Spider-Man ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान! Dhamaal 4, The Odyssey और Jana Nayagan पर क्या पड़ेगा असर?

Ravi u. Yadav

फ्रेंड्स आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं लेटेस्ट Boxoffice Report के बारे में,बात करेंगे उन सारी फिल्मों के बारे में जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं और एक फिल्म ने यानी कि हम बात करेंगे स्पाइडर-मैन के बारे में जिसने 6 दिन में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बना दिया है तो चलिए जानते हैं पूरे विस्तार से ।

स्पाइडर मैन ने बनाया महा रिकॉर्ड्स

सबसे पहले बात करते हैं स्पाइडर मैन के बॉक्सऑफिस रिपोर्ट के बारे में, टॉम हॉलैंड की इस फ़िल्म ने मात्र छह दिनों में ही 1 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 10000 करोड़ की कमाई कर डाली हैं।

इस फ़िल्म ने भारत में भी दमदार प्रदर्शन किया हैं और इसने धमाल 4 और जन नायगन को भी क्षति पहुँचाया हैं इतना ही नही इसने हॉलीवुड को फ़िल्म द ओडिसी के रफ़्तार को भी धीमा कर दिया हैं।

Spider-Man ने बदला बॉक्सऑफिस का आंकड़ा

मार्वल स्टूडियो की फ्रेंचाइजी फिल्म स्पाइडर-मैन पहले से ही दुनिया में काफी फेमस है और अब इसने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो उम्मीद से भी काफ़ी बेहतर हैं। वही इस बार इस फ़िल्म के रिलीज़ स्व पहले ही दर्शकों में काफ़ी उत्साह था।

एडवांस बुकिंग के बदौलत, और साथ ही रिकॉर्ड ओपनिंग के दम पर फ़िल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया हैं। यहां तक कि केवल ओपनिंग डे पर ही नही, वीकेंड पर भी फ़िल्म ने दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही।

बता दे कि इससे पहले भी कुछ हॉलीवुड की फिल्मों ने एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था, लेकिन Spider-Man ने यह सफर बेहद कम समय में पूरा किया।

भारतीय बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

भारतीय Boxoffice Report की बात करें तो स्पाइडर-मैन का जादू सर पर चढ़कर बोल रहा है फिल्म ने पहले ही 6 दिनों में लगभग भारत में केवल 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तक यह फिल्म लगभग 380 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ महानगरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।IMAX और 3D शो लगभग हाउसफुल चल रहे हैं।

इन्हें भी जाने Spider-Man: Brand New Day Review, Budget, Box Office Collection, Star Cast और पूरी जानकारी

इतनी बड़ी सफलता का कारण

◆ Spider-Man की सफलता के पीछे कई कारण हैं।

◆ सबसे पहले Tom Holland की लोकप्रियता।

◆ दूसरा Marvel Studios का मजबूत ब्रांड।

◆ तीसरा शानदार VFX और एक्शन।

◆ चौथा परिवारों, युवाओं और बच्चों—तीनों वर्गों का फिल्म से जुड़ना।

और सबसे बड़ा कारण यह भी है की रिलीज के बाद फ़िल्म को काफ़ी सकारात्मक रिव्यूज मिला और वर्ड ऑफ माउथ के कारण इस फिल्म को इतनी बड़ी सफलता मिली है

Dhamaal 4 की कमाई पर असर

वही बात करें Bollywood फ़िल्मों के Boxoffice Report की तो अजय देवगन स्टार फिल्म धमाल 4 की तो ये फ़िल्म रिलीज़ के बाद से काफ़ी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी बॉक्स ऑफिस पर,लेकिन जैसे ही स्पाइडर-मैन रिलीज़ हुई इसके आने के बाद इसके मल्टीप्लेक्स में इसके स्क्रीन कम हो गई जिसके कारण इसकी कमाई पर भी काफ़ी असर पड़ा  हैं।

जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है और उसकी डिमांड अगर ज्यादा होती है तो थिएटर उसी को ज्यादा दिया जाता है और उसी को ज्यादा शोज़ भी मिल जाते हैं । इसी के कारण धमाल 4 की कमाई पर असर पड़ता दिख रहा है

हालांकि फिल्म अभी भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और दर्शन अभी भी इस फिल्म को देखने जा रहे हैं लेकिन स्पाइडर-मैन के कारण इसकी कमाई पर जरूर असर पड़ा हैं ।

इस फ़िल्म ने भारत में लगभग 175 करोड़ की कमाई की हैं वही वर्ल्डवाइड धमाल 4 ने 230 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर लिया हैं।

Boxoffice Report with global box office charts, cinema analytics and worldwide movie collection analysis

The Odyssey के लिए भी बनी चुनौती

Christopher Nolan की चर्चित फिल्म The Odyssey ने भी शानदार प्रदर्शन किया हैं और वर्ल्डवाइड इसने 6500 करोड़ की कमाई किया जबकि भारत में इसने 165 से 170 करोड़ के आसपास की कमाई की हैं।

हालांकि स्पाइडर-मैन के आने के बाद The Odyssey की भी कमाई काफ़ी गिरी हैं और इसकी कमाई की रफ़्तार जो थी वह भी अभी धीमी होती नजर आ रही हैं।

हालांकि The Odyssey का अपना अलग दर्शक वर्ग है, फिर भी स्क्रीन शेयर और दर्शकों का ध्यान Spider-Man की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि The Odyssey अपनी पकड़ कितनी मजबूत रख पाती हैं या नही।


Jana Nayagan को कितना फायदा या नुकसान?

South के Superstar Thalapathy Vijay की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jana Nayagan ने भी अच्छी पकड़ बनाये रखी हैं बॉक्सऑफिस पर। वही फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।

Jana Nayagan बॉक्सऑफिस कलेक्शन

विजय की फिल्म जन नायगन ने भी काफी अच्छी कमाई की है और अब यह 300 करोड़ क्लब में इंटर कर चुकी है और उस लिहाज से यह फिल्म अभी भी काफी पीछे है क्योंकि इस फिल्म का जो बजट है वह 500 करोड़ का बताया जा रहा है और अभी तक इसको टक्कर भी मिल रही है स्पाइडर-मैन से तो शायद यह 500 करोड़ क्लब तक पहुंच पाती है या नहीं यह तो आने वाले समय में पता चलेगा।

इन्हें भी पढ़ें बॉक्स ऑफिस के ‘महाराजा’ बने विजय, सोमवार को भी बरकरार रही राजनीतिक थ्रिलर की शानदार कमाई


क्या Spider-Man ₹15,000 करोड़ तक पहुंचेगी?

अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या स्पाइडर मैन 15000 करोड़ की कमाई कर पायेगी ? फिलहाल फ़िल्म का ट्रेंड काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। अगर दूसरे हफ्ते में भी यही ट्रेंड बन रहा तो यह फिल्म आराम से 15000 करोड़ क्लब में इंटर कर सकती है हालांकि यह तो आने वाले समय में पता चलेगा।


निष्कर्ष

दोस्तों, इस समय पूरी दुनिया में अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है Spider-Man: Brand New Day

छह दिनों में लगभग ₹10,000 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई, भारत में ₹300 करोड़ से ज्यादा का शानदार प्रदर्शन और लगातार बनते नए रिकॉर्ड इस बात का सबूत हैं कि Spider-Man का क्रेज अभी भी बरकरार है।

वहीं Dhamaal 4 अपनी जगह बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

The Odyssey के सामने बड़ी चुनौती है।

और अब सबकी निगाहें Vijay की Jana Nayagan पर भी हैं कि वह रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

अब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए—

क्या Spider-Man इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी?

क्या Jana Nayagan Spider-Man जैसी ओपनिंग दे पाएगी?

और आपको इन चार फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंदीदा फ़िल्म कौन सी हैं।

Share This Article
Leave a comment