Action Scene Shooting in Bollywood – फिल्मों के एक्शन सीन शूट करने के 10 अहम स्टेप

ravi

किसी भी फ़िल्म में जब हम हीरो को एक्शन करते देखते हैं जैसे- कार से छलांग लगाने, बड़ी बड़ी इमारतों से जम्प करना, या फ़िर ट्रेन के ऊपर फाइट करना, तो अक्सर एक सवाल मन में आता हैं ये कैसे किया जाता हैं ? तो आज जाएंगे Action Scene Shooting in Bollywood की पूरी कहानी।

फिल्मों के Fight Scene देखने के बाद बार बार ये सोचने पर मज़बूर करता हैं कि क्या ये सब सच में होता हैं या फ़िर ये टेक्निक हैं। हालांकि अब तो सोशल मीडिया के आने से बहुत कुछ पता चल चुका हैं।

लेक़िन आज से 10 साल पहले समझ में नही आता था कि ये रियल होता हैं या फ़िर कैसे किया जाता हैं। हालाँकि सच्चई ये हैं कोई भी एक्शन सीन केवल एक्टर की बहादुरी नही होता हैं।

इसके पीछे होती हैं महीनों की तैयारी, बहुत सारे expert और टेक्निक और साथ में होती हैं कड़ीं सुरक्षा। तब जाके किसी भी Action Scene को शूट किया जाता हैं।

तो आइए जानते हैं 10 स्टेप्स में कई कैसे होती हैं एक्शन की शूटिंग ?

1. कहानी के अनुसार Action Scene की प्लानिंग की जाती हैं

किसी भी फ़िल्म के action scene शूट करने के लिए सबसे पहले फ़िल्म का स्क्रिप्ट पढ़ा जाता हैं फ़िल्म का निर्देशक ये तय करता हैं कि इस एक्शन का क्या उद्देश्य हैं।

कागज़ पर एक्शन: स्टोरीबोर्डिंग और प्री-विज़ुअलाइज़ेशन (Pre-vis)

इसके अन्तर्ग निर्देशक का जो वही विजन होता हैं उसका स्टोरी बोर्ड बनाया जाता हैं यानी कि कागज़ पर स्केच बनाया जाता हैं जिसके अंदर हर पंच, ब्लास्ट और किक का डिटेल्स स्केच किया जाता हैं।

आजकल बड़े बजट की जो फिल्में होती हैं उसके लिए 3D एनीमेशन भी बनाया जाता हैं ताकि उसको देख के जो निर्देशक हैं और स्टंट डायरेक्टर हैं उसको समझ आता हैं कि आख़िर शूट क्या करना हैं।

2. स्टंट डायरेक्टर और स्टंट कोरियोग्राफर का काम

किसी भी फ़िल्म में फ़िल्म का निर्देशक Action Scene शूट नही करता हैं बल्कि उसके लिए Stunt Director काम करता हैं वही डिजाइन करता हैं हर एक एक्टिविटी, कब हीरो को क्या करना हैं कौन सा फ्रेम कैसा रहेगा।

Stunt Director ही तय करता हैं हीरो क्या करेगा, कौन सी जगह सुरक्षित रहेगा, कहाँ Body Double यानी कि हीरो का डुप्लीकेट स्टंट करेगा। यूँ कहे कि Stunt डायरेक्टर हर एक एक फ्रेम डिज़ाइन करता हैं।

3. Shooting से पहले हप्तों का रिहर्सल

कभी भी किसी बड़ी फ़िल्म का जो एक्शन पार्ट होता हैं वो डायरेक्ट शूट नही किया जाता हैं उसके लिए पहले कई हप्तों तक कभी कभी महीनों पहले से ही डमी सेट पर बार बार रिहर्सल किया जाता हैं।

  • एक्टर्स को मार्शल आर्ट्स, गन हैंडलिंग या तलवारबाजी सिखाई जाती है।
  • ​सेफ्टी गियर्स पहनकर स्टंट्स की सैकड़ों बार प्रैक्टिस की जाती है ताकि शूटिंग के दिन कोई हादसा न हो।
Action scene shooting in bollywood action scene stunt rehearsal

4. फोनी पंच और कैमरे का ट्रिक

क्या आप जानते हैं जब हीरो और विलेन आपस में फाइट करता हैं तो क्या वो रियल में एक दूसरे को मारते हैं नही वो एक को सही में पंच नही मारते हैं ।

वो लगभग 5 से 6 इंच दूर ही पंच मरते हैं लेक़िन कैमरा का Angle ऐसा रखा जाता कि वो रियल लगता हैं जब हीरो पंच मरता हैं तो कैमरा विलेन के पीछे एक ख़ास एंगेल में लगाया जाता हैं ।

जिससे स्क्रीन पर लगता हैं कि पंच सीधे विलेन के चेहरे पर लगा हैं शूटिंग के बाद एडिटिंग में पंच का साउंड डाला जाता हैं जिससे ये और रियल लगता हैं।

🎬 Capture Every Action in Stunning 5K – Check It Out! 🔥

. ⭐ Digitek (DAC 202 5K 3-Axis Handheld Action Camera

5. क्रैश मैट्स, वायर्स और ग्रीन स्क्रीन का खेल

जब भी आप विलेन या Hero को हवा में उड़ते देखते हो या फ़िर ऊची बिल्डिंग से जम्प करते देखते हो तो इसके पीछे टेक्निक काम करता हैं।

  • स्टंट वायर्स (Wires & Harness): जब आप हीरो को 20 फीट दूर उड़ते हुए देखते हैं, तो वह पतले और बेहद मजबूत स्टील के तारों (Wires) से बंधा होता है। पोस्ट-प्रोडक्शन (VFX) में इन तारों को डिजिटल रूप से हटा दिया जाता है।
  • क्रैश मैट्स और गद्दे: जब भी कोई एक्टर या स्टंटमैन गिरता है, तो नीचे मोटे-मोटे गद्दे या एयरबैग्स होते हैं, जिन्हें कैमरा फ्रेम से बाहर रखा जाता है। जिससे पूरी सेफ्टी बनी रहे।
  • ग्रीन/ब्लू स्क्रीन (Chroma Key): अगर हीरो चलती ट्रेन की छत पर लड़ रहा है, तो असल में ट्रेन एक स्टूडियो में खड़ी होती है और पीछे ग्रीन स्क्रीन लगी होती है। बाद में VFX के जरिए वहां भागती हुई दुनिया और वादियां जोड़ दी जाती हैं।

फिल्मों के एक्शन सीन में सुरक्षा का बहुत ही ख्याल रखा जाता हैं ताकि कभी किसी भी एक्टर को कोई क्षति नही पहुँचे।

Also Know Thisक्या Supporting Artist भी Bollywood स्टार बन सकता हैं ? जाने पूरी सच्चाई

6. क्या अभिनेता ख़ुद स्टंट करता हैं ?

ये सवाल हर किसी के मन में आता हैं लेक़िन सच्चाई ये हैं कि आजकल बहुत सारे एक्टर ख़ासकर अक्षय कुमार, विद्युत जामवाल जैसे एक्टर बहुत सारे स्टंट वो ख़ुद करना पसंद करते हैं।

लेक़िन जो भी बहुत खतरनाक स्टंट होता हैं वो Body Double या Stunt Performer से कराया जाता हैं क्योंकि ये लोग इस काम में बहुत माहिर होते हैं ।

ये हीरो के जैसे दिखने वाले कद काठी के होते हैं और इनको हीरो जैसा ड्रेस और गेटअप दिया जाता हैं और हीरो के जगह ये लोग स्टंट करते हैं।

और जहाँ close short होता हैं वहाँ Editing में हीरो के shots लगाया जाता हैं जिससे आपको हमको ये लगता हैं कि हीरो ही रियल स्टंट कर रहा हैं।

7. Camera Angel और लेंस का कमाल

एक्शन सीन में केवल अच्छे स्टंट से सिन परफेक्ट नही बनता हैं इसमें कैमरे का एंगेल, सही पोजिशन, और सही कैमरे लेंस का बहुत बड़ा रोल होता हैं । जिससे साधारण फाइट भी बहुत ही रोमांचक दिखता हैं।

हालाँकि एक्शन सीन शूट करने में काफ़ी समय लगता हैं एक साथ कई सारे कैमरे का उपयोग किया जाता हैं ताकि अगर शॉट सही हुआ तो एक साथ ही सभी एंगेल का  फाइनल शार्ट मिल जाये।

8 . फाइनल टच: एडिटिंग, VFX और साउंड डिज़ाइन

शूटिंग ख़त्म होने के बाद सबसे मज़ेदार और टेक्निकल काम स्टूडियो के अंदर किया जाता हैं।

Fast Cut Editing –

एक्शन सीन की Editing बहुत ही फ़ास्ट की जाती हैं छोटे छोटे कट लगाए जाते हैं कई बार तो कुछ फ्रेम का भी शॉट यूज़ किया जाता हैं । जिससे एक्शन बहुत ही प्रभवशाली और  थ्रिलिंग बन जाता हैं।

Foley Sound Effects –

Editing के बाद साउंड इफ़ेक्ट का यूज़ किया जाता हैं जैसे हड्डी टूटने की आवाज़, पंच का आवाज़ हो, इस तरह के जो भी ज़रूरी साउंड होता हैं वो लगाया जाता हैं।

Beyond the Imagination –

इसके बाद कुछ सींस आप ऐसे देखे होंगे जो एक आम इंसान के लिए पॉसिबल ही नहीं होता है जैसे आपने कृष मूवी देखा होगा,प्लेन पर चढ़ जाना, ऐसे बहुत सारे Scene होते हैं फिल्मों में जो एक इंसान नहीं कर सकता हैं

उस आजकल VFX और CGI की मदद से तैयार किए जाते हैं जो की लाखों में जिसका बजट होता है हर फ्रेम का खर्च देना पड़ता है तो यूं कहें कि एक स्टंट शूट करना, एक्शन शूट करना काफी कॉस्टली और महंगा भी होता हैं।

अगर आप जानना चाहता हो, कि Foley Sound कैसे तैयार  किया जाता हैं और Foley Artist कैसे बनते हैं तो नीचे लिखे लेख को पढ़ सकते हो।

Film crew shooting an action scene with VFX setup

इन्हें भी जाने Foley Artist क्या होता हैं, सैलरी, काम, योग्यता, करियर की पूरी जानकारी

9. BGM ( Background Music )

एक दमदार म्यूज़िक पूरे एक्शन सीन की जान होता है, जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देता है। बिना म्यूजिक के कितना भी बढ़िया स्टंट हो वो आपको वो फील दे ही नही सकता।

10. प्रोडक्शन और बजट

अब बात करते हैं कोई भी एक्शन जिसे आप देखकर खुश होते हो, हीरो की तारीफ़ करते हो, इसके पीछे सैकड़ो लोगों की मेहनत होती हैं साथ इसमें करोड़ो रुपया ख़र्च किया जाता हैं ।

क्योंकि इसमें एक एक ब्लास्ट करने के हज़ारों रुपये ख़र्च करना पड़ता हैं हर एक एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए बड़े बजट की ज़रूरत होती हैं

मेरा ख़ुद का अनुभव

जैसा कि मैं अपने हर पोस्ट में अपने अनुभव को शेयर करता हूँ इसका कारण हैं कि मैंने कई साल फिल्मों की एडिटिंग किया हैं और साथ ही ख़ुद एक Producer के तौर पर फ़िल्म का निर्माण भी किया हैं।

तो चीज़ों को मैंने प्रैक्टिकल देखा हैं, चाहे फ़िल्म की एडिटिंग हो, या किसी एक्शन सीन की एडिटिंग बहुत ही मैन्युटली काम करना पड़ता हैं।

Action Stunt की एडिटिंग में फ़िल्म के सीन के एडिटिंग से ज़्यादा समय लगता हैं क्योंकि उसमें बहुत सारे अलग अलग कैमरे का शॉट होता हैं जिसको ढूढ़ना और छोटे छोटे कट लगाना।

मैं जब फ़िल्म ” दीवानगी ने हद कर दी ” फ़िल्म का एडिटिंग कर रहा था तो बहुत टाइम लगा, पहले सारे Ok शॉर्ट्स को एक जगह निकालना, उसके बाद एक रफ़ एडिट करना, उसके बाद Action Director के साथ बैठके फाइनल एडिट करना।

वही जब मैं अपनी फिल्म का एक्शन पार्ट शूट कर रहा था तो काफी टाइम लगा था मैंने देखा था कि हर एक-एक केवल शॉर्ट के लिए कितनी सारी मेहनत करनी पड़ती थी काफी सारे लोग थे फाइट मास्टर के साथ

कई सारे उनकी टीम में फाइटर होते हैं काफी सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है और यह काफी कॉस्टली भी होता है एक-एक  ब्लास्ट के लिए समान लाना, गाड़ी को उड़ाने के लिए इस सब चीजों के लिए काफी मुझे पैसे भी देने पड़े थे

मेरा टोटल बजट भी काफी बढ़ गया था जिसके कारण इसलिए एक्शन सीन शूट करना यह केवल Stunt Director ही कर सकता है और यह काफी क्रिएटिव काम होता है अगर आप लोग कहेंगे तो मैं स्टंट डायरेक्टर कैसे बने इस पर भी मैं पोस्ट लिखूंगा अगर आप लोग कमेंट करते हो तो ।

🎬 Shoot Steady. Create Better Videos – Check This Tripod! 📸

👉 Check Price on Amazon – DIGITEK® (DTR 520 BH) 152CM Foldable Aluminum Tripod

निष्कर्ष –

तो फ्रेंड्स अब आपको समझ आया होगा की सलमान खान, अजय देवगन , अक्षय कुमार जैसे एक्टर को एक्शन करते हैं तो उसके पीछे केवल हीरो की नहीं हज़ारों लोगों की मेहनत होता हैं शूट पर ,एडिटिंग में और VFX में कई सरे लोग मेहनत करके किसी भी एक्शन सिन को इतना अट्रैक्टिव बनता हैं |

अब जब भी आप किसी फिल्म में शानदार एक्शन सीन देखेंगे, तो आपको पता होगा कि उसके पीछे सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि पूरी टीम की महीनों की मेहनत, योजना, अभ्यास और आधुनिक तकनीक काम करती है।

Action Scene Shooting in Bollywood सिर्फ लड़ाई दिखाने का काम नहीं है। यह कला, तकनीक, सुरक्षा और टीमवर्क का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को रोमांचित करने के साथ-साथ कलाकारों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखता है।

अगली बार जब किसी फिल्म का एक्शन सीन आपको हैरान कर दे, तो याद रखिए—उसके पीछे कैमरे के सामने से ज्यादा मेहनत कैमरे के पीछे होती है।

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की Action Scene Shooting पर ये आर्टिकल आपके सारे confusion को ख़तम क्र दिया होगा, अगर इस लेख से आपको कुछ भी हेल्प हुआ हो तो एक लाइक ज़रूर करें साथ ही ऐसे ही बॉलीवुड करियर लेख के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर सकते हो |

साथ ही कोई भी सवाल हो आपके मन में या सुझाव तो आप हमें Instagram पर डायरेक्ट भेज सकते हैं मैं ज़रूर आपके सरे सवालों के ज़बाब दूंगा और अगला आर्टिकल किस टॉपिक पर चाहिए कमेंट करें | धनयवाद

Affiliate Disclaimer: Some links in this article may be affiliate links. If you purchase a product through these links, Bollywood Help Center may earn a small commission at no additional cost to you. We only recommend products that are relevant to the topic and may be useful to our readers. This helps support our work and allows us to continue creating free, high-quality content.

Share This Article
Leave a comment