बॉलीवुड में हर साल हजारों युवा एक्टर,एक्ट्रेस, राइटर, डायरेक्टर और सिंगर बनने का सपना लेकर यहां आते हैं इनमें से अधिकांश लोग वापस लौट जाते हैं लेकिन ऐसा होता क्यों है अक्सर इस बात का जवाब लोग सिर्फ और सिर्फ नेपोटिज्म को बताते हैं लेकिन सच यह है कि Outsider की सबसे बड़ी चुनौती केवल नेपोटिज्म ही नहीं हैं।
जबकि असली चुनौती है सही अवसर तक पहुंचना लंबे समय तक यहां स्ट्रगल करना और लगातार खुद को बेहतर करने की कोशिश करते रहना, अगर आप भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि एक आउटसाइडर किन मुश्किलों का सामना करता है और उनसे कैसे पार पाया जा सकता हैं।
Outsider किसको कहते हैं
अगर हम बॉलीवुड की भाषा में कहे तो आउटसाइडर उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसका फिल्मी परिवार से कोई संबंध नहीं होता है और उसके पास ना कोई गॉडफादर होता है ना किसी बड़े निर्माता या प्रभावशाली व्यक्ति से संबंध होता हैं।
ऐसे लोगों को आउटसाइडर कहते हैं और ऐसे लोग को अपना रास्ता खुद चुनना पड़ता है खुद से बनाना पड़ता है उन्हें हर तरह के ऑडिशन, हर मीटिंग और हर मौके के लिए दूसरों की तुलना में अधिक सदा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है।
📖 Serious Actor बनना चाहते हैं?
🎬 The Film Actor’s Guide: A Practical And Concise Guide To Acting On Camera अभिनय सीखने के लिए एक बेहतरीन प्रैक्टिकल गाइड है।
👉 इस किताब को यहाँ से देखें: The Film Actor’s Guide
Outsiders की सबसे बड़ी चुनौती- सही मौक़ा मिलना
Outsider की सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि उनके पास टैलेंट नहीं होता है जबकि सबसे बड़ी समस्या यह होती है उनके साथ ही उनके पास टैलेंट होने के बावजूद भी सही व्यक्ति तक वह पहुंच नहीं पाते हैं और यह आसान भी नहीं होता है उनके लिए।
ऐसा कई बार होता है कि एक बेहतरीन कलाकार शालू तक ऑडिशन देता है लेकिन उसे सही मौका जल्दी नहीं मिल पाता है वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी अगर पहचान है फिल्मी बैकग्राउंड है तो उन्हें बहुत जल्दी इंडस्ट्री में एक अच्छा मौका मिल जाता है अपने आप को साबित करने का।
इन्हें भी जाने – Actor कैसे ? बने पूरी गाइड 2026
इसलिए यहाँ केवल टैलेंट से भी काम नही बनता हैं यहाँ टैलेंट के साथ साथ अच्छा नेटवर्क होना भी ज़रूरी होता हैं। लेक़िन ऐसा भी नही की अगर कांटेक्ट नही हैं तो उनको मौक़ा मिलेगा ही नही, बस समय ज़्यादा लग सकता हैं।
सही नेटवर्क बनाना ज़रूरी होता हैं
बॉलीवुड के अंदर काम पाने के लिए आपके पास बेहतरीन रिश्ते और नेटवर्क बहुत मायने रखता है जब भी कोई एक नया कलाकार इंडस्ट्री में आता है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वो किससे मिले, कहां पर ऑडिशन दे कैसे ऑडिशन की जानकारी प्राप्त करें
कौन सा प्रोजेक्ट सही है कौन सा गलत है इसी वजह से कई बार नए कलाकार के साथ धोखा भी हो जाता है और वह धोखेबाजी का शिकार हो जाते हैं इसलिए एक आउटसाइडर को धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक प्रोफेशनल नेटवर्क बनाना बहुत ही जरूरी होता हैं।
आथिर्क संघर्ष भी बड़ी चुनौती हैं
अगर मैं अपना पर्सनल राय शेयर करूं तो मेरा ये मानना है कि इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चुनौती यही होती है अगर आपके पास लाख टैलेंट है लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है,आपके घर से सपोर्ट नहीं है तो आपको बहुत परेशानी होगी क्योंकि आपका फोकस फिर शिफ्ट होता हैं
आप पहले वहां पर सरवाइव करने के लिए आप दूसरा काम चुन लेते हो,अगर धोखे से ही सही आपको फिल्म इंडस्ट्री में ही काम मिल गया तो थोड़ा सा सही होता है कि चलो इसी इंडस्ट्री में काम करके हमें आगे जो सपना उसे पूरा करना होता लेकिन अगर आपकी पहचान नहीं हैं
तो आपको अगर फ़िल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता है तो सर्वाइवल के लिए, क्योंकि मुंबई में रहना खाना पीना बहुत महंगा होता हैं क्योंकि ये इंडिया का सबसे कोस्टली शहर माना जाता है इसलिए आपको फिर दूसरा काम करना पड़ता है और स्वाभाविक है अगर आप दूसरा काम करोगे तो आपका फॉक्स शिफ्ट होगा।
आपको उस काम के प्रति जिम्मेदारी होगी तो आपका हंड्रेड परसेंट फॉक्स आपके सपनों पर नहीं होगा इसलिए आपको काफी परेशानी होगी,इसलिए मेरा यह मानना है कि आपके पास फैमिली सपोर्ट होना चाहिए या फिर आपके पास एक सफिशिएंट बजट होना चाहिए ताकि आप प्रॉपर वहां पर स्ट्रगल कर सको।
इन्हें भी जाने – बॉलीवुड में लिड रोल कैसे मिलता हैं ?

लगातार Rejection का शिकार होना
यह भी एक बहुत हम पॉइंट है क्योंकि बहुत सारे जो नए कलाकार आते हैं वह बार-बार ऑडिशन देते हैं और लगातार अगर उनको 10 15 20 ऑडिशन में अगर उनको मौका नहीं मिलता है तो बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जो हार मान लेते हैं और वापस लौट जाते हैं
जबकि सफल कलाकार हर इंजेक्शन से सीखना है और वह हमेशा अपने सपनों को जिंदा रखना है बॉलीवुड में अक्सर वही लोग सफल होते हैं जो लंबे समय तक पूरे घर के साथ यहां पर स्ट्रगल करते हैं तो उनको मौका मिलता ही हैं।
मैं अपने एक फ्रेंड की कहानी शेयर कर रहा हूं आपके साथ छोटी सी कहानी है अमित मेरा एक फ्रेंड हैं हम लोग साथ में रहते थे वह काफी स्ट्रगल करता था और कई सालों तक वैसे ही संघर्ष करता रहा।
लेकिन अब उसको काम मिलना शुरू हो गया,कई सारे लीडिंग सीरियल में काम कर रहा है अभी बॉर्डर 2 में काम किया है तो अब उसको काम मिलना शुरू हो गया है अगर वह भी लौट गया होता तो शायद आज वह इस मुकाम पर नहीं होता।
🎬 Acting में करियर बनाना चाहते हैं?
📖 The Actor’s Guide to Success उन लोगों के लिए उपयोगी गाइड है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर गंभीरता से बनाना चाहते हैं।
👉 यहाँ से देखें: The Actor’s Guide to success
Affiliate Disclosure: As an Amazon Associate, I earn from qualifying purchases at no extra cost to you.
मानसिक दबाव
मानसिक दबाव के कारण भी बहुत सारे लोग वहां पर असफल हो जाते हैं और छोड़कर वापस चले आते हैं लगातार संघर्ष करने के बाद यह होना भी स्वाभाविक होता है आज सोशल मीडिया का जमाना है लोग दूसरों की सफलता देखते हैं और अगर उनको सफलता नहीं मिल पाती है काफी स्ट्रगल के बाद तो फिर वह धीरे-धीरे हार मान लेते हैं
यही पर उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है इस समय सबसे जरूरी होता है कि आपको हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना चाहिए और दूसरों की सफलता से कभी भी अपने आपकी तुलना नहीं करनी चाहिए।
Read This – बॉलीवुड में करियर कैसे बनाये ? नए लोगों के लिए पूरा गाइड
क्या केवल Nepotisam ही जिम्मेदार हैं
बहुत हद तक नेपोटिज्म भी इस इंडस्ट्री में व्याप्त है जिस पर मैं अभी हाल ही में एक-दो दिन पहले एक पोस्ट लंबा चौड़ा लिखा था आप उसे भी पढ़ सकते हो लेकिन हर असफलता के पीछे केवल नेपोटिज्म को मानना यह पूरी तरह से गलत है
आज ऐसे कई सारे ऐसे कलाकार है जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी अपनी पहचान बनाई है उनकी सफलता आपको यह बताते हैं की रास्ता कठिन जरूर होता है लेकिन असंभव नहीं होता है सही तैयारी और निरंतर मेहनत अगर आप करते हो धैर्य के साथ और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए अगर आप तैयार हो तो आप किसी भी सपने को पूरा कर सकते हो।
Outsider को क्या करना चाहिए?
अगर आप बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन बातों पर विशेष ध्यान दें—
- अभिनय की नियमित ट्रेनिंग लें।
- रोज ऑडिशन दें।
- प्रोफेशनल पोर्टफोलियो और शो-रील तैयार रखें।
- सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा दिखाएँ।
- भरोसेमंद कास्टिंग एजेंसियों से जुड़ें।
- नेटवर्क बनाइए, लेकिन शॉर्टकट मत खोजिए।
- लगातार सीखते रहिए।
याद रखिए, तैयारी जितनी मजबूत होगी, अवसर मिलने पर सफलता की संभावना उतनी अधिक होगी।
इन्हें भी जाने – एक्टर बनने के लिए सबसे सरल रास्ता हैं थियेटर करना, बहुत कम खर्च में आप बन सकते हैं एक अच्छा एक्टर
सफलता का असली मंत्र
सफलता का सबसे बड़ा मंत्र यह है कि आप अपने सपने पे पूरी तरह फोकस करो आप हमेशा हंड्रेड परसेंट देने की कोशिश करो, धैर्य, विश्वास के साथ अपना काम करो, और किसी से कोई तुलना मत करो. क्योंकि बॉलीबुड में सफल होने के लिए इन सब चीजों की बहुत जरूरत है. अगर आपके पास टैलेंट है, धैर्य है, विश्वास है, काम करने की ताकत है, और आपने ठान लिया है कि मैं करके रहूँगा, तो आप एक दिन जरूर सफल हो सकते हो
क्या Outsider सफल हो सकता है?
बिल्कुल, यहाँ कोई भी सफल हो सकता हैं इतिहास गवाह है कि कई ऐसे कलाकार, लेखक, निर्देशक और संगीतकार हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी परिवार के अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी यात्रा आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। यही सबसे बड़ा अंतर होता है—कुछ लोग संघर्ष देखकर रुक जाते हैं, जबकि कुछ लोग संघर्ष को अपनी ताकत बना लेते हैं।
ये इंडस्ट्री सबके लिए हैं लेकिन जो यहाँ के एग्जाम में पास कर जाता हैं मतलब यहाँ लगातार मेहनत करता हैं , बिना रुके , बिना हार मने वो एक न एक दिन सफल ज़रूर होता हैं जैसा मैंने अपने फ्रेंड अमित के बारे में बताया हैं |
निष्कर्ष
अगर एक वाक्य में कहा जाए, तो Outsider की सबसे बड़ी चुनौती अवसर की कमी नहीं बल्कि लंबे समय तक लगातार मेहनत करते रहने की क्षमता है।
बॉलीवुड में सफलता एक दिन में नहीं मिलती। यह छोटे-छोटे प्रयासों, सीखने की इच्छा, सही दिशा और धैर्य का परिणाम होती है।यदि आप अभिनय, लेखन या फिल्म निर्माण में करियर बनाना चाहते हैं, तो खुद को लगातार बेहतर बनाइए। हो सकता है आपका पहला ऑडिशन सफल न हो, लेकिन आपकी तैयारी और लगन आपको उस अवसर तक जरूर पहुँचा सकती है जिसका आप वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की आपको इस ब्लॉग से मोटिवेशन ज़रूर मिला होगा, की आप भी कर सकते हो, बस जो बातें ऊपर में बताया हैं अगर आप उसको फॉलो करते हो तो, अगर आपको इस पोस्ट से थोड़ा भी हेल्प हुआ हैं तो एक लाइक दे और ऐसे ही बॉलीवुड करियर और फैक्ट्स के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब ज़रूर करें
साथ ही अगर आपके पास कोई टॉपिक हैं जिसके बारे में आप जानना चाहते हो तो आप कमेंट करो या आप हमें Instagram पर हमें बताये हम उसपर ज़रूर कंटेंट रिसर्च करके डालेंगे | मितले हैं एक नए पोस्ट के साथ तबतक के लिए जय हिन्द जय भारत
