फ्रेंड्स नितेश तिवारी की फ़िल्म Ramayan Movie का Trailer रिलीज़ कर दिया गया हैं और सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं Ramayan का Trailer देखकर लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग राय रख रहे हैं। साथ ही आज के इस पोस्ट में जानेगे कैसी हैं Ranbir Kapoor की रामायण ?
कैसा हैं रामायण का ट्रेलर
फ्रेंड्स नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayan Movie का ट्रेलर आज सुबह 4:15 पर ब्रह्म मुहूर्त में ही रिलीज कर दिया गया है और इस ट्रेलर को देखने के बाद सबसे ज्यादा ध्यान अगर कुछ खींच रहा है तो इस फिल्म का जो विजुअल है इसका इतना बड़ा लार्जर स्केल है ।
इस फ़िल्म को बड़े पर्दे के लिए काफ़ी सावधानी से तैयार किया गया है अगर फिल्म का यही स्केल रहता है तो यह एक भारतीय सिनेमा के लिए शानदार और बेहतरीन फिल्म बन सकती हैं।
हर करैक्टर दमदार हैं
जब आप Ramayan Movie का ट्रेलर देखोगे तो इसमें आप एक चीज नोटिस करोगे कि ट्रेलर में भगवान राम माता सीता और रावण की जो झलक है वह कुछ समय बाद बहुत ही प्रभावशाली दिखाई देती है बात करें इसके किरदारों की लुक और कॉस्ट्यूम्स की तो इसको बहुत बेहतरीन तरीके से पारिवारिक भावना को बनाए रखते हुए आज का जो सिनेमा है उस तरह से प्रस्तुत किया गया हैं।
वही बात करें इसके वीएफएक्स और बैकग्राउंड की तो काफी बेहतरीन है और दमदार है हालांकि बीच में इसके कैरेक्टर्स को लेकर लोगों ने काफी आलोचना की थी उसके बाद इसके निर्माताओं ने कैरेक्टर को भी चेंज कर दिया है जो आपको ट्रेलर में स्पष्ट दिखाई देता हैं।
हालांकि केवल ट्रेलर को देखकर पूरी फिल्म का आकलन नहीं किया जा सकता है लेकिन इतना स्पष्ट है कि ट्रेलर जिस तरीके से दिखाया गया हैं अगर इस स्तर पर फिल्म होगी तो यह फिल्म अपने आप में एक माइलस्टोन साबित हो सकती है भारतीय सिनेमा के इतिहास में।
कुल मिलाकर Ramayan Movie का ट्रेलर एक स्पष्ट संदेश देता है कि ये फिल्म केवल बड़े बजट के लिए नहीं मशहूर है बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति और रामायण की जो भावना है उसका पूरा सम्मान करते हुए प्रस्तुत करने का कोशिश किया गया है वहीं अब देखना यह होगा की फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितना खड़ा उतरती है यह तो तब पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।
वैसे नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फ़िल्म हैं Ramayan और इसका लोगों का बेसब्री से इंतज़ार हैं।
इन्हें भी पढें – Nagabandham Movie (2026): Cast, Story, Release Date, Trailer की पूरी जानकारी
दर्शकों की उम्मीदें
हालांकि दर्शक इस फिल्म से काफी उम्मीद बनाए बैठी है इसलिए क्योंकि रामायण पर न जाने कई सारी फिल्में बनी है भारतीय सिनेमा के इतिहास में लेकिन इस फिल्म को लेकर लोगों की अलग उम्मीद है क्योंकि एक तो यह बहुत बड़े बजट पर और काफी सालों से बन रही है इसके दो पार्ट्स है और इस पर काफी ज्यादा खर्च किया गया है उस लिहाज से लोग इसलिए भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रामायण क्यों दूसरे रामायण से अलग हो सकती हैं।
1. विजुअल स्पेक्टकल और वीएफएक्स (VFX & Scale)
- हॉलीवुड स्टाइल – ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट स्टूडियो DNEG और निर्माता नमित मल्होत्रा ने मिलकर इस रामायण को भारतीय सिनेमा के पटल पर एक नई और विशाल दुनिया गढ़ने की कोशिश की गई हैं। इस फिल्म में अयोध्या की भव्यता, लंका का वैभव और प्राचीन भारत के दृश्यों को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है जिसको देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
- राक्षसों का संसार: इस फिल्म के ट्रेलर में जो राक्षस दिखाया गया है वह पूरी तरह से पारंपरिक और पुराने टीवी में धारावाहिकों में जो दिखाए जाते हैं उसे बिल्कुल अलग है और यह पूरी तरह हॉलीवुड शैलीज के लगते हैं जो एक डार्क और इंटेंस फैंटेसी का फील देती हैं
2. मुख्य किरदार और अभिनय (Character Performances)
- यश ( रावण ) ट्रेलर की शुरुआत ही साउथ के सुपरस्टार यश की बेहतरीन एंट्री के साथ होती है सिर पर कपड़े बंधे हुए और लंका के सिंहासन की तरफ उनका बढ़ता हुआ कदम और उनका अंदाज और लंकेश के रूप में उनका गुस्सा, स्क्रीन पर हावी होते हुए नजर आता हैं और रावण के किरदार में यश का औरा और स्किन प्रेजेंस काफी बेहतरीन और कहे तो जबरदस्त हैं।
- रणबीर कपूर ( भगवान राम ): रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रूप में काफ़ी शांत और गंभीर दिख रहे हैं उनके अभिनय में आपको ठहराव और शांत भाव दिखता हैं हालांकि कई जगह उनके डायलॉग को लेकर आलोचना भी हो रही हैं लेक़िन युद्ध भूमि में उनका प्रभाव स्पष्ट दिखता हैं।
- साई पल्लवी (माता सीता): वही बात करे साई पल्लवी की तो उन्होंने अपनी सादगी और आंखों के भावों से माता सीता के किरदार में पूरी तरह फिट बैठती नजर आ रही हैं। उनका सौम्य रूप और स्वयंवर के दृश्य ट्रेलर की खूबी बढ़ाते हैं।
- अन्य कलाकार: अन्य कलाकर की बात करें तो रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह का काम छोटे दृश्यों में भी गहरा प्रभाव छोड़ता है। वहीं, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल भी अपने किरदारों में वजन डालते हैं। हालांकि, ट्रेलर में हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक न मिलने से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं।
3. संगीत और बैकग्राउंड स्कोर (Music & Sound Design)
- ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हान्स जिमर (Hans Zimmer) का कोलैबोरेशन इस ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है।
- जब ट्रेलर के अंत में “धरती है अंबर है…” की तर्ज पर म्यूजिकल क्रेचेंडो (Crescendo) उठता है और भगवान राम रावण के विनाश का संकल्प लेते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। संगीत ने दृश्यों के इमोशन को कई गुना बढ़ा दिया है।
“रामायण में रणबीर कपूर के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी दर्शकों की राय बंटी हुई थी।”
यह भी पढ़ें : कोई हिट तो कोई फ्लॉप कह रहा है—आखिर ब्रह्मास्त्र की सच्चाई क्या है?
निर्माता नामित मल्होत्रा ने क्या कहा ?
उन्होंने रामायण को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा हैं की ये केवल एक प्रोजेक्ट नही हैं उनके लिये ये एक भावनात्मक ज़िमेदारी हैं रामायण को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूँ।
उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति और इतिहास को इस तरह से पेश करना है की पूरी दुनिया में इसको सम्मान मिले जिस तरह से हॉलीवुड फिल्मों को दिया जाता हैं।
नमित मल्होत्रा ने कहा – Ramayan Movie का जो स्तर हैं वो महाकाव्य ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की दुनिया में ‘अवतार’ और ‘ग्लेडिएटर’ का मेल है। आगे उन्होंने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट को वैश्विक वितरक के रूप में घोषित किया है।
रामायण का ट्रेलर लीक होने की ख़बर
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जब मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर का रिलीज डेट 24 जुलाई को आगे बढ़ा देने की घोषणा किया ,उसके बाद इसका लीक होने की संभावना भी बताई जा रही है सोशल मीडिया पर भी बताया जा रहा है ट्रेलर लीक हुआ हैं। वही कुछ लोगों का कहना हैं इस तरह के लीक को रोकने की ज़रूरत हैं।
इतनी बड़ी पौराणिक फिल्म सिर्फ बड़े बजट से नहीं बनती। इसके पीछे कलाकारों की तैयारी, निर्देशन, विजुअल इफेक्ट्स और फिल्ममेकिंग की गहरी समझ भी अहम भूमिका निभाती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ऐसे कलाकार किस तरह की ट्रेनिंग लेते हैं और भारत के प्रमुख अभिनय संस्थानों में किस तरह की शिक्षा दी जाती है, तो आप हमारी FTII, NSD और Actor Prepares से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी पढ़ सकते हैं।
- 👉 NSD (National School of Drama)
- 👉 FTII Pune
- 👉 Roshan Taneja Acting School
- 👉 AAFT Noida
- 👉 Actor Prepares
MY Point of View
मैंने फ़िल्म का ट्रेलर कई बार देखा हैं हालांकि केवल ट्रेलर देखकर पूरी फ़िल्म का आकलन करना सही नहीं हैं लेक़िन फ़िल्म का स्केल देखकर इतना तो कह सकते हैं ये फ़िल्म 2026 में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ेगी और आपको आपकी ख़ुद की हिस्ट्री को हॉलीवुड स्टाइल में देखने को मिलेगा | क्योंकि अआपने देखा की फ़िल्म में राछस को लेकर जो आलोचना हुई उसके बाद मेकर्स ने ट्रेलर में उन्होंने चेंज कर दिया |
इस बात से पता चलता हैं की मेकर्स फ़िल्म को लेकर कितना सीरियस हैं और साथ अब तक रामायण ग्रन्थ पर न जाने कितनी फिल्में बनाई गई हैं ये मेकर्स के लिए एडवांटेज का काम किया हैं वो कोई ऐसी गलती नहीं करने की गुंजाइश रखेंगे | साथ ही इस कंपनी ने अब तक कई बड़ी बड़ी फ़िल्में दी हैं जो कहै न कही इस फ़िल्म के लेवल को और लाज़बाब बनता हैं |
निष्कर्ष (Final Verdict)
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का यह ट्रेलर सिर्फ एक फिल्म की झलक नहीं है, बल्कि यह भारतीय पौराणिक कथाओं को वैश्विक मंच पर एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास है। जहां एक तरफ इसकी भव्यता और वीएफएक्स काबिल-ए-तारीफ हैं, वहीं निर्देशक के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वह भव्यता के साथ-साथ आम दर्शकों के इमोशनल कनेक्ट को भी फिल्म में बरकरार रखें।
यह फिल्म इस साल दीवाली (नवंबर 2026) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेप्रेमियों के लिए यह किसी बड़े ‘अग्निपरीक्षा’ या विजुअल ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।
रेटिंग (केवल ट्रेलर के आधार पर): 4.5/5
रामायण की मूल कथा को विस्तार से समझना चाहते हैं? 📖
Srimad Valmiki Ramayana – Hindi Story पढ़कर भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और घटनाओं को मूल स्रोत के करीब से जानें।👇
Srimad Valmiki Ramayana – Hindi Story
अब आप बताये आपको Ramayan Movie का Trailer कैसा लगा और आपको इसमें क्या ख़ास और क्या कमी दिखाई दिया अपनी राय कमेंट ज़रूर करें साथ ऐसे ही बॉलीवुड करियर और फैक्ट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भेज सकते हो |
