Bollywood में हर दिन भारत के अलग लग जगहों से लोग एक नई उम्मीद लेकर आते हैं किसी को एक्टर बनना चाहता हैं तो कोई डायरेक्टर, कोई कैमरामैन तो कोई राइटर और एडिटर। रोज नए लड़के लड़कियाँ यहाँ इसी उम्मीद से आते हैं कि एक न एक दिन उनका सपना पूरा होगा। लेक़िन सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि Why 99% People Fail in Bollywood ?
आपने अक्सर सुना होगा कि यहाँ ज़्यादातर लोग असफ़ल होते हैं कुछ गिने चुने लोग ही सफ़लता की कहानी लिख पाते हैं क्या आपने कभी इस असफ़लता के पीछे की वज़ह को जानने की कोशिश किया हैं। तो आज के इस आर्टिकल में यही जानेगे कि आख़िर क्यों 99% लोग यहाँ फेल हो जाते हैं । तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण को।
01. कोई प्लानिंग नही केवल अट्रैक्शन
असफ़लता के कई कारण होते हैं उनमें सबसे पहला कारण यही होता हैं कि लोग यहाँ गलैमर के कारण खिंचे चले आते हैं वो बड़े स्टार्स को देखते हैं उनके लाइफस्टाइल उनकी शोहरत को देखकर वो आकर्षित हो जाते हैं और वो भी उनके जैसा बनना चाहते हैं। हालांकि सपने देखना ग़लत नही हैं ग़लती तब हो जाती हैं जब वो बिना कोई प्लानिंग, बिना इंडस्ट्री को समझे मुम्बई चले आते हैं।
किसी भी फील्ड में आपको एक लेवल तक जाने के लिए उस इंडस्ट्री को समझना पड़ता हैं सारे प्रोसेस को बारीकी से अध्ययन करना होता हैं तब सफ़ल होने के चांस ज़्यादा होता होता हैं।
आप ख़ुद सोचो एक मामूली क्लर्क की नौकरी के लिए भी आपको कई साल पढ़ाई करनी होती हैं उसके बाद एग्जाम फेस करना होता हैं उसके बाद उम्मीद होती हैं न कि गारंटी की नौकरी मिल ही जाएगी। तो फ़िर आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो, जिस मुक़ाम पर पहुँचना चाहते हो, उसको इतना हलके में क्यों लेते हो।
इसलिए बॉलीवुड में सफ़ल होने के लिए आपको प्रॉपर इस फील्ड की पहले जानकारी लेनी चाहिए, आज सोशल मीडिया के ज़माने में आप घर बैठे सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उसके बाद उस तऱीके स तैयारी करके ही आपको आगे का स्टेप लेना चाहिए।
02. यहाँ एक्टर बनने कम हीरो और हिरोइन बनने ज़्यादा आते हैं
यहां मुंबई जो भी लड़के लड़कियां यहां आते हैं तो ज्यादातर उनमें सबका सपना होता है कि मुझे या तो हीरो बनना है या हीरोइन बनना है उनका सपना एक्टर बनना नहीं होता है यह सबसे बड़ा कारण होता है असफलता का, क्योंकि यहां पर एक्टर के लिए काफी स्कोप है लेकिन अगर आप लीड हीरो और लीड हीरोइन की बात करते हो और वही केवल सपना लेकर आते हो तो फिर थोड़ी मुश्किल जरूर आती है।
क्योंकि लीड हीरो या हीरोइन बनाना कोई भी प्रोड्यूसर या डायरेक्ट आपको क्यों बनाएगा, वह लाखों करोड़ों रुपए उसमें इन्वेस्ट करता है आपके अंदर वह चीज होगी तभी कोई आपको मौका देगा और ऐसे भी अपवाद में कुछ एक लोग हैं जिनको डायरेक्ट हीरो हीरोइन यानी की लीड मौका मिला है।
जिसका कारण या तो उनका फैमिली बैकग्राउंड वैसा रहा है या फिर बड़ा इन्वेस्ट किया हैं तभी उनको डायरेक्ट लिड रोल मिले हैं। अभी सैयारा आई थी उसमें जो लिड एक्टर हैं वो चंकी पाण्डेय का रिलेटिव हैं तब उनको इतना बड़ा रोल ऑफर किया गया था। अन्यथा हर कोई यहां पर पहले स्ट्रगल करता है छोटे-छोटे कैरेक्टर्स करके भी बड़ी सफ़लता हासिल की जा सकती हैं।
इन्हें भी जाने – Bollywood Audition Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? Step-by-Step गाइड
03. बहुत बड़ी गलतफ़हमी का शिकार होना
तीसरे कारण की बात करें तो तीसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर जो भी नए लड़के लड़कियाँ जो यंग है जो मुंबई आते हैं हीरो हीरोइन बनने के लिए उनके अंदर एक गलतफहमी यह होती हैं कि अगर वो दिखने में अच्छे हैं अच्छी खासी बॉडी बना लिए हैं तो उनको लगता है कि मुझे वहां जाते ही मुझे लीड मौका यानी की लीड हीरो या हीरोइन का मौका मिल जाएगा।
जबकि ऐसा होता नहीं है आपको लीड मौका तभी मिलेगा जब आपका फैमिली बैकग्राउंड हो, या फिर आपके अंदर वह टैलेंट है आपने कुछ हासिल किया उससे पहले,आपने कोई मिस्टर इंडिया जैसे या फिर कुछ भी किसी भी फील्ड में आपने ऐसा कुछ करके दिखाया है तो शायद आपको मौका मिल जाए, अन्यथा ऐसे एक न्यू कॉमर्स को लीड मौका मिलना बहुत मुश्किल होता है और इस गलतफहमी के कारण भी काफी लोग असफल हो जाते हैं यहाँ पर।
04. फैमिली बैकग्राउंड, आर्थिक स्थिति
मेरे एक्सपीरियंस के आधार पर यह जो कारण है सबसे बड़ा कारण है आपका फैमिली बैकग्राउंड कैसा है क्या आपको आर्थिक सपोर्ट मिल रहा हैं यानी कि आपकी फैमिली आर्थिक सपोर्ट कर रही हैं तब जाकर आप वहां स्टेबल हो सकते हो और शायद आप अपने मंजिल तक पहुंच सकते हो।
अक्सर यहां पर क्या होता है कि ऐसे फैमिली बैकग्राउंड से लोग यहां आते हैं जिनके माता-पिता या तो चाहते नहीं है कि इस फील्ड में जाए और अगर किसी कारण चले भी आते हैं तो उनका बैकग्राउंड इतना मजबूत नहीं होता कि आर्थिक रूप से उनको सपोर्ट किया जा सके जिसके कारण क्या होता हैं। अगर मान लो आप मुम्बई आ गए हो फिल्म का हीरो सब बनने के लिए और यहाँ आते हीआपको काम तो मिलेगा नहीं
तो यहां आपको रहना होगा, लोगों से मिलना होगा, एक्टिंग सीखनी होगी, ऑडिशन देने पड़ेंगे, अच्छे लोकेशंस में रहना पड़ेगा,आपको अपने बॉडी को मेंटेन करना पड़ेगा हर वो चीज करना पड़ेगा जिससे एक एक्टर की झलक दिखे तब जाकर आपको शायद ज्यादा चांस रहेगा कि आपको मौका मिल जाए । लेकिन अगर वहीं पर आपकी फैमिली से आपको सपोर्ट नहीं होगा तो क्या होगा ? मुम्बई को आर्थिक राजधानी कहा जाता हैं ।
आपने एक कहावत सुनी होगी कि दिल्ली है दिल वालों का और मुंबई है पैसे वालों का तो, यहां पर आपको टिकने के लिए पैसे चाहिए होता है और अगर आपके पास जेब में पैसे नहीं होंगे तो मजबूरी में आप क्या करोगे, फिर आप कोई ना कोई काम करोगे तो आपका सारा फोकस शिफ्ट हो जाएगा आप आए थे हीरो बनने के लिए और आपने कोई दूसरा काम कर लिया
हो सके आप फिल्म इंडस्ट्री में कोई दूसरा काम कर लिया तो भी आपका फ़ोकस शिफ्ट हो जाता है जिसके कारण क्या होगा देखते-देखते आपको पता नहीं चलेगा और काफी समय बीत जाएगा और एक समय ऐसा आएगा जब आपको लगेगा कि अरे यार कुछ हो नहीं रहा है और उस कंडीशन में बहुत सारे लोग हार मानकर छोड़ देते हैं वही कुछ लोग होते हैं गिने-चुने जो आगे सरवाइव कर पाते हैं नहीं तो बहुत सारे लोग या तो रिटर्न हो जाते हैं या फिर किसी दूसरे लाइन में या फिर किसी दूसरे पेशे में वह शिफ्ट हो जाते हैं और यह सबसे बड़ा कारण हैं असफ़ल होने का क्योंकि यह मेरे साथ भी हुआ हैं।

05. करियर से ज़्यादा दूसरे कामों में समय बर्बाद करना
आपको सुनने में यह अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह हकीकत है यहां लोग आते हैं बड़े-बड़े सपने लेकर हीरो हीरोइन बनने का सपना, डायरेक्टर बनने का सपना, राइटर बनने का सपना और वो क्या करते हैं अपने करियर से ज्यादा दूसरे कामों पर फोकस करते हैं।
यहाँ आने के बाद यहाँ के कल्चर में ढल जाना, बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड का चक्कर होना,अपने करियर पर ध्यान देने से ज्यादा गर्लफ्रेंड के साथ टाइम बिताना,उनके साथ घूमने में टाइम वेस्ट करना,पार्टी क्लब लेट नाइट पार्टी करना इन सब कामों में ज्यादा टाइम बर्बाद करते हैं और उसके बाद उनका करियर बनने से पहले ही बिखरने लगता है क्योंकि वह जिस काम के लिए आते हैं उस पर उतना फोकस कर ही नहीं पाते हैं एंजॉयमेंट अपनी जगह पर सही हैं लेक़िन आप आए हो जिस काम के लिए आपका मकसद पहले उसको पूरा करना है तभी आपके लिए दूसरे कामों का ऑप्शन बचता हैं।
वैसे तो कई और कारण हैं लेक़िन ये मुख्य कारण हैं जिसके कारण लोग यहाँ ज़्यादा असफ़ल होते हैं लेक़िन इसका मतलब ये भी नही हैं कि आप सफ़ल हो ही नही सकते। आप भी सफ़ल हो सकते हैं बशर्ते आपको अपने काम करने का तरीक़ा बदलना होगा।
आपके लिए ख़ास – Bollywood में हीरो हीरोइन बनने के लिए क्या चाहिए? शुरुआती लोगों के लिए 10 Step-by-Step Guide
06. अपने आप पर मेहनत करना
देखिए यह बात सही है कि यहाँ पर सफलता की दर बहुत कम है लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप असफल ही होंगे, आप भी सफलता अर्जित कर सकते हो बशर्तें आपको उस तरीके से काम करना होगा । आपको अपने आप पर मेहनत करनी पड़ेगा , आप अगर एक्टर बनने आए हो तो आपको एक्टिंग सीखनी होगी, आपको हर ऑडिशन को फेस करना होगा।
आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना होगा,आपको अपनी डिक्शन पर काम करना पड़ेगा,आपका अपीरियंस रीच होना चाहिए, इस सब पर आपको काम करना पड़ेगा तब जाकर आपको बहुत ज्यादा चांस रहेगा कि आपको भी बड़ा मौका मिल सकता है अब इस सबसे ऊपर आपके अंदर अगर टैलेंट होगा खासकर आपके अंदर एक्टिंग होगी तो आपको और ज्यादा चांस रहेगा कि आपको मौका मिल सकता हैं।
07. आपका पोर्टफोलियो हमेशा अपडेट रहना चाहिए
जिस तरीके से एक योद्धा युद्ध लड़ने से पहले सारी तैयारी करता है अपने अस्त्र-शास्त्र को सजाता है ठीक उसी तरीके से अगर आप एक्टर, राइटर कुछ भी बनना चाहते हो तो आपके अस्त्र क्या हो सकते हैं अगर आप एक्टर बनना चाहते हो तो आपके अस्त्र है आपका पोर्टफोलियो,आपका पोर्टफोलियो हमेशा अप टू डेट होना चाहिए। अच्छी फोटोग्राफ्स होनी चाहिए जिसमें ज़्यादा एडिट ना किया हुआ होना चाहिए।
आपने अगर कोई काम किया है वह पूरा मेंशन होना चाहिए आपका नाम पता जो मोबाइल आप यूज़ करते हो मोबाइल हमेशा ऑन होना चाहिए, आपका हर एक डिटेल्स उसमें जो बेसिक डीटेल्स मांगा जाता है सब हमेशा अप टू डेट रखें। ताकि जब भी आपको कहीं से कोई कॉल आए तो आप उनको भेज सकते हो या फिर अगर आप ऑडिशन देने जाते हो तो वहां पर जब मांगा जाए आपका पोर्टफोलियो तो आप जब दोगे तो अप टू डेट रहेगा तो आपको बहुत ज्यादा चांस है कि आपको कॉल बैक आए और आपका सिलेक्शन भी हो सके।
