बॉलीवुड में कुछ एक्टर ऐसे हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नही बल्कि उनके दमदार व्यक्तित्व और उनके अलग अंदाज से होती हैं उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं Sunny Deol जो अपने Dialogue Delivery और दमदार आवाज़ और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इस पोस्ट में बात करेंगे Sunny Deol Biography के बारे में।
Sunny Deol का करियर बहुत लंबा हैं और उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया हैं लेक़िन उनकी पहचान देशभक्ति,एक्शन और भावनात्मक फिल्मों से ज़्यादा होती हैं। Gadar: एक प्रेम कथा ने उनको सबसे ज़्यादा लोकप्रियता दिलाई, तारा सिंह का किरदार आज भी सभी के जुबान पर हैं।
Sunny Deol का जन्म और परिवार
Sunny Deol उनका फ़िल्मी नाम हैं लेक़िन उनका रियल नाम अजय सिंह देओल हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के साहनेवाल में हुआ था।
उनके पिता धर्मेंद्र हैं जो हिंदी सिनेमा के हीमैन के नाम से जाने जाते हैं और वो अपने ज़माने के सुपर स्टार रहे हैं Sunny का जन्म फ़िल्मी परिवार में हुआ और उसके बाबाज़ूद भी उन्होंने अपना रास्ता ख़ुद बनाया। हालांकि उनके परिवार का उनको पूरा सपोर्ट रहा हैं।
सनी देओल के भाई हैं जाने माने अभिनेता Bobby Deol और उनकी बहनें विजेता और अजीता देओल हैं।
Sunny Deol का परिवार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्मी परिवारों में से एक माना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें – Dhanush Biography: उम्र, परिवार, फिल्मी करियर, फिल्में और अवॉर्ड्स
Sunny Deol की पढ़ाई और अभिनय की शुरुआत
Sunny Deol को बचपन से ही फिल्मों और अभिनय में रुचि थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद अभिनय की ट्रेनिंग के लिए विदेश का भी रुख किया।
सनी देओल का बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों और अभिनय में काफी रुचि थी उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद एक्टिंग की ट्रेनिंग देने के लिए वह विदेशी भी गए । इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना करियर शुरू किया।
हालांकि उनका पूरा फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी था उसके बावजूद उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत किया क्योंकि यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी
Sunny Deol की पहली फिल्म
Sunny Deol ने 1983 में फिल्म Betaab से बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री Amrita Singh थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया और Sunny Deol को पहली ही फिल्म ने उन्हें एक नए अभिनेता के रूप में पहचान दिला दी। उनका स्क्रीन प्रेजेंस और व्यक्तित्व दर्शकों को काफी पसंद आया।
1980 और 1990 का दशक
सनी देओल अपने करियर की शुरुआत में और रोमांटिक, और एक्शन फिल्मों में काम किया लेक़िन धीरे धीरे उनकी पहचान एक एक्शन एक्टर के रूप में होने लगी। उनका फिल्मों में दमदार डायलॉग, और उनके डायलॉग बोलने का अंदाज़, और साथ ही उनका स्क्रीन प्रजेन्स लोगों को काफ़ी पसंद आती हैं। उन्होंने अबतक बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं और आज वो बड़े स्टार के तौर पर जाने जाते हैं
Sunny Deol की प्रमुख फिल्में
Sunny Deol के करियर में कई यादगार फिल्में रही हैं।
उनकी चर्चित फिल्मों में Betaab, Arjun, Tridev, Ghayal, Damini, Ghatak, Border और Gadar: Ek Prem Katha, Border जैसी फिल्में शामिल हैं।
इन फिल्मों ने उनको अलग-अलग समय पर उनके अभिनय और स्टारडम को मजबूत किया।
Ghayal से मिली बड़ी पहचान
1990 में रिलीज हुई फ़िल्म Ghayal Sunny Deol के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक थी।
फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए संघर्ष करता है। उनका दमदार एक्शन और डायलॉग इस फ़िल्म की सफ़लता को चार चांद लगा दिया था।
इस फिल्म के लिए Sunny Deol को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में Best Actor का सम्मान भी मिला।
Damini और कोर्टरूम वाला दमदार अंदाज
Sunny Deol की फिल्मों में Damini हमेशा याद किया जानेवाली फ़िल्म हैं। इस फ़िल्म में उन्होंने एक वकील के किरदार में थे और इस फ़िल्म के कॉर्ट रूम सीन फ़िल्म का सबसे प्रभावशाली रहा हैं।
उनके Dialogue Delivery के एक खास अंदाज ने इस फिल्म के किरदार को यादगार बना दिया।
Border ने बनाया देशभक्ति फिल्मों का बड़ा चेहरा
साल 1997 में रिलीज हुई Border Sunny Deol के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक रही। इस फ़िल्म में 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया हैं और सनी देओल फ़िल्म में एक सेना के अधिकारी के कैरक्टर में थे। फ़िल्म सुपर डुपर हिट फ़िल्म थी और सनी के करियर की Milestone फ़िल्म हैं।
इस फिल्म की सफलता ने Sunny Deol की पहचान को एक Patriotic Action star के रूप में और मजबूत किया।
Gadar: Ek Prem Katha और Tara Singh
Sunny Deol के करियर का टर्निंग पॉइंट था Gadar: Ek Prem Katha
साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने Tara Singh का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि और एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।
Sunny Deol की दमदार आवाज और Action Scenes फिल्म की सबसे बड़ी Highlights में शामिल रहे। Gadar ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और Sunny Deol के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई।
Gadar 2 की सफलता
कई वर्षों बाद Sunny Deol ने Tara Singh के किरदार में Gadar 2 के साथ वापसी की। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी।
Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और यह साबित किया कि Sunny Deol की लोकप्रियता आज भी मजबूत है। फिल्म की सफलता ने उनके career को एक नई ऊर्जा दी।
Sunny Deol की पत्नी और बच्चे
Sunny Deol की निजी जिंदगी हमेशा से काफी Private रही है। उन्होंने अपने परिवार को इस फ़िल्मी दुनिया से दूर ही रखा हैं उनकी पत्नी Pooja Deol हैं और उनके दो बेटे हैं करण देओल और राजवीर देओल। दोनों बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं।
Karan Deol ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की, जबकि Rajveer Deol ने भी बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया। इस तरह देओल परिवार की नई पीढ़ी भी बॉलीवुड से जुड़ रही है।
Sunny Deol का निर्देशन
Sunny Deol ने केवल अभिनय ही नहीं किया बल्कि निर्देशन में भी हाथ आजमाया।
उन्होंने Dillagi, Ghayal Once Again और Pal Pal Dil Ke Paas जैसी फिल्मों से निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया। इससे पता चलता है कि उनकी रुचि केवल अभिनय तक सीमित नहीं रही।
राजनीति में Sunny Deol
Sunny Deol ने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और पंजाब की Gurdaspur लोकसभा सीट से जीत हासिल की। इस तरह उनका सार्वजनिक जीवन केवल फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा।
Sunny Deol की एक्टिंग की खासियत
Sunny Deol की एक्टिंग की सबसे बड़ी ख़ासियत उनका voice modulation, dialogue delivery और powerful screen presence माना जाता है।
उनकी फिल्मों में Action Scenes के साथ-साथ Emotional Scenes भी दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं।उनका अभिनय बहुत ज्यादा दिखावटी होने के बजाय कई बार सीधा और Intense नजर आता है। यही वजह है कि उनके कुछ किरदार आज भी दर्शकों की यादों में बने हुए हैं।
Sunny Deol का बॉलीवुड में योगदान
चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में Sunny Deol ने हिंदी सिनेमा के अलग-अलग दौर देखे हैं।
उन्होंने Romantic फिल्मों से शुरुआत की, Action फिल्मों में पहचान बनाई, Patriotic फिल्मों में लोकप्रियता हासिल की और बाद के दौर में एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत वापसी की।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में यह भी शामिल है कि उन्होंने अपनी एक ऐसी पहचान बनाई जो दूसरे अभिनेताओं से काफी अलग रही।
यही कारण है कि Sunny Deol को हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली action stars में गिना जाता है।
मेरे फेवरेट एक्टर
मैं बचपन से ही सनी देओल फिल्मों में देखा हैं वो मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं क्योंकि उनका जो अंदाज़ होता हैं फिल्मों में वो वाक़ई सबसे अलग होता हैं उनका इंटेंस टेम्परामेंट देखने लायक होता हैं। जब वो एक्शन करते हैं तो मुझे बहुत पसंद आता हैं।
हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म जाट का एक्शन वाकई काबिले तारीफ़ हैं । वो बॉलीवुड के सबसे अलग एक्टर हैं आज 65 साल की उम्र में भी वो सबसे ज़्यादा डिमांडिंग और महंगे स्टार हैं । अभी उनकी आनेवाली फ़िल्म बटवारा 1947 जो काफ़ी चर्चे में हैं उस फ़िल्म के लिए उन्होंने 60 करोड़ का फ़ीस लिया हैं।
निष्कर्ष
Sunny Deol की कहानी सिर्फ एक फिल्म स्टार की कहानी नहीं है। यह एक ऐसे अभिनेता की कहानी है जिसने लंबे समय तक बदलते हुए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए रखी।
Betaab से लेकर Gadar और Gadar 2 तक, Sunny Deol ने कई ऐसे किरदार निभाए जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।
उनकी आवाज, उनका अंदाज और पर्दे पर उनकी मजबूत मौजूदगी उनकी पहचान बन चुकी है।
