दोस्तों आज के इस पोस्ट में बात करने वाले हैं बॉक्सऑफिस पर चल रही फिल्म पेड्डी की – Peddi Movie Review और साथ ही रिव्यु करेंगे इस फिल्म की, और बात करेंगे आखिर क्यों आपको इस फिल्म को एक बार ज़रूर देखना चाहिए जानेगे, तो चलिए बात करते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार रामचरन की फ़िल्म पेडी ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रखा हैं वैसे तो फ़िल्म को लेकर लोगो मे अलग अलग धारणाये हैं लेकिन ये सच हैं कि रामचरन की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया हैं।
फ़िल्म की कहानी
फ़िल्म की कहानी की बात करे तो ये एक गांव के पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म हैं जिसमें एक नवजवान “पेडी” जो अपनी पहचान और अपने गांव की पहचान के लिए लड़ता हैं पेडी एक अच्छा खिलाड़ी हैं और वो अच्छा खेलता भी हैं लेक़िन क्रिकेट में वो अच्छा खेलने के बावज़ूद भी साज़िश का शिकार होता हैं और वो क्रिकेट छोड़ देता हैं।
बाद में एक घटना घटती हैं पेडी के गांव का इस शक्स अपने गांव में ट्रेन रोकने के लिए 30 सालों से लाल झंडी लेकर ट्रेन के आगे दिखता हैं लेक़िन ट्रेन कभी नही रुकती हैं और एक दिन वो पटरी पर खड़ा हो जाता हैं।
हालांकि पेडी उसे बचाता हैं लेक़िन अंततः वो मर जाता हैं उसके बाद पेडी ठान लेते हैं कि वो एक दिन इस गांव को पहचान दिलाकर रहेगा। कहानी आगे बढ़ती हैं और कई अलग अलग खेल खेलकर एक दिन वो उस मुक़ाम को हासिल कर लेता हैं ।
उसके बाद सरकार उसकी बातों को सुनता हैं और उस गांव में ट्रेन रुकने लगती हैं ये कहानी हैं फ़िल्म को लेक़िन इस कहानी को बुची बाबू सना ने बहुत ही बेहतरीन तऱीके से परोसा हैं ।
खेल, संघर्ष, भावनाएं और सामाजिक मुद्दे कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। निर्देशक Buchi Babu Sana ने एक महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्स ड्रामा पेश करने की कोशिश की है, जिसमें पहचान और आत्मसम्मान जैसे विषयों को छुआ गया है।
रामचरन की एक्टिंग लाज़बाब हैं
अगर बात करे फिल्म के सबसे मज़बूत कड़ी की तो सबसे मज़बूत कड़ी रामचरण की एक्टिंग हैं जिसने फिल्म में जान दाल दिया हैं यु कहे RRR के बाद सबसे बेहतरीन फिल्म हैं उन्होंने अपने किरदार में जान फुक दिया हैं कई समीक्षकों का मानना हैं की फिल्म में कई साडी कमियों के बाबजूद भी रामचरण की एक्टिंग ने फिल्म को अलग लेवल पर खड़ा कर दिया हैं
फ़िल्म की खुबिया
इस फिल्म की खूबियों की बात करे तो सबसे पहले रामचरण की एक्टिंग और उसके बाद फिल्म का कैनवास जो की बहुत बड़ा हैं बड़े परदे पर वो गांव का लोकेशन बहुत ही अद्भुत लगता हैं वही फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो संघर्ष और आत्म सम्मान को बखूबी दर्शाता हैं वही ए आर रहमान का संगीत ने फिल्म में और चार चाँद लगा दिया हैं
फिल्म की कमज़ोर पक्ष
वही फ़िल्म की कुछ कजोर कड़िया हैं जो फिल्म को कमज़ोर बनती हैं उसमे सबसे पहले फिल्म का रन टाइम काफी बड़ा हैं और ऊपर से १स्ट हाफ आपको ज़्यादा आकर्षित नहीं करेगा लेकिन बाद में फिल्म में काफी ग्रिप हैं पहले पार्ट को और ट्रिम किया जा सकता था वही जान्हवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर भी काफी सोशल मीडिया पर बाते हो रही हैं यही सब कारण हैं की फिल्म को औसत रेटिंग दिया गया हैं
आखिर क्यों आपको Peddi एक बार ज़रूर देखनी चाहिए?
यह इस फिल्म का सबसे जरूरी सवाल है।
इन्हें भी पढ़ें – Peddi Trailer Review Hindi
🎬 1. राम चरण के लिए
अगर आप राम चरण के फैन हैं, तो उनका यह अभिनय जरूर देखना चाहिए। कई लोग मानते हैं कि उन्होंने पूरी फिल्म अपने कंधों पर संभाल ली है।
🎬 2. बड़े पैमाने का स्पोर्ट्स ड्रामा
आजकल बड़े स्तर पर बनने वाले ग्रामीण स्पोर्ट्स ड्रामा कम होते हैं। Peddi इस मामले में अलग अनुभव देती है।
🎬 3. संघर्ष और पहचान की कहानी
फिल्म केवल खेल नहीं दिखाती, बल्कि पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष को भी दर्शाती है।
🎬 4. थिएटर एक्सपीरियंस
कुछ फिल्में मोबाइल पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर ज्यादा अच्छी लगती हैं। Peddi उन्हीं फिल्मों में से एक है।
बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और शुरुआती दिनों में दुनियाभर में सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई की है।
निष्कर्ष –
Peddi Movie Review का निष्कर्ष यह है कि फिल्म पूरी तरह से सही नहीं है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले में कुछ खामियां हैं, लेकिन राम चरण का बेहतरीन अभिनय, बड़े स्तर का प्रस्तुतीकरण और प्रेरणादायक भावनात्मक पल इसे एक बार देखने लायक बनाते हैं। इससे भी बड़ी ये फिल्म हमें सिखाती हैं की अगर जीवन में बड़ा लक्ष्य हैं तो उसे हासिल किया जा सकता हैं लेकिन शर्त ये हैं किसी भी परस्थिति में अपने आपको कमज़ोर नहीं होने देना हैं और मुझे जो सबसे खास इस फिल्म की बात लगी वो ये हैं की आप क्या कर रहे हो ये अभी मायने नहीं रखता हैं उसका रिजल्ट क्या होने वाला हैं ये बहुत मायने रखता हैं
⭐ मेरी रेटिंग: 3/5
अगर आप स्पोर्ट्स ड्रामा, बड़े पर्दे का अनुभव और राम चरण की बेहतरीन एक्टिंग देखना चाहते हैं, तो Peddi एक बार जरूर देखी जा सकती है।
