🎵 Music Rights से करोड़ों की कमाई कैसे होती है? असली गेम जो ज्यादातर लोग समझते ही नहीं

ravi

दोस्तों आज के इस पोस्ट में बात करेंगे Music Rights Income के बारे में और जानेगे की क्या होता हैं म्यूजिक राइट्स और इससे कैसे होती हैं करोडो की कमाई , वही बात करेंगे म्यूजिक लाइसेंस की, आख़िर म्यूजिक पर किसका होता हैं पुर राइट्स, क्योकि बहुत सरे लोग नहीं जानते की म्यूजिक राइट को समझना कितना ज़रूरी हैं अगर आप फिल्म मकेंग हो तो | चलिए जानते हैं विस्तार से की कैसे इस राइटस के द्वारा लाखो की कमाई की जा सकती हैं |

देखिए अगर आप कही भी कभी भी कोई गाना सुनते हो चाहे YouTube पर या फिल्मों में, तो एक बात दिमाग में जरूर आती होगी की इतने views आते हैं, गाने हर जगह चलते हैं लेकिन पैसा आखिर बनता कैसे है? बहुत लोग सोचते हैं कि बस YouTube से earning होती है या फिल्म हिट हुई तो बस टिकट से पैसा आ गया।लेकिन असल में कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, जबकि असली पैसा तो कहीं और से आता है।

और वो चीज़ है — Music Rights का पूरा सिस्टम


🎧 Music Rights का क्या मतलब होता है?

एकदम सरल और सीधी भाषा में बोले तो Music Rights का मतलब है — “गाने से पैसा कौन कमाएगा और किसको उसका हक मिलेगा” वही किसका इसपे मालिकाना हक़ होता हैं

क्योकि कोई भी गाना बनाने के लिए कई लोगों का योगदान होता हैं

  • Lyrics Writes – लिखने वाला
  • Music Composer- बनाने वाला
  • Singer- गाना गाने वाला
  • और पूरा Recording System

एक गाना बनाने में कई लोग काम करते हैं और हर किसी का अपना हिस्सा होता है। लेकिन जब पूरा गाना बन जाता है, तो उसका Control अक्सर किसी Company या label के पास चला जाता है।और वहीं से असली खेल शुरू होता है।

इन्हे भी पढ़ें म्यूजिक लाइसेंस कैसे बनाये और इसके क्या हैं फायदे ?


🎬 तो गाने का असली मालिक कौन होता है?

ये बात थोड़ा Confuse करती है लोगों को कई लोग सोचते हैं कि Singer ही सबकुछ होता हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं , लेकिन Reality थोड़ी अलग है। तो जानते हैं आखिर असली मालिक कौन होता हैं किसके पास होता हैं Music Rights

अक्सर Music Rights के मालिक होते हैं:

  • Music Labels
  • Film Producer

ज़्यादातर मामले में Music Lebels यानि की म्यूजिक कंपनी जैसे टीसीरीज , वीनस , जैसी कम्पनी फिल्म के रिलीज़ से पहले ही ये लोग पहले से ही गाने के Rights खरीद लेते हैं और फिर वही Decide करते हैं कि गाना कहाँ जाएगा, कैसे बजेगा और कौन Use करेगा।

Music Rights royalty system में singer, composer और music label की कमाई का मॉडल

💰 गानों से पैसा कैसे बनता है असल में?

अब सबसे ज़रूरी बात की आखिर गानों से पैसा कैसे बनाया जाता हैं और यही हैं असली गेम |

एक गाना सिर्फ एक बार नहीं चलता वो हर जगह चलता है:

  • YouTube पर
  • Instagram reels में
  • Spotify जैसे apps में
  • TV ads में
  • फिल्मों में
  • कभी-कभी तो शादी में भी

इन्हे भी जाने IPRS क्या हैं कैसे बने मेंबर और कैसे प्राप्त करे रॉयल्टी मनी

और हर जगह जब गाना use होता है, तो पैसा generate होता है। लेकिन ये पैसा सीधे Singer को नहीं जाता (अधिकतर Cases में)
ये पहले Rights Holder यानि की जिसके पास राइट्स होता हैं उनके पास जाता है।


📱 YouTube और Streaming से Earning कैसे होती है?

आज के समय में सबसे बड़ा सोर्स YouTube बन गया हैं ।

जब कोई गाना YouTube पर चलता है:

  • Ads चलते हैं
  • Views बढ़ते हैं
  • Revenue बनता है

अब ये Revenue Split किया जाता हैं

Music label को बड़ा हिस्सा मिलता है क्योंकि Rights उनके पास होते हैं। Spotify, JioSaavn जैसे Platform पर भी यही सिस्टम चलता है। मतलब simple है — जितना ज्यादा गाना चलेगा, उतना ज्यादा पैसा।


📜 Licensing का Hidden Secret

अब ये Part थोड़ा Interesting है। मान लो किसी Brand को अपने Ad में कोई Popular Song Use करना है।
या किसी फिल्म को कोई पुराना HIT गाना चाहिए।

तो वो सीधे use नहीं कर सकते। उन्हें Permission लेनी पड़ती है — इसे कहते हैं Music Licensingऔर ये permission free नहीं होती।कभी लाखों में deal होती है, कभी करोड़ों में भी चली जाती है। बस गाने की Popularity पर Depend करता है।


🎼 Royalty system कैसे चलता है?

अब मान लीजिये एक गाना कहीं बज गया। तो पैसा एक जगह नहीं रुकता, वो divide होता है: एयर सबको उसका हिस्सा दिया जाता हैं

  • Singer को हिस्सा
  • Lyricist को हिस्सा
  • Ccomposer को हिस्सा
  • और Label को भी हिस्सा

लेकिन मज़ेदार बात ये है कि ये Process हर बार Repeat होता है जब गाना बजता है। मतलब एक गाना बार-बार पैसा कमाता है। इसे और आसान भाषा में कहे तो जितना गण बजता हैं उतनी ज़्यादा कमाई होती हैं


🏢 Music labels इतना बड़ा Bussiness कैसे बन गए?

अब सवाल आता है कि ये Companies इतना पैसा कैसे बनाती हैं? Simple logic है — Volume Game।

वो क्या करते हैं:

  • हजारों गाने लेते हैं या बनाते हैं कुछ Hit हो जाते हैं कुछ Average रहते हैं लेकिन जो Hit हो जाता है, वही पूरा Game बदल देता है और वही एक Hit बाकी सबका खर्च निकाल देता है।

⏳ पुराने गाने आज भी पैसा क्यों कमाते हैं?

अब बात करते हैं सबसे मज़ेदार पार्ट्स की पुराने गांव से कैसे कमाई होती हैं बता दे की पुराने गाने कभी खत्म नहीं होते। वो कही न कही ज़रूर बजते रहते हैं –

कभी Reels में Viral हो जाते हैं
कभी YouTube पर अचानक चल पड़ते हैं
कभी Ads में Use हो जाते हैं और जितनी बार ये बजाये जाते हैं उतनी बार रेवेन्यू जेनरेट होता हैं और हर बार पैसा बनता है। इसलिए कहा जाता हैं — Music Rights एक “Evergreen Bussiness ” है।


📊 क्या ये investment भी बन गया है?

हाँ, अब ये सिर्फ Entertainment नहीं रहा। आज कुछ Investors:

  • पुराने Hit Songs के Rights खरीद लेते हैं
  • फिर उनकी Streaming से पैसा कमाते हैं

ये बिल्कुल Real Estate जैसा हो गया है — बस फर्क इतना है कि यहाँ Asset एक गाना है।


🤯 असली reality क्या है?

अगर पूरे System को एक line में समझो तो:

👉 “गाना सिर्फ सुनने की चीज नहीं है, वो एक चलता हुआ पैसा कमाने का सिस्टम है”और लोग इसे बस Entertainment समझकर छोड़ देते हैं।


🎯 आखिरी बात

Music Industry बाहर से जितनी Simple और Glamorous दिखती है, अंदर से उतनी ही Business-Driven है।

और Music Rights उसी का सबसे powerful हिस्सा है।

अगर Simple में बोलें तो:

👉 गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है…
👉 वो कमाई करने की मशीन भी है

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की Music Rights का पूरी कांसेप्ट आपको समझ आया होगा और इसी मॉडल पर ये बड़ी बड़ी कंपनियां काम करती हैं और लाखों करोडो हर साल कमेटी हैं अब आप बताये आपको ये जानकरी कैसी लगी अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो एक लाइक ज़रूर करे और अपनी राय भी कमेंट ज़रूर करें


Share This Article
Leave a comment