आख़िरकार Big Budget फ़िल्में क्यों डूब जाती हैं? मुख्य 10 वज़ह जिसके कारण होती हैं फ़्लॉप

ravi

इन दिनों अक्सर ऐसा देखने को मिला हैं कि बड़े बजट की फ़िल्म भी बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ देती हैं Why Big Budget Movies Fail चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण को।

बॉलीवुड हो या कोई भी इंडस्ट्री हो अक्सर ये माना जाता है कि जितना बड़ा बजट होगा, उतनी ही फिल्म की हिट होने की संभावना ज्यादा होती है लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि बड़े स्टार कास्ट बड़े बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल हुई है और निर्माता को काफी बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा हैं ।

अब लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इतना बड़ा बजट इतने बड़े स्तर शानदार लोकेशन हाईटेक भी इफेक्ट्स और भारी भरकम प्रमोशन करने के बावजूद भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में फिल्में नाकाम क्यों हो जाती हैं और क्या हैं इसका कारण ?

01. सबसे बड़ी वज़ह हैं कमज़ोर कहानी

किसी भी फिल्म का में आधार होता है उसकी कहानी, कंटेंट अगर कहानी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाती है तो बड़े से बड़े बजट की फिल्में भी नहीं चल पाती है क्योंकि आज की ऑडियंस जो है वह पहले से ज्यादा एक्टिव हो चुकी हैं

उनकी समझ पहले से ज़्यादा हैं पहले स्टार पावर के भरोसे लोग टिकट खरीदते थे फिल्म देखने जाते थे लेकिन आज कहानी अगर कमजोर हो किरदार में अगर गहराई ना हो या फिर स्क्रीनप्ले अगर बिक्री हुई हो

तो दर्शक तुरंत नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं जिसके कारण भी फिल्म नहीं चल पाती है बॉक्स ऑफिस पर। कई बार निर्माता निर्देशक से भी चूक होती हैं वो तकनीकी पहलू पर उतना ध्यान नही देते हैं जिसके कारण भी फ़िल्म नही चल पाती हैं।

🎬 Want to learn how Artificial Intelligence is transforming filmmaking?

📖 AI Film Making: Code to Cinema explores how AI tools are changing scriptwriting, pre-production, visual effects, editing, and the future of movie creation.Whether you’re a filmmaker, content creator, or movie enthusiast, this book offers valuable insights into the next generation of storytelling.

👆 Book Link Above 👆

02. स्टार पवार का घटता प्रभाव

एक जमाना था कि सुपरस्टार के नाम पर ही फिल्में हिट मानी जाती थी लेकिन अब दर्शकों का चॉइस बदल चुकी है उनका फिल्म को देखने का नजरिया बदल चुका है अब वह कंटेंट को ज्यादा महत्व देते हैं अगर फिल्म उनको अच्छी नहीं लगती है चाहे कलाकार कितना भी बड़ा हो तो वे नेगेटिव रिव्यु देने से भी नही हिचकते हैं।

इन्हें भी जानेआख़िर क्यों बड़े और टैलेंटेड स्टार बॉलीवुड से गायब हो जाते हैं ?

आज दर्शकों को अगर फिल्म अच्छी लगती है भले कलाकार नया हो तो भी फिल्में सफल हो जाती है वहीं अगर कंटेंट कमजोर हो और कितना भी बड़ा स्टार हो तो भी वह फिल्म को नहीं देखते हैं।

वही डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण, सोशल मीडिया के कारण दर्शकों के पास बहुत सारे विकल्प है इसलिए केवल स्टार कास्ट के भरोसे फिल्म की सफलता का उम्मीद रखना जोखिम बड़ा कदम हो सकता हैं।

Weak Storytelling Behind Big Budget Movie Failure

03. Over Budget फ़िल्म

आजकल एक ट्रेंड बन गया हैं  निर्माता बहुत बड़े बजट की बनाते हैं 200, 400, 500, 1000 करोड़ तक की फिल्म बना देते हैं महंगे सेट, विदेशी लोकेशंस, भारी भरकम VFX, और ऊपर से स्टार कास्ट की फीस जिसके कारण फिल्म का बजट बहुत ज्यादा हो जाता है

इस लिहाज से फिल्म को सफल घोषित करने के लिए बहुत ज्यादा कमाई करनी पड़ती है यदि फिल्म अच्छी कमाई कर भी लेती है उसके बावजूद भी अगर टारगेट यानी कि जो कमाई का टारगेट होता हैं इन्वेस्टमेंट के अनुसार, अगर उससे ज्यादा कमाई नहीं हो पाती हैं

तो उसे नुकसानदायक ही माना जाता है यही कारण हैं कि कई बड़ी फिल्में करोड़ों में कमाई करने की बावजूद भी फ्लॉप मानी जाती है जैसे अभी पेडी के बारे में कहा जाता है कि काफी अच्छी कमाई की उसके बावजूद भी उसे एक तरह से फ्लॉप ही कहा जा सकता है क्योंकि जितना उनका एक्सपेक्टेशन था उतनी कमाई नहीं हो पाई हैं।

दर्शकों की पसंद को नजरअंदाज करना

अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बदल रही है दर्शकों की रुचि भी समय के साथ पूरी तरह से बदल गया है आज निर्माता पुराने फार्मूले पर अगर फिल्म बनाएंगे और नई पीढ़ी को अगर पसंद नहीं आती हैं

इन्हें भी पढ़ेंअगर आप फिल्म बनाना चाहते हो तो इन बातों का रखें ख्याल

तो वह फिल्म देखने नहीं जाते हैं और फिल्म से दर्शकों का जुड़ाव भी नहीं हो पता है आज दर्शक वास्तविक और भावनात्मक कहानियों को ज्यादा पसंद करते हैं केवल एक्शन ग्लैमर और बड़ा बजट बड़ा सेट और स्टार कास्ट अब सफलता की गारंटी नहीं बन सकती।

अभी हाल ही में आपने देखा होगा कि स्त्री 2 इस सीरीज की जो भी फिल्में है सब सुपर डुपर हिट रही है राजकुमार राव बहुत बड़ा स्टार नहीं है उसके बावजूद भी फिल्म ने लगभग 600 करोड़ की कमाई की थी जबकि बजट 50 करोड़ थी तो आज उस लिहाज से कह सकते हैं कि केवल स्टार कास्ट और बड़े बजट से फिल्में हिट नहीं होती है फिल्म का कंटेंट बहुत जरूरी होता हैं।

5. ख़राब मार्केटिंग प्रॉसेस

सच कहे तो किसी भी फिल्म की मार्केटिंग यानी की प्रमोशन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है किसी भी फिल्म की सफलता में,कई बार अच्छी फिल्में भी अगर सही मार्केटिंग प्रमोशन नहीं होता है तो दर्शकों तक फिल्म नहीं पहुंच पाती हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्मों का इतना जोर जोर से प्रचार किया जाता है प्रमोशन किया जाता है लेकिन जब लोग फिल्म देखने जाते हैं और उनके उम्मीद पर फिल्म खड़ी नहीं उतरती है तो नकारात्मक प्रतिक्रिया यानी की नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी के कारण भी फिल्म को नुकसान होता हैं।

आज सोशल मीडिया के दौर में दर्शकों की राय कुछ ही घंटे में यूं कहीं की कुछ ही मिनट में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है इसलिए गलत मार्केटिंग और गलत तरीके से प्रमोशन फिल्म को नुकसान ही पहुंचती हैं।

6. Negative Mouth Publicity

आज सोशल मीडिया का जमाना है और आज वार्ड ऑफ माउथ किसी फिल्म के लिए शक्तिशाली माध्यम है प्रमोशन का, यदि शुरुआती दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आती है तो वह सोशल मीडिया यूट्यूब अलग-अलग प्लेटफार्म पर रिव्यू डालते हैं अपनी राय साझा करते हैं।

जो डायरेक्ट दूसरे ऑडियंस तक पहुंच जाती है जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई पर काफी प्रभाव पड़ता है कई बड़ी फिल्में पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन करती है और दूसरे तीसरे दिन ही फिल्म की कमाई तेजी से गिरने लगती हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण होता है Mouth Publicity अगर किसी फिल्म की नेगेटिव Word of Mouth होती है तो फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर पाती हैं।

इन्हें भी समझेडिस्ट्रीब्यूटर कौन होता हैं और उसका काम क्यों इतना महत्वपूर्ण होता हैं ?

7. OTT प्लेटफॉर्म का बढ़ता प्रभाव

आज OTT प्लेटफार्म का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोगों के पास काफी सारे चॉइस भी है अब लोग फिल्म थिएटर में देखने जाने से पहले यह डिसाइड करते हैं कि क्या ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक है भी या नहीं या फिर कुछ ही हफ्तों में यह ओटीपी पर आ सकती हैं।

यदि फ़िल्म में ऐसा कोई खास आकर्षण नहीं है जिसका मजा थिएटर में लिया जाए तो लोग इस फिल्म को ओटीपी पर रिलीज होने का इंतजार करते हैं इस लिहाज़ से ये भी एक बहुत बड़ा कारण होता है किसी फिल्म की कमाई को गिराने में और नुक़सान पहुँचाने में।

8. सही समय पर रिलीज़ न होना

अब किसी भी फिल्म का रिलीज डेट भी काफी मैटर करता है कई बार अच्छी फिल्में भी गलत समय पर रिलीज होने के कारण काफी बड़ा नुकसान उठा लेती है यदि किसी फिल्म का मुकाबला किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म से हो या फिर उस समय कोई बड़ा त्यौहार या कोई बड़ा खेल आयोजन हो इससे भी कमाई पर असर पड़ता हैं।

क्योंकि दर्शकों का ध्यान बट जाता है तो फिल्म की कमाई काफी प्रभावित होती है इसलिए सही समय पर रिलीज करना भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन का संकेत होता है

अगर सही समय पर फिल्में रिलीज नहीं होती है तो नुकसान होने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाता है और यही कारण है कि आपने कई बार देखा होगा कि फ़िल्म के रिलीज़ डेट को Postpone कर दिया जाता हैं।

Empty Cinema Hall and Box Office Failure Concept

9. ऑडियंस की बढ़ती अपेक्षा

आजकल दर्शकों की अपेक्षाएं भी काफी बढ़ गई है जब किसी फिल्म के बारे में बढ़ा चढ़ा कर या फिर बड़े बजट की जो फिल्में होती है उसका ज़ोरदार प्रमोशन होता है तो दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती है उस फिल्म से।

लोग उम्मीद करते हैं की फिल्म बेहतरीन होगी, शानदार कहानी होगा,अभिनय अच्छी होगी और उत्कृष्ट यानी कि बेहतर डायरेक्शन होगा और फिल्म देखने का एक मजा ही अलग होगा ।

लेकिन अगर फिल्म देखने के बाद उनकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होती है तो उन्हें निराशा हाथ लगती है और यही वजह है की बड़ी फिल्मों को भी छोटी फिल्मों की तुलना में काफी आलोचना का शिकार होना पड़ता है और इसका असर भी फिल्म की कमाई पर भी पड़ता हैं।

इन्हें भी जाने IPRS क्या हैं कैसे मिलती हैं रॉयल्टी ?

10. ऑडियंस के बदलते मिज़ाज़ को समझना

आज अगर किसी फिल्म को हिट बनाना है चाहे वह स्टार कास्ट फिल्म हो,या फिर कोई नॉन स्टार कास्ट फिल्म हो बड़े बजट की हो या छोटे बजट की फिल्म हो सबसे बड़ा जो मैंने पॉइंट ऊपर में बताया है इन सारी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं।

सबसे ज्यादा जरूरी है की फिल्म का कंटेंट अच्छा हो निर्देशन अच्छा हो, फिल्म की लाइटिंग अच्छी, हो वीएफएक्स अच्छा हो,हर चीज जब अच्छा होगा तभी जाकर फिल्म अच्छी बनेगी और तभी जाकर दर्शकों को फिल्म भी पसंद आएगी।

उसके फिल्म की कमाई भी बेहतरीन होगी क्योंकि दर्शक को अगर पसंद नहीं आएगी तो Negative Review के कारण भी फिल्म की कमाई पर और बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ेगा

इसलिए आज कोई भी निर्माता निर्देशक अगर फिल्म बनाते हैं तो उनको इन सारी बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है तभी जाकर फिल्म हिट हो सकती हैं।

💡🎥 Great cinematography starts with great lighting!

If you want to learn how professional filmmakers create mood, depth, and cinematic visuals, Film Lighting is a must-read book. From basic lighting setups to advanced cinematic techniques, this book can help filmmakers, videographers, and content creators improve their visual storytelling skills.

👆📚 Book Link Above 👆

Affiliate Disclaimer:
This post may contain affiliate links. If you purchase through these links, I may earn a small commission at no extra cost to you. Thank you for supporting my work.

निष्कर्ष

बड़ी बजट वाली फिल्मों का फ्लॉप होना यह साबित करता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता केवल पैसों से नहीं खरीदी जा सकती। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सबसे जरूरी Element हैं एक अच्छी कहानी और मनोरंजक अनुभव ।

आज के दौर में वही फिल्में सफल होती हैं जो दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ती हैं और उन्हें कुछ नया देखने का अवसर देती हैं। इसलिए फिल्म निर्माताओं के लिए यह समझना बेहद जरूरी हैं।

कि बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण कंटेंट होता है। यदि कंटेंट मजबूत है, तो कम बजट की फिल्म भी इतिहास रच सकती है, जबकि कमजोर कंटेंट वाली बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डूब सकती हैं।

फ्रेंड्स मैंने कोशिश किया है कि कैसे एक बड़े बजट, बड़े स्टार कास्ट फिल्में फ्लॉप हो जाती है और कैसे एक छोटी फिल्म भी सुपर डुपर हिट हो जाती है इसको एक्सप्लेन करने की

उम्मीद करता हूं कि आपको यह कंटेंट अच्छा लगा हो अगर अच्छा लगा हो तो एक लाइक जरुर कीजिए, आपके लाइक करने से हमें भी मोटिवेशन मिलता है इस तरह के और ज्यादा कंटेंट लिखने के लिए

साथ ही अगर आपको पसंद आया हो तो एक लाइक के साथ-साथ हमारे इस ब्लॉक को भी सब्सक्राइब कीजिए ऐसे ही और बेहतरीन कंटेंट के लिए, चलिए मिलते हैं फिर एक नए कंटेंट के साथ तब तक के लिए स्वस्थ रहिए मस्त रहिए जय हिंद जय भारत

और अगर आपके पास कोई भी सुझाव हो या सलाह हो इस ब्लॉग के प्रति तो प्लीज आप हमें इंस्टाग्राम पर भी DM कर सकते हैं मैसेज कर सकते हैं और आपको किस तरह की जानकारी चाहिए बताये मैं वैसे पोस्ट डालने की कोशिश करूंगा।

Share This Article
Leave a comment