“बॉलीवुड की चमकदार दुनिया के पीछे एक ऐसी बहस है जो वर्षों से चलती आ रही है — Talent vs Nepotism. क्या फिल्मी परिवार से आने वाले कलाकारों को सफलता आसानी से मिलती है या फिर असली पहचान सिर्फ टैलेंट से बनती है?” इसपर वर्षों से लगातार बहस जारी हैं की क्या स्टार किड्स को ज़्यादा जल्दी सफलता मिलती हैं या फिर जो अपने दम पर मेहनत से ऊपर आते हैं उनको, और जानेगे की आखिर जीत किसकी होती हैं ? आज जानेगे विस्तार से इसके पीछे की सच्चाई आखिर क्या हैं ?
Nepotism आख़िर क्या हैं ?
देखिए जहाँ तक नेपोटिज्म का सवाल है, नेपोटिज्म क्या है, इसका मतलब क्या होता है? नेपोटिज्म का मतलब होता है कि किसी ऐसे बड़े परिवार से बिलॉन्ग करना जैसे शाहरुख खान हो गया, सलमान खान हो गया, इस तरह के जो बड़े परिवार हैं जो इंडस्ट्री को डोमिनेट करते हैं, ऐसे परिवार से जो बिलॉन्ग करता है तो उसको चांसेस ज्यादा होता है मौका मिलने का ये अलग बात है कि वो फ्यूचर में हिट होगा या नहीं होगा ये अलग बात है लेकिन फर्स्ट प्रायोरिटी उनको ज़्यादा मिल जाती है, उनको मौका जल्दी मिलता है इसी को हम नेपोटिज्म कहते हैं
अगर बात करें बॉलीवुड की तो बॉलीवुड में जब कभी किसी बड़े अभिनेता या निर्माता-निर्देशक के जो स्टार किड्स होते हैं उनके जो बच्चे होते हैं उनको आसानी से फिल्में मिल जाती हैं तो उसे ही अक्सर नेपोटिज्म कहा जाता है और ये बॉलीवुड के लिए कोई नई बात नहीं है फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से ये चलता आ रहा है और इसका प्रभाव हमेशा से बना रहा है और आगे भी शायद बना ही रहेगा, फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों को आमतौर पर बेहतर नेटवर्क मिल जाता है
अगर आप अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं या अपनी Acting Skills को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं, तो The Art of Film Acting: A Guide for Actors and Directors आपके लिए एक बेहतरीन किताब साबित हो सकती है। यह पुस्तक अभिनय की बारीकियों, कैमरे के सामने प्रदर्शन और किरदार को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है।
शुरुआती अवसर यानी कि ऑपोर्च्यूनिटी उसको जल्दी मिल जाती है इंडस्ट्री की समझ उसको पहले से होती है क्योंकि वो ऐसे ही परिवार में पले-बढ़े होते हैं यही वजह है कि उनका सफर कई बार जो आउटसाइडर हैं उनकी तुलना में काफी बेहतर होता है हालांकि अवसर मिलना और सफलता हासिल करना दोनों अलग-अलग बातें हैं
Talent vs Nepotism: Bollywood में आखिर किसकी जीत होती है?
बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती है उसके पीछे उतनी ही पड़ती स्पर्धा है, उतना ही स्ट्रगल करना पड़ता है हर साल हज़ारों लड़के-लड़कियाँ एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर बनने यहाँ मुंबई में आते हैं अपना सपना लेकर, हालाँकि इसमें से कुछ कम ही लोग होते हैं जो अपने सपने को साकार कर पाते हैं ऐसे में एक सवाल उठना लाज़मी है किTalent vs Nepotism की इस लड़ाई में आखिर जीत किसकी होती हैं |

पिछले कई सालों से इसको लेकर बहस काफी तेज़ हुई है सोशल मीडिया ने दर्शकों को अपनी राय खोलकर रखने का मंच तो दे दिया है और अब लोग केवल फिल्मों को ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों को भी करीब से देखने लगे हैं और उसे समझने लगे हैं वाकई में इसके पीछे की सच्चाई क्या है? तो क्या सचमुच नेपोटिज़्म टैलेंटेड लोगों पर भारी पड़ता है? या फिर आखिरकार जिनमें प्रतिभा होती है वो अपनी जगह बना ही लेते हैं आईए इस सवाल के जवाब को पूरे विस्तार से और गहराई से समझते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई |
Talent की असली ताक़त क्या होती हैं ?
जब हम Talent vs Nepotism की बात करते हैं तो टैलेंट को ही आखिरकार विजेता माना जाता है टैलेंट केवल अभिनय करने की क्षमता को नहीं बल्कि उनमें सीखने की लगन, इच्छा शक्ति, मेहनत और अनुशासन और लगातार खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में अपने आपको हार नहीं मानने देते हैं और वो हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं यह होता है असली टैलेंट |
इन्हे भी जाने – Bollywood में Casting कैसे होती है?
दर्शक चाहें किसी भी वर्ग का हो वो किसी भी एक्टर को उसके परिवार के नाम से याद नहीं रखता है जबकि वो याद इसलिए रखता है क्योकि उनके काम से Talent दीखता हैं उनका प्रदर्शन अच्छा होता है इसलिए दर्शक उनको हमेशा के लिए याद रखते हैं जैसे बहुत सारे ऐसे उदाहरण हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं, मनोज बाजपेयी हैं इन लोग के एक्टिंग के कारण उन्हें याद रखा जाता है न कि वो कोई स्टार किड्स से इसलिए उन्हें याद रखा जाता है
वैसे भी आज के समय में जो दर्शक हैं काफी मैच्योर हो चुके हैं वो अच्छी कहानी बेहतर अभिनय और प्रभावशाली कंटेंट को ही ज़्यादा महत्व देते हैं यही कारण है कि प्रतिभाशाली कलाकार लगातार आगे बढ़ते रहते हैं और नेपोटिज्म और जो नेपो किड होते हैं उनका अगर चल गया तो बेहतर और नहीं चला तो वो फ्लॉप हो जाते हैं इसके भी कई उदाहरण हैं आप देख लो मिथुन चक्रवर्ती इतने बड़े स्टार हैं लेकिन उनके दोनों बच्चे नहीं चल पाए, बिहारी बाबू यानि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी उनके बेटे लव और कुश इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर पाए |
आख़िर Talent vs Nepotism: बहस इतनी बड़ी क्यों है?
इस बहस का सबसे बड़ा कारण यह है कि सबको एक समान अवसर नहीं मिलता है कई प्रतिभाशाली ऐसे कलाकार हैं जो वर्षों तक ऑडिशन देते हैं काफी मेहनत करते हैं दिन-रात इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते हैं उसके बावजूद हज़ारों ऑडिशन देने के बावजूद भी उनको काम जल्दी नहीं मिलता है हलाँकि ऐसा नहीं है कि उनको काम नहीं मिलता लेकिन एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलने में काफ़ी टाइम लग जाता है वहीं दूसरी तरफ जो नेपो किड है उनको बहुत ही आसानी से बड़े बैनर के साथ बड़े निर्माता-निर्देशक के साथ काम करने का मौका आसानी से मिल जाता हैं |
यही बात लोगों को सोचने पे और बहस करने पे मजबूर और यही बात लोगों को सोचने और बहस करने पे मजबूर करती है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म आज भी व्याप्त है लेकिन वहीं दूसरी तरफ ये भी बात सच है दर्शक केवल इसलिए नहीं किसी एक्टर को पसंद करते हैं कि वो किसी स्टार के परिवार से बिलॉन्ग करता है दर्शक तब पसंद करते हैं कि अगर उनमें टैलेंट है, अगर उनका काम उनको अच्छा लगता है तभी वो पसंद करते हैं अगर ऐसा होता तो हर सुपर स्टार का किड्स जो भी बड़े स्टार से उनके पुत्र सुपुत्रियाँ सब सुपर स्टार होते
इन्हें भी जाने – Franchise फिल्में क्यों बनती हैं ? क्यों पुष्पा, गदर , बॉर्डर जैसी सीरीज़ बनाई जाती हैं ?
वही एक सच्चाई ये भी है कि बहुत बड़े-बड़े स्टार्स के बच्चे भी फ्लॉप साबित हुए हैं जैसा कि मैंने ऊपर बताया ही आपको मिथुन चक्रवर्ती का उदाहरण देकर, राजेंद्र कुमार जिनको जुबली स्टार कहा जाता था उनका बेटा कुमार गौरव जिन्होंने दो हिट फिल्म देने के बावजूद भी इंडस्ट्री से बाहर हो गए तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण भी हैं,
वहीं दूसरी तरफ बहुत सारे ऐसे भी एक्टर हैं जिन्होंने अपने बलबूते अपने दम पर अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम बनाया है मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी जैसे लोग हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने खुद के दम पर पहचान बनाई है और यही मेन वजह है कि आज भी Talent vs Nepotism का बहस जारी रहता है और लोग इसपे बात विवाद करते रहते हैं।
क्या Nepotism सफ़लता की गारंटी होती हैं ?
तो इसका जवाब यह है बिल्कुल नहीं। नेपोटिज्म किसी भी एक्टर को पहला मौका तो दिला सकता है लेकिन वो सफल होगा इसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता। फिल्म का टिकट खरीदने वाला दर्शक यह नहीं देखता है कि वो स्टार किड्स है या कोई नया एक्टर है। वो केवल फिल्म के टिकट इसलिए खरीदता है कि उस फिल्म के बारे में कैसा प्रमोशन हुआ है, फिल्म के बारे में लोगों का कैसा ओपिनियन है, अगर फिल्म के बारे में काफी चर्चाएं हैं तो वो फिल्म देखने जाता हैं |

और अगर भले एक नया एक्टर है, अगर उसको उसकी एक्टिंग पसंद आती है उसका काम पसंद आता है तो वो हमेशा के लिए उसे याद रख लेता है। कई बार आपने ऐसा भी देखा होगा कि जो स्टार किड्स हैं उनकी लांचिंग बहुत बड़ी होती है बड़ी लांचिंग के बाद भी लोग उनको याद नहीं रख पाते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ नए चेहरे जो फर्स्ट टाइम स्क्रीन पर आते हैं और वो हमेशा के लिए दर्शकों पर अपना छाप छोड़ जाते हैं इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत है कि नेपोटिज्म ही सफलता का असली वजह है।
Outsiders की सफ़लता क्या साबित करती हैं ?
बात करें आउटसाइडर की तो बॉलीवुड का इतिहास ही ऐसा रहा है कि कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बिना किसी सपोर्ट के अपनी पहचान बनाई हैं ऐसे बहुत सारे कलाकार हैं जिन्होंने संघर्ष किया है असफलताओं का सामना करते हुए अपने मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है उनकी यात्रा उनकी ये सफलता साबित करती है कि टैलेंट आज भी सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं |
सफलता केवल अवसरों से नहीं बल्कि सही सोच और मजबूत मानसिकता से भी बनती है। Your Mindset, Your Networth: How Do You Create Powerful Millionaire Mindset ऐसी किताब है जो सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सफलता की मानसिकता विकसित करने में मदद कर सकती है। यदि आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर हैं और खुद को लगातार बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
आज के डेट में सोने पे सुहागा ये है कि आज सोशल मीडिया डिजिटल युग का जमाना है और इस डिजिटल जर्नी ने इस प्रक्रिया को और भी बेहतरीन और आसान बना दिया है ओटीटी प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन ने प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक नए दरवाजे खोलने का काम किया है अब सफलता का रास्ता केवल पारंपरिक स्टूडियो नहीं बल्की आपके टैलेंट के ऊपर डिपेंड करता है आपके पास बहुत सारे रास्ते हैं जिसके जरिए आप अपने टैलेंट को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
दर्शकों की बदलती सोच
अब बात करें आज दर्शक पूरी तरह बदल गई है उनकी जो सोचने का तरीका है वो भी पूरी तरह से बदल गया है एक समय था जब फिल्म में अगर कोई बड़ा स्टार है तो वो फिल्म की ताकत मानी जाती थी लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है दर्शक अब सबसे पहले कंटेंट को ज़्यादा महत्व देते हैं अगर उनको कहानी अच्छी लगी, एक्टर का अभिनय अच्छा लगा तो वो फिल्म को काफ़ी चाव से देखते हैं चाहे उसमें कोई बड़ा स्टार हो या नहीं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं
इन्हें भी समझें – बॉलीवुड में सिर्फ टैलेंट क्यों काफी नहीं होता, क्या हैं इसके पीछे की सच्चाई
उनको कंटेंट अच्छा लगना चाहिए, उनका मनोरंजन होना चाहिए और यही बदलाव Talent vs Nepotism की बहस को और नई दिशा देता है आज सोशल मीडिया पर दर्शक तुरंत अपनी प्रतिक्रिया रख देते हैं, अगर उनको कोई फिल्म किसी एक्टर का काम अच्छा नहीं लगा तो तुरंत सोशल मीडिया पर अपनी राय कमेंट कर देते हैं वहीं अगर किसी नए एक्टर का भी काम उनको अच्छा लगता है तो वो उनकी तारीफ करने से भी नहीं पीछे हटते, इस लिहाज से ये कहना बहुत उचित होगा कि केवल पहचान के दम पर इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहना अब संभव नहीं हैं |
क्या Talent और Opportunity दोनों होना ज़रूरी हैं ?
इसका सीधा सा जबाब हैं हा, आज के समय में दोनों होना काफ़ी ज़रूरी हैं सफल होने के लिए, कई बार लोग Talent vs Nepotism को केवल दो विकल्प की लड़ाई समझ लेते हैं लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही हैं | टैलेंट Important हैं लेकिन Opportunity भी उतनी ही ज़रूरी हैं – इसलिए कहा गया हैं – Ability is little account without opportunity
अगर आपके पास बहुत टैलेंट हैं लेकिन आपको मौक़ा ही नहीं मिला, प्लेटफार्म ही नहीं मिला तो आप अपने टैलेंट को कैसे साबित कर पाएंगे, वही दूसरी तरफ अवसर मिलने के बाद भी बहुत लोगों में टैलेंट नहीं होता हैं तो वो लम्बे समय तक नहीं टिक सकते हैं | इसलिए सफ़ल होने के लिए टैलेंट और मौक़ा दोनों का होना ज़रूरी हैं |
अंततः जीत किसकी होती हैं
बात बिलकुल साफ़ हैं Nepotisam के कारण शुरुआत आसान हो सकती हैं ब्रेक जल्दी मिल सकता हैं लेकिन टैलेंट के ज़रिये आप लम्बे समय तक टिक सकते हैं और लोगों के दिलो में जगह बना सकते हैं | क्योंकि दर्शकों का प्यार और सम्मान और स्थायी सफ़लता टैलेंट के दम पर ही हासिल की जा सकती हैं |
यही कारण हैं की आज बड़े बड़े स्टार के पुत्र पुत्रियां भी अब एक्टिंग की पढाई करते हैं क्योकि शुरुआती अवसर कोई भी अपने पहचान के डीएम पर दिला सकता हैं लेकिन उस अवसर को सफ़लता में बदलने के लिए टैलेंट होना बहुत ज़रूरी हैं |
मैं अपना खुद का एक्सपीरियंस बताता हूँ, मैं जब एक फिल्म कर रहा था तो उसमें मैं एक कैरेक्टर जो कि एसपी का कैरेक्टर था, उसके लिए मैं अपने आप को कास्ट करना चाह रहा था क्योंकि मैं ही खुद प्रोड्यूसर था लेकिन वहाँ पर जो निर्देशक थे और भी जो टीम थी उन लोगों ने मना किया कि आप वो चीज़ नहीं कर पाओगे
क्योंकि वो जो कैरेक्टर था वो काफी दमदार था और उन लोगों ने जब मुझे जज किया तो बताया कि नहीं आप आगे कर सकते हो लेकिन अभी आप उस कैरेक्टर के लिए फिट नहीं हो | तो मैंने किसी और को दे दिया, तो ये बहुत हद तक सही है कि अगर आपमें टैलेंट है तभी आप आगे बढ़ सकते हो केवल पहचान से या फिर किसी बड़े लोगों से आपकी अगर अच्छी पहचान है
तो आपको मौका जरूर मिल जाएगा लेकिन साबित करने के लिए आपके अंदर टैलेंट का होना बहुत ही जरूरी है वरना आप सफल यानि की लंबी सफलता आपको नहीं मिल सकती है और ये बात सही कि सफलता का पैमाना दर्शकों के ऊपर निर्भर करता है अगर दर्शकों को आपका काम पसंद आता है आप उनसे जुड़ पाते हो ,उन पर अपनी छाप छोड़ पाते हो तभी आप सफल माने जाते हो और तभी दर्शक आपको भी याद रख पाएंगे लंबे समय के लिए
निष्कर्ष –
इसलिए यदि कहा जाए कि Talent vs Nepotism में आखिर जीत किसकी होती है तो सबसे बेहतरीन जवाब ये है कि शुरुआत में नेपोटिज्म केवल आपको मौका दिलाने में मदद कर सकता है लेकिन लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए आपके अंदर टैलेंट होना बहुत ही जरूरी है अन्यथा आप लंबी रेस का घोड़ा कभी भी साबित नहीं हो सकते हैं जैसा कि मैंने ऊपर में कई सारे उदाहरण भी देकर आपको बताया हैं |
तो फ्रेंड्स कैसा लगा आज का ये टॉपिक? काफी लोग इस पर हमेशा बात करते रहते हैं। अगर आपको ये टॉपिक जो Talent vs Nepotism हैं अगर अच्छा लगा हो तो प्लीज एक लाइक ज़रूर कीजिएगा। और ऐसे ही बॉलीवुड से रिलेटेड कंटेंट के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हो। साथ ही अगर कोई भी सवाल हो, कोई सुझाव हो इस पोस्ट से रिलेटेड या फिर हमारे किसी भी पोस्ट से रिलेटेड आपके पास, तो आप हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हो |
जो कि लिंक मैंने दिया है यहाँ पर आप हमें डीएम कर सकते हो, मैसेज कर सकते हो। हम कोशिश करेंगे आपके हर मैसेज का जवाब देने का और साथ में आप यह भी कमेंट करो कि आपको किस तरह के टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो मैं ऐसे ही पोस्ट लिखने की कोशिश करूँगा। चलिए मिलते हैं फिर एक नए पोस्ट के साथ। तब तक के लिए आप सबका दिल से धन्यवाद। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, जय हिंद, जय भारत, धन्यवाद।
Frequently Asked Questions (FAQs)
1. Nepotism का मतलब क्या होता है?
Nepotism का मतलब है किसी व्यक्ति को उसके परिवार, रिश्तेदारी या पहले से मौजूद प्रभावशाली संपर्कों के कारण अवसर मिलना। बॉलीवुड में यह शब्द अक्सर स्टार किड्स को मिलने वाले शुरुआती मौकों के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है।
2. क्या Nepotism से सफलता की गारंटी मिल जाती है?
नहीं। Nepotism किसी कलाकार को शुरुआती मौका दिला सकता है, लेकिन लंबे समय तक सफलता हासिल करने के लिए टैलेंट, मेहनत और दर्शकों का समर्थन जरूरी होता है।
3. क्या Outsiders बॉलीवुड में सफल हो सकते हैं?
बिल्कुल। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाई है। मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
4. Talent vs Nepotism की बहस इतनी लोकप्रिय क्यों है?
यह बहस इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री में सभी को समान अवसर नहीं मिलते। वहीं दूसरी तरफ यह भी सच है कि दर्शक अंततः अच्छे काम और प्रतिभा को ही स्वीकार करते हैं।
5. बॉलीवुड में लंबे समय तक टिकने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
बॉलीवुड में लंबे समय तक टिकने के लिए केवल पहचान या पारिवारिक बैकग्राउंड काफी नहीं है। निरंतर सीखना, मेहनत, अनुशासन, अभिनय कौशल और दर्शकों से जुड़ाव ही स्थायी सफलता की कुंजी हैं।
Disclosure: This post may contain affiliate links. If you purchase a product through these links, we may earn a small commission at no additional cost to you. This helps us continue creating valuable content for our readers. Thank you for your support.
