अगर आप भी एक राइटर हैं और आप स्टोरी, फिल्मों की कहानी लिखते हो, लेक़िन आप अभी नए हो, और आप भी अपने स्टोरी पर फ़िल्म बनते देखना चाहते हो, लेक़िन पता नही कैसे और किसको भेजू, तो आज इस पोस्ट में जानेगे How to Pitch Your Script in Bollywood.
आपके मन मे भी कई सवाल आते होंगे, क्या डायरेक्ट किसी प्रोड्यूसर को भेज दूं , किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस को भेज दूं ,क्या किसी निर्देशक के व्हाट्सअप पर भेज दूं , तो आपको सोच समझकर आगे का कदम उठाना चाहिए।
इस तरह का उलझन लगभग हर नए राईटर्स के मन आना स्वाभाविक होता हैं – सच तो ये हैं कि किसी फ़िल्म की स्क्रिप्ट ( कहानी, पटकथा) लिखना ही काफ़ी नही होता हैं, ये केवल एक पहला कदम हैं।
उसके बाद का कदम बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं कि कैसे उसे सही तऱीके से और सही जगह सही व्यक्ति को पहुँचाये ? ऐसी प्रकिया को बॉलीवुड की भाषा में Script Pitching कहा जाता हैं। तो आइए जानते हैं कि बॉलीवुड में अपनी स्क्रिप्ट कोसे पिच करें।
साथ ही किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपकी कहानी किसी ग़लत हाथ में न चला जाये।
आख़िर Script पिच करना क्या होता हैं ?
बहुत सारे ऐसे नए लेखक हैं जिनको पिच करने का मतलब ही नहीं समझ में आता है उनको लगता है पिच करने का मतलब है डायरेक्ट किसी निर्माता निर्देशक को अपनी कहानी को भेज देना, लेकिन दरअसल में यह सिस्टम, ये फॉर्मेट ही टोटली ग़लत हैं।
कहानी को पिच करने का मतलब ये होता है कि आपकी कहानी में ऐसा कुछ हो जो सामने वाले को उसमें रुचि पैदा करें,आखिर क्यों आपकी ही कहानी कोई पढ़ेगा ?
क्योंकि एक निर्माता निर्देशक के पास हर हफ्ते में कई सारे स्टोरी भेजे जाते हैं तो वो आपकी ही कहानी पढ़ने में क्यों रुचि लेंगे, इसलिए कहानी पिच करने से पहले आपको बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत हैं।
जबतक आपकी कहानी कुछ अलग नही होगी तबतक कोई Response नही मिलेगा। यही कारण हैं कि केवल कहानी सुनाने का तरीक़ा ही नही बल्कि तैयारी और अप्रोच दोनों Professional होना ज़रूरी हैं।
🎬 क्या बेहतर डायलॉग लिखना चाहते हैं?
अगर आप फिल्म, वेब सीरीज़ या शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, तो Writing Dialogue for Scripts आपके लिए एक उपयोगी किताब हो सकती है। इसमें प्रभावशाली संवाद लिखने, किरदारों की आवाज़ अलग बनाने और बातचीत को स्वाभाविक बनाने से जुड़े कई व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं।
अगर आप अपनी Screenwriting Skills को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस किताब को एक बार ज़रूर देखें।
👉 Buy Link: ⬇️Writing Dialogue for Scripts
कहानी पिच करने से पहले की तैयारी (Very Impotant Step)
कभी भी किसी भी निर्माता निर्देशक को अपनी कहानी डायरेक्ट नहीं भेजना चाहिए यह आपकी गलती होगी आपके पास कहानी भेजने से पहले यह चार चीज होनी चाहिए जो आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
- लॉगलाईन – इसका मतलब होता हैं आपकी कहानी का सारांश जो दो से चार लाइन की होनी चाहिए, जो फ़िल्म की कहानी को Persent करें। इसे One Line स्टोरी भी कहते हैं।
- Synopsis – सिनॉप्सिस के अंतर्गत आपको पूरी फिल्म की कहानी को एक दो पन्नों में, शुरुआत से लेकर मध्य में क्या होगा फिल्म कैसे आगे बढ़ेगी, और क्लाइमेक्स क्या होगा, इन सारी बातों को मेंशन करना होता है बिना सस्पेंस को छुपाये हुये।
- Pitch Desk – Pitch Desk यानी पिच डेस्क को स्टोरी बाइबल भी कहते हैं इसके अंतर्गत एक आकर्षक पीडीएफ आपको बनाना होता है जिसमें किरदारों के स्केच, कहानी का टोन और विजुअल रेफरेंस शामिल किया जाता है ताकि अगले को पूरी तरह सब कुछ समझ में आए।
- Bound Script – इसका मतलब फ़िल्म की पूरी कहानी, जिसमें एक एक Scene मेंशन होता हैं और पूरी Screen Play के साथ।
ये जो चार स्टेप्स बताए हैं आपको पहले से तैयारी करके रखनी चाहिए, किसी को स्क्रिप्ट भेजने से पहले और तभी जाकर आप एक प्रोफेशनल लेखक माने जाओगे, आपके व्यवहार से आपके पिच करने के स्टाइल से आपको अच्छा रिस्पांस मिल सकता हैं।
यही प्रोफेशनल तरीक़ा भी हैं कहानी भेजने का। लेक़िन एक बात हमेशा याद रखें कभी भी किसी को कहानी भेजने से पहले SWA में रजिस्टर ज़रूर करें।
क्या Script तैयार होते ही भेज देना चाहिए ?
कभी भी स्क्रिप्ट तैयार होते ही आपको जल्दी बाजी नहीं करनी चाहिए,आपको कुछ चीज ध्यान में रखना चाहिए जैसे कहानी को आप एक दो बार खुद पढ़ो उसमें देखें कि क्या कहानी बिना किसी उलझन के आगे बढ़ रही है या नहीं
क्या हर किरदार को आपने एस्टेब्लिश किया हैं सही से की नही, क्या कहानी का उद्देश्य समझ में आ रहा हैं क्या संवाद जो डायलॉग है वह नेचुरल लग रहे हैं क्या कहानी बेवजह लंबी तो नहीं हो रही हैं
इन सब बातों को आपको एक बार जरूर ध्यान रखना चाहिए और अगर आपको लगता है कि कहीं कोई कमी है तो फिर से आपको उस पर वर्कआउट करना चाहिए क्योंकि याद रखिए पहली बार भेजा गया जो फर्स्ट ड्राफ्ट होता है वही आपको आगे बेहतर मौका दिला सकता हैं।

कहानी कहाँ और कैसे पिच करें ?
बॉलीवुड में आप डायरेक्ट किसी भी निर्माता निर्देशक के पास नहीं पहुंच सकते हैं आपको सही असरिया अपनाना पड़ेगा ।
- Creative Producer and Development Excutive
हर बड़े प्रोडक्शन हाउसेस चाहे वह Dharma Production हो, Yashraj हो, सब जगह एक क्रिएटिव टीम होती है जिनका काम ही होता हैं नई कहानी स्क्रिप्ट को ढूंढना,उन्हें फिल्टर करना, और आपको उन्हीं लोगों को कहानी के लिए अप्रोच करना चाहिए।
2. Literary Agency –
अब हॉलीवुड की तरह ही बॉलीवुड में भी कई सारी एजेंसियां हैं जो राइटर्स को रिप्रेजेंट करती है जैसे- Tulsea, Matrix, Collective Artist Network इस टाइप की कई सारी एजेंसियां है जो राइटर्स को रिप्रेजेंट करती है अगर कोई भी एजेंसी आपको साइन कर लेती है तो प्रोड्यूसर तक आपकी स्क्रिप्ट पहुंचना उनकी जिम्मेदारी बन जाती हैं।
3. Chief AD / Script Supervisors
जो बड़े डायरेक्टर होते हैं उनके असिस्टेंट डायरेक्टर को भी हमेशा अच्छी कहानी की तलाश रहती हैं आपकी स्क्रिप्ट उनको पसंद आ जाती है तो डायरेक्ट आपको Directors से मिलवा सकता है और आपका काम बन सकता हैं।
Approach कैसे करें ?
आज बॉलीवुड में ऑफिस ऑफिस जाकर स्क्रिप्ट सुनाने या देने से बेहतर आप Digital नेटवर्क बनाये।
- Professionla Email के ज़रिए – आप प्रोडक्शन हाउस के वेबसाइट पर या Linkdin पर जाकर आप क्रिएटिव टीम का ईमेल निकाल सकते हो, और एक प्रोफेशनल ईमेल लिखें, जिसमें अपनी कहानी का Log Line ज़रूर डाले। साथ ही मेल में पूछे कि क्या आप उन्हें फ़िल्म का Synopsis भेज सकते हैं ?
- Social Media के ज़रिए – आप Linkedin और Instagram पर क्रिएटिव को फॉलो करें और उन्हें एक छोटा सा मैसेज Pitch करें।
- Industry Events – फ़िल्म फेस्टिवल जैसे (MAMI, IFFI) साथ SWA के इवेंट्स में भाग ले,यहाँ से भी आपको नेटवर्क बनाने का मौक़ा मिलेगा।

जब भी मेल करें तो उसमें इन चीजों को शामिल करें –
Introduction
Script Name
Film Genre ( जॉनर)
Storng Logline
Mail का ज़बाब न मिले तो क्या करें
अगर मेल भेजने के बाद आपको जवाब ना मिले तो आपको सिंपल कुछ ट्रिक फॉलो करनी चाहिए आपको सोचना चाहिए कि हो सकता है सामने वाला व्यस्त हो, उस समय उनको उस तरह की कहानी की तलाश नहीं है या फिर हो सकता हैं कि कंपनी की स्क्रिप्ट सबमिशन पॉलिसी अलग हो जो आप फॉलो नहीं किए हो
या फिर ये भी हो सकता है कि आपकी ईमेल उन तक पहुंची ही ना हो, ये कुछ कारण हो सकते हैं ज़बाब न मिलने का। अगर जवाब ना मिले तो एक एक विनम्र फॉलोअप मेल भेजे।
जिसमें आप एक सिंपल सा मैसेज भेज सकते हैं कि मैं आपको एक मेल भेजा था मुझे अभी तक कोई जवाब नहीं मिला हैं और बार-बार किसी को मेल ना करें या फिर सोशल मीडिया पर या कॉल करना से आपको नुकसान पहुंच सकता हैं।
हमेशा याद रखें कि अगर पहले स्क्रिप्ट भेजने पर आपको कोई जवाब नहीं मिला तो इसका मतलब यह नहीं है की ये आखिरी है आप अगर प्रयास करेंगे, आपकी राइटिंग में दम होगा तो आपको एक न एक दिन मौका जरूर मिलेगा अगर आप प्रोफेशनल तरीके से फॉलो करते हो तो।
सही व्यक्ति को ही पिच करें
कई बार नए राइटर जो होते हैं वह इस तरह से सोचते हैं कि जितने ज्यादा प्रोड्यूसर को स्क्रिप्ट भेजेंगे उतना ही सफलता मिलने की संभावना रहेगी लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है अगर आपकी कहानी एक फैमिली ड्रामा है छोटे शहर की कहानी हैं
और आप एक ऐसे निर्माता निर्देशक को भेजते हो जो हॉरर यह एक्शन फिल्म बनाते हैं तो कोई मतलब ही नहीं निकलता है इसलिए पिच करने से पहले आपको रिसर्च करना चाहिए जिनको भेज रहे हैं उनके बारे में जानकारी भी रखनी चाहिए।
10 जगह पिच करने से बेहतर है कि सही जगह जो आपका स्क्रिप्ट हैं उस तरह की फिल्म बनाते हैं उनको पिच करना ज्यादा बेहतर होता हैं।
मेरा ख़ुद का अनुभव
देखिए मैं एक एडिटर के साथ एक लेखक भी हूं और एक दो फिल्में भी बनी है मेरे स्क्रिप्ट पर , इसलिए मैं अपना अनुभव आपके साथ शेयर करना चाहता हूं देखिए जो मैंने ऊपर बताया है यह एक प्रोफेशनल तरीका होता है अपनी कहानी को पीच करने का
लेकिन आजकल बहुत ऐसे भी काम हो जाता है जैसे अगर आपको किसी निर्माता से पहचान है आपने उनको सिनॉप्सिस सुनाया उनको अच्छा लगा तो वह आगे काम कर सकते हैं और आपके स्क्रिप्ट पर फिल्म बना सकते हैं
दूसरा तरीका होता है मेल के ज़रिये ,जैसा मैंने ऊपर बताया ईमेल करें फिर जो फॉर्मेट है जो तरीका है प्रोफेशनल तरीका उसको फॉलो करेंगे तो भी आपको काम मिलने की संभावना रहती है और एक चीज हमेशा याद रखें कभी भी किसी को बिना सोचे समझे अपना स्क्रिप्ट ना भेजें।
कभी भी व्हाट्सएप्प पर न भेजे
अगर आपने एक अच्छी कहानी लिखी है तो भूल कर भी कभी भी किसी को व्हाट्सएप पर अपनी कहानी सिनॉप्सिस कुछ भी ना भेजें जब भी भेजना हो तो आप मेल करें, ईमेल आईडी पर ही मेल करें
अगर आप Screenwriters Association (SWA) के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, सदस्य बनने की प्रक्रिया समझना चाहते हैं या स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन से जुड़ी शुरुआती जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा यह विस्तृत लेख ज़रूर पढ़ें।
👉 SWA क्या है और इसका सदस्य कैसे बनें?
क्योंकि Email वैलिड होता है SWA के अनुसार, क्योंकि अगर आपने मेल पर भेजा है और आपकी कहानी रजिस्टर्ड नही भी है तो भी एक्शन लिया जा सकता है लेकिन आपने व्हाट्सएप पर भेज दिया और उसने कहानी पर फिल्म बना दी तो बाद में आप कुछ नहीं कर सकते हो।
एक और सलाह देना चाहूंगा जब भी आप कोई स्टोरी लिखो या फिर पूरी स्क्रीन प्ले डायलॉग लिखो तो आप कोशिश करो आप अपने स्टोरी,स्क्रीनप्ले को SWA में रजिस्टर जरूर करें क्योंकि यह बहुत ही सुरक्षित रहता है
यह आपके हितों की रक्षा करता है अगर कोई आपके लिखे हुए कहानी पर फिल्म बना देता है बिना आपको बताए बिना आपको साइन किए हुए तो SWA एक्शन लेता है और आपको उचित मुआवजा दिलाता है क्रेडिट क्रेडिट भी दिलाने का काम करता है
इसलिए आप हमेशा रजिस्टर करें । आप दोनों तरीके से रीस्टार्ट कर सकते हो ऑनलाइन और ऑफलाइन । मैंने इस पर वीडियो भी बनाया है की सांग और स्टोरी कैसे ऑनलाइन रजिस्टर करें।
अगर आपको वीडियो देखना है कैसे रजिस्टर करते हैं तो आप बॉलीवुड हेल्प सेंटर यूट्यूब चैनल पर भी जाकर आप देख सकते हो। साथ ही आप SWA ( Screenwriters Association के ऑफिस में जाकर भी कर सकते हो।
निष्कर्ष –
अगर आप वाकई में एक राइटर हो आप अच्छी कहानी लिखते हो और आप बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो केवल अच्छी कहानी लिखने से काम नहीं मिलता है जितनी अच्छी कहानी आप लिखोगे उतना ही जरूरी है प्रोफेशनल तरीका अपनाना
कैसे पिच करना है कैसे लोगों से कांटेक्ट करना है किन को भेजना चाहिए किन को नहीं भेजना चाहिए कैसे Logline, सिनॉप्सिस तैयार करते हैं इन सब चीजों को आपको सिखाना चाहिए , तभी जाकर आप एक प्रोफेशनल राइटर बनोगे और आपको काम मिलने की संभावना भी बहुत ज्यादा बन जाती हैं।
अगर इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भेज सकते हो साथ ही आपको किस टॉपिक पर कंटेंट चाहिए कमेंट ज़रूर करें | उम्मीद करता हूँ आज का पोस्ट How to pitch your script in Bollywood आपके लिए हेल्पफुल हो सकती हैं अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक ज़रूर करें और ऐसे ही और करियर सम्बंधित जानकारी बॉलीवुड फैक्ट्स के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब भी ज़रूर करें |
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य शैक्षणिक और जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। फिल्म उद्योग में स्क्रिप्ट सबमिशन, पिचिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाएँ अलग-अलग निर्माता, प्रोडक्शन हाउस और संगठनों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। किसी भी स्क्रिप्ट, कहानी या अन्य रचनात्मक कार्य को साझा करने से पहले संबंधित संस्था या संगठन की आधिकारिक नीतियों और दिशानिर्देशों की पुष्टि अवश्य करें।
इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं। यदि आप उन लिंक के माध्यम से कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center को बेहतर और उपयोगी सामग्री बनाने में सहायता मिलती है।
