क्या आपने कभी सोचा हैं की कोई भी फिल्म केवल शुक्रवार को ही क्यों रिलीज़ की जाती हैं रविवार को क्यों नहीं जबकि रविवार को सरकारी अवकास भी होता हैं आखिर क्या हैं इसके पीछे का राज, क्या ये परम्परा हैं या इसके पीछे कोई बड़ा कारण हैं तो आइये आज के इस पोस्ट में जानेगे Why Bollywood Movies Release on Friday ?
जब भी किसी स्टार या नए एक्टर की फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होती हैं तो उसके साथ ही फ़िल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की जाती हैं जी 95 परसेंट फ्राइडे को ही होती हैं लेक़िन क्या ये केवल परंपरा हैं या हैं इसके पीछे छुपा कोई बिज़नेस मॉडल, अगर आपने भी कभी सोचा हैं की फ्राइडे को ही क्यों होती हैं फिल्में रिलीज़ तो ये पोस्ट आपके लिए हैं |
इस पोस्ट में केवल History की ही बात नहीं करेंगे बल्कि जानेगे इसके पीछे निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर, थियेटर मालिक और ट्रेड एनालिस्ट की क्या होच होती हैं और वे लोग Friday Release को इतना महत्व क्यों देते हैं ?
क्या पहले भी फिल्में सिर्फ़ शुक्रवार को ही रिलीज़ होती थी ?
बात करें भारतीय सिनेमा के पुराने ज़माने की तो पहले फिल्में केवल शुक्रवार की ही नहीं रिलीज़ होती थी कोई तय दिन नहीं था हर शहर में अलग अलग दिन पर रिलीज़ की जाती थी | बाद में धीरे धीरे बदलाव हुआ , जब मल्टीप्लेक्स का दौर आया , बॉक्सऑफिस कलेक्शन को ट्रक किया जाने लगा |
उसके बाद इंडस्ट्री को एक ऐस दिन की ज़रूरत महसूस होने लगी जिससे पुरे देश में रिलीज़ की योजना एक जैसी हो सके | यही से फ्राइडे रिलीज़ की Strategy मज़बूत होती हैं |
आख़िर फ्राइडे को ही क्यों चुना गया ?
Friday को रिलीज़ डेट चुनने के पीछे का कारण ये था की ज़्यादातर लोग सोमवार से शुक्रवार तक काम धंधे में व्यस्त रहते हैं वही शुक्रवार की शाम से सबका वीकेंड शुरू होने लगता हैं जिसके कारण ऑडियंस शनिवार और रविवार तक फ्री रहता हैं क्योकि शनिवार को भी बहुत जगह ऑफिस बंद रहता हैं या हाफ डे रहता हैं |
इन तीन दिनों में लोग ज़्यादतर फ्री रहते हैं और वीकेंड को एन्जॉय करना चाहते हैं जिसके कारण लोग फिल्में देखना पसंद करते हैं जिसके कारण इन तीन दिनों में सिनेमाघरों में ज़्यादा भीड़ होती हैं जिसके वजह से किसी भी फ़िल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा वीकेंड पर होता हैं |
किसी भी फिल्म निर्माता के लिए ये तीन दिन नार्मल नहीं होता हैं क्योंकि इन तीन दिनों में ही फ़िल्म के आगे भविष्य तय होती हैं की फ़िल्म आगे कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं इसीलिए आपने फ़िल्म के रिव्यु में सुना होगा की वीकेंड का प्रदर्शन डिसाइड करेगा की फ़िल्म आगे कैसा बिज़नेस करेगी |
इन्हें भी पढ़ें – फ़िल्म और टीवी में नए आर्टिस्ट को कितना पैसा मिलता है? 2026 में कमाई, फीस और काम की पूरी जानकारी
फ्राइडे केवल एक दिन नहीं होता, करोड़ो रूपये का होता हैं फ़ैसला
ज्यादातर लोग सोचते हैं की शुक्रवार केवल फ़िल्म रिलीज़ का दिन हैं लेक़िन ये इससे कही बड़ी बात हैं । आजकल फिल्में 100 करोड़ से 500 करोड़ तक मे बनती हैं जिसके कारण निर्माता के लिए रिलीज़ डेट चुनना बहुत अहम और व्यवसायिक निर्णय होता हैं।

Bollywood Help Center Insight
ज़्यादातर पोस्ट में ये बताया जाता हैं कि Friday को वीकेंड शुरू होने के कारण फिल्में रिलीज़ की जाती हैं लेक़िन असली वज़ह बहुत अलग हैं।
Firday एक Business Triger Day होता हैं। यही वो दिन होता हैं जब ये पता चलता हैं कि –
- दर्शकों की वास्तविक दिलचस्पी कितनी है।
- फिल्म की मार्केटिंग सफल हुई या नहीं।
- शुरुआती दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं या नहीं।
- आने वाले शनिवार और रविवार की कमाई कैसी हो सकती है।
यानी शुक्रवार सिर्फ रिलीज़ का दिन नहीं, बल्कि पूरी फिल्म के बिज़नेस की पहली परीक्षा होता है।
👉 Every great film starts with a clap.
Check out this professional movie director’s clapperboard.
Distributor की नज़र से Friday कितना महत्वपूर्ण होता हैं ?
निर्माता फिल्म बनाता है, लेकिन उसे दर्शकों तक पहुँचाने में Distributor की बड़ी भूमिका होती है।
Distributor यह देखता है कि:
- किस शहर में कितनी स्क्रीन मिलेंगी।
- किस क्षेत्र में फिल्म की मांग अधिक है।
- क्या उसी सप्ताह कोई दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज़ हो रही है?
- क्या किसी त्योहार या बड़े खेल आयोजन का असर पड़ सकता है?
अगर शुक्रवार को अच्छी शुरुआत मिलती है, तो कई क्षेत्रों में अतिरिक्त शो जोड़ना आसान हो जाता है। इसी वज़ह से आपने सुना होगा की कभी कभी फ़िल्म के रिलीज़ डेट को Postpone कर दिया जाता हैं |
इन्हें भी जाने – अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट निर्माता तक कैसे पहुँचाएँ ?Bollywood में Script Pitch करने का सही तरीका
निर्माता (Producer) के लिए Friday क्यों महत्वपूर्ण है?
किसी फिल्म को बनाने में सिर्फ शूटिंग का खर्च नहीं होता। इसमें कहानी, कलाकारों की फीस, लोकेशन, सेट, VFX, म्यूज़िक, प्रमोशन और वितरण जैसे कई बड़े खर्च शामिल होते हैं।
जब फिल्म रिलीज़ होती है, तो निर्माता की सबसे बड़ी उम्मीद होती है कि दर्शक पहले दिन से ही सिनेमाघरों में आएँ। अगर शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी होती है, तो फिल्म को अतिरिक्त शो, बेहतर स्क्रीन और लंबी रन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि रिलीज़ डेट चुनने में निर्माता महीनों पहले से रणनीति बनाते हैं।

Theatre Owner के लिए पहला Weekend सबसे अहम
थिएटर मालिक हर स्क्रीन का अधिकतम उपयोग करना चाहते हैं। अगर शुक्रवार के शो अच्छी तरह शो भरते हैं, तो शनिवार और रविवार को उसी फिल्म के लिए अधिक स्क्रीन या बेहतर टाइम स्लॉट दिए जा सकते हैं। लेकिन अगर शुरुआती दर्शक कम आते हैं, तो अगले सप्ताह दूसरी फिल्म को प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पहले वीकेंड का प्रदर्शन आगे की स्क्रीन उपलब्धता पर भी असर डाल सकता है।
थियेटर ओनर को भी वीकेंड से काफ़ी उम्मीदेँ होती हैं क्योंकि अगर फिल्में अच्छी चलती हैं तो उनको भी बड़ा लाभ होता हैं वो भी चाहते हैं की फ़िल्म जितनी अधिक वीकेंड पर चलेगी उनके लिए भी अच्छा रहेगा |
Friday ही Judgement Day होता हैं
अगर आप यह सोच रहे हैं कि शुक्रवार को केवल फिल्में रिलीज होती है इसलिए इंर्पोटेंट डे है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है फिल्म इंडस्ट्री में शुक्रवार को अक्सर जजमेंट डे माना जाता है क्योंकि इस दिन कई महीनों, कई वर्षों की मेहनत पहली बार दर्शकों के सामने आती हैं
जिसके वजह से इस दिन यह संकेत मिलता है कि लोगों ने फिल्म को स्वीकार किया या नहीं, लेकिन याद रखिए सिर्फ पहले दिन की कमाई से ही सब कुछ तय नहीं हो जाता असली कहानी दर्शकों की प्रतिक्रिया और उसके बाद की ट्रेंड से बनती हैं।
पहले वीकेंड का मनोविज्ञान
किसी भी फिल्म के लिए पहला वीकेंड इसलिए इतना महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि फिल्म देखने के लिए लोग छुट्टी का इंतजार करते हैं, खाली समय का इंतजार करते जो कि शुक्रवार से लगभग शुरू हो जाता हैं
शुक्रवार शनिवार और रविवार को मिलने वाला रिस्पांस किसी भी फिल्म की केवल कमाई नहीं दिखता है बल्कि यह भी तय कर देता है की फिल्म को लेकर लोगों में वास्तविक कितना एक्साइटमेंट है अगर वीकेंड के बाद भी लोग फ़िल्म की बात करते हैं लोगों से फ़िल्म की चर्चा करते हैं तो ये बहुत ही फ़िल्म के लिए लाभदायक होता हैं इसी को Mouth Publicity कहा जाता हैं।
इन्हें भी जाने – अगर आपका सपना बॉलीवुड में करियर बनाना है…Actor बनने की पूरी गाइड पढ़ें।
क्या बड़ी ओपनिंग ही सफलता की गारंटी है?
बिल्कुल नही किसी भी फ़िल्म की बड़ी ओपेनिंग ये तय नही कर सकती कि फ़िल्म सफ़ल होगी ही, क्योंकि अगर फ़िल्म को प्रोमोशन के कारण बड़ी ओपेनिंग मिल भी जाये लेक़िन अगर फ़िल्म दर्शकों को पसंद न आये तो फ़िल्म फ़्लॉप तक हो सकती हैं।
कई फिल्मों को देखा गया हैं बड़ी ओपनिंग के बाद भी अपनी लागत तक वसूल नही कर पाई हैं । जिस तरह Mouth Publicity से फ़िल्म अच्छी ही तो फ़ायदा होता हैं उसी तरह अगर फ़िल्म अच्छी नही हैं तो नुक़सान भी होता हैं Mouth Publicity से।
मेरी ख़ुद की समझ
फ्राइडे को फ़िल्म रिलीज़ करने के कई कारण मैंने गिनाए हैं जिसके कारण फ़िल्म को शुक्रवार को रिलीज़ करने का दिन बनाया गया हैं। इस दिन को Data Day भी कहा जाता हैं क्योंकि इस दिन निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर, और Exhibitor को ये समझ आने लगता हैं कि –
1.दर्शकों का फ़िल्म के प्रति क्या रिस्पॉस हैं
2. किस किस शहर में फ़िल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं
3. किस जगहों पर ज़्यादा प्रोमोशन की ज़रूरत हैं
यानी कि शुक्रवार केवल रिलीज़ करने का दिन ही नही होता हैं जबकि ये फ़िल्म का वास्तविक विश्लेषण करने का भी दिन होता हैं।
क्या हर फ़िल्म शुक्रवार को ही रिलीज़ होती हैं ?
वैसे तो फ्राइडे को ही किसी भी फ़िल्म को रिलीज़ किया जाता हैं लेक़िन कई बार बड़ी बड़ी फिल्में कुछ ख़ास मौके पर भी रिलीज़ की जाती हैं – जैसे सलमान खान अपनी कई फिल्मों को ईद के दिन रिलीज़ करते हैं चाहे दिन कोई भी हो।
ऐसा कुछ ऐसा खास परिस्थितियों में किया जाता है, जैसे:
- बड़ा राष्ट्रीय त्योहार (Diwali, Eid, Christmas)
- लंबा वीकेंड
- राष्ट्रीय अवकाश
- किसी बड़ी प्रतियोगी फिल्म से बचना
- विशेष मार्केटिंग रणनीति
यानी रिलीज़ डेट सिर्फ कैलेंडर देखकर तय नहीं होती, बल्कि दर्शकों की उपलब्धता, प्रतिस्पर्धा और बिज़नेस संभावनाओं को ध्यान में रखकर चुनी जाती है।खास परिस्थितियों में किया जाता है, जैसे:
👉 Great films start on paper. Plan your scenes like a professional with this storyboard notebook.
Check Now – Storyboard Notebook : Large Story Book Paper For Directors
निष्कर्ष
अब जब भी आप किसी नई बॉलीवुड फिल्म का पोस्टर देखें और उस पर “Releasing This Friday” लिखा हो, तो याद रखिए कि यह सिर्फ एक तारीख नहीं है। इसके पीछे महीनों की योजना, करोड़ों रुपये का निवेश, मार्केटिंग, दर्शकों की मनोविज्ञान और बॉक्स ऑफिस की रणनीति काम करती है। इसलिए बॉलीवुड में शुक्रवार सिर्फ सप्ताह का एक दिन नहीं, बल्कि पूरी फिल्म के भविष्य की पहली बड़ी परीक्षा माना जाता है।
Have a question or want to learn more about Bollywood? 🎬
Follow Bollywood Help Center on Instagram for regular Bollywood career tips, filmmaking insights, and industry updates. If you have any questions or suggestions, feel free to send us a message—we’d love to hear from you!tions and suggestions are always welcome.
Disclaimer: This article is intended for informational and educational purposes only. While every effort has been made to ensure accuracy, some industry practices and business strategies may change over time. The views expressed are based on research and publicly available information. Bollywood Help Center is not affiliated with any film studio, production house, or individual mentioned in this article.
