉलीवुड में।
हालांकि यह केवल बॉलीवुड में ही नहीं है दुनिया की बड़ी-बड़ी जो मनोरंजन उद्योग हैं फैशन इंडस्ट्री हैं मॉडलिंग इंडस्ट्री है, हर जगह समय समय पर ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं।
और नए कलाकारों को हमेशा एक बात और याद रखना चाहिए कि यह घटनाएं पूरी बॉलीवुड की सच्चाई नहीं है यहां ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जो पूरी ईमानदारी से शिद्दत से काम करते हैं और किसी भी नए कलाकारों के साथ कोई अन्य नहीं करते हैं।
👉 अगर आपका सपना बॉलीवुड में एक्टर बनने का है, तो शुरुआत करने से पहले हमारी विस्तृत गाइड “एक्टर कैसे बनें? तैयारी, टिप्स और पूरा रोडमैप“ भी ज़रूर पढ़ें। इसमें करियर शुरू करने से लेकर ऑडिशन और तैयारी तक की पूरी जानकारी दी गई है।
क्या Bollywood में हर Casting Director ऐसा होता हैं ?
इस सवाल का जवाब है बिल्कुल गलत क्योंकि इंडस्ट्री में आज भी बहुत सारे ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर है जो केवल एक्टर के प्रतिभा को देखते हैं उनके स्क्रीन प्रजेंस को देखते हैं और किरदार के अनुसार उनका Casting करते हैं।
बहुत सारे ऐसे कलाकार है जिन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बिना किसी कंप्रोमाइज के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है और वो आज एक सक्सेसफुल एक्टर के तौर पर काम भी कर रहे हैं तो ये बात बिल्कुल सच नहीं है कि हर कास्टिंग डायरेक्टर इस गलत धंधे में लिफ्ट होता हैं।

नए कलाकार आख़िर कैसे फँस जाते हैं ?
जब भी कोई नया कलाकार मुंबई की तरफ़ रुख़ करता है और जब इंडस्ट्री में आता है तो उसे बहुत चीजों की जानकारी नहीं होती है इनफॉरमेशन के अभाव में वह ग़लत डिसीजन भी ले लेता है क्योंकि उसे पता ही नहीं होता है बहुत कुछ।
इसी वज़ह से नए लोगों को लालच देकर उनके साथ Casting Couch जैसी हरक़त करने की कोशिश की जाती हैं और वो इस बात को जबतक समझते हैं तबतक काफ़ी देर हो चुकी होती हैं।
इसके पीछे कुछ कारण होते हैं –
- फ़िल्म इंडस्ट्री की सही जानकारी न होना
- जल्दी सफ़ल होने की चाहत रखना
- नकली Casting एजेंसीयों के झांसे में आना
- सोशल मीडिया पे भ्रामक पोस्ट से प्रभावित होना
- किसी भी ऑफऱ पर जल्दी भरोसा कर लेना
ये कुछ कारण होते हैं जिसके चक्कर में बहुत सारे नए कलाकर फंस जाते हैं।
अगर आप मुंबई में सही और प्रोफेशनल ऑडिशन की तलाश कर रहे हैं, तो मुंबई में ऑडिशन कहाँ होते हैं? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
👉 मुंबई के Famous Audition Places के बारे में विस्तार से जानें।
असली और नकली Audition में अंतर कैसे पहचानें ?
अगर आप इंडस्ट्री में नए हो तो आपको असली कास्टिंग डायरेक्टर कौन होता है कौन Fake होता है इसकी पहचान करना बहुत ही जरूरी है हालांकि इसकी पहचान कैसे करें तो कुछ निम्नलिखित बिंदु है जिसको आपको हमेशा ध्यान में रखना चाहिए ताकि आप सही से पहचान कर सको।
- अगर कोई एजेंसी या व्यक्ति auditon से पहले पैसे मांगे
- बिना स्क्रीन टेस्ट के रोल का ऑफऱ करें
- होटल या निज़ी जगह पर मिलने को बुलाये
- अनुचित वीडियो या फ़ोटो की मांग करें
- या कोई कोम्प्रोमाईज़ करने का दबाब बनाये
इस तरह की हरकतें अगर कोई करता हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि जो रियल कास्टिंग पर्सन होगा वो ऐसी हरक़त जल्दी नही करेगा।
लेक़िन आजकल आपको किसी पर आँख मुंडजर भरोसा नही करना चाहिए। ख़ासकर आपको कोई भी अनुचित वीडियो, फ़ोटो, मांगे या कही होटल या घर बुलाये तो बिल्कुल नही जाना चाहिए।
साथ ही कभी भी देर रात वीडियो काल या नार्मल काल करें तो भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
Also Read This – Bollywood Casting Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है?
ख़ुद को सुरक्षित रखने का तरीक़ा
अगर आप बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाना चाहते हो और अगर आप नए हो तो आपको कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए जिससे आप सुरक्षित रहोगे और आपको जो भी काम मिलेगा वह सही काम मिलेगा।
- केवल नामी प्रोडक्शन हाउस और कास्टिंग डायरेक्टर के पास ही ऑडिशन दें
- हर ऑडिशन की जानकारी आने परिवार और दोस्तों को शेयर करें
- किसी के साथ अकेले होटल और निज़ी आवास पर मिलने न जाये
- कभी भी आपको कुछ ग़लत लगे तो वहां से निकल जाए, या दोस्तों को कॉल करें
- अपनी प्रतिभा और मेहनत पर विश्वास रखें
क्या सफ़ल होने के लिए कोम्प्रोमाईज़ करना ज़रूरी हैं
इसका ज़बाब हैं बिल्कुल नही। क्योंकि Bollywood में कई कलाकार, लेखक, टेक्नीशियन हैं जिन्होंने अपने टैलेंट, मेहनत और धैर्य के दम पर अपना मुक़ाम हासिल किया हैं न कि Casting Couch की वज़ह से।
आपको बता दे कि सफ़लता का कोई भी Short Cut रास्ता नही होता हैं सफ़ल होने के लिए लगातर प्रयास करना ज़रूरी होता हैं। और Casting Couch की घटना ज़्यादातर एक्टर के साथ हो होती हैं।
इसलिए एक्टर को लगातार ऑडिशन देना चाहिए, अपने एक्टिंग प्रतिभा को निखरना चाहिए, अच्छे नेटवर्क बनाने चाहिए तो देर ही सही आपको सफ़लता ज़रूर मिलेगी।
👉 अगर आप ऑडिशन की सही तैयारी करना चाहते हैं, तो यह किताब नए और अनुभवी दोनों कलाकारों के लिए बेहद उपयोगी संसाधन मानी जाती है।
Check Now – Audition : Everything an Actor Needs to Know

अगर कोई ज़ोर ज़बरदस्ती करें तो क्या करें ?
अगर इस सब के बावजूद भी अगर कोई आपके साथ जोर जबरदस्ती करता है धमकी देता है कुछ गलत करने के लिए तो आप पुलिस को फोन कर सकते हैं कानून का सहारा ले सकते हैं क्योंकि यह एक प्रकार से बहुत बड़ा अपराध माना जाता है और कानून उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई भी करेगी।
👉 अगर आप फिल्म सेट पर होने वाले अलग-अलग कामों को समझना चाहते हैं, तो क्लैप बॉय क्या होता है? जानिए उसकी पूरी भूमिका भी ज़रूर पढ़ें
मेरी ख़ुद की समझ
देखिए मानना है और जो मैंने इंडस्ट्री में देखा है अगर आप सतर्क हो तो आपके साथ कोई ग़लत जल्दी नहीं कर सकता हैं ये एक अलग बात है कि आपको कोई झांसे से आपको कोई बेवकूफ बना दे लेक़िन अगर आप सतर्क हो तो आपके साथ कोई कुछ भी नहीं कर सकता है
खास कर लड़कियों के लिए कहना चाहूंगा अगर आप सही तऱीके से अपने करियर को बनाने आए हो और आप अपने मेहनत पर भरोसा करते हो,आपको लगता है कि मेरे अंदर टैलेंट है और मुझे काम मिलेगा
तो बस अपने टैलेंट पर विश्वास करिए अपने काम पर फ़ोकस कीजिए अपने तो आप सही रास्ते पर रहकर भी अपनी मंजिल पा सकते हो।
मैंने इंडस्ट्री में अक्सर सुना हैं कि लड़कियां ख़ुद जल्दी काम पाने के चाहत में लोंगो को लिफ़्ट देती हैं जिसका नाज़ायज़ फ़ायदा उठाते हैं ।
ये भी कुछ हद तक सही हैं कि ग़लत तऱीके से भी अपवाद में कुछ लोगों को काम मिला हो और वो आगे भी बढ़ी हो, लेक़िन ग़लत ग़लत ही होता हैं ग़लत तऱीके से मौक़ा मिल भी जाये तो भी अगर टैलेंट नही होगा तो फ़िर आप वही आ जाओगे जहाँ से चले थे।
एक को ग़लत तऱीके से काम मिलने के कारण कई और देखकर इम्प्रेस होती हैं और ग़लत तऱीके अपनाने को सोचती हैं।
जब बाद में उनके साथ ग़लत होता हैं तो फ़िर वो कही का नही रहती, आपने सुना होगा कि कई बड़ी एक्ट्रेस इस तरह के आरोप लगाती रहती हैं इसलिए केवल अपने काम से प्यार कीजिये, समय दीजिये आप भी सफ़ल हो सकते हैं।
👉 अभिनय में मजबूत नींव बनाने के लिए यह क्लासिक पुस्तक दुनिया भर के एक्टिंग छात्रों और कलाकारों द्वारा पढ़ी जाती है।
Check Now – An Actor Prepares
निष्कर्ष
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच एक संवेदनशील विषय है। इसे सनसनीखेज़ बनाने के बजाय जागरूकता के साथ समझना ज़रूरी है।
फिल्म इंडस्ट्री में कई ईमानदार और प्रोफेशनल लोग बड़ी संख्या में काम कर रहे हैं। इसलिए पूरे बॉलीवुड को एक ही नजरिए से देखना सही नहीं होगा।
अगर आपका सपना अभिनेता या अभिनेत्री बनना है, तो अपनी प्रतिभा को मजबूत करें, सही लोगों के साथ जुड़ें, प्रोफेशनल तरीके से ऑडिशन दें और किसी भी गलत दबाव के सामने कभी समझौता न करें। सही जानकारी, आत्मविश्वास और मेहनत ही आपको सुरक्षित और सफल करियर की ओर ले जाएगी।
फ्रेंड्स अगर आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं ताकि वो भी सतर्क रह सके | ऐसे ही ज़रूरी और ऑथेंटिक मार्गदर्शन के लिए आप Bollywood Help Center से जुड़े | अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझव हो तो आप Instagram पर हमसे जुड़ सकते हैं |
