जब भी आप कोई भी फ़िल्म देखते हैं तो आपने नोटिस किया होगा फिल्म में बारिश की आवाज़, घोड़े के दौड़ने की आवाज़ , दरवाजा खुलने की आवज़, इस तरह के अलग अलग साउंड सुनने को मिलता हैं शायद आपको पता नहीं की ये सारे Sound शूटिंग के समय ही रिकॉर्ड नहीं की जाती हैं | इस साउंड को शूटिंग के समय नहीं बल्कि शूटिंग के बाद स्टूडियो में डाला जाता हैं और जो साउंड क्रिएट करता हैं उसे ही Foley Artist कहते हैं |
फिल्म, टीवी शो , वेब सीरीज या कोई भी प्रोजेक्ट हो सब जगह Foley Artist की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं और ये बहुत ही Creative जॉब माना जाता हैं अगर आप भी फिल्म निर्माण में इंट्रेस्ट रखते हो और आपको साउंड क्रिएटिविटी पसंद हैं तो ये काम आपके लिए बहुत ही मज़ेदार हो सकता हैं |
साथ ही आप Foley Artist के रूप में अपना बेहतरीन करियर भी बना सकते हो | आज के इस पोस्ट में जानेंगे कि Foley Artist कौन होता है, उसका काम क्या होता है, इस क्षेत्र में कैसे शुरुआत करें, कितनी सैलरी मिलती है और भविष्य में इसके क्या अवसर हैं।
Foley Artist कौन होता है?
Foley Artist वह प्रोफेशनल होता है जो किसी भी फ़िल्म, वेब सीरीज़ ,टीवी शो में Foley साउंड क्रिएट करता हैं ताकि प्रोजेक्ट में वो हर सीन Realistic लगे | बिना Foley के कोई भी प्रोजेक्ट पूर्ण हो ही नहीं सकता और न ही किसी सीन का इम्पैक्ट होगा | इसलिए Foley Artist का काम बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता हैं |
Foley होता क्या हैं ?
Foley एक प्रकार का साउंड होता हैं जैसा की मैंने ऊपर बताया हैं जिसमें किसी भी प्रोजेक्ट के अंदर Dialogue और म्यूजिक को छोड़कर जो भी साउंड आप सुनते हैं जैसे-
उदाहरण के लिए—
- जूतों की आवाज़
- कपड़ों की सरसराहट
- दरवाज़ा खुलने या बंद होने की आवाज़
- चाबी की खनक
- कांच टूटने की आवाज़
- तलवारों की टक्कर
- बारिश और हवा की आवाज़
इस तरह के जो भी साउंड होते हैं उसे ही Foley कहते हैं और जो इसे Create करता हैं उसको Foley Artist कहते हैं |
इन्हें भी जाने – क्या Supporting Artist भी Bollywood स्टार बन सकता हैं ? जाने पूरी सच्चाई
Foley Artist काम कैसे करता हैं ?
Foley Artist केवल साउंड क्रिएट नहीं करता हैं बल्कि वो हर सीन को बारीकी से देखता हैं और फिर सीन के अनुसार उपयुक्त ध्वनि तैयार करता हैं जो सीन को Impactful बनाये |
Foley Artist की मुख्य जिम्मेदारियाँ:
- सीन देखकर आवश्यक ध्वनियों की पहचान करना।
- रोजमर्रा की वस्तुओं से नई आवाज़ें तैयार करना।
- वीडियो के साथ ध्वनि का सही तालमेल बैठाना।
- साउंड टीम और डायरेक्टर के साथ मिलकर काम करना।
- रिकॉर्ड की गई ध्वनियों की गुणवत्ता बनाए रखना।
Foley Artist बनने के लिए जरूरी स्किल्स
अगर आप इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हो तो आपके अंदर ये स्किल होना चाहिए तभी आप एक सफ़ल Foley Artis बन सकते हो |
1. Creative Thinking
साधारण चीज़ों से असाधारण आवाज़ें बनाने की क्षमता।
2. अच्छी Listening Skills
छोटी-छोटी ध्वनियों के अंतर को पहचानना।
3. Timing की समझ
ध्वनि बिल्कुल उसी समय सुनाई देनी चाहिए, जब स्क्रीन पर एक्शन हो रहा हो।
4. धैर्य
एक परफेक्ट साउंड रिकॉर्ड करने में कई बार प्रयास करना पड़ सकता है।
5. Team Work
साउंड डिज़ाइनर, एडिटर और डायरेक्टर के साथ तालमेल बनाकर काम करना होता है।

Foley Artist Work Process
Foley Artist बनने के लिए योग्यता
वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी काम के लिए कोई डिग्री की ज़रूरत नहीं होतीं हैं यहाँ आपका अनुभव देखा जाता हैं और साथ ही आपके काम की क्वालिटी | अगर आप अपने काम में एक्सपर्ट हो तो आपको काम मिल सकता हैं लेकिन अगर आप पढे लिखे हो, खासकर थोड़ी बहुत इंग्लिश की जानकरी हो तो बहुत अच्छा |
लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं हैं की इंग्लिश नहीं आती हैं तो आप काम नहीं कर सकते हो, ठीक वैसे ही आप इसका कोर्स भी कर सकते हो, इस काम को सिख सकते हो और फिर इस फील्ड में करियर की शुरआत कर सकते हो | अगर आप चाहे तो ये निम्नलिखित कोर्स भी कर सकते हो |
हालांकि, 12वीं के बाद आप इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले सकते हैं—
- Sound Engineering
- Audio Production
- Film Making
- Multimedia
- Music Production
इसके अलावा, प्रैक्टिकल अनुभव और पोर्टफोलियो इस क्षेत्र में सबसे अधिक महत्व रखते हैं।
अगर आप एक्टिंग में इंट्रेस्ट रखते हो तो इसे भी पढ़ें –
एक्टर कैसे बने? (Complete Guide 2026) | एक्टर बनने के लिए कैसे करें तैयारी
Foley Artist के लिए बेसिक तैयारी
अगर आप साउंड क्रिएशन में इंट्रेस्ट रखते हो तो आपको ये बेसिक तैयारी करनी चाहिए –
साउंड की बेसिक जानकारी सीखें
रिकॉर्डिंग, माइक्रोफोन और ऑडियो एडिटिंग की मूल बातें समझें।
रोज़ाना प्रैक्टिस करें
घर में मौजूद वस्तुओं से अलग-अलग ध्वनियाँ बनाने का अभ्यास करें।
Audio Editing Software सीखें
रिकॉर्ड की गई ध्वनियों को एडिट करना सीखें।
अपना Portfolio तैयार करें
अपने द्वारा तैयार किए गए साउंड इफेक्ट्स का डेमो बनाकर रखें।
Internship करें
किसी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो या साउंड स्टूडियो में इंटर्नशिप करने से व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
Foley Artist की सैलरी कितनी होती है?
अब सबसे ज़रूरी सवाल जो ज़्यादा लोग जानना चाहते हैं की इसमें कमाई कितनी हो सकती हैं तो आपको बता दे कोई भी काम जब आप करते हो तो कमाई शहर, अनुभव, और प्रोजेक्ट बजट कैसा हैं उस हिसाब से आपको पैसे मिलेंगे | अगर आपके पास Exprience हैं तो आपको अच्छा खासा पैसा मिल सकता हैं |
किसी भी फील्ड में पैसे ख़ासकर आपके काम की क्वालिटी और आपके अनुभव के अनुसार ही मिलता हैं इसलिए आप जो भी काम करते हो उसमें परफेक्ट बनिए पैसे खुद आपको मिलेगा | आपने देखा होगा एक काम करने वालो दो लोगो को अलग अलग सैलरी मिलती हैं क्योकि काम का अनुभव और क्वालिटी |
संभावित मासिक आय
- शुरुआती स्तर: ₹20,000–₹35,000
- 2–5 वर्ष का अनुभव: ₹40,000–₹70,000
- अनुभवी प्रोफेशनल: ₹80,000–₹1.5 लाख या उससे अधिक
फ्रीलांस Foley Artist बड़े प्रोजेक्ट्स में इससे अधिक भी कमा सकते हैं।
ध्यान दें: वास्तविक आय आपके अनुभव, कौशल, क्लाइंट और प्रोजेक्ट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
इन्हें भो पढ़ें – New Actor Salary in India: नए एक्टर्स की पहली कमाई कितनी होती है?
कहाँ-कहाँ नौकरी के अवसर मिलते हैं?
एक Foley Artist निम्न क्षेत्रों में काम कर सकता है—
- फिल्म इंडस्ट्री
- OTT प्लेटफॉर्म
- टीवी सीरियल
- एनिमेशन स्टूडियो
- वीडियो गेम इंडस्ट्री
- विज्ञापन एजेंसियाँ
- डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन
- पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो
- फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स
इस करियर के फायदे
भारत में OTT और डिजिटल कंटेंट बढ़ने से भविष्य में बेहतर अवसर मिलने की सम्भावना हैं साथ ही रचनात्मक क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलता हैं, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका, फ्रीलांसिंग की सुविधा और अनुभव के साथ आय बढ़ने की संभावना रहती हैं |
Foley Artist की चुनौतियों
हर करियर की तरह इसमें भी कुछ चुनौतियाँ होती हैं—
- लंबे समय तक स्टूडियो में काम
- हर साउंड में सटीकता बनाए रखना
- समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करना
- नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखना
मेरे फ्रेंड्स जो Foley Artist हैं
मेरे कई फ्रेंड्स हैं और जिनको मैं जनता हूँ वे लोग काफी बिजी रहते हैं उनके पास हमेशा काम रहता हैं और मैंने उनको साउंड क्रिएट करते हुए देखा हैं वो काफी मेहनत करते हैं समय का कोई पाबन्दी नहीं रहता, कभी दिन तो कभी कभी रात को भी काम करना पड़ता हैं | लेकिन काम के अनुसार उनकी कमाई भी बहुत होती हैं |
अगर आपको कभी foley sound क्रिएट करते हुए देखने का मौक़ा मिले तो ज़रूर जाना बहुत मज़ा आएगा, Foley Artist घर के सामान , रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले सामान से कई बेहतरीन साउंड क्रिएट करते हैं | वाकई काफी मज़ेदार काम होता हैं | हलाकि मैं एक एडिटर भी हूँ तो मैंने साथ में एक्सप्रिएंस भी किया हैं |
निष्कर्ष
अगर आपको साउंड, फिल्में और क्रिएटिव काम पसंद है, तो Foley Artist का करियर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए डिग्री से ज्यादा आपकी प्रैक्टिकल स्किल्स, मेहनत और अनुभव मायने रखते हैं। सही प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और मजबूत पोर्टफोलियो के साथ आप फिल्म, OTT, टीवी और गेमिंग इंडस्ट्री में शानदार करियर बना सकते हैं।
तो फ्रेंड्स आपने इस पोस्ट के ज़रिये जाना की Foley Artist क्या होता हैं ? साथ उसकी कमाई , योग्यता , के बारे में , उम्मीद करता हूँ की ये लेख आपको पसंद आया होगा, अगर जानकारी अच्छी लगी तो एक लाइक करें और ऐसे ही और करियर सम्बंधित पोस्ट के लिए सब्सक्राइब और दोस्तों में शेयर भी करें |
इस पोस्ट को लेकर कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें बिना झिझक Instagram पर मेसेज कर सकते हो, और साथ ही ये भी बातये आपको किस टॉपिक पर जानकरी चाहिए ?
