क्या Supporting Artist भी Bollywood स्टार बन सकता हैं ? जाने पूरी सच्चाई

ravi

क्या एक Supporting Artist भी बॉलीवुड में Star बनने तक का सफ़र तय कर सकता हैं ? ये सवाल हर उस नए एक्टर के मन में ज़रूर आता हैं ख़ासकर जो जूनियर आर्टिस्ट का काम करते हैं, साइड रोल या फिर छोटे छोटे Charactor रोल Play करते हैं।

जब भी हम किसी फिल्म की बात करते हैं तो खासकर जो लीड एक्टर या एक्ट्रेस होता है ज्यादातर हमारी नजर उन पर जाती है हम उनकी ही बातें ज्यादा करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं किसी भी फिल्म की असली ताकत में सिर्फ लीड ऐक्टर ही नहीं होते हैं

कई ऐसे कलाकार होते हैं जो छोटे लेकिन काफी महत्वपूर्ण किरदार निभा कर कहानी को मजबूती प्रदान करते हैं इन्हें ही हम तौर पर सपोर्टिंग आर्टिस्ट कहते हैं।

अब बात करते हैं कि क्या Supporting Artist स्टार बन सकता हैं तो इसका सीधा सा ज़बाब हैं हा स्टार कोई भी बन सकता हैं ।

एक कड़वा सच- रास्ता आसान नही होता

हां ये बात सही है कि एक Junior Artist भी सुपरस्टार बन सकता है बॉलीवुड में, लेकिन कुछ करवा सच है जिसे आपको जानना चाहिए, अगर आप किसी भी फिल्म में हीरो के दोस्त, पुलिस वाले या Junior Artist के तौर पे काम करते हो, या छोटा-छोटा कैरेक्टर करते हो

तो आप नोटिस उतना ज्यादा नहीं हो पाते हो और आपको काफी टाइम देना पड़ता है और एक प्रकार से इस इंडस्ट्री में सबसे बड़ा प्रॉब्लम यह है कि आप टाइप कास्ट बन जाते हो, जैसे –

अगर आपने किसी फ़िल्म में पुलिस वाले का कैरेक्टर किया हैं तो ज्यादातर फिल्म में आपको पुलिस वाले का ही रोल Offer किया जाएगा, और आप एक प्रकार से Type Cast बन सकते हो।

ये एक सच है जिसे आपको एक्सेप्ट करना पड़ेगा और उसके बाद कई बार आप अगर बेहतरीन एक्टिंग भी करते हैं उसके बावजूद भी आपको वह क्रेडिट या Limelight नहीं मिलता है जो एक लीड एक्टर को या एक्ट्रेस को दिया जाता हैं।

लेक़िन क्या ये Possible हैं ? बिल्कुल

हां यह बिल्कुल पॉसिबल है कि आप एक जूनियर आर्टिस्ट या Supporting Artist  होने के बावजूद भी आप बॉलीवुड स्टार बन सकते हो इसके लिए आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है वैसे भी वैसे भी बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हुए हैं जिन्होंने छोटे-छोटे कैरेक्टर करके आज वो एक बड़े स्तर के तौर पर जाने जाते हैं

आखिर ज़्यादातर लोग Bollywood में सफल क्यों नहीं हो पाते? उन सामान्य गलतियों को जानिए जो नए कलाकारों के करियर को प्रभावित कर सकती हैं। 👇

Why Most People Fail in Bollywood

नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी –

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सरफरोश फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था जो की एक बदमाश का रोल था उसके बाद उसने एक मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक जेब कतरे का किरदार निभाया था

आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बड़े स्तर के तौर पर जाने जाते हैं हालांकि इसके पीछे उनके सालों की मेहनत है उन्होंने छोटे-छोटे कैरेक्टर को प्ले किया और अपने टैलेंट को साबित किया और आज वो एक स्टार हैं।

पंकज त्रिपाठी –

पंकज त्रिपाठी के बारे में तो आप जानते ही हो आप उनको कालीन भैया के नाम से भी जानते हो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रन फिल्म में कौवा बिरयानी वाला छोटा सा एक रोल किया था और उसके बाद उन्होंने अपनी टैलेंट को साबित किया और आज वह बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और वह एक स्तर के तौर पर भी जाने जाते हैं।

शाहरुख खान –

बात करें बॉलीवुड के किंग खान की तो शाहरुख खान के बारे में आप जानते ही हो,उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फौजी और सर्कस जैसे टीवी सीरियल से की थी और फिल्मों में भी उनकी जब शुरुआत हुई तो वह एक विलेन और सेकंड लीड के तौर पर काम शुरू किया था लेकिन आज वो बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक हैं।

अगर आप अपनी Acting Skills को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह किताब आपके अभ्यास और अभिनय की समझ को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। 👇

Inner Monologue in Acting

Affiliate Disclaimer: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से कोई खरीदारी करते हैं, तो Bollywood Help Center को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। हम केवल उन्हीं किताबों और संसाधनों की सिफारिश करते हैं जिन्हें हम अपने पाठकों के लिए उपयोगी और प्रासंगिक मानते हैं।

ऐसे बॉलीवुड में कई उदाहरण है राजकुमार राव, मनोज बाजपेई संजय मिश्रा ये वो नाम है जिन्होंने अपने टैलेंट को बॉलीवुड में साबित किया और एक छोटे कैरेक्टर से शुरुआत करके आज जो बॉलीवुड के स्टार माने जाते हैं।

Supporting artist performing during a Bollywood film shoot with director and camera crew

Supporting Artist किसको कहते हैं ?

बात करें सपोर्टिंग आर्टिस्ट की तो सपोर्टिंग आर्टिस्ट ऐसा कलाकार होता है जो किसी फिल्म में वेब सीरीज में टीवी शो में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं लेकिन वो लीड एक्टर नही होता हैं। जैसे-

हीरो के दोस्त का किरदार

भाई या बहन का किरदार

पुलिस ऑफिसर का रोल

पत्रकार

वकील

विलेन का सहायक

परिवार का सदस्य

आप यूं समझे की लीड हीरो हीरोइन को छोड़कर जितने भी कैरेक्टर होते हैं वह सब एक प्रकार से सपोर्टिंग आर्टिस्ट ही होते हैं ।

इन्हें भी जानेबॉलीवुड में Outsiders की सबसे बड़ी चुनौती क्या हैं ?

Supporting Artist से स्टार बनने का सीक्रेट

अगर आप भी एक सपोर्टिंग आर्टिस्ट हो और आप चाहते हो कि आप भी बॉलीवुड स्टार बने, तो आपको इन चीजों का बखूबी ध्यान रखना चाहिए।

हर रोल को अपना आख़िरी रोल समझें

जब भी आपको मौका मिले चाहे डायलॉग हो या ना हो और अगर छोटा भी डायलॉग है तो उसको आप अपना आखिरी मौका समझो ,आप यह समझो कि यह मेरा आखिरी मौका अगर मैं बेहतर किया तो मुझे आगे बड़ा मौका मिल सकता है और कई बार छोटे-छोटे सीन करके भी , अगर आपने अच्छा परफॉर्म किया तो आप डायरेक्ट की नजर में आ सकते।

खुद को हमेशा अपडेट रखो

आपको हमेशा अपने आप को अपडेट रखना चाहिए अपने स्किल पर ध्यान देना चाहिए, थियेटर करते रहना चाहिए, बॉडी लैंग्वेज पर आपको काम करते रहना चाहिए, और तरह-तरह के जो किरदार है उसको ऑब्जर्व करना करते रहना चाहिए

जब तक आपके पास काम ना हो आप जितना अपने आप को अपडेट रखोगे उतना ही आपको काम मिलने का ज़्यादा चांस होगा और काम करोगे तभी आप स्टार बनने तक का सफर तय कर सकते हो

ओटीटी प्लेटफॉर्म से फ़ायदा उठाये

आज OTT ने सिनेमा का पूरा सिस्टम ही चेंज कर दिया है अब केवल लोग 3 घंटे की फिल्म थिएटर में देखते ही नहीं जाते हैं अब लोग OTT पर यानी नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टार ऐसे जो प्लेटफार्म है इस पर भी काफी सारे काफी सारे फिल्में रिलीज होती है

बड़े-बड़े शो रिलीज किए जाते हैं और वेब सीरीज वगैरा बनाई जाती है तो आपको वहां पर भी एक बेहतरीन मौका है आप उस मौके का फायदा उठाओ आप अगर बेहतर एक्टर हो तो आपको वहां से भी एक स्टार बनने का स्टार्टअप जरूर मिल सकता हैं।

Networking एंड राइट Attitude

बॉलीवुड में जितना आपका काम जरूरी है उतना ही आपका एटीट्यूड भी देखा जाता है तो आपको अपना Attitude बेहतरीन बनाकर रखना चाहिए, सबों के साथ अच्छा रिलेशनशिप बनाकर रखना चाहिए

जो भी बड़े कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा है शानू शर्मा है उनके साथ रिश्ते अच्छे होने चाहिए लगातार ऑडिशन देना चाहिए और आपको अपनी नेटवर्किंग पर  काम करना चाहिए ताकि कोई बड़ा मौका आपके हाथ से छूट न जाए

Supporting Artist और Junior Artist में क्या फ़र्क होता हैं ?

Supporting Artist वो होता है जैसा मैंने ऊपर में बताया है वो एक कैरेक्टर होता है जिनके डायलॉग होते हैं और वो फ़िल्म का महत्वपूर्ण किरदार भी  होता है

लेकिन जूनियर आर्टिस्ट वह होता है जैसे कहीं क्राउड दिखाना है कहीं भीड़ भार चाहिए या कहीं मेले का सीन है तो उसमें जो बहुत सारे भीड़ दिखाया जाता हैं वो होते हैं Junior Artist।

हालांकि जूनियर आर्टिस्ट का फेस वैल्यू तो ज्यादा नहीं होता है लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं होती है क्योंकि जितने भी फिल्म सीरियल या वेब सीरीज वगैरा बनती है उसमें जूनियर आर्टिस्ट की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है।

Career journey of a supporting artist progressing toward becoming a successful Bollywood actor

सिर्फ़ रोल मिल जाने से कोई स्टार नही बनता

बहुत सारे जो नए कलाकार होते हैं उनके दिमाग में हमेशा ये चलता है कि अगर उन्हें Supporting Artist का काम मिल गया तो उनके आगे का रास्ता यानी कि स्टार बनने का रास्ता आसान हो सकता हैं

Bollywood में सही शुरुआत करना चाहते हैं? जानिए अपनी स्क्रिप्ट को सही तरीके से प्रोड्यूसर या प्रोडक्शन हाउस तक पहुँचाने का प्रोफेशनल तरीका। 👇

How to Pitch Your Script in Bollywood

लेकिन वास्तविकता बिल्कुल इससे अलग है एक रोल आपको एक शुरुआत दे सकता है उसके बाद आपको स्टार बनने के लिए आपकी तैयारी, आपके अभिनय की क्षमता, आपका व्यवहार, समय की पाबंदी और पेशेवर रवैया अपनाना बहुत ही जरूरी होता हैं

अगर आपके पास ये सारे गुण हैं तभी जाकर आपको अगला मौका मिल सकता है फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी छवि भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितना की अच्छी Acting।

अगर आपका लक्ष्य स्टार बनने का हैं तो ये करें

अगर आपका मकसद बॉलीवुड में लंबी पारी खेलना है एक स्टार बनने का मकसद है तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए –

रोज एक्टिंग का अभ्यास करना चाहिये

आपका प्रोफाइल प्रोफेशनल हो

रोज ऑडिशन को फेस करें

अपनी फ़िटनेस, आउट पर्सनलिटी बेहतर बनाये

हर प्रोजेक्ट में हमेशा कुछ सीखने की कोशिश करें

हमेशा धैर्य बनाये रखें

नए कलाकर जो हमेशा ग़लती करते हैं

नए कलाकार अक्सर कुछ न कुछ गलतियां करते हैं और आपको उन गलतियों से बचना चाहिए तभी जाकर आप स्टारडम तक का सफर तय कर सकते हो-

छोटे रोल को महत्व नही देना

जल्दी स्टार बनने की चाहत

ऑडिशन की तैयारी सही से न करना

सोशल मीडिया को ही अपना करियर समझ लेना

किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा कर लेना

मेरा ख़ुद का अनुभव

प्रिंस स्टार बनने का मतलब यह नहीं होता है की पोस्ट पर आपका बड़ा सा चेहरा ही होना चाहिए तभी आप स्टार बनोगे जनरली स्टार वह होता है जिसके स्क्रीन पर आते ही लोग एक्साइटेड हो जाए और तालियां बजाने लगे

आपने देखा होगी पंकज त्रिपाठी है संजय मिश्रा है यह सब करेक्टर आरती से आज उसे लेवल पर है जैसी वह स्क्रीन पर आते हैं तो लोग एक्साइटेड हो जाते हैं और उनके लिए तालियां बजने लगती है रियल स्टारडम यही होता है।

अगर आप एक सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर अभी काम कर रहे हो तो आप कभी भी अपने आप को छोटा मत समझिए आप फिल्म की रीड की हड्डी माने जाते हो क्योंकि एक Supporting Artist के बिना फिल्में बनी नहीं सकती है

क्योंकि बॉलीवुड में किस्मत बदलने के लिए ज्यादा टाइम नही लगता है क्या पता किस दिन आपको भी एक बड़ा मौका मिल जाए,इसलिए अपने आप को हमेशा अपडेट करते रहिए, सबसे रिलेशन अच्छा रखिये

और सबसे बड़ी बात अपने एक्टिंग को धारदार बनाये, जो आपका काम है उसको पूरे विश्वास के साथ पूरे मेहनत से करते रहिए तो एक दिन आप भी स्टार बन सकते हो और आपका भी सपना पूरा हो सकता हैं।

निष्कर्ष

फ्रेंड्स इस दुनिआ में वो हर काम संभव हैं जो आप सोच सकते हो, अगर आप सही रणनीति के साथ अपना काम करते हो तो आप भी स्टार बन सकते हो , जब एक आदमी कर सकता हैं तो आप क्यों नहीं कर सकते बस अपने काम से प्यार कीजिये और अपना 100 % दीजिये तो कुछ भी संभव हैं |

उम्मीद करता हु आज का ये पोस्ट क्या Supporting Artist भी स्टार बन सकता हैं आपको अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो एक लाइक ज़रूर करें साथ ही ऐसे ही और करियर इनफार्मेशन के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करके सपोर्ट कर सकते हो |

अगर इस पोस्ट से जुड़े कोइसवाल या सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भेज सकते हो और किस टाइप की जानकारी आपको चाहिए ज़रूर बताये हम वैसे और पोस्ट आपके लिए लाते रहेंगे | जय हिन्द

Share This Article
Leave a comment