जब भी कोई दर्शक किसी फ़िल्म को देखता हैं तो वे Actor और Actress को ज़्यादा नोटिस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की परदे के पीछे कुछ ऐसे शख्स भी होते हैं जिनके बिना किसी भी फ़िल्म की एक Scene शूट नहीं हो सकता उन्ही में से एक होता हैं Clap Boy |
जब भी आप किसी फ़िल्म की Behind The Scene देखा होगा तो आपने एक पर्सन को देखा होगा जो कैमरे के सामने आता हैं एक बोर्ड लेकर कुछ बोलता हैं और उसके बोर्ड पर कुछ Scene, Shot जैसा लिखा होता हैं उसके कैमरे के सामने से हटते हो सीन शूट किया जाता हैं उसी पर्सन को हम Clap Boy कहते हैं |
हालांकि आजकल केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी इस काम को करती हैं इसलिए अब Clap Boy के जगह Clap Person भी कहा जाता हैं | देखने में आपको ये काम आपको छोटा ज़रूर लग सकता हैं लेकिन इसके ऊपर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी रहती हैं अगर Clap Boy अपना काम सही न करें तो एडिटिंग में समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकता हैं |
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फिल्मों में Clap Boy का क्या काम होता है, उसकी सैलरी कितनी होती है और इस फील्ड में करियर कैसे बनाया जा सकता है, तो यह लेख आपके लिए है।
Clap Boy का रियल काम क्या होता हैं ?
अगर आप ये सोचते हो की क्लैप बॉय का काम केवल बोर्ड दिखाना होता हैं तो आप ग़लत हो सकते हो, इसका काम बहुत ही ज़िम्मेदारी वाला होता हैं और बहुत ही सचेत होकर करना पड़ता हैं | ये निम्नलिखित काम करना होता हैं –
1 . Roll / Scene / Take – जब भी किसी फिल्म, टीवी शो , या वेब सीरीज की या किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग होती हैं तो बोर्ड पर शूट होने वाले Roll और Scene को बहुत ही ध्यान से लिखना होता हैं अगर उसने लिखने में कोई गलती की तो एडिटिंग में एडिटर को बहुत परेशानी का सामना करना होता हैं |
क्योंकि उसी Roll और Scene के अनुसार एडिटर को उस सीन के लिए Sound ढूढ़ना पड़ता हैं और Audio और Video को मैच करना पड़ता हैं, इसको Sync करना भी कहते हैं | अगर जानकारी सही नहीं होगी तो Sound ढूढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता हैं और इसमें बहुत समय और पैसे की बर्बादी हो सकती हैं |
क्योंकि मैं ख़ुद भी एक Editor हूँ तो मैंने ख़ुद ये काम किया हैं आपको बता दे की किसी भी फिल्म की शूटिंग के समय Sound और Video अलग अलग रिकॉर्ड किया जाता हैं उसके बाद Clap पर लिखें इनफार्मेशन के अनुसार Editing स्टुडिओं में Audio और Video दोनों को मैच किया जाता हैं |
हालांकि अब ये काफ़ी पुराना स्टाइल हो चूका हैं जब से Digital कैमरे आ गए तब से Sync नहीं करना पड़ता हैं अब सीधा एडिटिंग की जाती हैं और उसके बाद हर Scene की डबिंग की जताई हैं | शूटिंग के बाद हर सिन के लिए अलग से Dubbing की जाती हैं यानि की जो भी Dialogue शूटिंग के समय बोला जाता हैं उसको फिर से स्टूडियो में रिकॉर्ड किया जाता हैं | उसी को फ़िल्मी भाषा में डबिंग कहा जाता हैं
उसके बाद उस Recorded साउंड को Recordist वीडियो के साथ मैच करता हैं तब जाके कोई सिन फाइनल देखने लायक होता हैं | तो अब आप सोच सकते हो की अगर पुराने समय के अनुसार अगर Clap Boy गलत Roll या Scene बोर्ड पर लिख दिया तो कितनी परेशानी हो सकती हैं |
आज भी क्लैप का उपयोग किया जाता हैं क्योंकि जब बड़ी फ़िल्में शूट होती हैं तो कई सारे कैमरे एक साथ लगे होते हैं जिसके कारण एक सिन में ही बहुत सारे Shot और Take होते हैं इसलिए बिना क्लैप के एडिटिंग बहुत मुश्किल हो सकती हैं | इसलिए Clap Boy का काम बहुत ही शांत दिमाग से करना होता हैं |
फिल्म की शूटिंग में सिर्फ Clap Boy ही नहीं, बल्कि Lightman भी पर्दे के पीछे सबसे अहम भूमिका निभाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि फिल्म सेट पर Lightman क्या काम करता है, उसकी सैलरी कितनी होती है और इस फील्ड में करियर कैसे बनाया जा सकता है, तो यह लेख जरूर पढ़ें।
👉 फिल्मों में Lightman का क्या काम होता है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Clap Boy बोर्ड पर क्या क्या इनफार्मेशन लिखता हैं ?
Clap Boy किसी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान हर सीन में जितने भी शॉट होते हैं उसके लिए निम्नलिखित इनफार्मेशन लिखता हैं –
- Scene Numbe
- Shot Number
- Take Number
- Date
- Location
- Director
- Cinematographer
- Sond
- Production Name
🎬 क्या आप भी फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं या अपना खुद का शूट शुरू करना चाहते हैं?
फिल्म सेट पर इस्तेमाल होने वाला Professional Movie Clapper Board आपकी प्रैक्टिस, शॉर्ट फिल्म, YouTube वीडियो या स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स के लिए एक उपयोगी टूल हो सकता है।
👉 Electomania Movie Directors Clapboard की कीमत और पूरी जानकारी यहां देखें।
हालांकि कुछ जानकरी फिक्स लिख दी जाती हैं Clap पर जैसे – प्रोडक्शन का नाम, डायरेक्टर का नाम , डीओपी का नाम ,क्योंकि Same प्रोडक्शन हैं तो ये जानकारी सेम ही रहती हैं लेक़िन Scene, Shot ,Take और Location बार बार बदलता रहता हैं और दिन के हिसाब से डेट रोज लिखा जाता हैं |

Clap Boy की सैलरी कितनी होती हैं ?
वैसे तो मैंने अपने हर ब्लॉग में बताया हैं की फिल्म इंडस्ट्री में हर डिपार्टमेंट का अपना एसोसिएशन होता हैं और वो शुरआती पेमेंट तय करता हैं लेक़िन कितना पैसा मिलेगा इसका सीधा सा ज़बाब हैं ये डिपेंड करता हैं कुछ बातों पर –
जैसे –
Production House & Project Budget – अगर बड़े बजट की फिल्म हैं तो स्वाभाविक हैं उस फ़िल्म में आपको अच्छा बजट मिलेगा वही अगर छोटी फिल्म हैं तो कम भी मिल सकता हैं |
Location – बहुत बार लोकेशन के अनुसार भी बजट ऊपर निचे हो सकता हैं |
Your Expierence – अब आपके सवाल का सबसे बड़ा ज़बाब ये हैं की आपके पास किसी काम का कितना अनुभव हैं उस हिसाब से आपको पेमेंट मिल सकता हैं अगर कोई Clap Boy नया हैं तो उसको कम और कोई एक्सप्रिएंसीड हैं तो उसको ज़्यादा पेमेंट मिल सकता हैं |
वैसे बॉलीवुड में अनुमानित Clap Boy की कमाई –
औसतन प्रतिदिन शुरुआत में नए लोगों को 800 से 2000 तक मिल सकता हैं | वही अगर एक अनुभवी Clap Boy हैं तो महीने का 50000 तक भी मिल सकता हैं | ये एक अनुमानित आकड़ा हैं मैं अपने किसी भी लेख में कमाई का कोई दावा नहीं करता हैं ये समय बजट और अनुभव के अनुसार कम और ज़्यादा भी हो सकता हैं |
बड़े प्रोडक्शन हाउस, विज्ञापन फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में भुगतान बेहतर हो सकता है।
ध्यान दें कि फिल्म इंडस्ट्री में अधिकांश तकनीकी काम फ्रीलांस या कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होते हैं, इसलिए आय हर महीने एक जैसी होना जरूरी नहीं है।
🎬 Related Article
क्या आप जानते हैं कि फिल्म सेट पर Production Runner की जिम्मेदारियां क्या होती हैं? सैलरी, काम और करियर की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Clap Boy कैसे बनें – Eligibility
वैसे इस काम के लिए कोई खास डिग्री की ज़रूरत नहीं होती हैं बस आपके पास सिखने की चाहत होगी तो कुछ ही समय में इस काम को सिख सकते हो और समय के अनुसार अनुभव भी बढ़ता जायेगा | आप इन तरीकों से शुरुआत कर सकते हो
- फिल्म प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप करें
- Assistant Director टीम के साथ काम करने का प्रयास करें।
- शूटिंग सेट के नियम सीखें। कैमरा और एडिटिंग की बेसिक जानकारी प्राप्त करें।
- समय की पाबंदी और टीमवर्क की आदत विकसित करें।

क्या Clap Boy से डायरेक्टर तक पहुँचा जा सकता हैं ?
इसका ज़बाब हैं बिल्कुल, कई सारे लोगों ने क्लैप बॉय से अपने करियर की शुरआत करके निर्देशक तक का सफ़र तय किया हैं जैसे – अयान मुखर्जी और राज कपूर इन दोनों ने अपने करियर की शुरआत Clap Boy से शुरू की थी | अयान मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत आशुतोष गोवरकार की फ़िल्म में 2004 में Clap Boy के काम के साथ शुरुआत किया था |
वही राज कपूर भारतीय सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले ने भी अपने पिता के कहने पर केदार शर्मा के साथ Clap Boy के तौर पर अपने करियर की शुरआत किया था |
Clap Boy → Production Assistant → Assistant Director → Chief Assistant Director → Director
आप इस क्रम से डायरेक्टर तक की कुर्सी तक पहुँच सकते हो लेक़िन इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी, अपने काम में अव्वल होने की ज़रूरत हैं तो कुछ भी असम्भव नहीं हैं |
इन्हें भी जाने – Clap Boy से Director तक का सफर समझना है? पहले यह गाइड पढ़ें।
Clap Boy की चुनौतियाँ
जैसा की हर काम में कुछ कुछ न चुनौती होती हैं ठीक उसी प्रकार Clap Boy के काम में भी हैं ऐसे आप निचे लिखे बातों से समझ सकते हो |
- लंबे समय तक शूटिंग में रहना
- अनियमित कार्य समय – शूटिंग कभी भी हो सकती हैं तो हमेशा तैयार रहना
- शुरुआती आय सीमित हो सकती है
- लगातार नए प्रोजेक्ट ढूंढने पड़ सकते हैं
- दबाव में काम करने की क्षमता जरूरी होती है
इस करियर के फायदे
- फिल्म सेट पर काम करने का अवसर
- इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों से सीखने का मौका
- Assistant Director बनने का रास्ता
- फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर
- नेटवर्किंग के अच्छे अवसर
मेरा शूटिंग अनुभव
जब मैं अपनी फ़िल्म कर रहा था तो मैंने देखा की Clap Boy बहुत ही एक्टिव होता हैं और बहुत ज़्यादा Alert भी, साथ ही वो हमेशा जबतक शूटिंग चलती हैं सेट पर मौजूद रहता हैं और हमेशा निर्देशक के अनुसार अपने काम को अंजाम देता हैं | शूटिंग के बाद भी वो डायरेक्टर के साथ विचार विमर्श करता हैं |
Clap Boy शूटिंग के बाद
Clap Boy केवल शूटिंग ही नहीं shooting के बाद भी एडिटिंग और डबिंग में जाता हैं और शॉट ढूढ़ने Synck करने में एडिटर की मदद करता हैं लेकिन इस काम का अपना एक फ़ायदा भी हैं की आपको फिल्म के सभी डिपार्टमेंट का बेसिक नॉलेज होता रहता हैं जो आगे आपके करियर में बहुत मदद करता हैं |
📝 हर सफल फिल्म की शुरुआत एक अच्छी प्लानिंग से होती है।
अगर आप फिल्ममेकिंग, शॉर्ट फिल्म या कंटेंट क्रिएशन सीख रहे हैं, तो एक Professional Storyboard Notebook आपके शॉट्स, सीन और क्रिएटिव आइडियाज़ को व्यवस्थित करने में काफी मदद कर सकती है।
👉 Storyboard Professional Notebook की कीमत और पूरी जानकारी यहां देखें।
निष्कर्ष –
Clap Boy का काम देखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। सही Scene, Shot और Take की पहचान से लेकर ऑडियो-वीडियो सिंक कराने तक, यह जिम्मेदारी फिल्म की गुणवत्ता पर सीधा असर डालती है।
यदि आपको फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना है और सेट पर काम सीखना चाहते हैं, तो Clap Boy के रूप में शुरुआत क्र सकते है। मेहनत, अनुशासन और सीखने की इच्छा के साथ यही शुरुआत भविष्य में Assistant Director या Director जैसे बड़े पदों तक भी पहुंचा सकती है।
तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की इस लेख से आपको Clap Boy की जर्नी समझ आया होगा, अगर ये जानकारी काम की लगी हो तो एक लाइक ज़रूर करें साथ ही बॉलीवुड करियर और फैक्ट्स से जुड़े ऐसे ही जानकरी के लिए आप इस ब्लॉग को भी सब्सक्राइब कर सकते हो, साथ ही अपने दोस्तों को भी शेयर करें जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता हैं |
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके मन में आये या कोई सुझाव हो या फिर आप किस टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें Instagram पर डायरेक्ट भेज सकते हैं अपने सवाल मैं आपके हर सवाल का ज़बाब देने की पूरी कोशिश करूँगा |
Affiliate Disclaimer: Some links in this article may be affiliate links. If you purchase a product through these links, Bollywood Help Center may earn a small commission at no additional cost to you. We only recommend products that are relevant to the topic and may be useful to our readers. This helps support our work and allows us to continue creating free, high-quality content.
