72nd National Film Award 2026: कौन-कौन बने विजेता? देखें पूरी लिस्ट

Ravi u. Yadav

इसबार का 72nd National Film Award 2026 ने सबको पूरी तरह चौका दिया हैं इस बार का रिजल्ट देखकर ऐसा लगता हैं की जीने भी खान गैंग हैं उनका तो पत्ता ही साफ हो गया हैं इसबार बॉलीवुड की कड़ी टक्कर भी मिली हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से, यही कारण हैं की अब इस बात को लेकर भी बहस हो रही हैं तो आज के इस पोस्ट में बात करने वाले हैं ऐसी टॉपिक पर की किसको मिला कौन सा अवार्ड और किसने मरी बाज़ी और लेकर चले गए दादा साहब फाल्के पुरस्कार |

जहाँ एक तरफ Bollywood का Kartik Aaryan, ने सबको चौका दिया वही दूसरी तरफ Malayalam cinema के superstar Mammootty ने भी साउथ के बड़े बड़े स्टार को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट अवार्ड अपने नाम कर लिया, तो चलिए जानते हैं विस्तार से की 72nd National Film Award 2026 में किसको कौन सा अवार्ड से सुशोभित किया गया हैं |

क्योंकि इस बार Best Actor का award किसी एक actor को नहीं… बल्कि दो बड़े नामों को मिला है! और सिर्फ इतना ही नहीं…Yami Gautam से लेकर Sanjay Mishra तक, Dhanush से लेकर Rajkumar Periasamy तक, और South की कई बड़ी फिल्मों से लेकर Kalki 2898 AD तक, इस बार National Awards में Bollywood और South — दोनों ने खूब presence दिखाई है।

किसको मिला कौन सा National Award?

72nd National Film Award 2026 Winners List

🏆 सबसे पहले बात करते हैं Best Actor की!

इस category में इस बार मामला थोड़ा interesting है। क्योंकि Best Actor का National Award दो actors ने share किया है। बेस्ट एक्टर का अवार्ड बॉलीवुड से पहला नाम हैं कार्तिक आर्यन का और उनको ये अवार्ड उनकी फिल्म चंदू चैंपियन की लिए दिया गया हैं | Kartik ने फिल्म में Paralympic champion Murlikant Petkar का किरदार निभाया था।

वही इस लिस्ट में दूसरा नाम और भी सबसे बड़ा सरप्राइज हैं खासकर साउथ सिनेमा लवर और इंडस्ट्री के लिए भी बहुत ख़ास हैं और उनका नाम हैं – Mammootty! उनको ये अवार्ड उनकी फिल्म — Bramayugam के लिए दिया गया हैं | यानी की इसबार Best Actor की trophy Bollywood और Malayalam cinema — दोनों के हिस्से में गई। यानी कि

Best Actor Award 2026 जाता हैं – Kartik Aaryan और Mammootty को | दो अलग generations, दो अलग industries, दो बिल्कुल अलग तरह के performances लेकिन award एक ही category में! और इसी बात ने सबको चौका दिया हैं इस बार कही शाहरुख़, सलमान या आमिर का नाम नहीं आया हैं |

🏆 अब बात करते हैं Best Actress अवार्ड किसको मिला

Best Actor और Best Actress National Award 2026 में इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड धुरंधर के चर्चित निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की पत्नी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) को मिला हैं । ये अवार्ड उनको उनकी फिल्म Article 370 के लिए दिया गया गया हैं , और सबसे मज़ेदार बात हैं की यामी को केवल बेस्ट एक्ट्रेस का ही अवार्ड नहीं दिया गया हैं बल्कि उनकी फिल्म Article 370 ने Best Feature Film का National Award भी जीता। यानी की फिल्म ने बड़ी बाज़ी मारी और बेस्ट एक्ट्रेस के साथ साथ बेस्ट फिल्म का भी अवार्ड अपने नाम किया हैं |

Also Read This– 10 Steps to Become a Hero or Heroine in Bollywood: Complete Beginner’s Guide

Best Director का Award किसे मिला ?

72nd National Film Award 2026 में बॉलीवुड को पटखनी देकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बाज़ी मारी हैं और बेस्ट Director का अवार्ड मिला हैं साउथ के निर्देशक Rajkumar Periasamy को उनकी फिल्म Amaran के लिए | इस फिल्म में Sivakarthikeyan और Sai Pallavi मुख्य भूमिकाओं में थे। आमरण को Major Mukund Varadarajan की कहानी पर आधारित फिल्म के रूप में खूब चर्चा मिली थी। वही इसके डायरेक्टर ने भी बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीत कर चार चाँद लगा दिया हैं |

वही अब बात करते हैं बेस्ट पॉपुलर फिल्म की और इस केटेगरी में बाज़ी मारी हैं सुपर स्टार प्रभास , अमिताभ बच्चन की फिल्म Kalki 2898 AD! ने यानी की Mythology और Science Fiction मिलकर कमल कर दिया और साथ मेंइतने बड़े बड़े सुपरस्टार, यही कारण रहा की इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड से नवाज़ा गया हैं |

Best Costume Design Award

अपने डायलॉग के कारण काफ़ी चर्चें में रही फिल्म Pushpa 2: The Rule ने एक्टिंग में तो कोई अवार्ड अपने नाम नहीं कर पाई लेक़िन Allu Arjun की इस फिल्म को बेस्ट Best Costume Design का नेशनल अवार्ड अपने नाम कर लिया हैं | इस अवार्ड के लिए Costume designers Deepali Noor और Sheetal Sharma को इस category में सम्मानित किया गया।

वही बार करें साउथ स्टार धनुष की तो उन्होंने भी इस बार बेहतर जगह बनाई उनकी फिल्म उनकी फिल्म Captain Miller को Best Film Promoting National, Social and Environmental Values का award. और Dhanush की दूसरी फिल्म Raayan को मिला Best Tamil Film का award.यानि की धनुष ने भी इस बार धमाल कर दिया |

Best Action Direction Award

फिल्म Maharaja के लिए अनल अरासु (Anl Arasu) को बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया हैं हलाकि इस काम में पूरी टीम शामिल होती हैं और इसके पीछे बहुत ही मेहनत होती हैं क्योकि सबसे कठिन काम किसी फिल्म का एक्शन पार्ट शूट करना ही होता हैं |

🎵 Music और Technical Categories Award

  • Article 370 के लिए Shashwat Sachdev को मिला Best Music Direction.
  • Amaran के लिए G. V. Prakash Kumar को मिला Best Background Music.
  • Stree 2 के लिए Vijay Ganguly को मिला Best Choreography.

Best Supporting Actor Award

Bollywood के बेहद versatile actors में से एक Sanjay Mishra को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड | संजय मिश्रा बॉलीवुड के एक बहुत ही पुराने और जानेमाने एक्टर हैं वे जिस फिल्म में होते हैं अपनी एक अलग पहचान छोड़ जाते हैं | उनको ये अवार्ड फिल्म Bhakshak.के लिए दिया गया हैं |

Also Know This – टॉप 10 एक्टिंग स्कूल इन इंडिया (2026) – जहां से बनते हैं सुपरस्टार!

Best Supporting Actress Award

इस कैटेगरी में दो नाम शामिल हैं पहला नाम शामिल हैं Ropashree Varkady का जिनको फिल्म Mithya के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया हैं |

वही दूसरा नाम हैं Sachana Namidass का जिनको फिल्म Maharaja के लिए ये अवार्ड दिया गया हैं |


🏅 लेकिन अब आता है इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा सम्मान…

72nd National Film Award 2026 में Anant Nag को Dadasaheb Phalke Award मिला हैं

इस साल यह सम्मान मिला legendary Kannada actor Anant Nag को दिया गया हैं |

22 September 2026 को President Droupadi Murmu ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। Anant Nag का career पांच दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने Kannada के साथ Hindi और दूसरी Indian-language films में भी काम किया है।

और यही इस award की सबसे खास बात है…ये किसी एक फिल्म की जीत नहीं है। ये एक पूरी cinematic journey को सम्मान है।

फिल्मों का असली मज़ा सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, आवाज़ में भी है!

छोटा सा speaker, लेकिन दमदार sound और RGB lights के साथ—घर पर movie night का experience थोड़ा और मज़ेदार हो सकता है। 👀

👉 Amazon Basics 6W Portable Bluetooth Speaker with RGB Light

Amazon Affiliate Disclosure: इस पोस्ट में Amazon affiliate link है। इस link से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कमीशन मिल सकता है।

🎬 तो अगर पूरी list को एक लाइन में समझें…

Bollywood से…

Kartik Aaryan — Best Actor

Yami Gautam — Best Actress

Sanjay Mishra — Best Supporting Actor

Randeep Hooda — Best Debut Director

और Article 370 — Best Feature Film

वहीं South से…

Mammootty — Best Actor

Rajkumar Periasamy — Best Director

Dhanush की Captain Miller — major honour

Raayan — Best Tamil Film

Kalki 2898 AD — Best Popular Film

Pushpa 2 — Costume Design

और Maharaja — Action Direction

जैसी कई बड़ी जीत देखने को मिली।

और सबसे ऊपर…

Anant Nag — Dadasaheb Phalke Award.

तो दोस्तों इस बार National Awards ने एक चीज तो साफ कर दी Indian Cinema अब सिर्फ Bollywood की कहानी नहीं है। Hindi हो, Tamil हो, Telugu हो, Malayalam हो, Kannada हो, हर industry की अपनी एक अलग ताकत है। और National Awards की ये पूरी list उसी diversity की कहानी बताती है।

अच्छी फिल्म सिर्फ कैमरे से नहीं, सही framing से भी बनती है!

अगर आप filmmaking, self-tape या content creation करते हैं, तो यह tripod आपके setup को और आसान बना सकता है।

👉 [Amazon Basics 67-Inch Aluminium Tripod for DSLR & Camera]

अब आप बताइए…

Kartik Aaryan और Mammootty में से किसकी National Award-winning performance आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?

मेरी ख़ुद की नज़र में

72nd National Film Award 2026 ने इस बार ये साबित कर दिया हैं की अब खान युग का अंत हो गया हैं क्योंकि किसी भी खान एक्टर को इसबार कोई भी बड़ा अवार्ड नहीं दिया गया हैं इसका सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में बार बार एक ही कहानी को तोड़ मरोड़ कर पेश करना | इस बात से ये भी साबित होती हैं की अब केवल फिल्म में बड़ा स्टार होना ही फिल्म की क़ाबलियत और सफलता को निश्चित नहीं करता हैं |

क्योंकि इस अवार्ड शो होने के बाद मीडिया में भी इस बात को लेकर काफी बेहदस हो रही हैं की आखिर खान एक्टर कहाँ और क्यों पीछे छूट गए | अब इस अवार्ड शो को लेकर आपकी क्या राय हैं कमेंट में अपनी राय ज़रूर बताये और ऐसे ही बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के फैक्ट्स, करियर के बारे में आप जानना चाहते हैं तो आप Bollywood Help Center के साथ जुड़ सकते हैं और कोई भी सलाह या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भी अपना सन्देश भेज सकते हैं |

Share This Article
Leave a comment