दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं पर्दे के पीछे काम करने वाले एक ऎसे टेक्नीशियन के बारे में जिनके हाथों में जादू होता है और वो अपनी कला से फिल्म की खूबसूरती और फिल्म लोकेशन को इतना खूबसूरत बनाता है कि आपको आंखों पर यकीन नहीं हो पाता हैं, हम बात करने वाले हैं Art Director के बारे में।
जब भी हम किसी फिल्म को देखते हैं तो उसमें हमें शाही महल से लेकर,साधारण सा गांव, पुलिस स्टेशन,अदालत या फिर किसी बिजनेसमैन का आलीशान घर देखने को मिलता है अक्सर हमारा ध्यान केवल कलाकारों पर होता है
लेक़िन क्या आपने कभी सोचा है कि यह पूरी दुनिया आख़िर तैयार कौन करता है बहुत से लोग इसका श्रेय सिर्फ डायरेक्टर या सिनेमैटोग्राफर को देते हैं जबकि सच्चाई यह है कि इसके पीछे एक ऐसा कलाकर होता हैं जिसको दर्शक जानते तक नही।
Art Director किसी भी फ़िल्म का अहम पार्ट होता हैं। बिना Art Director के हम फ़िल्म पूरी नही कर सकते, क्योंकि फ़िल्म में जितने भी Location होता हैं उसको खूबसूरत बनाने से लेकर घर, मंदिर, जेल, अदालत इस सबका निर्माण Art Director ही करता हैं।
Art Director कौन होता हैं ?
Art Director किसी भी फिल्म में एक क्रिएटिव पर्सन होता है जो फिल्म के लिए ( Visual Appearance ) क्रिएट करता है वो केवल फिल्म के लिए खूबसूरत सेट नहीं बनता है बल्कि वह फिल्म की स्टोरी के अनुसार जो भी डिमांड होता हैं उस तरह का सेट तैयार करके देता हैं जो फिल्म की कहानी समय, स्थान, संस्कृति और किरदारों के अनुसार पूरी तरह से मैच हो और परफेक्ट लगे।
चलिए और आसान भाषा में आपको बताते हैं जब भी किसी फिल्म की शूटिंग होती है तो फिल्म के स्क्रिप्ट के अनुसार डायरेक्टर कहता है कि मुझे एक प्यारा सा एक अमीर व्यक्ति का घर चाहिए या फिर एक गरीब इंसान का घर चाहिए
चाहे वह हीरो हो सकता है कोई भी कैरेक्टर तो उसके लिए आर्ट डायरेक्टर एक घर बनाता हैं हालाँकि ज्यादातर ओरिजिनल घर को ही हायर किया जाता हैं।
और अगर स्क्रिप्ट के अनुसार घर नही मिलता तो फिर Art Director उस टाइप का नेचुरल घर का सेट तैयार करता हैं। घर में कहाँ क्या चीज रखना चाहिए, ताकि परफेक्ट लगे और कैरेक्टर से मैच हो । मान ले अगर एक गरीब इंसान का घर है तो घर कैसा होगा, उसके घर में कहां क्या चीज रखा जाना चाहिए ताकि परफेक्ट गरीब इंसान का घर दिखें।
Art Director हमेशा Production Designer के साथ मिलकर काम करता हैं और पुरे फिल्म लुक, लोकेशन और साथ ऐतिहासकि या काल्पनिक दौर को स्क्रीन पर जीवंत करने का काम करता हैं | सरल शब्दों में कहे तो डायरेक्टर अगर फिल्म की आत्मा हैं तो Art Director उस आत्मा के बॉडी को सजाने वाला
Art Directer निम्नलिखित बातों पर ज़्यादा फ़ोकस करता हैं।
वह तय करता है कि —
- किसी किरदार का घर कैसा दिखे।
- कमरे का रंग क्या हो।
- दीवारों पर क्या लगा हो।
- फर्नीचर कैसा हो।
- सड़क कैसी दिखाई दे।
- दुकानें, पोस्टर, खिड़कियाँ, दरवाज़े और छोटी-छोटी वस्तुएँ कैसी हों।
इन सभी चीज़ों का असर सीधे दर्शक के अनुभव पर पड़ता है। Art Director को इन चीज़ों का बहुत ही बढ़िया ज्ञान होता हैं |

Art Director का मुख्य काम क्या होता हैं
Art Director का काम शूटिंग शुरू ही होने से पहले ही शुरू हो जाता हैं –
Script रिसर्च करना – मतलब अगर फ़िल्म 1947 से पहले की हैं Art Director रिसर्च करता हैं की उस ज़माने में घर कैसे होते थे, गाड़िया कैसी चलती थी घर कैसे होते थे इन सब का बारीकी से अध्यन करना होता हैं |
Blueprint और स्केच तैयार करना – वो स्क्रिप्ट्स के अनुसार सेट्स का नक्शा तैयार करता हैं यहाँ तक की अब तो 3डी मॉडल्स भी तैयार किया जाता हैं ताकि निर्देशक को सिन कैसा दिखेगा समझाया जाये |
Set का निर्माण करना – Art Director का काम होता हैं कारपेंटर, पेंटर , और डिजाइनर्स के साथ मिलकर स्क्रिप्ट के डिमांड के अनुसार लोकेशन पर महल , झुग्गी झोपडी , इत्यादि का निर्माण करना |
Props का चुनाव करना – सिन के अंदर प्रयोग होने वाले Properties जैसे- घडी , बन्दुक , टेबल , पेन , जैसी चीज़ों का चुनाव करना जो सिन के अनुसार मैच करें |
Budget और समय का प्रबंधन करना – Art Director फ़िल्म के प्रोडूसर के द्वारा दिए गए बजट के अनुसार ही बेहतरीन और सुरक्षित सेट तैयार करता हैं |
क्या आप जानते हैं कि फिल्म के सेट पर “Clap Boy” का क्या काम होता है? अगर आपने हमारा यह लेख नहीं पढ़ा है, तो इसे ज़रूर पढ़ें और जानिए कि Clap Boy पूरी शूटिंग में कितनी बड़ी भूमिका निभाता है।
👉 Clap Boy- फिल्मों में डायरेक्शन करियर का पहला स्टेप, करियर ,सैलरी, योग्यता का पूरी जानकारी
Art Director को कौन कौन स्किल चाहिए ?
एक सफल Art Director बनने के लिए निनलिखित गुण होना चाहिए |
- Creative Thinking
- Visual Storytelling
- Colour Sense
- Set Design की समझ
- Architecture और Interior का बेसिक ज्ञान
- Budget Management
- Leadership
- Team Coordination
- Problem Solving
- Time Management
याद रखें, फिल्म इंडस्ट्री में समय और बजट दोनों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए Art Director को तेज़ निर्णय लेने भी आने चाहिए। कुल मिलकर आर्ट डायरेक्टर को तेज तर्रार होना चाहिए ताकि वो हर काम को समय पर पूरा कर सके और वो भी बजट के अनुसार |
Art Director की कमाई
वैसे किसी भी फील्ड में फिक्स नहीं हैं की कितना पैसा मिलेगा लेक़िन एसोसिएशन ज़रूर एक रेट तय करती हैं लेक़िन ज़्यादातर मामलों में काम डायरेक्ट कांटेक्ट से ही होता हैं इसलिए बजट भी फिक्स नहीं होता हैं | अगर बात करें Art Director की तो इनका पूरी फिल्म का एक पॅकेज होता हैं |
अब सवाल हैं की पॅकेज कितना होता हैं तो इसका ज़बाब हैं ये फिल्म के बजट और भाषा पर डिपेंड करता हैं – अगर एक बड़ी हिंदी स्टार कास्ट फ़िल्म होगी तो बजट करोड़ों में भी हो सकता हैं लेकिन अगर वही एक रीजनल फिल्म होगी तो हज़ार से कुछ लाख तक भी हो सकती हैं |
वैसे जो में Art Director होता हैं वो ही पूरा पैकेज दिल करता हैं और फिर वो अपने साथ कई लोगों की टीम रखता हैं जिनको काम की जानकारी होती हैं वो लोग Art Director के निर्देशानुसार काम करता हैं और उसका पेमेंट Art Director के द्वारा ही किया जाता हैं |
Also Know This – क्या Supporting Artist भी Bollywood स्टार बन सकता हैं ? जाने पूरी सच्चाई
मेरा अनुभव
जब मैंने अपनी फ़िल्म की शूटिंग की थी तो मैंने 2 लाख का पैकेज दिया था साथ जितने भी प्रॉप्स यूज़ होंगे वो मुझे ही देने थे | इस पैकेज में Art Director के साथ कई और लोग थे जो उनके काम को अंजाम देते थे | हमारी फिल्म एक रीजिनल फ़िल्म थी इसलिए इस बजट में काम हो गया |

🎨 Art Direction को गहराई से समझना चाहते हैं? Interior Design: Principles And Practice ऐसी किताब है जो स्पेस, डिज़ाइन और विज़ुअल प्लानिंग की मजबूत नींव बनाने में मदद कर सकती है। नीचे दिए गए लिंक से इसके बारे में और जानें। 👇
Interior Design: Principles And Practice
निष्कर्ष
जब भी हम किसी फिल्म की सफलता की बात करते हैं, तो अक्सर अभिनेता, निर्देशक या संगीत की चर्चा करते हैं। लेकिन पर्दे के पीछे ऐसे कई कलाकार होते हैं जिनकी मेहनत फिल्म को वास्तविक और प्रभावशाली बनाती है।
Art Director उन्हीं महत्वपूर्ण लोगों में से एक है।
वह सिर्फ दीवारें, कमरे या सड़कें नहीं बनाता, बल्कि कहानी के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करता है जिसमें किरदार स्वाभाविक लगने लगते हैं और दर्शक बिना सोचे उस दुनिया का हिस्सा बन जाता है।
अगर आप फिल्मों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक रचनात्मक कला के रूप में समझना चाहते हैं, तो Art Direction को समझना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।
Bollywood Help Center Special Note
हमारा उद्देश्य सिर्फ बॉलीवुड के प्रोफेशन बताना नहीं, बल्कि यह समझाना है कि एक फिल्म वास्तव में बनती कैसे है।
जब आप पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों को समझते हैं, तभी आप फिल्मों को एक नए नज़रिए से देखना शुरू करते हैं।यही समझ, Bollywood Help Center की पहचान है।
तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की इस लेख से आपको Art Director की जर्नी समझ आया होगा, अगर ये जानकारी काम की लगी हो तो एक लाइक ज़रूर करें साथ ही बॉलीवुड करियर और फैक्ट्स से जुड़े ऐसे ही जानकरी के लिए आप इस ब्लॉग को भी सब्सक्राइब कर सकते हो, साथ ही अपने दोस्तों को भी शेयर करें जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता हैं |
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके मन में आये या कोई सुझाव हो या फिर आप किस टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें Instagram पर डायरेक्ट भेज सकते हैं अपने सवाल मैं आपके हर सवाल का ज़बाब देने की पूरी कोशिश करूँगा |
Frequently Asked Questions (FAQs)
क्या Art Director और Production Designer एक ही होते हैं?
नहीं। Production Designer पूरी फिल्म की Visual Identity तय करता है, जबकि Art Director उस विज़न को वास्तविक सेट और लोकेशन के रूप में तैयार करता है।
क्या बिना फिल्म स्कूल गए Art Director बन सकते हैं?
हाँ। यदि आपके पास मजबूत Skills, अच्छा Portfolio और वास्तविक प्रोजेक्ट्स का अनुभव है, तो इंडस्ट्री में अवसर मिल सकते हैं।
क्या Art Director केवल सेट बनाता है?
नहीं। वह कहानी के अनुसार पूरी Visual World तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Art Director बनने के लिए सबसे ज़रूरी Skill क्या है?
Creative Thinking, Visual Storytelling, Observation, Teamwork और Problem Solving इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण क्षमताओं में से हैं।
Affiliate Disclaimer: Some links in this article may be affiliate links. If you purchase a product through these links, Bollywood Help Center may earn a small commission at no additional cost to you. We only recommend products that are relevant to the topic and may be useful to our readers. This helps support our work and allows us to continue creating free, high-quality content.
