दोस्तों अभी के समय मे हर नया एक्टर बॉलीवुड में अपना एक स्टेबल करियर बनाने की कोशिश करता हैं और जिसके लिए वो हर रोज ऑडिशन देता हैं बहुत सारी तैयारी करता हैं Acting Classes करता हैं लेक़िन एक काम जो ज़्यादातर एक्टर नज़रअन्दाज़ करता हैं वो हैं Actor Portfolio
माना कि आप टैलेंटेड हो, लेक़िन कोई भी कास्टिंग डायरेक्टर पहले आपका टैलेंट नही देखता हैं क्योंकि वो मौक़ा पहले आता ही नही हैं Casting Director पर सबसे पहला Impression आपका Actor Portfolio ही डालता हैं ।
आपका Portfolio जितना प्रोफेशनल होगा, आपको उतना ज़्यादा ऑडिशन क्रैक करने का मौक़ा मिल सकता हैं । इसलिए एक नए एक्टर के लिए पोर्टफोलियो बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता हैं। आज के इस पोस्ट में एसी को जानेगे की आपका Portfolio कैसे होना चाहिए, और कैसे आपको बनाना चाहिए ?
Actor Portfolio क्या होता है?
Actor portfolio क्या होता हैं और ये कैसा होना चाहिए इसको लेकर ख़ासकर नए एक्टर काफ़ी कंफ्यूज़ रहते हैं आपको बता दे ये आपका एक प्रोफेशनल पहचान होता हैं एक एक्टर के तौर पर। जिसके अंतर्गत आपकी Photographs होते हैं और बेसिक जानकारी होती हैं आपके बारे में। साथ इसमें वीडियो शो Reel भी हो सकता हैं अगर ज़रूरत पड़ी तो।
इसका मुख्य उद्देश्य ये होता हैं Casting Professionals को यह समझाना है कि आप कौन हैं, camera पर कैसे दिखते हैं और किस तरह के roles के लिए suitable हो सकते हैं।
इन्हें भी जाने – Bollywood Audition Tips: बॉलीवुड ऑडिशन में ये 6 गलतियाँ आपको रिजेक्ट करा सकती हैं
Portfolio में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए?
1. अच्छी और Natural Photos
आपके Portfolio में कुछ फोटोग्राफ्स चाहिए होता हैं जो नेचुरल हो, कोई ज़्यादा एडिटिंग नही की हो, ताकि सब रियल समझ आये की आप किस कैरक्टर के लिए फिट हो सकते हैं एक बात ख्याल रखें आपके फ़ोटो स्पष्ट दिखाई देने चाहिए। साथ ही इसमें आपका नाम, आपकी Hight, Language, Location और Acting Exprience की जानकारी होती हैं ।
अगर आपके पास कोई एक्सपीरिएंस नही तो मत डाले, बस सारा Details दे सकते हैं ऐसा नही हैं कि Exprience न होने से काम नही मिलता हैं।
2. Basic Actor Profile
आपकी profile में आपका नाम, उम्र range, height, languages, location और acting experience जैसी जरूरी जानकारी हो सकती है।
अगर आपने Theatre किया है या फिर कोई Short Film, कोई Ad फ़िल्म या कोई भी वेब सीरीज़ तो उसके बारे में आप शार्ट जानकारी दे सकते हैं ।
3. Introduction Video
Introduction Video हमेशा छोटा रखें जिसमें आपकी बेसिक जानकारी रहती हैं जिससे Casting Team को आपकी Peronality और Communication स्किल समझने में मदद मिलती हैं ।
एक छोटा introduction video casting team को आपकी personality और communication समझने में मदद कर सकता है। इसमें बहुत लंबा कुछ न रखें, अपना, नाम, लोकेशन, और Exprience बताये।
4. Acting Video या Showreel
अगर आपके पास पहले से कोई Acting Work हैं तो उसका छोटा सा पार्ट Showreel में ज़रूर शामिल करें।Newcomers के लिए भी छोटे Acting Scenes रिकॉर्ड करना उपयोगी हो सकता है, लेकिन Video में अपनी Acting को Natural रखने की कोशिश करें।
5. Contact Information
Professional Contact Information देना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि जब भी Legitimate Casting Opportunity आये तो आपसे संपर्क किया जा सके। आप ऐसे नंबर ही दे जो हमेशा चालू रहता हो। नही तो कोई Opportunity छूट सकता हैं। लेकिन अपनी निजी और Sensitive जानकारी हर जगह सार्वजनिक करने से बचें।

इन्हें भी पढ़ें – Bollywood में Career बनाने के लिए शुरुआत कहाँ से करें? Beginners के लिए Complete Guide
Portfolio बनाते समय इन गलतियों से बचें
- जब भी आप Actor Portfolio बनाये तो नेचुरल फ़ोटो रखें, अनावश्यक Filter न लगाएं।
- बहुत ज़्यादा पुराने फ़ोटो पोर्टफोलियो में न रखें।
- ज़रूरत से ज़्यादा Informations न डाले, और ओवर Acting से भी बचें।
आपका Portfolio Simple, Clear और Professional होना चाहिए तो आपका Impression बेहतर होगा।
याद रखिए, Portfolio आपको Role दिलाने की Guarantee नहीं देता। लेकिन यह आपकी Professional Presentation को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
अगर आप ऑडिशन की तैयारी कर रहे हो, तो ये बुक आपके बहुत काम आ सकती हैं।
यहाँ देखें – Audition
मेरा एक्सपीरिएंस
फ्रेंड्स मैंने भी काफ़ी Audition दिए हैं जब भी आप ऑडिशन के लिए जाते हो, तो डायरेक्ट आपका ऑडिशन नही लिया जाता हैं। ज़्यादातर मामले में आपको देखकर ही बोल देते हैं You Are Fit or Not Fit ।
आप जब भी किसी कास्टिंग डायरेक्टर को अपना Actor Portfolio भेजते हो, और अगर वो उनके आवश्यकता के अनुसार करैक्टर मैच होता हैं तो आपको ऑडिशन के लिए बुलाता हैं उसके बाद आपका ऑडिशन होता हैं।
लेक़िन पहले वो आपका Actor Portfolio ही देखता हैं इसलिए ये जितना प्रोफेशनल होगा उतना ही ज़्यादा काम मिलने की संभावना रहता हैं। हर इंसान एक कैरेक्टर हैं इसलिए मेहनत कीजिये काम ज़रूर मिलेगा।
अगर आपका सपना एक एक्टर बनना हैं तो बहुत काम हैं लेक़िन आप हीरो ही बनना चाहते हैं तो फ़िर उसके लिए अलग प्रोसेस अपनाना होगा। इसपर आप मेरा पिछला पोस्ट पढ़ सकते हो जिसमें मैंने डिटेल में बताया हैं कि हीरो कैसे बने ?
इन्हें भी समझें – अगर आप राइटर कम्पोज़र या पब्लिशर हो तो तीन तऱीके से पैसे कमा सकते हो
निष्कर्ष
Bollywood में career बनाने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना या अच्छा अभिनय करना पर्याप्त नहीं है। आपको खुद को Professional तरीके से Present करना भी सीखना होगा।
एक अच्छा Actor Portfolio आपकी Journey का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।
अगर आप Auditions दे रहे हैं और लगातार Opportunities तलाश रहे हैं, तो अपने Portfolio को समय-समय पर Update करते रहना एक अच्छी आदत है।
Talent आपका Strength है, लेकिन सही Persentation लोगों तक उस Talent को पहुंचाने का माध्यम बन सकता है।
फ्रेंड्स अगर आपने ये पोस्ट पढ़ा हैं तो उम्मीद करता हूँ आपको अच्छी जानकारी मिली होगी, कोई भी सवाल या सुझाव हो तो Instagram पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
जय हिंद।
