Film Lightman – Bollywood में  फिल्म लाइटमैन क्या होता है? काम, सैलरी, योग्यता और करियर की पूरी जानकारी

ravi

अगर आपने कहीं ऑन द स्पॉट शूटिंग देखी हो या फिर अगर आपने यूट्यूब पर शूटिंग कैसे होती है ऐसे वीडियो देखा होगा तो आपने वहां पर नोटिस किया होगा की बहुत सारी लाइट्स रिफ्लेक्टर और ट्राली इस टाइप की चीज वहां पर आपको देखने को मिला होगा और इस सारे काम को जो Arrange करते हैं उसे ही Film Lightman कहते हैं।

अक्सर अगर आपने फिल्म का रिव्यू देखा होगा तो वहां पर ज्यादातर लोग सिनेमैटोग्राफी की तारीफ करते हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि किसी भी फिल्म के सिनेमैटोग्राफी तब बेहतर होती है जब उस फ़िल्म के हर Scene के लिए लाइटिंग परफेक्ट होती हैं।

आप कितना भी महंगा कैमरा ले लो अगर आपकी लाइटिंग अच्छी नहीं है तो आपका जो विजुअल क्वालिटी है वो उस का हो ही नहीं सकता है यह यानी कि आपका सिनेमैटोग्राफी बेहतर हो ही नहीं सकती हैं।

और यही सबसे बड़ा कारण है कि कोई भी फिल्म हो, वेब सीरीज हो, कोई वीडियो शूट हो, म्यूजिक वीडियो हो, किसी भी तरह का प्रोजेक्ट हो उसमें लाइटिंग की बहुत जरूरत होती है और इसीलिए लाइटमैन की भूमिका अहम मानी जाती हैं।

अगर आप भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर लाइटमैन के तौर पर बनाना चाहते हो, जानना चाहते हो की लाइटमैन  का क्या-क्या काम होता है, उसको कितनी सैलरी मिलती है इस सब की जानकारी अगर आप चाहते हो तो यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Film Light man का क्या काम होता हैं ?

Film Lightman उस टेक्निकल टीम को कहते हैं जो शूटिंग के दौरान लाइट्स को सिनेमैटोग्राफर के निर्देशानुसार जो लाइटिंग करता है लाइटिंग करता हैं

किसी भी फिल्म में जनरली तीन तरह का डायरेक्टर होता है पहला जो पूरी फिल्म का डायरेक्टर होता है,दूसरा होता है डांस डायरेक्टर और तीसरा एक्शन डायरेक्टर होता है इन तीनों को जिस तरह की लाइटिंग की जरूरत पड़ती हैं

वो Dop यानी कि कैमरामैन को बताता है फिर कैमरामैन के निर्देश के अनुसार लाइटमैन उस तरह की लाइटिंग करके देता है और उसके बाद ही कोई भी सीन शूट होता है और सीन में खूबसूरती आती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन की तरह Spot Boy भी शूटिंग यूनिट का एक महत्वपूर्ण सदस्य होता है। अगर आप इस भूमिका के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया लेख ज़रूर पढ़ें।

📖 यह भी पढ़ें: Spot Boy क्या होता है? उसका काम, जिम्मेदारियाँ और पेमेंट की पूरी जानकारी

Lightman की ज़िम्मेदारी

Film Lightman का काम केवल फ़िल्म की लाइटिंग करना ही नही होता हैं बल्कि उसके अन्तर्ग और भी निम्नलिखित काम किया जाता हैं –

किसी भी लाइटिंग टीम में एक हेड Lightman होता हैं उसके अन्तर्गत कई सारे लोग काम करते हैं उनकी पूरी टीम होती हैं। उनको ये सारे काम करने होते हैं।

– शूटिंग से पहले सारे लाइटिंग उपकरण को अरेंज करना

  • लाइट स्टैंड और अन्य समान को सुरक्षित तरीके से लगाना।
  • DOP के अनुसार लाइट को शिफ्ट करना।
  • शूटिंग के दौरान light को जल्द से एडजस्ट करना।
  • केबल और बिजली के समान को सुरक्षित रखना
  • शूटिंग के बाद सारे उकरण को सही तरीके से पैक करना।

इस तरह की सारी ज़िमेदारी लाइट डिपार्टमेंट की होती हैं ।

💡 अगर आप फिल्ममेकिंग, शॉर्ट फिल्म, YouTube या वीडियो शूटिंग में बेहतर लाइटिंग चाहते हैं, तो यह कॉम्पैक्ट RGB वीडियो लाइट आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है।

इन्हें चेक करें – DIGITEK LED-D6W RGB Portable Mini Video Light

Film Lightman बनने के लिए कौन-सी योग्यता चाहिए

वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए आपको किसी पढ़ाई की बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती है लेकिन अगर हो तो ज्यादा बेहतर होता है ठीक उसी प्रकार लाइटमैन बनने के लिए कोई अनिवार्य योग्यता जरूरत नहीं है

लेकिन अगर आप पढ़े लिखे हो तो आपको ज्यादा हेल्प होगी और साथ ही अगर आपने कोई इलेट्रिकल कोर्स किया हैं तो आपको ज़्यादा फायदा हो सकता हैं।

यानी कि बिजली उपकरण की आपको जानकारी हैं तो ये बहुत हेल्पफुल होगा, लेक़िन ये अनिवार्य नही हैं ।

फिल्म इंडस्ट्री में आपके पास कितना एक्सपीरियंस है, कितनी लगन है यह सब चीज देखी जाती है आपका कोई सर्टिफिकेट या आपकी डिग्री या पढ़ाई को कोई नहीं देखता हैं बस आपको कितना नॉलेज है कितना एक्सपीरियंस है और किस तरह का काम का आउटकम देते हैं टोटली इस पर डिपेंड करता हैं।

Film Lightman सेट पर लाइटिंग उपकरण एडजस्ट करता हुआ , जो सिनेमैटोग्राफर के निर्देशानुसार शूटिंग की तैयारी कर रहा है।

एक अच्छे फिल्म लाइटमैन में कौन-कौन सी Skills होनी चाहिए?

1. टीम के साथ काम करना – फ़िल्म शूटिंग के दौरान कई अलग अलग टीम के साथ काम करना पड़ता हैं इसलिए सबके साथ टीमवर्क व्यवहार करना

2. समय का पाबंद – शूटिंग के दौरान हर घंटे लाखों रुपये ख़र्च होते हैं इसलिए टाइम पर लाइटिंग तैयार करना, नही तो बड़ा नुक़सान हो सकता हैं।

3. सुरक्षा का ध्यान रखना – लाइटिंग का काम ही होता हैं रिस्की, इसमें बड़े बड़े उकरण यूज़ होता हैं इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखना ज़रूरी होता हैं नही तो कोई घटना हो सकती हैं।

4. शाररिक फिट होना – शूटिंग में कई बार लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ सकता हैं, भारी लाइट को शिफ्ट करना होता हैं अलग अलग लोकेशन पर इसलिए फिट होना ज़रूरी हैं

5. सीखने की लगन – आज हर रोज नए नए उकरण आ रहे हैं तो अगर सीखने की आदत होगी तो आप बहुत आगे जा सकते हो, अपने आप को हमेशा अपडेट रखना ज़रूरी हैं।

अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो यह जानना भी ज़रूरी है कि मुंबई में असली ऑडिशन कहाँ होते हैं और नए लोगों को सही अवसर कैसे मिलते हैं।

📍 मुंबई के Famous Audition Places – 2026 में ऑडिशन देने की पूरी जानकारी

Film Lightman की कमाई कितनी होती हैं ?

किसी भी फील्ड में सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल होता हैं कि पैसे कितने मिलते हैं तो फ़िल्म इंडस्ट्री में कोई फिक्स नही हैं कि कितना पैसा मिलेगा, ये डिपेंड करता हैं आपके-

– अनुभव
– शहर
– प्रोजेक्ट का बजट
– काम की अवधि
– यूनियन या प्रोडक्शन की भुगतान व्यवस्था

वैसे तो हर डिपार्टमेंट के अपना एसोसिएशन हैं और वो तय करती हैं कि प्रतिदिन कितना पैसा मिलेगा। लेक़िन ये आपके अनुभव, प्रोजेक्ट के बजट, और कितने घंटे काम चलता हैं इसके ऊपर निर्भर करता हैं।

शुरुआत में भले आपको कम पैसे मिल सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा आपकी काम की क्वालिटी बढ़ेगी,उस तरीके से आपका पेमेंट भी बढ़ता चला जाएगा

बड़े प्रोडक्शन हाउस,ऐड एजेंसी, सब जगह पेमेंट अलग अलग हो सकता हैं ।  इन लोग का बजट भी अच्छा होता है अगर आप वहां काम करते तो अच्छा पेमेंट भी मिल सकता है

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से पहले लाइटिंग क्रू और फिल्म लाइटमैन प्रोफेशनल लाइट्स की सेटिंग करते हुए।

मेरा ख़ुद का अनुभव

जब मैं अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहा था तो मैंने पूरा पैकेज दे दिया था जो हेड होता हैं वो पूरे पैकेज में से सारे टीम को डिस्ट्रीब्यूट करता हैं वैसे जहाँ तक मेरा अनुभव हैं जनरली  प्रतिदिन नए लोगों को भी 1000 रुपया प्रतिदिन मिलना चाहिए।

Lightman करियर की चुनौती

इस काम में कुछ चुनौतियां भी हैं क्योंकि कभी-कभी आपको लंबे समय तक खड़े रहना पड़ सकता है,ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी अगर शूटिंग लोकेशन ज्यादा है तो आपको शिफ्टिंग के समय काफी मेहनत करनी पड़ेगी वहीं अगर मौसम खराब हुआ तो मौसम के अनुसार आपको डालना पड़ेगा।

अगर आप इस चुनौती को स्वीकार करते हो तो आप इस फील्ड में अपने मेहनत के दम पर अपना एक मुक़ाम बना सकते हो।

फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन को काम कैसे मिलता है?

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि काम कैसे मिलेगा तो किसी भी फील्ड में आपको जाते ही बड़ा काम तो नहीं मिलेगा लेकिन,अगर आप छोटे स्तर से शुरुआत करते हो

तो धीरे-धीरे आपके काम के अनुभव को देखते देखते हुए आपके एक्सपीरियंस को देखते हुए फिर बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू होंगे और वहां पर आपका एक करियर भी स्टेबल होता चला जाएगा।

अधिकतर लोग छोटे प्रोजेक्ट, विज्ञापन, वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो या अनुभवी लाइटिंग टीम के साथ सहायक के रूप में शुरुआत करते हैं।

इस फील्ड में नेटवर्किंग, समय पर काम पूरा करना और प्रोफेशनल व्यवहार आपकी सबसे बड़ी पहचान बन सकती हैं।

अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश के लिए मुंबई आने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा, रहने और ज़रूरी तैयारियों की जानकारी पहले से होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

📍 मुंबई ट्रैवल गाइड – बॉलीवुड में संघर्ष करने वालों के लिए पूरी जानकारी

Bollywood Help Center की सलाह

अगर आप भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो जब भी आप फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करो तो वहां पर शुरुआत में यह मत देखो, कौन छोटा काम है कौन बड़ा काम है आपको बस शुरुआत करनी है आपकी शुरुआत अच्छी होगी आपके अंदर सीखने की लगन होगी तो आप वहां पर बेहतर कर सकते हो ।

कोई भी फिल्म केवल एक्टर एक्ट्रेस से नहीं बनती है इसमें पूरी टीम मेंबर्स शामिल होते हैं लाइटमैन कैमरामैन,ड्रेस मैन फाइट मास्टर, डांस डायरेक्टर, स्पॉट बॉय सबको साथ मिलकर काम करने पर एक अच्छी फिल्म बनती है

तो यहां पर करियर ग्रोथ बहुत बढ़िया है आप किसी भी फील्ड में अगर आप मेहनत करते हो तो आप अच्छे लेवल तक जा सकते हैं और अपना करियर बना सकते हो।

निष्कर्ष –

Film Lightman एक ऐसा शक़्स होता हैं जो कैमरे के पीछे काम करता हैं और किसी भी फ़िल्म के सीन को प्रभवशाली बनाने में अहम योगदान देता हैं।

इस काम में मेहनत, अनुशासन, तकनीकी समझ और टीमवर्क की ज़रूरत होती हैं।

अगर आप टेक्निकल फील्ड में रुचि रखते हैं तो Film Lightman का काम आपके लिए बेहतर साबित हो सकता हैं शुरआत भले छोटे स्तर पर हो सकती हैं लेक़िन जैसे जैसे अनुभव होता जाएगा।

लेक़िन एक बार अनुभव होने के बाद आप इस फील्ड में अपना एक Stable करियर बना सकते हो।

उम्मीद करता हूँ कि आज के इस पोस्ट से आपको Film Lightman के बारे में जानकारी मिली होगी, अगर ये जानकारी काम की लगी हो तो, एक लाइक ज़रूर करें।

साथ ही ऐसे ही और काम की जानकारी के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब ज़रूर करें और अपने दोस्तों को भी शेयर करें। और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो Instgram पर ज़रूर भेजें।

🎬 अगर आप फिल्म इंडस्ट्री के तकनीकी पहलुओं को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए बेहतरीन संसाधन हो सकती है।

यहाँ चेक करें – The Filmmaker’s Handbook

Share This Article
Leave a comment