Bollywood में लीड रोल कैसे मिलता हैं ? हीरो बनने का सही रास्ता और तैयारी कैसे करें

ravi

मुंबई को सपनों का नगरी कहा जाता है यहां हर साल हजारों लड़की लड़कियां एक सपना लेकर आते हैं फिल्मों में काम करने के लिए उनमें से ज्यादा का सपना यही होता हैं How to get lead role in Bollywood  उनकी चाहत होती हैं उन्हें लीड रोल मिले, जैसे हीरो हीरोइन, जो लीड कैरेक्टर हो, हालांकि यह इतना आसान नहीं है तो मुश्किल भी नहीं है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की लीड रोल कैसे मिलता है क्या केवल टैलेंट से लीड रोल मिल जाता है या किसी कनेक्शन से लीड रोल मिल जाता है क्या कोई गॉडफादर हो तभी लीड रोल मिलता है ऐसा कुछ भी नहीं हैं

ये सब केवल कहने की बातें हैं यहां सब कुछ मिल सकता है अगर आपके अंदर टैलेंट है आपके अंदर मेहनत करने की क्षमता है, और अगर आप अपने सपनों को जीना चाहते हैं अगर आप केवल अपने सपनों के पीछे भागते हैं तो लीड रोल भी आपको भी मिल सकता हैं।

यहाँ लीड रोल पाने के कुछ ज़रूरी टिप्स हैं जिसे अपनाकर आप भी उस लेवल तक पहुँच सकते हैं लेक़िन ये भी ज़रूरी नही हैं कि आपने सबकुछ किया तो आपको मिलेगा ही, उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा, समय देना होगा।

लीड रोल पाने के लिए पहले ख़ुद को तैयार करें

किसी भी फिल्म सीरियल या कोई भी ऐड फिल्म हो कोई प्रोजेक्ट हो, उसमें लीड रोल पाने के लिए केवल यह जरूरी नहीं कि आप बहुत स्मार्ट दिखते हैं आपका लुक अच्छा है तो आपको लीड रोल मिल ही जाएगा ऐसा कोई जरूरी नहीं है आजकल निर्देशक और जो प्रोडक्शन हाउसेस है वह ऐसे कलाकार को चुनते हैं जिनके अंदर किरदार की समझ हो जो स्क्रीन पर उस किरदार को जीवंत कर दे ऐसे कलाकार को लीड रोल मिलने की संभावना बहुत ज्यादा होती हैं।

क्या एक बेहतरीन अभिनेता सिर्फ डायलॉग बोलता है, या किरदार के मन की आवाज़ भी सुनता है? 🎭

Inner Monologue in Acting आपको सिखाती है कि एक्टर अपने किरदार के अंदर चल रहे विचारों और भावनाओं को कैसे समझते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस और भी वास्तविक बनती है।

अगर आप एक्टिंग सीख रहे हैं या अपने अभिनय को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए उपयोगी हो सकती है.

इसके लिए ये कुछ बातें आपके अंदर होना बहुत ही ज़रूरी हैं तभी आपको मौक़ा मिल सकता हैं।

  1. एक्टिंग की अच्छी समझ
  2. कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट हो
  3. डायलॉग बोलने की क्षमता हो
  4. बॉडी लैंग्वेज परफेक्ट हो
  5. इमोशन और एक्सप्रेशन की समझ हो
  6. हर तरह का किरदार निभाने की क्षमता हो

एक्टिंग सीखना क्यों जरूरी होता हैं

जैसा कि मैं ऊपर कहा है कि केवल अच्छा दिखने और आपको यह सोच लेना कि मेरे अंदर टैलेंट है उससे काम नहीं चलता है आज Acting  पूरी तरह प्रोफेशनल वर्क हो चुका है यहां पर आपको एक्टिंग सीखना जरूरी है इसके लिए आप थिएटर जा सकते हैं अच्छे एक्टिंग क्लास को ज्वाइन कर सकते हैं

वहां पर आपको बहुत कुछ ऐसी चीज सिखाई जाती है जो आपके अंदर अगर होती भी है तो उसे निकालने की कोशिश की जाती हैं, इसलिए एक्टिंग सीखना बहुत ही जरूरी होता है अगर आपके अंदर एक्टिंग है लेकिन आप उसको एक्सप्रेस नहीं कर पाते हो कैमरे के सामने तो फिर आपको लीड रोल या बड़ा मौका नहीं मिल सकता हैं।

अच्छी एक्टिंग क्लास ये थियेटर क्लास में जाने से आपके अंदर की प्रतिभा और ज़्यादा निखरती हैं क्योंकि वहाँ आपको एक्टिंग की हर बारीकी को सीखने का मौक़ा मिलता हैं।

इन्हे भी समझेHow To Join Bollywood Sitting at Home ? घर से करे बॉलीवुड की तैयारी।

आपने कई बार सुना होगा कि थिएटर आर्टिस्ट जो होता है वह काफी कॉन्फिडेंट होता और वो बेहतर एक्टर होता है स्टारडम और एक्टर होने में बहुत फर्क होता है जैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी है नसरुद्दीन शाह है ऐसे मनोज बाजपेई हैं।

ऐसे बहुत सारे एक्टर हैं जिनको एक्टर कहा जाता हैं क्योंकि उनको एक्टिंग की बेहतरीन समझ हैं। इसलिए एक्टिंग की समझ होनी चाहिए और यह आपको थिएटर और एक्टिंग क्लासेस से मिलती है अगर आप एक अच्छे एक्टर हो तो आप लंबी पारी खेल सकते हो

लेकिन आपको अगर अपॉर्चुनिटी मिल जाती है और आपको एक्टिंग नहीं आती हैं अगर आपको बड़ा मौका मिल भी जाता है तो कुछ ही समय में आप इंडस्ट्री से गायब भी हो सकते हो।

How to Get Lead Role in Bollywood – aspiring actor giving an audition in front of casting directors during a Bollywood casting session

थियेटर और एक्टिंग क्लास का फ़ायदा

एक अच्छी एक्टिंग स्कूल या थिएटर आपको दूसरों से अलग बनाने में सहायक होती हैं यहाँ आपको ये सारी चीज़ें सिखाई जाती हैं।

  1. आवाज़ पर नियंत्रण ( Voive Modulation )
  2. एक्सप्रेशन
  3. स्टेज कांफिडेंस
  4. किरदार को गहराई से समझने की कला

इसलिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकर ने अपने पारी की शुरुआत थियेटर से की हैं और आज वो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

क्या ऑडिशन से लीड रोल मिल सकता हैं

इसका सीधा सा जवाब है बिल्कुल क्योंकि आज जितने भी बड़े प्रोडक्शन हाउसेस हैं सब ऑडिशन लेते हैं और ऑडिशन के जरिए ही वह कास्ट करते हैं हालांकि ज्यादातर मामलों में जो बड़ी फिल्में होती है पहले से किसी को लीड के लिए हीरो हीरोइन को चुन लिया जाता हैं

इन्हें भी जानेTop Audition Place in Mumbai- जहाँ रोज़ फ़िल्म और सीरियल के ऑडिशन होते हैं

उसके बाद और भी कैरेक्टर्स जो होते हैं उस कैरेक्टर के लिए ऑडिशन लिया जाता है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ऑडिशन से आपको लीड रोल नहीं मिलता है बहुत सारे ऐसे कलाकार है जिन्होंने ऑडिशन काफी बेहतरीन दिया और वहीं पर निर्माता निर्देशक की नजर उन पर गई और उनका बड़ा और लीड रोल भी मिल जाता हैं।

ऑडिशन देते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  1. स्क्रिप्ट को अच्छे से समझें
  2. केवल डायलॉग याद न करें, किरदार को समझें
  3. कैमरे के सामने नेचरल रहे
  4. ओवर एक्टिंग से बचें
  5. अपनी पर्सनैलिटी को बनाये रखें

अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपको भी लीड का मौका मिल सकता है क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि एक साधारण दिखने वाला कलाकार भी सिर्फ केवल अपनी एक्टिंग की वजह से लीड रोल तक पहुंच जाता हैं।

अपना पोर्टफोलियो और प्रोफाइल बेहतर रखें

आज के जमाने में एक्टिंग का प्रोसेस पूरी तरह बदल गया है आज डिजिटल युग चल रहा है इस समय ज़्यादा काम जो होता है सब डिजिटल होता है, आज मोबाइल से ऑडिशन भेजा जाता है इसलिए आप अपना पोर्टफोलियो और प्रोफाइल काफी मजबूत रखें

ताकि आपको कहीं से भी कोई कमी अपने अंदर ना रखें ताकि आपको एक बड़ा मौका मिल सके क्योंकि एक अच्छे कलाकार के पास कुछ चीज हैं जो मैं नीचे बता रहा हूं वह होना बहुत ही जरूरी है

  1. प्रोफेशनल फ़ोटोशूट
  2. एक्टिंग वीडियो
  3. शार्ट मोनोलॉग वीडियो
  4. सोशल मीडिया प्रोफाईल
  5. किये काम का रिकॉर्ड

क्योंकि आजकल कास्टिंग डायरेक्टर अक्सर कलाकर के प्रोफाइल को देखकर ही उन्हें शॉर्टलिस्ट करता हैं ।

कास्टिंग डायरेक्टर से अच्छे संबंध

बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर कलाकार और प्रोडक्शन हाउस के बीच बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन नए कलाकार जो भी है उनको सावधान भी रहना चाहिए क्योंकि आज बहुत सारे फर्जी ऑडिशन भी होते हैं और कई तरह के ऐसे भी केस सामने आए हैं जिसमें धोखाधड़ी हुई है कलाकारों के साथ, इसलिए आपको भी सावधान रहना चाहिए।

  • बड़े रोल के लिए पैसे देने का दबाव स्वीकार न करें
  • बिना जानकारी के किसी पर भरोसा न करें
  • ऑफिशियल कास्टिंग प्लेटफॉर्म और विश्वसनीय लोगों से ही संपर्क करें

क्योंकि सच्चे मौके आपकी मेहनत और टैलेंट से आते हैं।

सोशल मीडिया से भी मिल सकता है मौका

आज सोशल मीडिया के जमाने में बहुत सारे ऐसे कलाकार है जो सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं जैसे भुवन बम ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना एक मुकाम हासिल किया है अगर आपका कंटेंट अच्छा है और आपकी एक्टिंग लोगों को पसंद आती है तो आपको बड़ा मौका मिलने में काफी मदद हो सकता हैं।

आप सोशल मीडिया पर बना सकते हैं-

  • एक्टिंग रील्स
  • शॉर्ट फिल्म
  • मोनोलॉग वीडियो
  • किरदार आधारित वीडियो

कई बार आपका छोटा वीडियो भी सही व्यक्ति तक पहुंच सकता है और आपको मौक़ा मिल सकता हैं |

इन्हे भी जाने Bollywood Audition Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? Step-by-Step गाइड

क्या सिर्फ टैलेंट से लीड रोल मिल सकता है?

देखिए एक्टिंग के फिल्म में सबसे ज्यादा जरूरी टैलेंट ही है अगर आपके अंदर एक्टिंग है ,आपकी हाइट छोटी है उसको ठीक किया जा सकता है,आपके बाल नहीं है उड़ गए हैं उसको ठीक किया जा सकता है, आप काले हो,गोरा किया जा सकता है हर तरह की चीज पॉसिबल हैं

लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है टैलेंट यानी कि आपके अंदर एक्टिंग होनी चाहिए , लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि केवल टैलेंट के बदौलत ही आपको लीड रोल मिल सकता है लीड रोल पाने के लिए आपको टैलेंट,मेहनत, नेटवर्किंग, सही समय और धैर्य बहुत जरूरी है तभी जाकर इन सब कॉन्बिनेशन से ही  आपको लीड रोल मिलने की पूरी संभावना बन जाती हैं।

टैलेंट + मेहनत + नेटवर्किंग + सही समय + धैर्य

इस इंडस्ट्री में कई बार ऐसा भी होता है कि बहुत सारे लोग छोटा काम करना पसंद नहीं करते हैं जबकि कई ऐसे कलाकार है जो सालों तक छोटे-छोटे रोल करने के बाद उन्हें बड़ा मौका मिला है जैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी है छोटा-छोटा करेक्टर करने के बाद आज एक बड़े एक्टर के रूप में जाने जाते हैं इसलिए शुरू में छोटे काम करने में शर्म नहीं करना चाहिए और हर छोटा काम हर छोटा अनुभव आपको और बेहतर कलाकार बनाता हैं।

लीड रोल के लिए मुम्बई आना ज़रूरी हैं क्या ?

इसका सीधा सा जवाब हां और ना दोनों हो सकता है लेकिन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र है बॉलीवुड का सारा काम मुंबई में किया जाता है सारी शूटिंग है वहां पर होती है कास्टिंग वहां पर होती है तो यह सही बात है कि अगर आप मुंबई आते हो और मुंबई में रह कर स्ट्रगल करते हो,तो बहुत ज़्यादा चांस बढ़ जाता हैं।

लेकिन आज डिजिटल युग में हम लोग जी रहे हैं बहुत सारे काम ऐसे हैं जो आज घर बैठे किया जाता है ठीक उसी तरीके से आज ऑडिशन भी ऑनलाइन होता है तो आप घर से भी कर सकते हो, लेकिन मुंबई में जाकर करना ज्यादा बेहतर रहेगा मैं यही आपको रिकमेंड करूंगा मैं अपना एक्सपीरियंस बता रहा हूं कि आप मुंबई में रहकर करोगे तो ज्यादा आपके लिए अच्छा रहेगा और आपको अपॉर्चुनिटी भी ज्यादा मिलेगी।

नए कलाकारों के लिए ज़रूरी सलाह

अगर आप मुंबई आए हो अपना करियर बनाने और आपका सपना है कि मुझे लीड रोल मिले तो इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है आपको रोज एक्टिंग की प्रैक्टिस करनी चाहिए अच्छा थिएटर ज्वाइन करना चाहिए या फिर किसी अच्छे एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखना चाहिए ।

रोज कोशिश करें कोई फिल्म देखें और उस फिल्म के किरदार को समझे कैरेक्टर ने कैसा प्ले किया है क्या उस करेक्टर ने जो स्टोरी की डिमांड है वाकई में ऐसा कार्य किया है तो वहां से आप बहुत कुछ सीख सकते हो, अपनी आवाज और बॉडी लैंग्वेज पर रोज कम करें

नए लोगों से प्रोफेशनल तरीके से जुड़े अपना नेटवर्किंग बढ़ाये और इन सबके ऊपर आपको एक्टिंग पर फोकस करना होगा अगर आपकी एक्टिंग अच्छी होगी तो आपको चांसेस बहुत ज्यादा है कि आपको लीड रोल मिले और एक सफल कलाकार बनने में समय लगता है लेकिन लगातार मेहनत करने वाले लोग आगे जरुर बढ़ाते हैं उनको मौक़ा जरूर मिलता है कहते हैं –

Labour Never Goes In vain

ऑडिशन में टैलेंट होने के बावजूद कई कलाकार रिजेक्ट क्यों हो जाते हैं? 🎭

The Actor’s Audition एक ऐसी किताब है जो आपको ऑडिशन की तैयारी, आत्मविश्वास और बेहतर परफॉर्मेंस के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद कर सकती है।

अगर आप एक्टिंग करियर शुरू करना चाहते हैं या ऑडिशन में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

Disclosure: This post contains affiliate links. If you purchase through these links, I may earn a small commission at no extra cost to you.

निष्कर्ष

बॉलीवुड में लीड रोल पाना सिर्फ किस्मत की बात नहीं है। इसके पीछे लंबे समय की तैयारी, सही मेहनत और खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया होती है।

अगर आपके अंदर टैलेंट है और आप सही दिशा में लगातार काम करते हैं तो आपको मिलने वाला मौका आपकी जिंदगी बदल सकता है।

याद रखें, बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए सिर्फ सपना देखना काफी नहीं है, उस सपने के लिए रोज मेहनत करना जरूरी है।

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हु की आज का पोस्ट आपको पसंद आया होगा – How to get lead role in Bollywood अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो एक लाइक ज़रूर करे साथ ही ऐसे ही बॉलीवुड फैक्ट्स और करियर रिलेटेड कंटेंट के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को भी सब्सक्राइब कर सकते हो | साथ ही कोई भी सुझाव हो हमें इंस्टाग्राम पर भेज सकते हैं |

चलिए मिलते हैं फिर एक नए पोस्ट में तबतक के लिए जय हिन्द जय भारत, धनयवाद

Share This Article
Leave a comment