साउथ के टॉप 10 डायरेक्टर्स 2026: जानिए कौन हैं साउथ सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशक

Ravi u. Yadav

पिछले कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने पूरे भारत में जी नही बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं। बाहुबली, RRR, KGF, पुष्पा, कांतरा जैसी फिल्मों ने साबित किया हैं कि उनकी कहानी, विजुअल्स, पैन इंडिया दर्शकों को काफ़ी आकर्षित करती हैं। इसके पीछे निर्देशक का बहुत बड़ा रोल होता हैं। तो आज इस पोस्ट में बात करेंगे Top 10 South Indian Directors के बारे में जानेंगे, कौन हैं नंबर वन।

तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से कई ऐसे निर्देशक निकले हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी है।

इस लेख में हम जानेंगे साउथ के टॉप 10 डायरेक्टर्स 2026 के बारे में, जिन्होंने अपनी फिल्मों, कहानी कहने की शैली और सिनेमाई दृष्टिकोण से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

नोट: यहाँ कोई ऑफिसियल रैंकिंग नही दिया जा रहा हैं। यह सूची निर्देशकों की लोगों में लोकप्रियता, प्रभाव, चर्चित फिल्मों और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।।

1. एस. एस. राजामौली (S. S. Rajamouli)

जब बात की जाती हैं Top 10 South Indian Directors की तो सबसे पहला नाम आता हैं SS Rajamouli का जिन्होंने लगभग सारी सुपर हिट फिल्में दी हैं।

राजामौली तेलुगू सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक हैं जिन्होंने मगधीरा, ईगा, बाहुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और RRR जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई।

राजामौली की फिल्मों की सबसे बड़ी जो खासियत होती है उनका लार्जर स्केल दमदार इमोशंस और शानदार एक्शन और बेहतरीन विजुअल प्रेजेंटेशन जिसके कारण वह काफी जाने जाते हैं।

राजामौली की बाहुबली सीरीज ने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है और इसने पेन दिया स्तर पर भी एक बेहतरीन अलग पहचान बनाई है वही आर आर ने राष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई देने का काम किया है।

2026 में भी राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित निर्देशकों में शामिल हैं।

प्रमुख फिल्में: मगधीरा, ईगा, बाहुबली, बाहुबली 2, RRR

क्यों खास हैं: बड़े स्तर की कहानी, शानदार विजुअल्स और पैन-इंडिया अपील।

इन्हें भी पढ़ें साउथ के टॉप 10 सबसे खतरनाक विलेन (2026) – फीस और नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान!


2. मणि रत्नम (Mani Ratnam)

मणि रत्नम भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित निवेश को में से एक माने जाते हैं हुए तमिल सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर हैं और उन्होंने रोमांस से लेकर राजनीतिक सामाजिक मुद्दे और मानवीय रिश्तों पर कई सारी फिल्में बनाई है और अपनी फिल्मों में काफी बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है

उनकी फिल्में रोजा, बॉम्बे, दिल से, गुरु, अलैपयुथे, और पोन्नियिन सेल्वन   जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण फिल्म लेकर के तौर पर उजागर किया है उनकी फिल्मों में कहानी संगीत सिंह फोटोग्राफी और किरदारों के बीच शानदार संतुलन हमेशा देखने को मिलता है

प्रमुख फिल्में: रोजा, बॉम्बे, दिल से.., गुरु, पोन्नियिन सेल्वन

क्यों खास हैं: इमोशनल और गहराई वाली कहानी कहने की शैली।


3. शंकर (Shankar)

शंकर तमिल सिनेमा की बहुत बड़े कमर्शियल निर्देशों में से एक माने जाते हैं और उनकी फिल्मों में बड़े उनकी फिल्में बड़े बजट की फिल्में होती है जिसमें शानदार सीट और टेक्नोलॉजी दमदार एक्शन और सामाजिक मुद्दों का मिशन आपके आपको देखने को मिलता हैं।

इंडियन, जीन्स, मुधलवन, अन्नियन, शिवाजी और एंथिरन जैसी फिल्मों ने शंकर को एक अलग पहचान दी।

प्रमुख फिल्में: इंडियन, जीन्स, मुधलवन, अन्नियन, शिवाजी, एंथिरन

क्यों खास हैं: सामाजिक मुद्दों के साथ बड़े स्तर का कमर्शियल सिनेमा।

Top 10 South Indian Directors 2026.

4. सुकुमार (Sukumar)

अब बात करें सुकुमार की तो सुकुमार तेलुगू सिनेमा के बड़े निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने अपनी कहानी को कहने का एक अलग शैली ही विकसित किया है उन्होंने आर्य से शुरुआत करने के बाद हंड्रेड परसेंट लव, रंगस्थलम, और पुष्पा द राइज जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।

सुकुमार की फिल्मों में किरदारों की सोच भावनाओं और उनके संघर्ष को काफी महत्व दिया जाता है जिसकी कारण उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी किया जाता है पुष्पा की सफलता ने उन्हें पन इंडिया स्तर पर और ज्यादा लोकप्रिय निर्देशों में शामिल कर दिया है ।

प्रमुख फिल्में: आर्या, 100% लव, रंगस्थलम, पुष्पा: द राइज

क्यों खास हैं: अलग तरह के किरदार और कमर्शियल सिनेमा में नई कहानी।

इन्हें भी पढेंSouth के Top 10 सबसे अमीर एक्टर्स (2026) – जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत!


5. लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj)

लोकेश कनगराज आज के दौर की सबसे ज्यादा लोकप्रिय तमिल फिल्म निर्देश को में से एक माने जाते हैं उन्होंने मानाग्राम से अपनी पहचान बनानी शुरू की और इसके बाद कैथी,मास्टर विक्रम और लियो जैसी सुपर डुपर हिट फिल्में बनाई और एक अपनी खास शैली बनाई है लोकेश की फिल्मों में सबसे ज्यादा एक्शन, क्राईम, मजबूत किरदार और फ़ास्ट कहानी आपको देखने को मिलता हैं

उनकी फिल्मों से जुड़ा Lokesh Cinematic Universe यानी LCU भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

प्रमुख फिल्में: मानागरम, कैथी, मास्टर, विक्रम, लियो

क्यों खास हैं: एक्शन और इंटरकनेक्टेड सिनेमैटिक यूनिवर्स।


6. प्रशांत नील (Prashanth Neel)

प्रशांत नील ने भारतीय एक्शन फिल्मों में सबसे अलग पहचान बनाई हैं। उनको फिल्मों का एक्शन अलग लेवल का देखने को मिलता हैं।

उग्रम के बाद KGF: Chapter 1 और KGF: Chapter 2 के बाद से वो पैन-इंडिया स्तर पर एक बड़े निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं।

उनकी फिल्मों में डार्क विजुअल्स, दमदार एक्शन, बड़े किरदार और प्रभावशाली बैकग्राउंड देखने को मिलता है।

सलार के बाद भी प्रशांत नील का नाम बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रहा है।

प्रमुख फिल्में: उग्रम, KGF: Chapter 1, KGF: Chapter 2, सलार

क्यों खास हैं: दमदार एक्शन और बड़े स्तर की विजुअल स्टोरीटेलिंग।


7. वेत्रिमारन (Vetrimaaran)

वेत्रिमारन साउथ सिनेमा के उन निर्देशकों में शामिल हैं जो वा ( Real and Social) कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

उनकी फिल्मों में समाज से जुड़े मुद्दे, अपराध से जुड़े कहानी, गरीबी, राजनीति, असमानता और इंसानी संघर्ष जैसे विषय देखने को मिलते हैं।

आडुकलम, विसारणई, वाडा चेन्नई और असुरन उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं।

उनकी फिल्मों की खासियत यह है कि वे मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करती हैं।

प्रमुख फिल्में: आडुकलम, विसारणई, वाडा चेन्नई, असुरन

क्यों खास हैं: रियलिस्टिक और सामाजिक विषयों पर आधारित सिनेमा।


8. त्रिविक्रम श्रीनिवास (Trivikram Srinivas)

त्रिविक्रम श्रीनिवास तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक और लेखक हैं।

उनकी फिल्मों में शानदार डायलॉग, फैमिली इमोशन, कॉमेडी, एक्शन और मजबूत मुख्य किरदार देखने को मिलते हैं।

अथाडु, जलसा, खलेजा, S/O सत्यमूर्ति और अला वैकुंठपुरमुलू जैसी फिल्मों ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में एक मजबूत पहचान दिलाई।

उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी संवाद लेखन शैली और मनोरंजन को भावनाओं के साथ जोड़ना है।

प्रमुख फिल्में: अथाडु, जलसा, खलेजा, S/O सत्यमूर्ति, अला वैकुंठपुरमुलू

क्यों खास हैं: शानदार डायलॉग और फैमिली एंटरटेनमेंट।

इन्हें भी जाने – 🎬 Bollywood के Top 10 Choreographers (Net Worth + Fees)


9. एटली (Atlee)

एटली उन निर्देशकों में से हैं जिन्होंने तमिल सिनेमा से निकलकर पैन-इंडिया स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने राजा रानी, थेरी, मेर्सल और बिगिल जैसी फिल्मों से तमिल दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की।

इसके बाद शाहरुख खान स्टारर जवान ने उन्हें पूरे भारत में एक बड़े निर्देशक के रूप में स्थापित किया।

एटली की फिल्मों में इमोशन, एक्शन, कमर्शियल एंटरटेनमेंट और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिलता है।

प्रमुख फिल्में: राजा रानी, थेरी, मेर्सल, बिगिल, जवान

क्यों खास हैं: मास एंटरटेनमेंट और पैन-इंडिया अपील।


10. कोरटाला शिवा (Koratala Siva)

कोरटाला शिवा तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशकों में शामिल हैं।

उनकी फिल्मों में आमतौर पर कमर्शियल एंटरटेनमेंट के साथ सामाजिक मुद्दों को शामिल किया जाता है।

मिर्ची, श्रीमंथुडु, जनता गैराज और भारत अने नेनु जैसी फिल्मों ने उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई।

उनकी फिल्मों में मजबूत हीरो किरदार और समाज में बदलाव लाने वाली कहानियां अक्सर देखने को मिलती हैं।

प्रमुख फिल्में: मिर्ची, श्रीमंथुडु, जनता गैराज, भारत अने नेनु

क्यों खास हैं: सामाजिक संदेश के साथ कमर्शियल सिनेमा।


साउथ के डायरेक्टर्स इतने लोकप्रिय क्यों हो रहे हैं?

पिछले कुछ वर्षों में साउथ इंडियन सिनेमा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

इसका सबसे बड़ा कारण पैन-इंडिया फिल्मों का बढ़ता प्रभाव है।

पहले तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों का मुख्य दर्शक वर्ग उनके अपने राज्यों तक सीमित माना जाता था। लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म, हिंदी डबिंग और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के कारण साउथ की फिल्मों को पूरे भारत में दर्शक मिल रहे हैं।

बाहुबली, KGF, RRR, पुष्पा, कांतारा और विक्रम जैसी फिल्मों ने इस बदलाव को और मजबूत किया।

साउथ इंडियन डायरेक्टर्स की खासियत क्या है?

हर निर्देशक की अपनी अलग शैली है। कोई बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है, तो कोई रियलिस्टिक कहानी और मजबूत किरदारों के लिए।

साउथ के प्रमुख निर्देशकों की फिल्मों में अक्सर ये चीजें देखने को मिलती हैं:

  • शानदार कहानी
  • मजबूत किरदार
  • बड़े स्तर का एक्शन
  • बेहतरीन विजुअल्स
  • इमोशनल कनेक्शन
  • सामाजिक मुद्दे
  • पैन-इंडिया अपील
  • नई तरह की कहानी कहने की कोशिश

साउथ के टॉप 10 डायरेक्टर्स की पूरी लिस्ट

रैंक डायरेक्टर मुख्य इंडस्ट्री प्रमुख फिल्में-

1. एस. एस. राजामौली (तेलुगु) बाहुबली, RRR

2. मणि रत्नम (तमिल) रोजा, बॉम्बे, पोन्नियिन सेल्वन

3. शंकर (तमिल) इंडियन, एंथिरन

4. सुकुमार (तेलुगु) रंगस्थलम, पुष्पा

5. लोकेश कनगराज (तमिल) कैथी, विक्रम, लियो

6. प्रशांत नील (कन्नड़/तेलुगु) KGF, सलार

7. वेत्रिमारन (तमिल) असुरन, वाडा चेन्नई

8. त्रिविक्रम श्रीनिवास (तेलुगु) अथाडु, अला वैकुंठपुरमुलू

9. एटली (तमिल/हिंदी) जवान, मेर्सल

10. कोरटाला शिवा (तेलुगु) श्रीमंथुडु, जनता गैराज

मेरे विचार

मैंने जो देखा हैं आज साउथ सिनेमा का हाल के कुछ वर्षों में विश्वस्तरीय पहचान बनने का कारण हैं कि वो भारतीय कल्चर, इतिहास, धर्म सबका अपने फिल्मों में बखूबी दिखाते हैं पूरे सम्मान के साथ । साथ ही उनकी मेकिंग हो, वीडियोग्राफी, या फ़िर VFX या म्यूजिक सब कुछ अलग लेवल का होता हैं।

और सबसे बड़ी बात उनकी हर फ़िल्म की कहानी भी अलग होती हैं जबकि बात करें बॉलीवुड की तो यहाँ बार बार एक ही तरह की कहानी को तोड़ मरोड़ कर दिखाने की कोशिश की जाती हैं। यहाँ नए राइटर्स को बड़ा मौक़ा नही मिलता हैं।

इन्ही सब कारणों से आज बॉलीवुड वाले साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाते हैं और कॉपी करने की कोशिश करते हैं।

निष्कर्ष

साउथ इंडियन सिनेमा आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

एस. एस. राजामौली जैसे निर्देशक भारतीय फिल्मों को ग्लोबल स्तर तक पहुंचा रहे हैं, वहीं मणि रत्नम और वेत्रिमारन जैसे फिल्ममेकर कहानी और किरदारों की गहराई के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ लोकेश कनगराज, सुकुमार और प्रशांत नील जैसे निर्देशक नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

इन सभी निर्देशकों की फिल्म बनाने की शैली अलग है, लेकिन एक बात समान है—उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपका पसंदीदा साउथ इंडियन डायरेक्टर कौन है? कमेंट में जरूर बताएं।

उम्मीद करता हूँ इस पोस्ट से Top 10 South Indian Directors के बारे में जानकारी मिली होगी, ऐसे ही बॉलीवुड, और साउथ से जुड़े कंटेंट के लिये आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कृप्या आप हमारे Instagram पर भी पहुँच सकते हैं।

जय हिंद

Share This Article
Leave a comment