पुष्पा 2 से नहीं होंगी छावा की टक्कर, अगले साल रिलीज़ होगी विक्की कौशल की छावा

Mukesh Chandra

Chhaava Movie New Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी आने वाली मूवी छावा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अंदाजा लगाया जा रहा रहा कि विक्की कौशल की अपकमिंग छावा मूवी (Vicky Kaushal’s upcoming Chhava movie) पुष्पा 2 को टक्कर देने आ सकती है। लेकिन अब इस मूवी की रिलीस डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

विक्की कौशल के फैंस उनकी आने वाली मूवी छावा का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छावा मूवी जिसे 6 दिसंबर को रिलीस किया जाना था. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। यानी कि विक्की कौशल के फैंस को उनकी मूवी का और लंबा इंतजार करना होगा। आइए जानते है आख़िर छावा की नई रिलीस डेट क्या है-

Chhava vs Pushpa 2

ये है विक्की कौशल की मूवी छावा की नई रिलीज़ डेट

छावा मूवी जिसे लक्ष्मण उतेकर के द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें विक्की कौशल के साथ साउथ एक्टर रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली है। इस मूवी को 6 दिसंबर 2016 को रिलीज किया जाना था। इसी दिन पुष्पा 2 मूवी रिलीस हो रही है।

इसलिए छावा मूवी रिलीस डेट में बदलाव किया गया है अब नई डेट के अनुसार विक्की कौशल की आने वाली मूवी छावा को 14 फरवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। यानी कि विक्की कौशल के फैंस 14 फरवरी 2025 को उनकी मूवी सिनेमाघर में देख सकेंगे।

क्या है छावा की कहानी

छावा मूवी की कहानी की बात की जाएं तो विक्की कौशल इस मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी के किरदार में नजर आने वाले है और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना येसु बाई की भूमिका में नजर आने वाली है। अक्षय खन्ना भी इस मूवी में औरंगज़ेब की भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढियें –साल 2025 में आने वाली ब्लॉकबस्टर एक्शन मूवी, जो तोड़ देंगी सारे पुराने रिकॉर्ड

Share This Article
Leave a comment