Bollywood के बड़े Stars तक अपनी बात कैसे पहुँचाएँ? Contact करने का सही तरीका

Ravi u. Yadav

आज ज़्यादातर युवा बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहता हैं और क्योंकि बॉलीवुड का आकर्षण और नाम दौलत और शोहरत हर किसी को पसंद आता हैं यही करना हैं कि ज़्यादतर लड़के लड़कियां हर साल मुंबई की तरफ रुख करते हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिए हर तरह का प्रयास करता हैं | लेक़िन जब वो कुछ समय बाद चाहता हैं की वो जो बड़े स्टार या डायरेक्टर प्रोडूसर हैं उससे कांटेक्ट करना | लेकिन उसे पता नहीं होता हैं कि कैसे कांटेक्ट करें ? तो आज के इस पोस्ट में हम जानेगे की Bollywood Stars से Contact कैसे करें ?

साथ ही जानेगे की कौन सा वो लीगल तरीक़ा हैं जिसके माध्यम से कोई भी बॉलीवुड के बड़े स्टार, निर्देशक या निर्माता से कांटेक्ट कर सकता हैं |

आपको क्या लगता है किसी बड़े स्टार से सीधे आप इंस्टाग्राम पर DM करके रिप्लाई का सकते हो?  या आपको उनका पर्सनल नंबर मिल सकता है या फिर ईमेल के जरिए आप अपनी बातों को या अपने प्रोफाइल को भेज सकते हो ? तो इसका ज़बाब हैं नही। क्योंकि कोई भी बड़ा स्टार इतनी जल्दी कोई रिप्लाई नही करता हैं ।

इंस्टाग्राम पर आप मेसेज तब भेज सकते हो जब वो आपके फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करेंगे, रही बात फ़ोन नंबर की तो वो शायद ही आपको मिले, और पर्सनल ईमेल भी आसानी से नही मिल सकता।

तो सबसे बड़ा सवाल होता हैं फ़िर कैसे अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं ? साथ ही सबसे जरूरी बात अगर हम किसी बड़े नाम तक पहुंचाना चाहते हैं तो शुरुआत कहां से करें। सबसे बड़ा सच ये हैं कि ये आसान नही तो असम्भव भी नही हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन कौन तरीके हैं जिससे आप अपनी बातों को उनतक पहुँचा सकते हो।

1. सबसे पहले ये समझे बड़े स्टार तक पहुँचने का मतलब क्या हैं ?

जब भी कोई नया एक्टर यह बात करता है कि मुझे किसी नए एक्टर को कांटेक्ट करना है तो इसका मतलब होता है कि वह सीधे किसी बड़े सेलिब्रिटी से बात करना चाहता है। लेक़िन किसी भी प्रोफेशनल इंडस्ट्री में ऐसा नही होता हैं।

कभी भी आपका मकसद ये नही होना चाहिए कि आपको डायरेक्ट किसी भी सेलिब्रिटी का कांटेक्ट नंबर ही चाहिए। उनसे कांटेक्ट करने के लिए आप पहले उनके मैनेजर, एजेंट, PR Professional, प्रोडक्शन टीम या अस्सिस्टेंट तक पहुँच बना सकते हो।

इसलिए आपका सबसे पहला लक्ष्य होना चाहिए कि मैं किस तरह प्रोफेशनल इनफॉरमेशन सही व्यक्ति तक कैसे पहुंचाऊं और इसी सोच के कारण आप सबसे अलग हो सकते हो क्योंकि ज्यादातर लोग डायरेक्ट कांटेक्ट नंबर की तलाश में रहते हैं।

Also Read ThisBollywood Audition Process: ऑडिशन का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? Step-by-Step गाइड

2. Instgram के जरिये सही तऱीके से

आज के सामान्य में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा जरिया है किसी भी बड़े आदमी से कांटेक्ट करने के लिए लेकिन अगर किसी बड़े एक्टर को सिर्फ इतना मैसेज आप भेज देते हो कि सर मुझे फ़िल्म में काम चाहिए तो जवाब मिलने की संभावना बहुत ही कम रह जाती है इसके बजाय अपना इंट्रोडक्शन छोटा और प्रोफेशनल रखें। जैसे –

Hello Sir/Ma’am, I am an aspiring actor based in India. I have attached my professional profile and portfolio link for your consideration. I would be grateful if you could forward it to the concerned casting or production team if relevant.”

ध्यान दीजिए—यहाँ आपने काम माँगने के बजाय अपनी Profile Consideration के लिए भेजी है।
यह ज्यादा Professional Approach है।

3. Peronal Number पाने के बजाय Official Contact खोजें

किसी भी बड़े स्तर या डॉक्टर हो या प्रोड्यूसर हो उसका पर्सनल नंबर पाना आसान भी नहीं होता है इसके बजाय आप वेरीफाइड सोशल मीडिया प्रोफाइल हो ऑफिशल वेबसाइट हो प्रोडक्शन कंपनियों पब्लिकली अवेलेबल प्रोफेशनल कांटेक्ट खोज और वहां पर आप कांटेक्ट करें यह ज्यादा उचित होता है।

ज्यादातर टाइम बड़े जो एक्टर होते हैं खुद कास्टिंग नहीं करते हैं उनके प्रोजेक्ट की कास्टिंग प्रोडक्शन हाउस कास्टिक एजेंसी या कास्टिंग डायरेक्टर के माध्यम से होती है इसलिए हमेशा कोशिश करें कि सही व्यक्ति तक पहुंचना,सेलिब्रिटी तक सीधे पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा और आप की बात वहां तक पहुंचाने की भी संभावना ज्यादा होगी।

4. कास्टिंग डायरेक्टर को अप्प्रोच करना ज़्यादा आसान होता हैं

अगर आपका मकसद है बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर काम की तलाश करना और काम पाना तो सिर्फ बड़े सेलिब्रिटी को मैसेज करने के पीछे मत भागिए, आप कोशिश कीजिए कास्टिंग डायरेक्टर जो है उस टीम का, उस कंपनी का उसको अप्रोच करने की ।

जब भी कोई प्रोजेक्ट अनाउंस होता है उसके लिए Audition होता है ऑडिशन दीजिए और कोशिश कीजिए की कास्टिंग डायरेक्टर को अप्रोच करेंगे तो आप आसानी से उनके पास पहुंच भी सकते हैं क्योंकि उनका काम ही होता हैं नए एक्टर की तलाश करना।

इसलिए आप इस तरह अप्प्रोच बना सकते हो।

Actor-Casting Director-Production House- Project

5. अपनी प्रोफाइल हमेशा अपडेट रखें

जब भी आपको मौक़ा मिला किसी से कांटेक्ट करने का तो आप क्या बात करोगे, इसलिए सबसे पहले अगर आप एक्टर बनना चाहते हो तो आपका प्रोफाइल हमेशा अपडेट होना चाहिए, मान लीजिए आपको किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से कांटेक्ट करने का मौका मिल भी गया तो फिर आप उन्हें क्या प्रेजेंट करोगे।

अगर सामने वाला आपकी प्रोफाइल देखता है और वहां कुछ प्रोफेशनल नहीं दिखता है तो मौका वही खत्म हो सकता है इसलिए आपको  हमेशा अपडेटेड प्रोफाइल, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो आपके पास  होना ही चाहिए। किसी भी एक्टर का ये सबसे बड़ा हथियार होता हैं।

आपके Profile में ये चीजें होनी चाहिए—

Name
Age
Height
City
Languages
Acting Experience
Theatre or Previous Work
Professional Photographs
Introduction Video
Acting Portfolio
Showreel
Contact Information
Profile जितनी साफ और Professional होगी, उतना ही अच्छा Impression बनेगा।

Note – एक सबसे महत्वपूर्ण बात जब भी आप अपना कांटेक्ट नंबर दो तो ऐसा ही नंबर दो जो आप हमेशा ऑन रखते हो और जिससे आप हमेशा रिसीव करते हो क्योंकि आपको कभी-कभी अगर आपने रिसीव नहीं किया तो बहुत बड़ा मौका आपके हाथ से जा सकता हैं।

Also Know Thisटॉप 10 एक्टिंग स्कूल इन इंडिया (2026) – जहां से बनते हैं सुपरस्टार!

मेरे दोस्त के साथ की एक रियल घटना

मेरा एक फ्रेंड था आज वह इस दुनिया में नहीं है जिसका नाम था सागर मल्होत्रा उसने ऑडिशन दिया और काफी अच्छा उसका ऑडिशन भी गया था और उसने जो कांटेक्ट नंबर देकर कर आया था उसपर प्रोडक्शन की टीम का कॉल आया, उसने रिसीव नही किया।

तीन बार उधर से कॉल आया और यह बंदा या तो बाथरूम में था या फिर कहीं था मुझे इतनी याद नहीं आ रही है लेकिन वह कौन रिसीव नहीं कर पाया और बाद में जब उसने कॉल बैक किया तो उधर से रिप्लाई आया कि आप अभी इतने Irresponsible  हो तो आगे आप कैसे काम करोगे इसलिए आपका सिलेक्शन नहीं हो सकता जबकि कॉल सेलेक्ट करने के लिए ही किया गया था।

Bollywood Stars से Contact कैसे करें - फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड स्टार से संपर्क

6. सबसे बेस्ट तरीक़ा हैं Film India

अभी जो मैं तरीका बताने जा रहा हूं यह सबसे आसान और सबसे बेहतरीन तरीका हैं मुंबई में जब आप जाओगे तो फिल्म इंडिया करके एक बुक मिलती है जिसमें जितने भी बड़े प्रोडक्शंस हाउस हैं डायरेक्टर है कास्टिंग डायरेक्टर हैं ड्रेस मैन, मेकअप मैन, हर डिपार्टमेंट के सारे लोगों का कांटेक्ट नंबर, उनका ऑफिस का नंबर होता है आप फिल्म इंडिया को खरीद सकते हो।

लगभग 300 से 400 आज हो सके प्राइस ज़्यादा हो, आप उसको खरीद सकते हो और उसमें आप अपने डिपार्टमेंट के अनुसार जिस फील्ड में आप जाना चाहते हो, हर अलग-अलग क्षेत्र होता है उसमें जाकर कांटेक्ट नंबर ढूंढ सकते हो, प्रोडक्शन हाउस के नाम के अनुसार और आप वहां पर कांटेक्ट कर सकते हो।

ईमेल भेज सकते हो यह सबसे आसान तरीका है कहीं पहुंचने का इसके जरिए आप किसी को भी कांटेक्ट कर सकते हो अगर किसी का पर्सनल नंबर नहीं तो कम से कम ईमेल आईडी होगा उनके कंपनी का ईमेल आईडी होगा कंपनी का नंबर होगा, पहले आप वहां तक पहुंचे फिर धीरे-धीरे रास्ता खुद-ब-खुद आपको बनते चले जाएंगे।

7. हमेशा सावधान रहें फ्रॉड से

आखरी में एक चेतावनी समझ लो आप मैं देना चाहता हूं कि कभी भी आप किसी भी ऐसे इंसान को पैसा मत दो जो यह कहे कि मैं किसी से मिला सकता हूं मैं किसी के कांटेक्ट नंबर दे सकता हूं ऐसे लोगों से आप सावधान रहो,पैसे देकर कभी भी कोई काम ना किया करें क्योंकि आप ठगे जा सकते हो और ऐसे लोग ज्यादातर चीटर होते हैं वह आपको ठगेंगे, वह आपको बेवकूफ बनाएंगे और आपके पैसे खा जाएंगे और बाद में आप उनका कुछ कर भी नहीं सकते हो।

Making Documentary Films: आइडिया से लेकर शूटिंग और एडिटिंग तक, एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैसे बनाई जाती है—जानिए इस पूरी प्रक्रिया के बारे में।

Check Here – Making Documentary Films

निष्कर्ष

तो फ्रेंड्स फाइनली आप अगर बॉलीवुड में किसी भी फील्ड में काम करना चाहते हो, आप एकदम बिल्कुल नये हो, आपका  कोई कांटेक्ट नहीं हैं, या कोई पहचान नहीं है तो यह जो रास्ते मैंने इस पोस्ट में बताए हैं सबसे बेहतरीन तरीका है किसी को कांटेक्ट करने का।

साथ ही आप कहीं भी पैसे देकर ऐसा काम ना करें ऐसे में आपके पैसे बर्बाद हो सकते हैं और रही बात किसी डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर को डायरेक्ट कांटेक्ट करने का तो किसी स्टार डायरेक्टर या बड़े प्रोड्यूसर को कांटेक्ट करना तो यह इतना आसान नहीं होता है किसी का पर्सनल नंबर आपको आसानी से नहीं मिलेगा जब तक कि आप उसे लेवल पर ना पहुंच जाओ।

और मान लो अगर आपको किसी का कांटेक्ट नंबर मिल भी गया तो क्या हो जाएगा केवल आपकी पहचान हो जाने से आपकी बात हो जाने से आपको काम नहीं मिल जाएगा। काम तभी मिलेगा जब आपके अंदर टैलेंट होगा आप ऑडिशन दोगे, आपके अच्छे प्रोफाइल होंगे, आपको एक्टिंग की नॉलेज होगी या फिर आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो उसे फील्ड का आपको नॉलेज होगा तभी आपको काम भी मिलेगा।

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूं कि आज के पोस्ट से आपको समझ में आया होगा कि   Bollywood Stars से Contact कैसे करें ?  कैसे किसी बड़े स्टार, डायरेक्टर को कांटेक्ट करें और अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा इससे कुछ समझने को मिला हो तो प्लीज आप हमारे साथ जरूर जुड़िए और किसी तरह का कोई सवाल होता आप हमें Instagram पर भी मैसेज कर सकते हैं।

जय हिंद

Share This Article
Leave a comment