बिना स्टंटमैन के जान हथेली पर रखते हैं ये 10 फाइट मास्टर – नाम सुनकर हिल जाता हैं पूरा बॉलीवुड (2026) Top 10 Fight Masters

Ravi u. Yadav

जब भी हम कोई फ़िल्म देखते हैं और जब एक्शन शुरू होता हैं तो हम रोमांचित हो जाते हैं और एक्शन देखना हर किसी को अच्छा लगता हैं लेक़िन क्या आप जानते हैं कि इस अविश्वसनीय हीरो के कारनामे के पीछे किसका हाथ होता हैं तो आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे Top 10 Fight Masters (Action Director) के बारे में जिसमें बात करेंगे भारत के दस सबसे बड़े Action Director के बारे में।

Contents

01. पीटर हेन ( Peter Hein )

जब भी हम Top 10 Fight Masters या Unbelievable Action  की बात करते हैं तो एक नाम सामने आता हैं पीटर हेन का जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं जो हमेशा याद किया जाएगा। दक्षिण भारतीय सिनेमा में Peter Hein का नाम High Octain Action सीन के लिए काफ़ी मशहूर हैं।  उन्होंने तमिल, तेलुगू, के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी अपना योगदान दिया हैं।

उन्होंने भारतीय सिनेमा में इंटरनेशनल स्टाइल का Stunt डिजाइन किया हैं जिसे देखकर आपको हॉलीवुड फिल्मों का अहसास दिलाता हैं। उनका ये स्टाइल भारत में काफ़ी लोकप्रियता हासिल की हैं। बड़े बजट  की मास एंटरटेनर फिल्मों में उनका द्वारा डिजाइन किया गया सिनख़ासकर के बड़े स्केल और भव्यता के लिए जाना जाता हैं।

उनकी प्रमुख फिल्में –

उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर जिसे हम फाइट मास्टर भी कहते हैं के तौर पर काम किया हैं जैसे – बाहुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली 2, रोबोट (Enthiran), मगधीरा, पुलिमुरुगन, घजिनी।

उनका अनुमानित फ़ीस –

वैसे फ़ीस को लेकर दावा तो नही किया जा सकता, लेक़िन अनुमानित उनकी एक फ़िल्म के लिए 2 करोड़ से 3 करोड़ का चार्ज करते हैं।

खासियत – Peter अपनी फिल्मों में VFX और रियल स्टंट के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के लिए ख़ासतौर पर जाने जाते हैं।

नोट: यह कोई आधिकारिक Ranking नहीं है। सूची को लोकप्रियता, प्रमुख फिल्मों, Awards, Career और भारतीयCinema में योगदान जैसे Factors के आधार पर तैयार किया गया है। Fight Masters की वास्तविक फीस और व्यक्तिगत आय आमतौर पर Public नहीं होती, इसलिए जहां Verified आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, यहाँ आपको अनुमानित आय बताया गया हैं |

02. अनबरीव Anbariv – अनबू और अरीबू )

बता दे कि ये (अनबू और अरीबू ) दोनों जुड़वा भाई हैं  और इनको फ़िल्म इंडस्ट्री में अनबरीब के नाम से भी जाना जाता हैं ये साउथ के बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं । इनकी प्रमुख सबसे ज़्यादा चर्चित फ़िल्म KFG सीरीज़ हैं जिसके लिए इन्हें सबसे ज़्यादा प्रसिद्धि मिली।

  • प्रमुख फिल्में: KGF: चैप्टर 1, KGF: चैप्टर 2, विक्रम, लियो (Leo), केजीएफ सीरीज, थलगपथी 68।
  • अनुमानित फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹4 करोड़ के करीब।
  • खासियत: इनका एक्शन स्टाइल बहुत ही रफ, टफ और डार्क (Raw and Gritty) होता है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है।

03. शाम कौशल ( Sham Kaushal )

शाम कौशल को बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डिरेक्टरों में से एक माना जाता हैं। शायद आपको पता नहीं होगा शाम कौशल फेमस बॉलीवुड एक्टर और छावा फेम विकी कौशल के पिता हैं वो बॉलीवुड में तीन दशक से कार्यरत हैं और उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया हैं | इन्होने अपने करियर की शुरआत एक Stuntman के तौर पर शुरू किया था और सात सालों तक Stuntman का काम किया और 1990 में उन्हें पहला Independent Action Director का ब्रेक मिला, हालांकि उन्होंने पहली फ़िल्म मलयालम की जिसका नाम Indrajaalam बताई जाती हैं |

शाम कौशल केवल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किया हैं जिसमें Slumdog Millionaire, मिशन इम्पॉसिबल, और Ghost Protocol शामिल हैं |

  • प्रमुख फिल्में: दंगल, पद्मावत, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बजंरगी भाईजान, क्रिश 3, पंजाब 1984, धूम 3 इत्यादि हैं |
  • अनुमानित फीस: ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ के बीच।
  • खासियत: शाम कौशल रियल ग्राउंड एक्शन और इमोशनल ड्रामा के साथ स्टंट्स को पिरोने में माहिर हैं। साथ ही बताया जाता हैं की वो फिल्म की कहानी के हिसाब से एक्शन को डिज़ाइन करते हैं |
  • अवार्ड : शाम कौशल को बेस्ट एक्शन के लिए पांच बार फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया हैं |

04 . परवेज शेख

परवेज शेख बॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर के लिस्ट में शामिल हैं परवेज शेख हाल के कुछ समय में एक चर्चित नाम बन गए हैं बॉलीवुड फाइट मास्टर के तौर पर, उन्होंने 2025 में ओह सी यंग के साथ मिलकर फिल्म कील के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्शन अवार्ड जीता हैं | इस फिल्म को भी काफ़ी सराहना मिली हैं | परवेज शेख की फिल्मों में आपकी अंतर्राष्ट्रीय एक्शन फिल्म जैसा रॉ और रियलिस्टिक टच आपको साफ देखने को मिलता हैं |

प्रमुख फिल्में: वॉर (War), पठान, जवान, बैंग बैंग, टाइगर जिंदा है।

अनुमानित फीस: ₹1.5 करोड़ से ₹2.5 करोड़।

खासियत: परवेज शेख इंटरनेशनल लेवल के गन-फाइट और गन-फू (Gun-Fu) एक्शन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

Also Read This South के Top 10 सबसे अमीर एक्टर्स (2026) – जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत!

05 . सुनील रोड्रिग्स ( Sunil Rodrigues )

Sunil Rodrigues आज Bollywood के सबसे चर्चित Contemporary Action Directors में शामिल हैं।उनका नाम विशेष रूप से बड़े BudgeSpy और Action फिल्मों के साथ जुड़ा है। चलिए अभी आप उन्हें समझ जायेंगे, अगर आपने रोहित शेट्टी की फिल्में देखते हैं सिंघम, सिम्बा ,सूर्यवंशी , तो इनमें आपने गाड़ियों को उड़ते देखा होगा, इसके पीछे सुनील रोड्रिग्स का ही हाथ और दिमाग होता हैं |

प्रमुख फिल्में

  • Shershaah
  • Pathaan
  • Tiger 3
  • Jawan
  • Animal
  • War
  • अन्य बड़े action projects

Pathaan में Shah Rukh Khan और John Abraham के helicopter और Train Sequences जैसे बड़े Action Set Pieces में Sunil Rodrigues का नाम Action Direction Team में शामिल था। Filmfare ने Pathaan के Action को उसकी प्रमुख खूबियों में गिना था।

Jawan के लिए भी Sunil Rodrigues, Anal Arasu और International Action Specialists की टीम को Filmfare Best Action Category में Winner के रूप में दर्ज किया गया।

Awards

Filmfare के Rrecords में Sunil Rodrigues के 3 Best Action wins दर्ज हैं।

अनुमानित आय

Sunil Rodrigues की exact annual income या per-film remuneration publicly available नहीं है। बड़े action productions में उनकी फीस project की scale और उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार बदल सकती है।

06. एनाल अरासु (Anal Arasu)

एनाल अरासु साउथ सिनेमा के फ़ेमस एक्शन कोरिओग्राफर मने जाते हैं इन्होने साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया हैं इनको बड़े Scale के Action Sequences और साथ ही Physically Demanding Fight के लिए जाना जाता हैं | इन्होने बॉलीवुड में भी अपने काम करने के तरीके से सबको प्रभावित किया हैं |

प्रमुख फिल्में: राउडी राठौर, दबंग 2, किक, मर्सल (Mersal), कबाली।

अनुमानित फीस: ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़।

खासियत: सीटी-मार डायलॉग्स के साथ मेल खाता भारी-भरकम और मनोरंजक स्टाइल का एक्शन।

आपको जानकर हैरानी होगी शाहरुख़ खान की फिल्म जवान के लिए एनाल अरासु के विशेष योगदान के लिए जाना जाता हैं यहां तक की फिल्मफेयर ने जवान के Metro Fight , SRK और Deepika Fight को भी हाईलाइट किया हैं |

Awards –

Jawan के लिए Anal Arasu और उनकी action team को Filmfare Best Action का सम्मान मिला।

Top 10 Fight Masters working behind the scenes on a Bollywood action sequence

07. सुप्रीम सूंदर ( Supreme Sunder )

अगर आपने एनिमल देखा होगा तो आपको रणबीर कपूर का वो एक्शन याद होगा ही, उसी फिल्म के बाद से ब्रूटल एक्शन फिल्मों का दौर चल पड़ा इस सिन के पीछे सुप्रीम सूंदर का एक्शन डिजाइन था और इन्होने साउथ के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक अलग जगह बनाई हैं | उनकी सबसे चर्चित फिल्मों की बात करें तो एनिमल बहुत ही ऊपर हैं |

प्रमुख फिल्में

  • Animal
  • Ayyappanum Koshiyum
  • Minnal Murali
  • Bheeshma Parvam
  • Kanguva
  • Good Bad Ugly
  • Parasakthi
  • Deva

खासियत: हाई-स्पीड कार चेज और एरियल स्टंट्स (हवा में उड़ने वाले एक्शन सीन्स) डिजाइन करने में इन्हें महारत हासिल है।

Animal में Supreme Sundar को Action Director के रूप में Credit दिया गया है। फिल्म की Action Team में Parvez Shaikh और Sunil Rodrigues ने भी अलग-अलग हिस्सों में काम किया था।

अनुमानित आय

Supreme Sundar की Exact Income या Net Worth Public नहीं है। उनकी फीस Project और Action Requirements के आधार पर बदलती है। लेकिन सोर्स के अनुसार एक फिल्म का वो 1 करोड़ से 1.5 करोड़ चार्ज करते हैं |

Also Know This – क्या आप जानते हैं साउथ के सबसे आमिर एक्ट्रेस कौन हैं और कितनी हैं नेटवर्थ तो इस पोस्ट को पढ़ें

Top 10 Richest South Actresses List- कौन हैं सबसे अमीर

08 . Ravi Verma ( रवि वर्मा )

Ravi Varma Indian Cinema के उन Action Directors में हैं जिन्होंने South Indian और Hindi फिल्मों दोनों में काम किया है।उनकी Action Choreography में बड़े Physical Stunts और Practical Action का खास योगदान दिखाई देता है। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में जय हो, ग़दर 2, और बॉर्डर 2 हैं | उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ साथ Kannada, Telugu, Malayalam की फिल्में भी किया हैं |

प्रमुख फिल्में

  • Jai Ho
  • Gadar 2
  • Mission Majnu
  • Gumraah
  • Crakk
  • Martin
  • Border 2

अनुमानित फीस: ₹1 करोड़ से ₹1.5 करोड़।

खासियत: हाई-स्पीड कार चेज और एरियल स्टंट्स (हवा में उड़ने वाले एक्शन सीन्स) डिजाइन करने में इन्हें महारत हासिल है।

Gadar 2 के Action के लिए Ravi Varma का नाम Sham Kaushal, Abbas Ali Moghul और Tinu Verma के साथ Filmfare Best Action nomination में शामिल था।

वहीं Border 2 में भी वह Action Director के रूप में Credited हैं।

09. Allan Amin ( अल्लन अमीन )

अगर Bollywood के Modern Action और Stunt Design की बात हो, तो Allan Amin का नाम बेहद महत्वपूर्ण है।वे Bollywood के साथ-साथ Telugu और Malayalam cinema में भी काम कर चुके हैं। उनकी खासियतAction को Cinematic Spectacle बनाने के साथ-साथ RealisticExecution पर ध्यान देना रही है।

प्रमुख फिल्में

  • Bandit Queen
  • Dil Se
  • Satya
  • Mission Kashmir
  • Qayamat: City Under Threat
  • Main Hoon Na
  • Dhoom
  • Dus
  • Dhoom 2
  • Race
  • Delhi-6
  • Bhaag Milkha Bhaag
  • Dishoom
  • Border 2

Allan Amin ने 2024 में एक interview में बताया कि वह action को पहले practically test करने पर जोर देते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने Dhoom 2 में Hrithik Roshan के helicopter से moving train पर jump वाले sequence को practical feasibility test के बाद execute किया था।

Awards

Allan Amin ने Filmfare Best Action Award तीन बार जीता—Mission Kashmir, Qayamat: City Under Threat और Dus के लिए।

अनुमानित आय

उनकी exact annual income public नहीं है। Industry में उनकी लंबे समय की reputation और बड़े projects को देखते हुए उनकी professional earning को सामान्य stunt coordinator की income से सीधे compare करना उचित नहीं होगा।

10. Abbas Ali Moghul

Abbas Ali Moghul एक बहुत ही एक्सप्रिएंसीड एक्शन डायरेक्टर हैं ये उन Fight Masters में हैं जिनका career कई दशक पुराना हैं उनका film industry से जुड़ाव बचपन से रहा। उन्होंने 1980 में stunt artist और stunt double के तौर पर काम शुरू किया और 1992 में action director के रूप में काम करना शुरू किया।

प्रमुख फिल्में

  • Ghulam
  • Sarfarosh
  • Dushman
  • Sangharsh
  • Josh
  • Khiladi 420
  • Awara Paagal Deewana
  • Agneepath
  • Baby
  • Naam Shabana
  • Panipat
  • Gadar 2

IMDb के अनुसार उनका career चार दशक से अधिक लंबा है और वह 600 से ज्यादा projects से जुड़े रहे हैं। Awara Paagal Deewana के लिए उन्होंने Best Action Director के Filmfare और Screen Awards जीते।

अनुमानित आय

इतने लंबे career के बावजूद उनकी exact annual income public नहीं है। उनकी earning project-based रही है और अलग-अलग फिल्मों में उनकी जिम्मेदारी के अनुसार बदलती रही होगी।

🎬 Fight Choreography सीखने में रुचि है?
फिल्मों में fight sequences कैसे design किए जाते हैं, इसे समझने के लिए यह book उपयोगी हो सकती है।

Check Now Fight Choreography: A Practical Guide for Stage, Film and Television

Fight Master की फीस कैसे तय होती हैं ?

अब आपके मन में भी सवाल आता होगा की इनका फीस कैसे और किस बात पर निर्भर करता हैं तो इनका फीस निचे दिए गए कुछ बातों के आधार पर तय किया जाता हैं |

  • फिल्म का Budget
  • Action Sequences की संख्या
  • Shooting location
  • Stunt की Complexity
  • International ActionTeam की जरूरत
  • Shooting DaysS Actor की stunt requirements
  • Safety और Equipment
  • Fight Master की Reputation

इसी वजह से किसी एक Fixed Amount को “Bollywood Fight Master की Salary” कहना सही नहीं होगा।

बड़े और Established ActionDirectors की फीस छोटे Projects की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है, लेकिन Individual Contracts Confidential होने के कारणExact Figures आमतौर पर Public नहीं होतीं।


Fight Masters के मुख्य काम

Fight Master का काम सिर्फ कलाकार को Punch मारना सिखाना नहीं होता। एक बड़े action sequence को तैयार करने में Fight Master को कई चीजों पर काम करना पड़ता है।

1. Fight choreography

कौन सा punch कब आएगा, actor किस दिशा में गिरेगा और camera में कौन सा movement दिखाई देगा—ये सब पहले से तय किया जाता है।

2. Stunt design

Car crash, bike stunt, fall, jump, explosion या किसी दूसरे dangerous stunt की planning की जाती है।

3. Safety

सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक कलाकार और stunt team की safety होती है।

4. Camera coordination

Action sequence सिर्फ stunt नहीं होता। Camera, lighting, editing और choreography को एक साथ coordinate करना पड़ता है।

5. Actor training

कई फिल्मों में actors को shooting से पहले combat और stunt training दी जाती है।

मेरी राय

जहाँ तक मैंने देखा हैं एक फाइट मास्टर का काम बहुत ही कठिन होता हैं क्योंकि ये बहुत ही रिस्क से भरा काम हैं इसमें एक चूक से किसी की जान तक जा सकती हैं इसलिए इस काम को करने के लिए बहुत ही शांत दिमाग और प्रैक्टिकल नॉलेज की ज़रूरत होती हैं | जब मैं अपनी फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहा था तो मैंने देखा फाइट मास्टर का काम | एक मिनट के सिन को शूट करने के लिए पूरा दिन निकल जाता हैं और कभी कभी कई दिन भी लग जाता हैं | साथ ही एक्शन सिन शूट करना किसी भी फिल्म के लिए सबसे खर्चीला होता हैं | लेक़िन सैलूटे हैं ऐसे Action Director को जो इतनी मेहनत करते हैं और उसके बाद हम जब फिल्म देखते हैं तो हमें बहुत मज़ा आता हैं |

अगली बार जब भी आप कोई फिल्म देखो और जब एक्शन सिन आये तो याद कीजियेगा इसके पीछे कई लोगों की दिन रात की मेहनत होती हैं तब जाके कोई KGF स्टार या पुष्पा जैसा स्टार बनता हैं |

Top 10 Fight Masters की हमारी सूची

Fight Masterप्रमुख पहचान
Sham KaushalGangs of Wasseypur, Dangal, Krrish
अनबरीव AnbarivKGF 1, KGF 2,
Allan AminDhoom, Dus, Mission Kashmir
Peter HeinBaahubali, Ghajini, Pulimurugan
Parvez ShaikhVikram Vedha, Kill, War
Sunil RodriguesPathaan, Tiger 3, Jawan
Anal ArasuJawan और South Indian action
Abbas Ali MoghulAwara Paagal Deewana, Gadar 2
Ravi VarmaGadar 2, Mission Majnu, Border 2
Supreme SundarAnimal, Minnal Murali

Martial Arts के बारे में और जानें
अगर आपको फिल्मों के action और combat techniques में दिलचस्पी है, तो यह book भी देख सकते हैं।

Check ThisThe Ultimate Book of Martial Arts

निष्कर्ष-

तो फ्रेंड्स उम्मीद करता हूँ की आपको समझ आया होगा की फ़िल्मी पर्दे पर हम जिसको हीरो मानते हैं उसको हीरो बनाने में इन फाइट मास्टर्स का बहुत बड़ा योगदान होता हैं इनकी अथक प्रयास और टेक्निक के कारण ही हम अविश्वसनीय दृश्य फिल्मों में देख पाते हैं इनका काम भी बहुत जोखिम भरा होता हैं एक गलती और जान की बाज़ी | अगर आपका कमेंट आया की फाइट मास्टर कैसे बनते हैं तो मैं उसपर भी एक अलग पोस्ट डालूंगा |

अगर पोस्ट से आपको जानकारी मिली हो और अच्छा लगा हो तो आप भी Bollywood Help Center के साथ जुड़ सकते हैं जहाँ Bollywood Career, Facts की जानकारी दी जाती हैं | साथ ही पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप डायरेक्ट इंस्टाग्राम पर या निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं |

Share This Article
Leave a comment