जब भी हम आप कोई फ़िल्म देखते हैं तो सबसे ज़्यादा हम हीरो, हीरोइन, विलेन और कॉमेडियन को नोटिस करते हैं लेक़िन क्या आप जानते हैं कि एक फ़िल्म को बनाने के पीछे पूरी पूरी एक टीम होती हैं और उस टीम को लीड करता हैं Assistant Direcrctor । तो आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे Assistant Director Career Guide के बारे में।
किसी भी फ़िल्म में Assistant Director का रोल बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं जिसे हम शार्ट कट में AD भी कहते हैं। अगर आपका सपना भी हैं फ़िल्म इन्डस्ट्री में करियर बनाने का और अगर आप डायरेक्शन में अपना मुक़ाम बनाना चाहते हो तो ये पोस्ट आपके लिए हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे असिस्टेंट डायरेक्टर क्या होता है उसका क्या काम होता है, कितना महत्व रखता हैं,उसकी कितनी सैलरी होती हैं और कौन-कौन से स्किल चाहिए होता है असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए, और इस क्षेत्र में आप कैसे कैरियर बना सकते हो इस पर आज हम पूरे विस्तार से बात करेंगे।
क्या होता हैं क्या होता हैं ?
किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट में डायरेक्टर को Captain of Ship कहा जाता है और असिस्टेंट डायरेक्टर का मतलब होता है डायरेक्टर के हर काम को आसान बनाना क्योंकि निर्देशक क्रिएटिव काम करता है लेकिन असिस्टेंट डायरेक्टर का काम होता है कि सारे शेड्यूल को फिक्स करना,आर्टिस्ट को टाइम पर बुलाना, यूं कहें कि हर चीज को असिस्टेंट डायरेक्टर ही मैनेज करता हैं।
जब भी डायरेक्टर कोई Scene शूट करने की तैयारी करता है तो उस सीन में क्या-क्या प्रॉपर्टीज लगेंगे, कौन-कौन आर्टिस्ट होंगे, ड्रेस क्या होगा, (हालांकि ड्रेस के लिए अलग डायरेक्टर होता है) असिस्टेंट डायरेक्टर सब देखता है वह सारा मैनेजमेंट असिस्टेंट डायरेक्टर के हाथ में ही होता हैं।
जब भी शूटिंग की प्लानिंग होती हैं तो किस टाइम पर किस आर्टिस्ट को आना हैं, एक्टर को सीन को एक्सप्लेन करना, हर चीज असिस्टेंट डायरेक्टर के अंतर्गत किया जाता है डायरेक्टर का अपना विजन होता हैं उस विजन को सतह पर लाने के लिए जो भी मैनेजमेंट की जरूरत पड़ती है वह असिस्टेंट डायरेक्टर करता हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि असिस्टेंट डायरेक्टर का ओहदा बहुत बड़ा होता है यूं कहे कि वो सेट पे मैनेजर होता हैं आपको बता दे कि करण जौहर से लेकर, अनुराग कश्यप, राज कुमार हिरानी और ऐसे कई लोग पहले असिस्टेंट डायरेक्टर से ही अपने करियर की शुआत किया था।
डायरेक्टर केवल क्रिएटिव फ़ैसले लेता हैं जैसे- Actor कैसे एक्टिंग करेगा, शॉट कैसा होगा इत्यादि ये सब निर्देशक फ़ैसले करता हैं। लेक़िन निर्देशक के द्वारा डिज़ाइन किये गए शॉट सीन को लेकर सारी तैयारी AD करता हैं।
यूँ कहे कि अगर Director फ़िल्म का दिमाग़ होता हैं तो AD उसका हाथ पैर होता हैं।
Assistant Director की मुख्य ज़िम्मेदारी
चलिए अब जानते हैं क्रमवार से की असिस्टेंट डायरेक्टर की क्या-क्या जिम्मेदारियां होता है और वह कैसे किस-किस डिपार्टमेंट को मैनेज करता हैं।
Pre Production ( Shooting से पहले की ज़िम्मेदारी )
- Script Breakdown – Assistant Director शूटिंग से पहले पूरे स्क्रिप्ट को पढ़ता हैं और एक लिस्ट तैयार करता हैं कि किस सीन में कितने एक्टर्स हैं, कौन कौन सा Costume ( कपड़े लगेंगे), कौन कौन सा समान ( Props) लगेगा, और शूटिंग लोकेशन कौन सा चाहिए।
- Shooting Shedule – शूटिंग शेड्यूल के अंतर्गत किस दिन और कौन सा सूट होगा किस समय कौन सा शॉट लिया जाएगा इस सब का पूरा डाटा तैयार करता हैं और डायरेक्टर को प्रोवाइड करता हैं
- Call Sheets – कॉल सीट्स के अंदर असिस्टेंट डायरेक्टर एक Sheet तैयार करता है जिसमें यह लिखा होता है कि कल अगर शूटिंग होनी है तो कल सुबह कितने बजे शूटिंग शुरू होगी,और किस आर्टिस्ट को कितने बजे और कहां पहुंचना है इस तरह की सारी जानकारी होती है और इसको कॉल टाइम भी बोलते हैं जैसे अगर एक एक्टर है उसको अगर बताया कि आपका कॉल टाइम सुबह के 9:00 हैं इस तरह की सारी जानकारी कॉल सीट में लिखा जाता हैं।
Production Resposbility –
- Set पर अनुशासन बनाये रखना – इसके अंतर्गत शूटिंग सेट पर शांति बनी रहें,साउंड रिकॉर्डिंग प्रॉपर हो
- Time Tracking– शूटिंग समय पर चल रही हैं या नही, इसका ध्यान रखना
- Actor Cordination-साथ ही एक्टर को कॉर्डिनेट करना, उनको Vanity Van से बुलाना और शॉट के लिए तैयार करना। ये सारा काम AD करता हैं।
Post Production-
शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन में, एडिटिंग, डबिंग, बैकग्राउण्ड म्यूजिक, इफेक्ट्स, इन सब काम में निर्देशक को सहायता करना, और सारे काम को मोनिटर करना।

Assistent Director कितने प्रकार के होते हैं
1st Assistant Director–
असिस्टेंट डॉक्टर कई प्रकार के होते हैं जो पहले असिस्टेंट डायरेक्टर होता हैं 1st AD इनका काम होता है पूरे शूटिंग शेड्यूल की जिम्मेदारी संभालना और निर्देशक के साथ ताल मेल बिठाना, और ये पूरी AD Team का नेतृत्व भी करता है यानी कि जितने भी असिस्टेंट डायरेक्टर होता है ये सब का हेड भी होता है और यह निर्देशक के सबसे ज्यादा करीब होता हैं।
2nd Assistant Director –
इनका काम भी काफी इंपोर्टेंट होता है पूरे शूटिंग की शेड्यूल बनाना, कलाकारों से हमेशा कांटेक्ट करना, रोज शूटिंग के समय जो भी जरूरत लगती है उस सब की व्यवस्था करना भी 2nd असिस्टेंट डायरेक्टर का काम होता हैं।
3rd Assistant Director –
इनका काम होता है जूनियर आर्टिस्ट को मैनेज करना सेट पर आवश्यक सूचनाओं को पहुंचाना और जो भी छोटे-मोटे प्रशासनिक कार्य होते हैं सबको ये मैनेज करता हैं।
वैसे तो एक बड़ी फिल्में स्टार कास्ट फिल्म में कई सारे असिस्टेंट एक्टर होते हैं हो सकते हैं बट में जो का सेकंड थर्ड रेडी होता है इनका काम काफी इंपोर्टेंट होता हैं।
Assistant Director बनने के लिए कौन कौन स्किल चाहिए
एक असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए आपको सबसे ज्यादा जो होता है आपका कम्युनिकेशन स्किल काफी बेहतरीन होना चाहिए, आपको टाइम मैनेज करने आना चाहिए, लीडरशिप वाली क्वालिटी होनी चाहिए,और कोई प्रॉब्लम हो उसको सॉल्व करने की क्षमता आपके अंदर होनी चाहिए, और सबसे बड़ी बात Discipline आपके अंदर होना चाहिये।
Assistant Director की सैलरी
देखिए मेरा खुद का अनुभव है जो मैं आपको शेयर करना चाहता हूँ जो मैंने देखा है ऐसा कोई फिक्स नहीं होता यह डिपेंड करता की प्रोडक्शन हाउस कितना बड़ा है आपका एक्सपीरियंस कितना बड़ा हैं
जनरली एक असिस्टेंट डायरेक्टर को अगर वो नया हैं तो उसको लगभग 10000 से 20 हजार 30 हजार तक भी मिल जाता है वहीं अगर एक एक्सपीरियंस असिस्टेंट डायरेक्टर है तो उसको बड़े प्रोजेक्ट में लगभग 40000 से ₹100000 तक भी मिल सकता हैं
यह मैं अनुमानित बता रहा हूं जो मैंने देखा यह ज्यादा कम भी हो सकता है प्रोजेक्ट के हिसाब से या फिर आपके एक्सपीरियंस के हिसाब से और बहुत जगह ऐसा भी होता है कि आपको मंथली एक पेमेंट देकर भी आपको रखा जाता हैं।
वैसे बता दूं इनका एक संगठन भी होता है वह इनका रेट भी तय करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है जनरली कि अगर आप एक साथ काम करते हो तो आपका एक रिलेशन बनता है तो आपको ज्यादा भी मिलने की संभावनाएं रहती है
अगर आप सिर्फ Assistant Director ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अन्य करियर विकल्पों के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो क्या आप भी बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं? शुरुआती लोगों के लिए पूरा गाइड ज़रूर पढ़ें।
क्या AD बाद में डायरेक्टर बन सकता हैं
इसका सिंपल और सीधा सा जवाब है बिल्कुल, क्योंकि मैंने शुरू में ही बताया कि करण जौहर, अनुराग कश्यप जैसे बहुत सारे ऐसे निर्देशक इंडस्ट्री में जिन्होंने अपनी शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी
कई सफल निर्देशक अपने करियर की शुरुआत Assistant Director के रूप में करते हैं। यदि आप निर्देशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो “फिल्म निर्देशक कैसे बनें” पर हमारी पूरी गाइड पढ़ सकते हैं।
तो यह बहुत सिंपल है कि जो फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर होता है उनको बहुत ज्यादा चांस होता है अगर उनके अंदर लगन है, मेहनत है, और अगर वह ढंग से काम करते हैं काम को समझते हैं तो बहुत जल्दी एक निर्देशक बन सकते हैं।
Assistant Director और Director में क्या फ़र्क होता है?
| Director | Assistant Director |
|---|---|
| फिल्म की क्रिएटिव विजन तय करता है | शूटिंग को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने में मदद करता है |
| अंतिम निर्णय लेता है | निर्णयों को लागू कराने में सहयोग करता है |
| कहानी की प्रस्तुति तय करता है | शूटिंग शेड्यूल और टीम समन्वय संभालता है |
📚 Recommended Book for Aspiring Assistant Directors
अगर आप फिल्म निर्देशन और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग को गहराई से समझना चाहते हैं, तो Film Directing Shot by Shot शुरुआती और उभरते फिल्ममेकर्स के लिए एक बेहतरीन किताब है। इसमें शॉट कंपोज़िशन, कैमरा लैंग्वेज और डायरेक्शन के कई महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट आसान तरीके से समझाए गए हैं।
👉 📖 Film Directing Shot by Shot – Buy Here
Affiliate Disclosure: इस लिंक के माध्यम से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। इससे Bollywood Help Center पर उपयोगी और मुफ्त कंटेंट बनाने में मदद मिलती है। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
निष्कर्ष –
फ्रेंड्स जब हम बात करते हैं Assistanat Director की तो ये केवल एक पोस्ट की बात नहीं होती हैं ये एक ऐसा पोस्ट हैं जो यु कहें की पूरी फिल्म के तीनो पार्ट प्री प्रोडक्शन, से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक सब जगह AD का इन्वॉल्वमेंट होता हैं और ये एक बहुत ही ज़िम्मेदारी भरा काम होता हैं
साथ ही ये एक सीढ़ी हैं जिसपे चढ़कर कोई सफ़ल निर्देशक की कुर्सी तक पहुंच सकता हैं, अगर आप भी निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो Assistant Director का जॉब सबसे परफेक्ट हैं जहा से आप अपने मुक़ाम तक पहुंच सकते हैं |
उम्मीद करता हूँ आज की ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी तो कृपया एक लाइक ज़रूर करे और ऐसे हो और करियर सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं साथ ही कोई सवाल या सुझाव देना चाहते हैं तो हमें इंस्टाग्राम पर भी बता सकते हैं |
