बॉलीवुड में स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनाएं और काम कैसे पाएं | स्पॉट बॉय की सैलरी 2026

ravi

दोस्तों इससे पहले मैंने स्पॉट बॉय आर्टिकल पब्लिश किया था काफी लोगों ने उसे सराहा इसके लिए बहुत दिल से धन्यवाद और आज हम एक बार 2026 में हैं अभी तो हम बात करेंगे बॉलीवुड में स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनाएं और काम कैसे पाएं, स्पॉट बॉय क्या होता है, आख़िर उसका क्या काम होता है, क्या स्पॉट बॉय के बगैर फिल्म की शूटिंग हो सकती है

Contents
क्या होता हैं स्पॉट बॉय और उनका काम क्या बिना स्पॉट बॉय का शूटिंग पॉसिबल हैं स्पॉट बॉय की सैलरी 2026 में कितनी हो सकती है?फिल्म और सीरियल में स्पॉट बॉय की कमाईओवरटाइम में कितना पैसा मिलता है?स्पॉट बॉय बनने के लिए क्या करना पड़ता है?स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनता है?बिना कार्ड काम करना सही है या नहीं?मुंबई में स्पॉट बॉय को काम कैसे मिलता है?1. एसोसिएशन के माध्यम से2. सीधे प्रोडक्शन हाउस से संपर्कधोखाधड़ी से सावधान रहेंनिष्कर्षअक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)1. स्पॉट बॉय क्या होता है?2. स्पॉट बॉय की सैलरी कितनी होती है?3. क्या बिना कार्ड के स्पॉट बॉय का काम कर सकते हैं?4. स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनता है?5. मुंबई में स्पॉट बॉय को काम कैसे मिलता है?6. क्या स्पॉट बॉय बनकर फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया जा सकता है?

और अगर स्पॉट बॉय ना हो तो क्या प्रॉब्लम होगा, और दूसरी बात हम बात करेंगे स्पॉट बॉय की कितनी कमाई हो सकती है और उसका कार्ड आप कहाँ से बनवा सकते हो, क्या क्या प्रोसेस होता है उस पर आज हम डिटेल से बात करेंगे और साथ ही मैं खुद अपना अनुभव आपके साथ शेयर करूँगा जब मैं खुद अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा था तो मैंने कसपोट बॉय के काम और पेमेंट को लेकर क्या अनुभव किया हैं

क्या होता हैं स्पॉट बॉय और उनका काम

बॉलीवुड में स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनाएं और काम कैसे पाएं – तो चलिए जानते हैं, स्पॉट बॉय का मुख्य काम होता है शूटिंग के दौरान कलाकारों और टेक्निशियनों की जरूरतों का ध्यान रखना।

जैसे:

  • चाय-पानी पहुंचाना
  • नाश्ता पहुंचाना
  • खाना पहुंचाना
  • छोटे-मोटे जरूरी सामान लाना
  • अलग-अलग विभागों के लोगों तक समय पर चीजें पहुंचाना
  • शूटिंग में किसी प्रकार की देरी न होने देना

फ्रेंड्स स्पॉट बॉय का मतलब होता है अब जैसा नाम से पता है कि स्पॉट और बॉय यानि कि ऑन द स्पॉट जो अवेलेबल हमेशा उसके स्पॉट बॉय कहते हैं जब भी किसी फिल्म, सीरियल या किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग होती है तो उसमें स्पॉट बॉय की जरूरत होती हैं ।अब स्पॉट बॉय के काम क्या होता है उसके बारे में हम बात करते हैं स्पॉट बॉय के काम होता है कि जब भी कोई शूटिंग होती है तो वहाँ पर जितने भी आर्टिस्ट होते हैं टेक्निशियन होते हैं उनकी जरूरत को पूरा करना और जरूरत कैसी हैं

अगर आप शूटिंग पर जाते हो तो ये पर्सनल बोतल आपके बहुत काम की हो सकती हैं – Folding Silicone Water Bottle

जैसे उसमें उनको खाने-पीने का, उनके नाश्ते का इंतजाम करना, उनकी चाय पानी का इंतजाम करना यह सारा हालाँकि कैंटीन का काम होता है कैंटीन का एक अलग डिपार्टमेंट भी होता है वो कैंटीन वालों का काम होता है खाना नाश्ता चाय तैयार करना, लेकिन इसी के अंतर्गत स्पॉट बॉय भी आता है जो कैंटीन के कुछ मेंबर्स होते हैं और बाकी स्पॉट बॉय जो होता है उनका काम होता है कि पूरे सेट पर जहाँ-जहाँ शूटिंग चल रही है जितने भी क्रू मेंबर हैं उनको प्रॉपर टाइम पर जाकर उनको चाय देना उनको नाश्ता पहुंचाना, उनको खाना देना, कोई छोटे-मोटे काम हैं वो सारे काम करना

इन्हे भी पढ़ेंएक स्पॉट बॉय कैसे काम करता हैं और प्रति कितनी कमाई करता हैं

हालाँकि हर डिपार्टमेंट का अपना वर्कर होता है जैसे अगर लाइटिंग का है तो लाइटमैन से साथ बहुत सारे लोग होते हैं जो लाइटिंग का काम कभी शिफ्टिंग करना होता है तो इधर से उधर वो लोग शिफ्ट उनके लोग करते हैं बाकी डायरेक्शन के डिपार्टमेंट के लोग अपने होते हैं वो लोग उनका जो असिस्टेंट होता है वो लोग सारे काम को करते हैं इस तरह से हर डिपार्टमेंट का काम होता है

लेकिन जो स्पॉट बॉय होता है वो जेनरली प्रोडक्शन के अंतर्गत आता है यानि कि प्रोडक्शन में जो भी शूट चल रहा है जो भी प्रोजेक्ट चल रहा है उसके अंदर अंतर्गत शूटिंग से पहले स्पॉट बॉय को हायर किया जाता है उस स्पॉट बॉय के काम यह होता है कि शूटिंग पर हर किसी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टाइम पर सब कुछ उनको पहुंचाना ताकि शूटिंग में किसी को डिले न हो और टाइम पर काम पूरा हो

क्या बिना स्पॉट बॉय का शूटिंग पॉसिबल हैं

यह तो हो गया कि स्पॉट बॉय का काम क्या है अब बात करते हैं कि क्या बिना स्पॉट बॉय के शूटिंग पॉसिबल है इसका उत्तर अगर डायरेक्ट बोलू तो ना है क्योंकि अगर स्पॉट बॉय नहीं होगा तो शूटिंग पर चाय पानी से लेकर खाना, नाश्ता कोई सामान लाना हो कौन लाएगा,वो सारा काम स्पॉट बॉय करता है इसलिए बिना स्पॉट बॉय के आप शूटिंग नहीं कर सकते हो हालाँकि कैंटीन में लोग होते हैं कैंटीन में एक लिमिटेड लोग होता है जो खाना बनाता है और फिर लोगों को सर्व करता है लेकिन स्पॉट बॉय का काम होता है कि हर पर्टिकुलर व्यक्ति के पास जाना, उनकी जरूरतों को चाय पानी पूछना और उनको पहुंचाना

एक्टर के लिए खासनए एक्टर को कितना पैसा मिलता हैं

इसलिए बिना स्पॉट बॉय के शूटिंग आप नहीं कर सकते हो वहाँ पर जब शूटिंग होती है तो कैंटीन वलप का काम होता हैं खाना बनाना ,लेकिन स्पॉट बॉय का काम होता हैं हर मेंबर को खाना नाश्ता चाय पहुचाना,जैसे जो प्रोड्यूसर होता है, डायरेक्टर होता है जो लीगल टीम है, डाइरेक्शन डिपार्टमेंट हो गया, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट हो गया, आर्ट डिपार्टमेंट हो गया इन सब को टिफिन भी पहुंचाना पड़ता है उनको पर्टिकुलर टिफिन में खाना रखकर उनके रूम में पहुंचाना,

शूटिंग के दौरान ये कई बार घंटो काम होता हैं और चार्जिंग पॉइंट आसानी से नहीं मिलती हैं उस कंडीशन में Stuffcool Major Ultra 65W का ये Power Bank आपको बहुत काम आ सकती हैं जब आप बिजी हो और मौक़ा न मिले चार्ज करने को

नोट: इस लेख में कुछ Affiliate Links शामिल हो सकते हैं। इनके माध्यम से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के छोटा-सा कमीशन मिल सकता है।

जेनरली ऐसा ही होता है तो वो भी काम स्पॉट बॉय का ही काम होता है टाइम पर जाना, उनके रूम में नॉक करना, टिफिन लेना टिफिन में अच्छे से खाना पैक करना, उनको पहुंचाना उसके बाद वहाँ से फिर टिफिन को कलेक्ट करना और फिर टाइम पर चाय पानी सब पहुंचाना, तो ये आपने जैसा कि मैंने बताया कि ये पॉसिबल नहीं है कि बिना स्पॉट बॉय के आप शूटिंग कर सको

स्पॉट बॉय की सैलरी 2026 में कितनी हो सकती है?

अगर 2026 की बात करें तो सामान्यतः एक स्पॉट बॉय को लगभग 800 रुपये से 1000 रुपये प्रति दिन तक मिल सकते हैं।

अगर किसी का अच्छा अनुभव है या किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहा है तो यह राशि अधिक भी हो सकती है।

बड़े प्रोडक्शन में कई बार 8 से 10 स्पॉट बॉय या उससे भी ज्यादा लोग काम करते हैं। उनका एक टीम हेड भी होता है जो पूरे काम को मैनेज करता है।

स्पॉट बॉय को आमतौर पर पर डे (Per Day) भुगतान किया जाता है। मैंने जब खुद अपनी फिल्म की शूटिंग की थी तो मैंने ६ स्पॉट बॉय को हायर किया था उसका एक हेड था वही सब हैंडल करता था सुबह आता था जो ज़रूरत के सामान लाना होता उसके लिए पैसे मांगता था कर सब कुछ अर्रेंज करता था और रही बात पेमेंट की तो वो सरे स्पॉट बॉय का जोड़कर शाम को ले लेता था मुझसे |

अगर किसी स्पॉट बॉय को महीने में लगातार 30 दिन की शूटिंग मिल जाए और वह प्रतिदिन 1000 रुपये कमाए तो उसकी कमाई लगभग 30,000 रुपये तक हो सकती है।

इसके अलावा:

  • कई बार टिप्स भी मिल जाती हैं।
  • बड़े कलाकार या प्रोड्यूसर खुश होकर अतिरिक्त पैसे दे देते हैं।
  • सीरियल में लंबे समय तक लगातार काम मिलने पर आय स्थिर हो जाती है।

फिल्म और सीरियल में स्पॉट बॉय की कमाई

अगर कोई स्पॉट बॉय किसी टीवी सीरियल में काम करता है और सीरियल लंबे समय तक चलता है, तो उसे नियमित आय मिलती रहती है।

कई जगह पर डे भुगतान होता है और कई जगह मासिक भुगतान भी तय कर लिया जाता है।

औसतन 25,000 से 30,000 रुपये महीना या उससे ज्यादा भी कमाई हो सकती है।

इसके अलावा:

  • रहने की व्यवस्था
  • खाने-पीने की व्यवस्था
  • आने-जाने की व्यवस्था

अक्सर प्रोडक्शन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

इन्हे भी जानेबॉलीवुड में नए लोग अपना करियर कैसे बना सकते हैं


ओवरटाइम में कितना पैसा मिलता है?

आमतौर पर एक शिफ्ट 8 घंटे की मानी जाती है।

अगर कोई स्पॉट बॉय निर्धारित समय से ज्यादा काम करता है और अतिरिक्त शिफ्ट करता है तो कई मामलों में उसे अतिरिक्त भुगतान भी दिया जाता है।

यानी यदि सामान्य भुगतान 1000 रुपये है तो अतिरिक्त काम करने पर भुगतान बढ़ भी सकता है।


स्पॉट बॉय बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

सबसे अच्छी बात यह है कि स्पॉट बॉय बनने के लिए किसी विशेष डिग्री या बड़ी पढ़ाई की जरूरत नहीं होती।

आपके पास केवल वैध दस्तावेज और यूनियन का कार्ड होना चाहिए।

कार्ड बनने के बाद आप शूटिंग पर काम कर सकते हैं।


स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनता है?

कार्ड बनवाने के लिए आपको संबंधित वर्कर या आर्टिस्ट एसोसिएशन से आवेदन करना होता है।

आप यहाँ से ऑनलाइन कार्ड जे लिए अप्लाई कर सकते हो – साइन टीवी आर्टिस्ट वेलफेयर अस्सोसिएटिव

या आप ऑनलाइन सर्च करेंगे फिल्मसिटी आर्टिस्ट कार्ड तो आप यहाँ से भी अप्लाई कर सकते हो

आवेदन के दौरान सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

फीस समय-समय पर बदल सकती है, लेकिन सामान्यतः लगभग 1500 से 2500 रुपये के बीच हो सकती है। आवेदन करना बहुत ही आसान हैं ऑनलाइन, बस नाम, पता , मोबाइल , जेंडर , और और कौन सा कार्ड बनाना हैं उसको सलेक्ट करे और फिर पेमेंट कर दे | अगर आपका रिस्पांस आया तो मैं कैसे भरते हैं ऑनलाइन वो मैं अपने youtube चैनल पर वीडियो अपलोड कर दूंगा

आवेदन जमा करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होती है और उसके बाद कार्ड जारी किया जाता है। आपका कार्ड कुछ ऐसा हो सकता हैं

बॉलीवुड में स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनाएं और काम कैसे पाएं - सैंपल कार्ड
यह केवल शैक्षणिक और जानकारी के उद्देश्य से बनाई गई सैंपल इमेज है। यह किसी वास्तविक यूनियन या संगठन का आधिकारिक कार्ड नहीं है।

बिना कार्ड काम करना सही है या नहीं?

मेरी सलाह है कि बिना कार्ड के शूटिंग पर काम करने न जाएं। अगर किसी जांच के दौरान बिना कार्ड के कोई व्यक्ति काम करते हुए पाया जाता है तो प्रोडक्शन को परेशानी हो सकती है और कई मामलों में कार्रवाई भी हो सकती है।इसलिए हमेशा वैध प्रक्रिया के माध्यम से कार्ड बनवाकर ही काम करें। दूसरी बात अगर आपके पास वैध कार्ड हैं तो कोई आपका पेमेंट भी कभी नहीं रोक सकता हैं और अगर कोई रोकता हैं तो असोसिएशन आपकी मदद करेगा पैसे लेने में

इन्हें भी जानेबिना पहचान क्र बॉलीवुड में करियर कैसे बनाये


मुंबई में स्पॉट बॉय को काम कैसे मिलता है?

अगर आप पहली बार मुंबई आए हैं और आपका कोई संपर्क नहीं है तो सबसे पहले संबंधित एसोसिएशन के ऑफिस में जाएं।

वहां:

  • फॉर्म भरें
  • दस्तावेज जमा करें
  • निर्धारित फीस जमा करें
  • कार्ड बनवाएं

कार्ड बनने के बाद काम पाने के दो तरीके हैं:

1. एसोसिएशन के माध्यम से

कई बार बड़े प्रोडक्शन हाउस सीधे एसोसिएशन से वर्कर मांगते हैं। ऐसे में एसोसिएशन आपको काम के लिए भेज सकती है।

2. सीधे प्रोडक्शन हाउस से संपर्क

आप अपने कार्ड के साथ अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस में जाकर काम के बारे में पूछ सकते हैं। अगर उस समय जरूरत होगी तो आपको तुरंत काम मिल सकता है। अन्यथा आप अपना नंबर छोड़ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपको कॉल किया जा सकता है। ये सबसे बेस्ट तरीक़ा हैं काम पाने का


धोखाधड़ी से सावधान रहें

यह सबसे जरूरी बात है।

मुंबई में और सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो दावा करेंगे कि वे आपका कार्ड बनवा देंगे।ऐसे लोगों से सावधान रहें। अगर आप खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तो किसी भरोसेमंद और पढ़े-लिखे व्यक्ति की मदद लें। या फिर सीधे एसोसिएशन के ऑफिस में जाकर आवेदन करें।

कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को 10,000, 20,000 या 50,000 रुपये कार्ड बनवाने के नाम पर न दें।

ज्यादातर मामलों में आवेदन प्रक्रिया सीधे आधिकारिक माध्यम से पूरी की जा सकती है।


निष्कर्ष

अगर आपको कुछ नहीं आता और आप फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो स्पॉट बॉय का काम एक अच्छा शुरुआती कदम हो सकता है। यहां आपको शूटिंग को करीब से देखने और इंडस्ट्री को समझने का मौका मिलता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने शुरुआत स्पॉट बॉय के रूप में की और आगे चलकर कैमरा विभाग, तकनीकी विभाग और दूसरे बड़े पदों तक पहुंचे। अगर आपके अंदर सीखने की इच्छा है, मेहनत करने का जज्बा है और आप बॉलीवुड में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आप भी यहां से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

एक बात और जब मैं 2024 शूटिंग कर रहा था तो मैंने ये सब खुद किया हैं तो मैंने अपने एक्सप्रिएंस के अनुसार ये ब्लॉग आप सबके साथ शेयर कर रहा हूँ और दावे के साथ कह सकता हूँ की बिना स्पॉट बॉय के आप एक दिन क्या एक घंटे भी शूटिंग नहीं कर सकते हैं |

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. स्पॉट बॉय क्या होता है?

स्पॉट बॉय फिल्म, सीरियल या वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कलाकारों और तकनीशियनों की जरूरतों का ध्यान रखने वाला वर्कर होता है। उसका काम चाय, नाश्ता, खाना और जरूरी सामान समय पर पहुंचाना होता है।

2. स्पॉट बॉय की सैलरी कितनी होती है?

मेरे अनुभव और इंडस्ट्री में प्रचलित जानकारी के अनुसार, एक स्पॉट बॉय को लगभग 800 से 1000 रुपये प्रतिदिन तक मिल सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट और लंबे शेड्यूल में कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।

3. क्या बिना कार्ड के स्पॉट बॉय का काम कर सकते हैं?

मेरी सलाह है कि बिना वैध कार्ड के काम नहीं करना चाहिए। कई प्रोडक्शन और एसोसिएशन कार्ड की जांच करते हैं।

4. स्पॉट बॉय का कार्ड कैसे बनता है?

संबंधित यूनियन या एसोसिएशन में आवेदन करके कार्ड बनवाया जा सकता है। सामान्य तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की जरूरत पड़ सकती है।

5. मुंबई में स्पॉट बॉय को काम कैसे मिलता है?

कार्ड बनने के बाद एसोसिएशन, प्रोडक्शन हाउस और इंडस्ट्री कॉन्टैक्ट्स के माध्यम से काम मिल सकता है।

6. क्या स्पॉट बॉय बनकर फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया जा सकता है?

हाँ। मैंने ऐसे कई लोगों के बारे में सुना और देखा है जिन्होंने स्पॉट बॉय से शुरुआत करके आगे तकनीकी विभागों में अच्छी प्रगति की है।

Share This Article
Leave a comment