आज कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का एक सबसे उभरता हुआ स्टार हैं जिन्होंने अपने दम पर ये मुक़ाम हासिल क्या हैं। आजकल वो अपने आने वाली फिल्म धमाका को लेकर काफ़ी चर्चे में हैं। तो आज हम जानेंगे कार्तिक आर्यन के जुड़े कुछ रोचक जानकारी।
कार्तिक एक बॉलीवुड के सफ़ल एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में प्यार का पंचनामा फ़िल्म से किया था। इस पहली फ़िल्म को पाने के लिए उन्हें तीन सालों तक संघर्ष करना पड़ा था। इस फ़िल्म को बॉलीवुड डायरेक्टर लव रंजन ने निर्देशित किया था।
कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक तिवारी हैं और वो मध्यप्रदेश के रहनेवाले हैं। उनका जन्म ग्वालियर में 22 नवंबर को हुआ था। हालांकि कार्तिक एक ठीक ठाक मिडिल क्लास फैमिली से तालुक रखते हैं। उनके माता और पिता दोनों डॉक्टर हैं। पिता डॉ. मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं और माता माला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।