Acting में Blocking And Business क्या होता हैं ? इसको समझें बिना एक्टिंग अधूरी हैं

ravi

Blocking And Business एक ऐसा वर्ड्स हैं जो एक्टिंग के फील्ड में बहुत ही महत्व रखता हैं जिस भी कलाकार को इसकी समझ नहीं हैं वो एक्टर बन ही नहीं सकता हैं तो आज हम इसी को लेकर बात करेंगे इस पोस्ट में और समझेंगे विस्तार से, और आप भी एक्टर बनना चाहते हो तो इसे समझना बहुत ही ज़रूरी हैं |

1 . क्या होता हैं Blocking ?

Blocking And Business दो वर्ड्स से मिलकर बिना हैं लेकिन दोनों का अलग अलग मतलब हैं पहले हम जानते हैं Blocking के बारे में | दरअसल ब्लॉकिंग का मतलब होता हैं फिल्म, सीरियल या किसी भी प्रोजेक्ट में डायरेक्टर द्वारा तैयार किया गया ब्लॉक जिसके अनुसार कोई भी एक्टर को किसी भी सिन में Movement करना होता हैं |

इन्हें भी जानेएक्टर कैसे बने? (Complete Guide 2026) | एक्टर बनने के लिए कैसे करें तैयारी

इसे और आसान भाषा में कहे तो एक्टर को किसी भी Scene में कहा खड़ा होना हैं, कहा से कहा तक चलना हैं ,कब बैठना हैं, किस दिशा में देखना हैं ये सब एक ब्लॉक में निर्देशक तय करता हैं और एक्टर उसी के हिसाब से अपना सारा Movement करता हैं | खासकर ये ब्लॉक डायरेक्टर और Cinematographer डिज़ाइन करता हैं ताकि Scene बढ़िया शूट हो, और Camera फ्रेम सही रहें |

What is Blocking in Acting? Example showing actor movement, positioning and blocking marks on a film set.

चलिए इसे और आसान बनाते हैं और एक उदाहरण से समझते हैं –

उदाहरण:

मान लीजिए एक Scene है जिसमें दो लोग बात कर रहे हैं।

Director कहता है एक्टर से –

  • Door से Enter करो।
  • 5 कदम चलकर Table के पास रुकना।
  • Dialogue बोलते हुए Chair पर बैठना।
  • फिर Window की तरफ जाना।

यही पूरी Movement Blocking कहलाती हैं उम्मीद करता हूँ आपको Blocking क्या होता हैं समझ आया होगा |

🎬 अपनी Acting Skills को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं?

अगर आप फिल्म एक्टिंग सीख रहे हैं या एक्टिंग की बुनियादी तकनीकों को समझना चाहते हैं, तो Film Acting Notebook आपके लिए एक उपयोगी संसाधन हो सकती है। इसमें एक्टिंग के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स, प्रैक्टिकल नोट्स और सीखने में मददगार सामग्री शामिल है।

👉 ऊपर दिए गए लिंक से इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता देखें।

अब बात करते हैं की Blocking का उद्देश्य क्या होता हैं –

इसका उद्देश्य होता हैं –

  • कैमरा Angel को सही रखना
  • एक्टर के बीच Distance बनाये रखना
  • Scene को Visually इंट्रेस्टिंग बनाये रखना
  • सबसे बड़ा Continuity को बनाये रखना

अब आपको समझ आया होगा क्या होता हैं Blocking और इसका क्यों इतना महत्व हैं एक्टिंग के फील्ड में

बिज़नेस क्या होता हैं एक्टिंग में

Business में कोई भी एक्टर किसी भी सिन के दौरान जो भी Meaningful Physical एक्शन करता हैं उसको बिज़नेस कहते हैं | इसमें अपने मन से कोई भी काम नहीं होता हैं इसमें निर्देशक जो Scene डिज़ाइन किया हैं उस सीन के अनुसार ही निर्देशक जो बोलता हैं वही करना होता हैं और ये Business कहलाता हैं |

इन्हें भी पढ़ेंएक्टर बनने के लिए सबसे सरल रास्ता हैं थियेटर करना, बहुत कम खर्च में आप बन सकते हैं एक अच्छा एक्टर

उदाहरण – एक Character Office में बैठा है और बात कर रहा है।
वह:

  • Pen घुमा रहा है।
  • Coffee पी रहा है।
  • Files पलट रहा है।
  • चश्मा साफ कर रहा है।
  • Mobile पर कुछ Type कर रहा है वो सारे काम जो Scene के अनुरूप हों।

इसको और आसान बनाते हैं और एक उदहारण से समझते हैं –

एक पुलिस Officer Suspect से पूछताछ कर रहा है।

What is Business in Acting? Actor performing natural character actions using props during a film scene.

Blocking

  • Officer कमरे में Enter करता है।
  • Table के पास जाकर खड़ा होता है।
  • धीरे-धीरे Suspect के पास जाता है।
  • अंत में Chair पर बैठ जाता है।

Business

  • File खोलता है।
  • Pen से Table पर हल्का Tap करता है।
  • चश्मा उतारकर रखता है।
  • Evidence की फोटो सामने रखता है।

Movement = Blocking कहलाता हैं

Objects या Actions के साथ Character का Natural व्यवहार = Business

उम्मीद करता हूँ की अब आपको समझ आ गया होगा की आखिर क्या होता हैं Blocking And Business क्या होता हैं और ये कितना महत्व रखता हैं फिल्म मेकिंग में साथ ही एक्टर के लिए |

एक्टर के लिए ख़ास

किसी भी एक्टर को Blocking And Business समझना बहुत ही ज़रूरी होता हैं क्योंकि जबतक आप इसे अच्छी तरह नहीं समझते हैं आप किसी भी Scene को Perfect तरीके से नहीं कर सकते हैं ऐसी से कोई भी सिन Stablish होता हैं और Continuty मेंटेन होता हैं , आपने कई बार सुना होगा की एक्टर ने Continuty मेंटेन नहीं क्या हैं |

जबतक आप निर्देशक के द्वारा बनाये गए Blocking And Business को अच्छी तरह से समझ के एक्ट नहीं करोगे तबतक आप 100% Continuty बनाये नहीं रख सकते हैं | साथ ही आपको अपने Co-Actor के साथ भी तालमेल मेंटेन करना बहुत ज़रूरी होता हैं तब जाकर एक सीन परफेक्ट माना जाता हैं |

इन्हें भी पढ़ेंमुंबई का Famous Audition Places कहाँ है? 2026 में ऑडिशन देने का पूरा तरीका

यही कारण हैं की कई बार किसी सिन को बार बार Retake किया जाता हैं क्योकि एक्टर Blocking And Business के अनुसार परफॉर्म नहीं करता हैं और जबतक निर्देशक उस सिन में होने वाले Blocking And Business से संतुष्ट न हो जाता हैं तबतक वो सीन पूरा नहीं होता हैं |

Editing Point of View

Blocking And Business एडिटिंग के लिहाज़ से भी बहुत महत्वपूर्ण होता हैं क्योकि जबतक सिन में ब्लॉकिंग और बिज़नेस दोनों परफेक्ट नहीं होगा तबतक एडिटिंग में शॉट मैच नहीं होता हैं |

मैं एक एडिटर भी हूँ तो आपको मैं एक उदहारण बताता हूँ मैं एक फिल्म की एडिटिंग कर रहा था एक सीन में एक्टर एंटर करता हैं तो वो चश्मा पहना होता हैं लेकिन उसी सिन के नेक्स्ट कट में वो चश्मा पहनना भूल जाता हैं जिसके कारण एडिटिंग में मैच करना काफी मुश्किल हो गया था |

बाद में उसको मैनेज किया गया, इसलिए Shooting के सेट पर एक Assistanat Director होता हैं जो केवल Continuty पर ध्यान रखता हैं उसका काम केवल Continuty मेंटेन हुआ की नहीं सीन में |

🎬 📚 Making Movies Book – यहाँ से देखें

अगर आप Film Making, Direction, Cinematography, Production और फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं, तो Making Movies एक बेहतरीन किताब हो सकती है।

👆 ऊपर क्लिक करके Book की Price, Reviews और Latest Offer देखें।

Affiliate Disclosure: ऊपर दिए गए लिंक से खरीदारी करने पर मुझे बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा commission मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center को बेहतर कंटेंट बनाने में मदद मिलती है। ❤️

निष्कर्ष –

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की आज के इस पोस्ट में Blocking And Business का Concept Clear हुआ होगा, उसके बाद भी कोई सवाल हो तो आप कमेंट करें या फिर आप हमें Instagram पर भी पूछ सकते हैं |

अगर आज का इस पोस्ट से आपको थोड़ा भी हेल्प हुआ हो तो एक लाइक ज़रूर करें और ऐसे हो Bollywood Career और फैक्ट से जुड़े पोस्ट के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं |

Share This Article
Leave a comment