Bollywood Casting Process: फिल्मों में कलाकारों का चयन कैसे होता है?

ravi

फ्रेंड्स आज का विषय बहुत ही शानदार हैं क्योंकि ज़्यादातर नए लोग जो एक्टिंग में कदम रखने चाहते हैं वो इसी बात को लेकर परेशान रहते हैं कि Bollywood Casting Process क्या हैं और ये कैसे काम करता हैं।

जब भी हम किसी फिल्म या वेब सीरीज़ या किसी भी कंटेंट को देखते हैं तो हमारीं नज़र केवल ज़्यादातर समय स्टार्स, कहानी और गानों पर जाती हैं लेक़िन क्या कभी आपने सोचा हैं कि किसी भी फ़िल्म, सीरियल, या ott प्रोजेक्ट के लिए इन कलाकारों का चयन कैसे होता हैं।

कोई एक्टर लीड रोल में होता हैं तो कोई सहायक की भूमिका में,ऐसा क्यों होता हैं इसी प्रकिया को Bollywood Casting Process कहा जाता हैं।

Bollywood Casting Process Explained

आप जानते हैं बॉलीवुड कास्टिंग प्रोसेस को पूरे विस्तार से,ये  किस तरह से काम करता हैं ये एक Process हैं जिसके अंतर्गत किसी भी फ़िल्म, बेब सीरीज़, टीवी शो या फ़िर किसी भी Ad ( विज्ञापन ) के लिए कलाकारों का चयन किया जाता हैं।

इसमें जो कहानी के अनुसार पात्र की ज़रूरत होती हैं उसके अनुसार कैरक्टर को चुना जाता हैं यानी कि कौन उस कैरक्टर में फिट हैं इसके लिए कई बातों का ध्यान रखा जाता हैं। वो पात्र कहा से बिलोंग करता हैं, उसकी भेषभूषा क्या हैं, बोली क्या हैं , क्या उसका लुक उस पात्र से Match करता हैं।

इन सभी बातों को ध्यान रखा जाता हैं इसलिए साक्षात्कार ( ऑडिशन ) कास्टिंग डायरेक्टर या फ़िर कभी कभी फ़िल्म के डायरेक्टर के सामने रखा जाता हैं। सबसे पहले लुक टेस्ट किया जाता हैं Look Test का मतलब की जो करैक्टर चाहिए क्या उससे किसी का लुक Match करता हैं।

अगर कोई Look Test में पास कर जाता हैं तो उसके बाद उससे परफॉर्म करवाया जाता हैं अगर दोनों में वो पास हो जाता हैं तो उसको वो कैरेक्टर के लिए चुना जाता हैं।

लेक़िन पहले के ज़माने में ऐसा नही होता था पहले निर्देशक डायरेक्ट किसी को cast कर लेते थे जैसा आपने कई बार सुना होगा, जैसे- रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, ऐसे बहुत बड़े स्टार हैं जिनको Director ने डायरेक्ट चुन लिया था। लेक़िन अब Systeam पूरी तरह से बदल गया हैं।

इन्हें भी जानेमुंबई के फेमस ऑडिशन प्लेस जहाँ रोज होता हैं ऑडिशन

ऑडिशन की तैयारी और कास्टिंग प्रक्रिया समझने के लिए लोकप्रिय किताब जो आपकी काफी मदद कर सकती हैं इन्हे आप देख सकते हो । How to Audition on Camera

Casting Director की भूमिका

किसी भी फिल्मी वेब सीरीज, एड फिल्म हो या किसी तरह का कोई भी प्रोजेक्ट हो,अब निर्माता, निर्देशक जिनको अपने प्रोजेक्ट के लिए करैक्टर चाहिए होता है वो कास्टिंग डायरेक्टर को पूरा डिटेल्स भेज देते हैं उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर ऐसे पात्र की खोज करता हैं।

मान लीजिए किसी निर्देशक को एक एक्टर की जरूरत हैं  जो 25 वर्ष के आसपास का हो, काफी स्ट्रगल कर रहा हैं तो  निर्देशक पूरा डिटेल्स कास्टिंग डायरेक्टर को भेजता है उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर उस तरह के कैरेक्टर की खोज करता  हैं उसके लिए वो ऑडिशन भी रखता हैं।

कभी-कभी ऐसे कैरेक्टर की जरूरत पड़ती है जो आसानी से नहीं मिल पाता है जिसके कारण कास्टिंग डायरेक्टर को काफी मेहनत करनी पड़ती है वह कई सारे ऑडिशन करता है उसके बाद ऑडिशन की जानकारी,

जो भी नया एक्टर्स होते हैं उनके पास कई तरह के माध्यम से जाता है और ऑडिशन किया जाता हैं और उसमें से जो भी फिट बैठता है उसको कास्टिंग डायरेक्टर सेलेक्ट करता है उसका फोटोग्राफ्स निर्देशक को भेजता है अगर निर्देशक फाइनल करता है तो उसको उस रोल के लिए कास्ट कर लिया जाता हैं।

Actor giving audition during Bollywood Casting Process

Casting Director क्या क्या करता हैं

  • नए और अनुभवी कलाकारों की खोज करना
  • ऑडिशन आयोजित करना
  • कलाकारों की प्रोफाइल और पोर्टफोलियो देखना
  • निर्देशक को उपयुक्त विकल्प सुझाना
  • अंतिम चयन प्रक्रिया में सहयोग करना

आज बॉलीवुड में कई सफल कास्टिंग डायरेक्टर नए कलाकारों को बड़े अवसर दिलाने के लिए जाने जाते हैं

इन्हें भी पढ़ेंफ़िल्म और टीवी में नए आर्टिस्ट को कितना पैसा मिलता है? 2026 में कमाई, फीस और काम की पूरी जानकारी

कास्टिंग प्रक्रिया कब और कैसे शुरू होती हैं ?

Bollywood Casting Process की शुरुआत तब होती हैं जब कोई नई फिल्म की घोषणा की जाती हैं उसके बाद उस फिल्म के लिए एक्टर एक्ट्रेस और बहुत सारे सहायक कलाकारों की ज़रूरत पड़ती हैं जब फिल्म की कहानी पूरी हो जाती हैं उसके बाद निर्देशक ये फाइनल करता हैं की किन किन कैरेक्टर्स की ज़रूरत हैं, उसके बाद सारे पात्र की Age, Personality, Language ,Look और अभिनय क्षमता की लिस्ट बनता हैं इसको “Charactor Brief ” कहा जाता हैं |

जैसे –

Hero – 25 to 30 years ( हीरो २५ से ३० वर्ष का हो )

Confident Personality ( आत्मविश्वासी व्यक्तित्व का हो )

Good Hindi Speaking ( हिंदी बोलने में सहज हो )

Good Acting Skill ( अच्छी एक्टिंग करता हो )

इसी करैक्टर ब्रीफ के आधार पर एक्टर की तलाश शुरू की जाती हैं |

कैसे होती हैं पूरी खोज की प्रक्रिया

आज बहुत सारे रास्तों से इसकी खोज प्रक्रिया पूरी की जाती हैं |

1 . Audition ( साक्षात्कार )

आजकल सबसे प्रचलित प्रक्रिया हैं ऑडिशन। करैक्टर ब्रीफिंग पूरा होने के बाद निर्देशक या फिर प्रोडक्शन हाउस कास्टिंग डायरेक्टर को सारा डिटेल्स भेज देती है उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर कास्टिंग रखता हैं

किसी एक लोकेशन पर जहां पर नए एक्टर जिनको काम की जरूरत होती है वह आते हैं और फिर उनका Audition लिया जाता हैं, जो भी कैरेक्टर के डिमांड है उसके अनुसार उसमें फिट बैठता है उसका सिलेक्शन किया जाता हैं।

ऑडिशन के दौरान क्या क्या देखा जाता है:

  • अभिनय क्षमता
  • संवाद बोलने का तरीका
  • कैमरा प्रेजेंस
  • भावनात्मक अभिव्यक्ति
  • किरदार के अनुरूप व्यक्तित्व

ऑडिशन के दौरान जो भी एक्टर होता है उसके एक्टिंग करने की क्षमता को देखा जाता है वह कितना हद तक सही कर पता है या नहीं, उसके बाद उसके डायलॉग डिलीवरी को देखा जाता है जिसको हम संवाद बोलने का तरीका जो दूसरा बिंदु हैं उसके बाद उसका कैमरा प्रजेंस देखा जाता हैं।

क्या कैमरा पर वह कैरेक्टर उभर कर आ रहा है जैसा कैरेक्टर चाहिए, उसके जैसा दिख रहा हैं उसके बाद भावनात्मक स्थिति, यानी की इमोशनल एक्टिंग कर पा रहा है या नहीं इमोशनल कैरेक्टर अगर है तो किस तरह से प्रेजेंट कर पा रहा हैं अपने आपको, और किरदार के अनुरूप व्यक्तित्व हैं या नही ।

क्या उसकी जो पर्सनालिटी है जो फिल्म की डिमांडिंग कैरेक्टर है क्या उसके जैसी पर्सनालिटी हैं क्या, इस तरह की चीजों को कास्टिंग के दौरान देखा जाता है यानी कि ऑडिशन के दौरान।

2. सेल्फ Record ऑडिशन

आज सोशल मीडिया के ज़माने में ये सेल्फ रिकॉर्ड ऑडिशन काफ़ी फेमस हैं इसमें एक्टर अपने घर से ही ऑडिशन वीडियो रिकॉर्ड करके कास्टिंग डायरेक्टर को भेजता हैं अगर वो उस Charactor में फिट बैठता हैं तो उसे भी काम मिलने की ज़्यादा सम्भावना रहती हैं इसमें कोई भी एक्टर देश के किसी कोने से ऑडिशन दे सकता हैं |

3 . टैलेंट एजेंसियां

आजकल बहुत सारे ऐसे एजेंसियां हैं जो एक्टर का प्रोफाइल अपने पास रखती हैं और ज़रूरत के अनुसार वो कास्टिंग डायरेक्टर को भेजती हैं और ये भी तरीक़ा हैं जिसके द्वारा कास्टिंग की जाती हैं |

ऑडिशन के बाद क्या होता है?

ऑडिशन देने के दौरान सभी कलाकारों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं। कास्टिंग डायरेक्टर इन रिकॉर्डिंग्स को ध्यान से देखता हैं और कुछ कलाकारों की शॉर्टलिस्ट तैयार करता हैं जो उसके हिसाब से फिट बैठता हो, इसके बाद निर्देशक और निर्माता उन कलाकारों का मूल्यांकन करते हैं। अंततः जो सबसे बेस्ट मैच करता हैं उसको फाइनल किया जाता हैं कई बार एक ही भूमिका के लिए दर्जनों या सैकड़ों कलाकारों के ऑडिशन देखे जाते हैं।

लुक टेस्ट (Look Test) क्यों लिया जाता है?

जब किसी कलाकार को भूमिका के लिए उपयुक्त माना जाता है, तब अक्सर उसका लुक टेस्ट लिया जाता है।

लुक टेस्ट में देखा जाता है:

  • कैमरे पर कलाकार कैसा दिखता हैं
  • मेकअप और कॉस्ट्यूम में उसका लुक कैसा लगता हैं
  • क्या वह किरदार के अनुरूप दिखाई देता हैं

कई बार बहुत अच्छे अभिनेता भी केवल इसलिए चयनित नहीं हो पाते क्योंकि उनका लुक उस पात्र से मेल नहीं खाता। कास्टिंग के दौरान केवल अच्छी एक्टिंग नहीं देखि जाती हैं जबकि कई तरह की और चीज़े देखि जाती हैं जो मैंने ऊपर बताया हैं |

केमिस्ट्री टेस्ट का महत्व

जब भी किसी एक्टर और एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया जाता हैं उसके बाद उनके बीच केमिस्ट्री टेस्ट भी किया जा सकता है। इस टेस्ट में देखा जाता है कि दोनों कलाकार स्क्रीन पर साथ में कितने सहज और प्रभावशाली लगते हैं। कई सफ़ल फिल्मों में कलाकारों का चयन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के आधार पर भी किया गया है।

Also Read Thisनए लोगों के लिए मुम्बई में रहने के लिए बजट का जगह, जहाँ रहकर आप अच्छे से स्ट्रगल कर सकते हो

क्या स्टार किड्स को आसानी से मौका मिल जाता है?

यह सवाल अक्सर चर्चा में रहता हैं की क्या स्टार किड्स को आसानी से काम मिल जाता हैं सच यह है कि फिल्मी परिवार से जुड़े कलाकारों को शुरुआती अवसर मिलना आसान हो सकता है क्योंकि उनके पास इंडस्ट्री के संपर्क होते हैं। लेकिन लंबे समय तक सफलता केवल प्रतिभा, मेहनत और दर्शकों की पसंद पर निर्भर करती है। बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां बाहरी कलाकारों ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है।

उदहारण के तौर पे कई ऐसे बड़े एक्टर्स हैं जैसे – मनोज बाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी , पंकज त्रिपाठी ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई हैं है ये सच हैं की उनको स्टार किड्स से ज़्यादा स्ट्रगल करना पड़ा हैं |

Casting director reviewing profiles in Bollywood Casting Process

नए कलाकार बॉलीवुड में कैसे प्रवेश कर सकते हैं?

यदि कोई नया कलाकार बॉलीवुड में करियर बनाना चाहता है, तो उसे कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए।

अभिनय सीखें

एक अच्छे अभिनय संस्थान से प्रशिक्षण लेना फायदेमंद हो सकता हैं या फिर आप अगर उतना सक्षम नहीं हैं तो आप थियेटर से भी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं |

मजबूत पोर्टफोलियो बनाएं

पेशेवर तस्वीरें और एक अच्छा परिचय वीडियो आपके अवसर बढ़ा सकते हैं। क्योंकि ये सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता हैं जब भी आप ऑडिशन के लिए जाते हो तो आपसे प्रोटफोलिओ ज़रूर माँगा जायेगा |

नियमित ऑडिशन दें

अधिक से अधिक ऑडिशन में भाग लेना जरूरी है। हर ऑडिशन सीखने का अवसर होता हैं आप जितना ऑडिशन फेस करोगे उतना ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और साथ में एक्टिंग स्किल भी |

नेटवर्किंग करें

इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क बनाना और पेशेवर व्यवहार रखना भी महत्वपूर्ण हैं आप बहुत सारे व्हाट्सप्प ग्रुप हैं कुछ फ्री तो कुछ paid भी हैं आप उनको ज्वाइन कर सकते हो, अपना सर्किल को बढ़ाना बहुत ज़रूरी होता हैं क्योकि कभी कभी कॉन्टेक्ट से भी काम मिलता हैं |

धैर्य रखें

सबसे ज़रूरी हैं धैर्य क्योकि बॉलीवुड में सफलता अक्सर समय लेती है। कई सफल कलाकारों ने वर्षों तक संघर्ष किया हैं उसके बाद ही उसको सफ़ल्ता मिली हैं | अगर आपके पास धैर्य नहीं हैं तो आप ज़्यादा दिन नहीं टिक सकते |

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव

आज सोशल मीडिया भी Bollywood Casting Process का हिस्सा बन चुका है। कई कास्टिंग टीम कलाकारों की ऑनलाइन उपस्थिति को भी देखती हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। हालांकि केवल फॉलोअर्स होना पर्याप्त नहीं है। अभिनय क्षमता अभी भी सबसे महत्वपूर्ण कारक मानी जाती है।

Self Audition Record करने के लिए ये रिंग लाइट बहती ही सहायक साबित हो सकता हैं क्योकि एक प्रोफेशनल ऑडिशन वीडियो के लिए लाइटिंग बहुत ज़रूरी होता हैं इन्हे आप चेक कर सकते हो

DIGITEK (DRL-14C) LED Ring Light with 5ft Stand & Smartphone Mount – USB Powered

Affiliate Disclaimer: Some links on this page may be affiliate links. If you purchase a product through these links, we may earn a small commission at no additional cost to you. This helps support Bollywood Help Center and allows us to continue creating valuable content for our readers. We only recommend products that we believe may be useful and relevant to our audience.

निष्कर्ष

Bollywood Casting Process एक बड़ा प्रोसेस हैं जिसमें सही कलाकार को सही भूमिका के लिए चुनने की कोशिश की जाती है। इसमें स्क्रिप्ट विश्लेषण, ऑडिशन, लुक टेस्ट, केमिस्ट्री टेस्ट और अंतिम चयन जैसे कई चरण शामिल होते हैं।

आज बॉलीवुड में नए कलाकारों के लिए पहले की तुलना में अधिक अवसर मौजूद हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज और सोशल मीडिया ने प्रतिभाशाली लोगों के लिए नए रास्ते खोले हैं। यदि किसी कलाकार में प्रतिभा, समर्पण और धैर्य है, तो वह इस प्रतिस्पर्धी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकता है।

दो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको आज के इस पोस्ट से Bollywood Casting Process की बारीकियों को समझने में मदद मिली होगी, अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमारे इस पोस्ट को लिखे कर सकते हैं साथ ही ऐसे ही और जानकारी के लिए इसे सब्सक्राइब भी कर सकते हो |

इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सलाह या सुझाव हो तो हमें इंस्टाग्राम पर आप भेज सकते हैं और साथ ही आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए आप बताये ताकि मैं उस तरह का पोस्ट आपके लिए लिख सकू | चलिए मिलते हैं फिर एक नए पोस्ट में तबतक के लिए स्वस्थ्य रहिये मस्त रहिये, जय हिन्द जय भारत , धन्यवाद

Share This Article
Leave a comment