क्या आप जानते हैं एक्टर बनने का पूरी प्रक्रिया क्या हैं क्या केवल स्टार किड्स को ही काम मिलता हैं क्या बिना जान पहचान के काम नही मिलता हैं ? ऐसा नही हैं जो बिल्कुल नही हैं। नए से नए लोगों को भी कम मिलता है और उनको एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उसे प्रक्रिया को ही हम Audition Process कहते हैं।
इसके अंतर्गत बहुत सारे काम किए जाते हैं इसके बारे में पूरी विस्तार से इस ब्लॉक में बात करने वाले हैं कि आखिर क्या-क्या होता है ऑडिशन प्रक्रिया के अंतर्गत ताकि आपको बेसिक समझ में आ जाए कि मुझे किस स्टेज से गुजर के अपने मुकाम तक पहुंचना हैं।
Audition Proccess होता क्या हैं ?
Audition Process एक प्रक्रिया है जिसके तहत कि कोई भी फिल्म हो वेब सीरीज हुई टीवी शो म्यूजिक वीडियो या कोई भी ऐड फिल्म हो,उसके लिए कलाकारों का चयन किया जाता है इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना होता है कि कौन सा कलाकार किसी विशेष किरदार के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं
इसमें कलाकार की क्षमता को देखा जाता है उनका लुक टेस्ट किया जाता है संवाद बोलने की क्षमता कितनी है, बॉडी लैंग्वेज और उनका स्क्रीन प्रजेन्स को देखा जाता है बेसिक ये सारे काम होती है Audition Process के अंतर्गत।
Step 1: Project की तैयारी और Casting Requirement
जब भी कोई फिल्म या कोई भी प्रोजेक्ट बनाया जाता है तो उसकी शुरुआत सबसे पहले कहानी से होती है कहानी के अनुसार किरदार का लिस्ट बनाया जाता है निर्देशक निर्माता सबसे पहले यह तय करते हैं कि उन्हें किस तरह के कलाकारों की जरूरत पड़ने वाली है
उदाहरण के लिए अगर एक फिल्म है जिसके लिए 25 साल का एक कॉलेज स्टूडेंट चाहिए 40 साल का बिजनेसमैन होना चाहिए 60 साल का बुजुर्ग व्यक्ति पिता के लिए कैरेक्टर चाहिए इस तरह से जो भी करेक्टर होते हैं
साथ ही उसमें यह भी Mention जाता है की अगर कहानी की डिमांड हैं की ( किसी ख़ास जगह का, जैसे एक साउथ इंडियन का लुक, एक राजस्थानी का लुक, इन सभी की भाषा अलग होती हैं ) तो ये सब उस लिस्ट में बताया जाता हैं
इस तरह के सारे कैरेक्टर का एक लिस्ट बनाया जाता है और जब ये लिस्ट तैयार हो जाती है उसके बाद ऑडिशन की यानी की कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू होती हैं।
Also Read This –Bollywood Casting Process: फिल्मों में कलाकारों का चयन कैसे होता है?
Step 2: Casting Director की एंट्री
Audition Process में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका होती है कास्टिंग डायरेक्टर की, कास्टिंग डायरेक्टर का काम सही कलाकारों को ढूंढना, जो लिस्ट उनको दिया जाता है उसके अनुसार वह ऑडिशन लेता हैं और उस तरह के जैसा उनको लिस्ट दिया जाता है निर्माता के द्वारा कैरेक्टर को ढूंढने का काम Casting Director का होता हैं।
ऑडिशन के अलावा उनके पास पहले से भी बहुत सारे डेटाबेस होता है अगर उससे कोई कलाकार मैच कर रहा है तो उसको भी सेलेक्ट करता हैं साथ ही सोशल मीडिया, एक्टिंग एजेंसी से संपर्क करता हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म की मदद से कलाकारों की तलाश करता हैं।
कई बार Casting Director अगर उनको character नही मिलता तो नए चेहरे को भी मौका देने का काम कास्टिंग डायरेक्टर के द्वारा किया जाता है वह Recomend करता है निर्माता, निर्देशक को उसके बाद उन्हें भी मौका मिलता हैं अगर अगर वह किरदार में यानी कि कैरेक्टर में फिट बैठता है।
🎬 क्या आप कैमरे के सामने ऑडिशन देने में घबराते हैं?
“Auditioning on Camera: An Actor’s Guide” उन कलाकारों के लिए एक उपयोगी गाइड है जो समझना चाहते हैं कि प्रोफेशनल ऑडिशन में क्या देखा जाता है और कैमरे पर बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जाए।
👉 इस किताब के बारे में और जानने के लिए ऊपर लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: Casting Call ज़ारी किया जाता हैं
जब भी किसी फिल्म, सीरियल,वेब सीरीज या एड फिल्म के लिए किसी कलाकार की जरूरत होती हैं तब कास्टिंग कॉल जारी किया जाता हैं और Casting Call का मतलब होता हैं कि कैरेक्टर की जानकारी देना। जैसा कहानी की ज़रुरत होती हैं
उसमें निम्नलिखित जानकारी दी जाती हैं।
- उम्र
- लिंग
- लुक
- भाषा
- शूटिंग लोकेशन
- अनुभव की आवश्यकता
आजकल अधिकांश Casting Call सोशल मीडिया, ईमेल और कास्टिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी किए जाते हैं।
Step 4: Actors Profile Submission
Casting Call देखने के बाद कलाकार अपनी प्रोफाइल भेजते हैं अगर उनको लगता हैं की वो इस कैरेक्टर में फिट बैठ सकते हैं इसमें ख़ासकर या साडी चीज़ें शामिल की जाती हैं
एक सामान्य प्रोफाइल में शामिल होते हैं:
- हेडशॉट फोटो
- फुल लेंथ फोटो
- इंट्रोडक्शन वीडियो
- रिज्यूमे
- पहले किए गए काम के वीडियो
यह चरण Audition Process का पहला फ़िल्टर माना जाता है क्योंकि यहीं से कलाकारों की शुरुआती छंटनी शुरू होती है।

Step 5: Shortlisting (छटनी) की प्रक्रिया
कई बार एक ही किरदार के लिए सैकड़ों या हजारों आवेदन आते हैं। ऐसी स्थिति में Casting Team सभी प्रोफाइल की समीक्षा करती है और केवल उन कलाकारों को शॉर्टलिस्ट करती है जो किरदार की मांग के सबसे करीब होते हैं। यही कारण है कि अच्छी प्रोफाइल और प्रोफेशनल फोटो का महत्व बहुत ज्यादा होता है।
इसलिए आपको हमेशा प्रोफेशनल पोर्टफोलियो बनाना चाहिए इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं हैं की बहुत महंगे, आपके बजट में भी अच्छे पोर्टफोलियो बन जाते हैं ये बहुत ज़रूरी हिस्सा होता हैं | क्योंकि इसके बाद ही आपको Audition के लिए बुलाया जाता हैं अगर आपका प्रोफाइल ही सही नहीं रहा तो आप योग्य हो के भी शॉर्टलिस्ट नहीं हो सकते |
Step 6: First Audition या Self-Test Audition
आज के डिजिटल दौर में कई ऑडिशन ऑनलाइन हो चुके हैं। शॉर्टलिस्ट कलाकारों को एक छोटा सीन या डायलॉग दिया जाता है जिसे रिकॉर्ड करके भेजना होता है। इसे Self-Test कहा जाता है।
Self-Test करते समय ध्यान देना चाहिए:
- कैमरा स्थिर हो
- आवाज साफ हो
- रोशनी अच्छी हो
- अभिनय स्वाभाविक हो
यह चरण कलाकार की मूल अभिनय क्षमता को परखने के लिए होता हैं अगर आप इसमें अच्छा अभिनय किया तो ज़्यादा चांस होता हैं आपको काम मिलने की, इसलिए उपर्युक्त बातों का हमेशा ध्यान रखें |
Step 7: Callback Audition
अगर पहला ऑडिशन पसंद आ जाता है, तो कलाकार को अगले राउंड के लिए बुलाया जाता है। इसे Callback Audition कहा जाता है।
इस चरण में:
- अलग-अलग सीन दिए जा सकते हैं
- इमोशनल एक्टिंग करवाई जा सकती है
- निर्देशक सीधे कलाकार को देख सकता है
यहीं से प्रतियोगिता और कठिन हो जाती है क्योंकि केवल चुनिंदा कलाकार ही अगले चरण तक पहुंचते हैं। इसलिए आपको बहुत अच्छे से Prepare करना चाहिए Callback Audition से पहले, अगर आपने इसको क्रैक कर लिया तो 60 % चांस होता हैं आपको आगे सलेक्ट किया जा सकता हैं |
Also Know This– बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे: आखिर क्यों ओझल हो जाते हैं प्रतिभाशाली कलाकार? जानिए 10 मुख्य वज़ह
Step 8: Look Test क्यों किया जाता है?
कई बार कलाकार अभिनय अच्छा करता हैं लेकिन किरदार के अनुसार स्क्रीन पर वैसा नहीं दिखता जैसा निर्माता या निर्देशक को चाहिए होता हैं।
इसलिए Look Test कराया जाता है।
Look Test के दौरान:
- कॉस्ट्यूम पहनाए जाते हैं
- मेकअप किया जाता है
- कैमरा टेस्ट लिया जाता है
इससे यह समझा जाता है कि कलाकार उस किरदार में कितना रियल लगता है।
मैं अपना खुद का एक्सपीरियंस बताता हूँ मैं आराम नगर में अपने दोस्तों के साथ एक ऑडिशन के लिए गया था जहा एक Ad फिल्म के लिए ऑडिशन हो रहा था मैं भी लाईन में खड़ा था अपनी बरी का इंतज़ार कर रहा था तभी Casting Team का एक बंदा आया और मुझे बुलाकर ले गया क्योकि मैं लुक वाइज फिट था लेकिन जब प्रॉपर ड्रेस के साथ मुझे परफॉर्म करने को बोला तो शायद मैं उनके Requirement पर खड़ा नहीं उतर पाया और मेरे सलेक्शन नहीं हो पाया |
Step 9: Director और Producer Approval
Audition Process का सबसे महत्वपूर्ण चरण अंतिम चयन होता है और इस स्तर पर निर्देशक और निर्माता मिलकर निर्णय लेते हैं कि किस कलाकार को भूमिका दी जाए।
वे कई बातों पर विचार करते हैं:
- अभिनय क्षमता
- स्क्रीन प्रेजेंस
- उपलब्धता
- बजट
- किरदार के साथ मेल
कई बार अंतिम चयन तक पहुंचने वाले कलाकारों की संख्या केवल 2 या 3 रह जाती है। इसलिए जबतक आपका चयन नहीं हो जाता और तबतक आप प्रोसेस का केवल हिस्सा होते हो |
Step 10: Contract और Role Confirmation
जब कलाकार का चयन हो जाता है, तब उसे आधिकारिक रूप से प्रोजेक्ट में शामिल किया जाता है।
इसके बाद:
- कॉन्ट्रैक्ट साइन होता है
- भुगतान तय किया जाता है
- शूटिंग शेड्यूल दिया जाता है
- अन्य आवश्यक शर्तें बताई जाती हैं
यहीं पर Audition Process समाप्त होती है और कलाकार अपने किरदार की तैयारी शुरू कर देता है। तो ये था पूरा Audition Process
नए कलाकारों के लिए जरूरी सुझाव
अगर आप अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
1. अच्छी प्रोफाइल बनाएं
आपकी प्रोफाइल ही आपकी पहली पहचान होती है।
2. नियमित अभ्यास करें
कैमरे के सामने जितना अधिक अभ्यास करेंगे, उतना आत्मविश्वास बढ़ेगा।
3. Fake Casting से बचें
कोई भी असली ऑडिशन केवल ऑडिशन देने के लिए पैसे नहीं मांगता।
4. धैर्य रखें
कई सफल कलाकारों को भी दर्जनों ऑडिशन देने पड़े थे।
5. सीखना कभी न छोड़ें
वर्कशॉप, थिएटर और एक्टिंग क्लास आपके प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।
🎭 Method Acting की दुनिया को गहराई से समझना चाहते हैं? यह क्लासिक गाइड Stanislavsky Technique और Actors Studio के अभिनय सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाती है। इन्हें भी आप चेक कर सकते हैं
Disclosure: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा कमीशन मिल सकता है। इससे हमारे ब्लॉग को सपोर्ट मिलता है और हम आपके लिए उपयोगी कंटेंट बनाना जारी रख सकते हैं।
निष्कर्ष
इस प्रकार बॉलीवुड या किसी भी मनोरंजन जगत का Audition Process कई चरणों में पूरा होता है। प्रोफाइल भेजने से लेकर अंतिम चयन तक, हर चरण का अपना महत्व होता है। यह सच है कि यहाँ Compition बहुत ज्यादा है, लेकिन सही तैयारी, लगातार मेहनत और धैर्य के साथ नए कलाकार भी अपने लिए अवसर बना सकते हैं।
अगर आपका सपना अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने का है, तो सबसे पहले Audition Process को समझिए, खुद को तैयार कीजिए और हर ऑडिशन को सीखने का अवसर मानिए। सफलता तुरंत मिले या देर से, लेकिन लगातार प्रयास करने वालों के लिए रास्ते जरूर खुलते हैं।
तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की आपको Audition Process पूरी तरह समझ आया होगा, अगर आप इस तरह से तैयारी करते हैं तो बहुत चांस हैं की आपको भी मौक़ा मिलेगा |
अगर आपको ये जानकरी Helpful लगी हो तो Please एक लाइक ज़रूर करें साथ ही ऐसे ही Useful कंटेंट के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को भी सब्सक्राइब क्र सकते हैं और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें Instagram पर भेज सकते हो मैं ज़रूर जबाब दूंगा और आप ये भी बताये आपको किस तरह एक कंटेंट चाहिए मैं वैसा पोस्ट ज़रूर करूँगा |
चलिए फिर मिलते हैं ऐसे ही किसी नए कंटेंट के साथ तबतक के लिए जय हिन्द जय भारत – धनयवाद
