जब भी कोई बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए आता हैं तो सबसे पहले उसे एक बात का सामना करना पड़ता हैं ” Bollywood में सब किस्मत का खेल हैं लेक़िन सच क्या हैं आज इस पोस्ट में Bollywood Talent vs Luck को समझेंगे गहराई से और जाएंगे क्या हैं आख़िर सच।
मैंने जो एक्सपीरियंस किया हैं यहाँ दोनों की अपनी अहमियत हैं आप ख़ुद डिसाइड नही कर पाओगे आख़िर सच में Luck काम करता हैं या टैलेंट। क्योंकि कई सारे टैलेंटेड लोग भी लाइफ में असफ़ल हो जाते हैं ।
वही कुछ लोग कम टैलेंट होते हुए भी बहुत आगे निकल जाते हैं तो क्या सही हैं क्या ग़लत हैं ये आजतक कोई नही समझ पाया । Luck कितना काम करता हैं ये कोई दावे में साथ नही कह सकता।
क्या Bollywood में Luck वाक़ई काम करता हैं ?
इसका ज़बाब हैं कुछ हद तक हा, लेक़िन इसका मतलब ये भी नही होता हैं कि आप बैठे बैठे सबकुछ पा लोगे, Luck या क़िस्मत तभी काम करती हैं जब आप मेहनत करते हो, किसी चीज़ को पाने के लिए।
Luck केवल आपको एक मौक़ा दिला सकती हैं लेक़िन लबे रेस का घोड़ा केवल आपका Talent ही बना सकती हैं। यूँ कहे ही भाग्य के सहारे दरवाजा खुल सकता हैं लेक़िन दरवाजे के अंदर हमेशा रहने के लिए Talent बहुत ज़रूरी हैं।
Luck को लेकर अक्षय कुमार ने क्या कहा ?
मैंने शुरू में ही कहा कि Luck को लेकर कोई यह दवा नहीं कर सकता कि यह काम करता है या नहीं करता है क्योंकि यहां पर कुछ भी फिक्स नहीं दिखता है अभी आप देख लो अक्षय कुमार जो कि बॉलीवुड कितने बड़े खिलाड़ी हैं इतने बड़े स्टार हैं
जब उनसे आपकी अदालत में रजत शर्मा ने पूछा कि आप Luck पर कितना यकीन करते हो तो उन्होंने ज़बाब दिया था, कि हा मैं Luck को बहुत मानता हूँ क्योंकि जब मैं Shooting Set पर जाता हूँ तो देखता हूँ।
मेरे से Smart, Higted, Talented लड़के बैकग्राउंड डांसर का काम रोज का 1200 रुपये पर करता हैं तो मुझे लगता हैं कि ये मेरा Luck हैं कि मैं यहाँ पर हूँ। तो उनकी बातों से आप क्या सोचेंगे।
टैलेंट को क्यों ज़यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं
देखिए टैलेंट इसलिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना टैलेंट के भाग के भरोसे आप हमेशा बैठे नहीं रह सकते हो आप एक उदाहरण से समझो ना, आपके सामने खाना रखा हुआ है और आप अगर खाने को जब तक हाथ से मिलाओगे नहीं अपने मुंह में नहीं डालोगे उसको चबाओगे नहीं तब तक खाना आपका पेट के अंदर नहीं जाएगा
ठीक उसी प्रकार बॉलीवुड में आपको भाग्य के भरोसे कोई मौका मिल सकता है, कोई ऐसा ऑडिशन आपके हाथ लग सकता है,जिससे आपको बड़ी सफलता मिल जाए या फिर किसी निर्देशक की नजर आप पे पड़ जाए
इसको हम कह सकते हैं कि यह Luck है लेकिन उस पोस्ट पर रहकर उसको साबित करना उस जगह पर होल्ड करना यह आपके टैलेंट के ऊपर निर्भर करता हैं।
इसलिए किसी ने लिखा हैं –
“It is easy to sustain, but it’s too difficult to maintain”
इसका आप कई सारे उदाहरण देख सकते हो, कुमार गौरव विवेक मुशरान, बलमा के हीरो अविनाश बाधवान ये सारे हीरो एक दो सुपरहिट फिल्म देने के बावजूद भी इंडस्ट्री में नहीं टिक पाए तो ये क्या हो सकता है
ये उनका लक था कि उनका बड़ा मौका मिला फिल्में हिट भी हुई लेकिन बाद में वे फ्लॉप हो गए और इंडस्ट्री में वो स्टारडम प्राप्त नही कर पाए क्योंकि शायद उनके अंदर वो टैलेंट नही था।
LUCK क्या हैं ?
L – Learning
U – Understanding
C – Clearing
K – Knowledge
यानी कि आप किसी भी फील्ड में पहले सीखते हो,समझते हो , अपने उस चीज को डाइजेस्ट करते हो, उसके बाद आपको नॉलेज होता है
जैसे आप कोई कोर्स करते हो तो आप प्रॉपर उस पर फोकस करके हर चीज सिखते हो उसके बाद उसका रिजल्ट मिलना शुरू होता है यह Luck हैं जहां तक मेरी समझ हैं।
सफ़लता Luck या मेहनत
मेरा मानना है कि किसी भी फिल्म में अगर आप किसी काम को दिल से करते हो सिखाते हो और अपने काम को पर्फेक्ट तरीके से करते हो तो आपको सफलता जरूर मिलती हैं भले थोड़ी देर से सही।
बॉलीवुड में इसके कई सारे उदाहरण है जैसे आपने देखा हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी है,पंकज त्रिपाठी,मनोज बाजपेई है ऐसे कई सारे एक्टर्स हैं जिन्होंने छोटे-छोटे काम करके बॉलीवुड में आज एक बड़ी सफलता अर्जित की हैं।
अगर ये लोग भी यह सोच कर बैठे होते कि अगर मेरे भाग्य में होगा मेरे किस्मत में होगा तो मैं भी स्टार बन सकता हूं तो शायद आज ये लोग उस जगह पर नहीं पहुंच पाते जहां आज वह हैं।
मेरा व्यक्तिगत अनुभव
सही समय+सही दिशा+लगातार मेहनत+हार न मानना= सफ़लता
जो मैंने अपने लाइफ में एक्सपीरियंस किया है मेरा मानना है कि अगर आप सही दिशा में, सही समय पर एक्शन लेते हो और दिल से मेहनत करते हो पूरे फ़ोकस के साथ और अगर हार नहीं मानते हो तो आपको सफलता जरूर मिलती हैं
मैं अपने बारे में आपको बताना चाहता हूं मैंने एडिटिंग का कोर्स किया AAFT से ( एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से) कोर्स करने के बाद मैं जब मुंबई आया तो मुझे कुछ नहीं आता था कोर्स करने के बावजूद
लेकिन मैंने हार नहीं मानी,मैंने फिर से बड़े Editors के साथ धीरे-धीरे छोटे-छोटे चीज को सीखा और एक समय मैं खुद इंडिपेंडेंट फिल्म एडिटिंग करना शुरू कर दिया तो मैं यह कह सकता हूं दावे के साथ
कि आप अगर दिल से मेहनत करते हो और आपने ठान लिया है, कहते हैं की “ठान लो तो जीत हैं और मान लो तो हार है” इसलिए आपको जिंदगी में जो भी पाना हैं उसके प्रति समर्पण करना पड़ेगा
साथ ही सही दिशा में काम करना पड़ेगा तब आपको सफ़लता ज़रूर मिलेगी, क्या पता आपकी किस्मत में ही लिखा हो कि मेहनत के बाद ही आपके भगय चमकेंगे।इसलिए मेहनत का दामन थाम लीजिये, भाग्य ख़ुद साथ देगा।
एक कहावत हैं –
“God Help Those Who Help Themself”
हां कुछ अपवाद जरूर हो सकता है जिनको बैठे-बैठे ही बहुत कुछ मिल गया उसको किस्मत कहा जा सकता है कि वो उनकी किस्मत है, जैसे बहुत सारे स्टार किड्स है जिनको बैठे-बैठे बड़े फिल्मों में मौका मिल गया
लेकिन टैलेंट नहीं था इसलिए असफल हो गए इसलिए टैलेंट ज्यादा महत्वपूर्ण है भाग्य से, आपका भाग तभी काम करेगा जब आप दिल से शिद्दत से मेहनत करोगे।
निष्कर्ष –
मेरा मानना हैं कि कुछ भी पॉसिबल हैं अगर आपके अंदर हिम्मत हैं हार न मानने की इसलिए कहा जाता हैं-
“Impossible the word can only be found in the dictionary of fools”
Luck भाग्य होता है या नहीं यह एक बहुत बड़ा कांट्रडिक्शन है जैसा कि आप इस पोस्ट में देखा कुछ लोग, जैसे – अक्षय कुमार जैसे लोग Luck को मानते हैं वही कुछ लोग अपने मेहनत से अपने आप को साबित कर देते हैं
तो यह काफी बड़ा कांट्रडिक्शन है इसके चक्कर में ना पड़ते हुए बस आप एक चीज ध्यान रखो, आप मेहनत करो जो चीज पाना है आपका लक्ष्य फिक्स होना चाहिए,
जिस तरह से अर्जुन को केवल मछली की आंख दिखाई देती थी अगर आप उस तरह से सोचते हो और काम करते हो तो आपको बॉलीवुड ही नहीं किसी भी फील्ड में आपको सफलता जरूर मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
- क्या बॉलीवुड में सफलता सिर्फ Luck से मिलती है?
नहीं। Luck अवसर दिला सकता है, लेकिन सफलता और लंबा करियर Talent, मेहनत और Professionalism पर निर्भर करता है। - बॉलीवुड में Talent ज्यादा जरूरी है या Luck?
दोनों की भूमिका हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक सफलता बनाए रखने में Talent और लगातार मेहनत अधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। - क्या बिना किसी पहचान के बॉलीवुड में प्रवेश किया जा सकता है?
हाँ। यह आसान नहीं है, लेकिन मजबूत Skill, Portfolio, लगातार ऑडिशन और Professional Approach से अवसर मिलने की संभावना बढ़ाई जा सकती है। - नए कलाकार सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं?
कई नए कलाकार अपनी Skill सुधारने की बजाय केवल Luck का इंतजार करते हैं। नियमित अभ्यास, सीखना और धैर्य अधिक उपयोगी रणनीति है। - बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?
लगातार सीखना, मेहनत, Professional व्यवहार, धैर्य और अपनी कला को बेहतर बनाते रहना।
