Laughter Chefs Season 3: Contestants, Winner, Judges,Timing, OTT और शो से जुड़ी पूरी जानकारी

Ravi u. Yadav

एक ऐसा रियलिटी शो जिसमें आपको एक साथ सबकुछ देखने को मिलत हैं कुकिंग, कॉमेडी साथ ही सेलेब्रिटीज़, एंटरटेनमेंट सबकुछ आपको देखने को मिक्ता हैं। जी आज हम बात करने वाले हैं Laughter Chefs Season 3 के बारे में।

Contents
Laughter Chefs Season 3 क्या हैं ?Laughter Chefs Season 3 की लोकप्रियता का कारणबिल्कुल अलग कॉन्सेप्टफ़ेमस सेलिब्रिटी फ़ैमिली एंटरटेनमेंटकौन हैं Laughter Chef Season 3 के होस्टLaughter Chef Season 3 के जजLaughter Chef Season 3 के Contestantsइस शो का फॉरमेट कैसे काम करता हैं ?Laughter Chefs Season 3 कब और किस चैनल पर आता है?Laughter Chefs Season 3 की टाइमिंगLaughter Chefs Season 3 के निर्माता, निर्देशक और तकनीकी जानकारीLaughter Chefs को इतना पसंद क्यों किया जाता है?Laughter Chefs Season 3 के विजेता कौन बने?क्या Laughter Chefs एक स्क्रिप्टेड शो है?क्या Laughter Chefs Season 4 आएगा?Laughter Chefs ने टीवी इंडस्ट्री में क्या बदलाव लाया?Laughter Chefs Season 3 के Contestants की प्रोफाइल1. Aly Goni2. Jannat Zubair3. Karan Kundrra4. Tejasswi Prakash5. Krushna Abhishek6. Kashmera Shah7. Elvish Yadav8. Isha Malviya9. Gurmeet Choudhary10. Debina Bonnerjee11. Vivian Dsena12. Eisha Singh13. Abhishek Kumar14. Samarth Jurelक्या आम लोग Laughter Chefs में भाग ले सकते हैं?मेरे ख़ुद के विचारनिष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में इस शो से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी, इसमें जानेगे, इसके कांस्टेंट, विनर, जज, टाइमिंग सबकुछ के बारे में जानेगे पूरे विस्तार से।

इस शो ने लोगों काफ़ी आकर्षित किया हैं बात करें तो इस शो में केवल खाना बनाने की बात करें इस शो में केवल स्वादिष्ट खाना बनाने की चुनौती नहीं होती बल्कि इस एपीसोड में आपको हर एपीसोड में हंसी मजाक और टीमवर्क के साथ मनोरंजन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा।

Laughter Chefs Season 3 क्या हैं ?

जैसा इसके नाम से ही पता चलता हैं Laughter Chefs (लाफ्टर सेफ ) – यानी कि खाना बनाते बनते फुलटू मस्ती, उस लिहाज से ये एक बेहतरीन भारतीय कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो है इस शो में आपको टीवी आर्टिस्ट से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे इस टीम में खाना बनाते हुए आपको दिखेंगे।

लेकिन यह सिर्फ एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं है  बल्कि हर एपीसोड में आपको काफी मजेदार बातचीत देखने को मिलेगा, कॉमिक मोमेंट, साथ ही समय सीमा में खाना बनाने की चुनौती और कई मनोरंजक ट्विस्ट भी आपको देखने को मिलते हैं यही वजह है कि यह शो आज केवल फुड लवर के लिए ही नहीं बल्कि फैमिली ऑडियंस के बीच भी काफी लोकप्रिय साबित हो

Laughter Chefs Season 3 की लोकप्रियता का कारण

बात करें इस शो की लोकप्रियता के तो इसके कई सारे कारण है ऐसे तो कई सारे कुकिंग शो आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन   Laughter Chefs Season 3  यह इसलिए भी काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसके कुछ अलग ही कासेप्ट है चलिए मैं आपको एक-एक करके इसके लोकप्रिय होने का कारण बताता हूं।

इन्हें भी जाने टॉप 10 एक्टिंग स्कूल इन इंडिया (2026) – जहां से बनते हैं सुपरस्टार!

बिल्कुल अलग कॉन्सेप्ट

एक्चुअली इस शो का जो कांसेप्ट है यह बिल्कुल अलग है यहां पर मनोरंजन के साथ-साथ आपको, तय समय सीमा में कुकिंग करके दिखाना होता है साथ में आपको अलग-अलग सेलिब्रिटी को देखने को मिलता हैं।

इस शो में आपको हंसी मज़ाक, टीमवर्क, और भरपूर मनोरंजन भी देखने को मिलता हैं जिसके कारण इस शो को हर तरह के लोग पसंद करते हैं ।

फ़ेमस सेलिब्रिटी

दर्शक अपने पसंदीदा कलाकार को काम करते हुए, किचन में खाना बनाते हुए, साथ ही वो जो भी गलतियां करते हैं ये सब लोग देखना पसंद करते हैं जिसके कारण भी ये  यह शो और ज्यादा लोकप्रिय बना हुआ हैं।

फ़ैमिली एंटरटेनमेंट

वही ये एक ऐसा शो हैं जिसको आप पूरी फ़ैमिली के साथ बैठ कर देख सकते हो, यानी कि इसमें कोई भी ग़लत डायलॉग या सीन देखने को नही मिलेगा।

कौन हैं Laughter Chef Season 3 के होस्ट

बता दे कि इस शो को होस्ट भारती सिंह हैं जिसे आप सब The Kapil Sharma Show (द कपिल शर्मा शो) में भी देखते हैं। भारती की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और एंकरिंग इस शो को काफी लोकप्रियता दिला रही है ।

साथ ही पूरे शो में आपको शो के प्रतिभागी के साथ पूरे शो में,  कंटेस्टेंट के साथ हंसी मजाक आपको देखने को मिलेगा,जो इस शो को और मज़ेदार बनाता हैं।

Laughter Chef Season 3 के जज

इस लोकप्रिय शो के जज हैं सिर्फ हरपाल सिंह सोखी विकल्प खाना वह केवल खाने का स्वाद ही नहीं देखते हैं साथ ही डिश तैयार करने की क्षमता और का भी मूल्यांकन करते हैं उनके मजेदार अंदाज ने शो में एक अलग ही रंग भर दिया हैं ।

Laughter Chefs Season 3 contestants with host Bharti Singh

Laughter Chef Season 3 के Contestants

इस सीज़न में कई लोकप्रिय टीवी सितारों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
– Aly Goni
– Jannat Zubair
– Karan Kundrra
– Tejasswi Prakash
– Krushna Abhishek
– Kashmera Shah
– Elvish Yadav
– Isha Malviya
– Gurmeet Choudhary
– Debina Bonnerjee
– Vivian Dsena
– Eisha Singh
– Abhishek Kumar
– Samarth Jurel

इन सभी कलाकारों ने अपनी कुकिंग के साथ-साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसकी लोकप्रियता का ये भी एक कारण हैं कि अपने फेवरेट शो के कलाकार को भी देखने को मिलता हैं।

इन्हें भी पढ़ें Casting Couch in Bollywood – कितना सच, कितना झूठ, नए कलाकार कैसे रहे सतर्क

इस शो का फॉरमेट कैसे काम करता हैं ?

इस शो का फॉरमेट बहुत अलग हैं इसमें हर एपिसोड में  जो भी काँटेस्टेन्ट्स होते हैं उनको एक निश्चित समय सीमा में एक नई डिश तैयार करने का टास्क दिया जाता हैं।  इस दौरान मज़ाक मस्ती भी काफ़ी होती हैं।

कभी समय कम पड़ जाता हैं तो कभी डिश की सामग्री बदल जाती नहीं, साथ ही कभी टीमवर्क ही हर और जीत का कारण बन जाती हैं।

Laughter Chefs Season 3 कब और किस चैनल पर आता है?

Laughter Chefs – Unlimited Entertainment Season 3 का प्रसारण Colors TV पर किया गया हैं दर्शक इसे टेलीविजन पर निर्धारित समय पर देख सकते थे, जबकि एपिसोड्स डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी उपलब्ध हैं , जिससे जो दर्शक टीवी पर शो मिस कर देते हैं वे बाद में अपनी सुविधा के अनुसार इसे ऑनलाइन देख सकते थे।

चैनल: Colors TV
OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar
भाषा: हिंदी
शैली (Genre): Cooking Reality Show + Comedy + Celebrity Entertainment
एपिसोड अवधि: लगभग 50 से 110 मिनट (विशेष एपिसोड के अनुसार समय अलग हो सकता है)।

Laughter Chefs Season 3 की टाइमिंग

सीज़न 3 का प्रसारण सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) को प्राइम टाइम स्लॉट में किया गया हैं । टीवी चैनल समय-समय पर अपने कार्यक्रमों की टाइमिंग में बदलाव कर सकते हैं, इसलिए दर्शकों को सबसे ताज़ा प्रसारण समय के लिए Colors TV की आधिकारिक लिस्टिंग या JioHotstar पर उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं।

Laughter Chefs Season 3 के निर्माता, निर्देशक और तकनीकी जानकारी

किसी भी सफल रियलिटी शो के पीछे केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बड़ी क्रिएटिव और प्रोडक्शन टीम भी काम करती है। Laughter Chefs – Unlimited Entertainment की तकनीकी जानकारी इस प्रकार है:

  • शो का नाम: Laughter Chefs – Unlimited Entertainment
  • सीज़न: Season 3
  • आधार (Based On): Cooku with Comali
  • शैली (Genre): Cooking, Comedy, Reality Show
  • भाषा: हिंदी
  • देश: भारत
  • होस्ट (Presenter): Bharti Singh
  • जज: Chef Harpal Singh Sokhi
  • निर्माता (Producer): Vipul D. Shah
  • प्रोडक्शन हाउस: Optimystix Entertainment
  • नेटवर्क: Colors TV
  • OTT Streaming: JioHotstar
  • कैमरा सेटअप: Multi-camera Production
  • औसत एपिसोड अवधि: 48–114 मिनट

ई शो में जज Chef Harpal Singh Sokhi स्वाद, प्रस्तुति (Presentation), रचनात्मकता (Creativity) और दिए गए निर्देशों के अनुसार डिश का मूल्यांकन करते हैं। वहीं Bharti Singh अपनी कॉमेडी और एंकरिंग से पूरे शो को हल्का-फुल्का और पारिवारिक मनोरंजन में बदल देती हैं।

Laughter Chefs को इतना पसंद क्यों किया जाता है?

इस शो की लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं:

  • कुकिंग और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण।
  • टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों की भागीदारी।
  • पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखने योग्य मनोरंजन।
  • हर एपिसोड में नई रेसिपी और नई चुनौतियाँ।
  • सेलिब्रिटीज़ की अनफ़िल्टर्ड मस्ती और टीमवर्क।

यही कारण है कि कम समय में Laughter Chefs भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित एंटरटेनमेंट रियलिटी शोज़ में शामिल हो गया।

Laughter Chefs Season 3 winner Aly Goni and Jannat Zubair

Laughter Chefs Season 3 के विजेता कौन बने?

अब जानते हैं कि इस शो के विजेता कौन कौन हैं ? Laughter Chefs Season 3 के ग्रैंड फिनाले में Aly Goni और Jannat Zubair की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

पूरे सीजन के दौरान इन दोनों ने यानी की एलिगोनी और जन्नत जुबेर ने अपनी बेहतरीन कुकिंग स्किल्स, टीमवर्क और अपने मनोरंजक अंदाज़ से  हर लोगों को काफी प्रभावित किया हैं।

अपनी टाइमिंग अपने काम करने का अंदाज ऑन मनोरंजन स्टाइल के कारण इन दोनों ने जजों को भी काफी प्रभावित किया है साथ फ़िनाले एपिसोड में कुछ कठिन चैलेंज को भी   भी दोनों ने बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया। जिसके कारण ये जोड़ी विजेता बनी।

हालांकि इस शो में जीत सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रतिभागियों की लोकप्रियता भी काफी बढ़ जाती है। सोशल मीडिया पर भी फिनाले को लेकर दर्शकों ने खूब प्रतिक्रिया दी और विजेताओं को बधाइयाँ दीं।

इन्हें भी जानेओटीटी प्लेटफार्म और अपने प्रोजेक्ट के लिए प्रोड्यूसर कैसे ढूढ़े ?

क्या Laughter Chefs एक स्क्रिप्टेड शो है?

ये सवाल इंटरनेट पर काफी सर्च किया जाता है। शो का मूल कॉन्सेप्ट रियलिटी आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को वास्तविक कुकिंग टास्क दिए जाते हैं। हालांकि किसी भी बड़े एंटरटेनमेंट शो की तरह इसकी प्रस्तुति को मनोरंजक बनाने के लिए कुछ हिस्सों की पहले से प्लानिंग की जाती है। लेकिन कुकिंग चैलेंज, प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया और उनकी टीमवर्क दर्शकों के लिए शो का असली आकर्षण बने रहते हैं।

क्या Laughter Chefs Season 4 आएगा?

अब ज़्यादातर लोगों का सवाल ये भी रहता हैं कि क्या Laughter Chefs Season 3 की लोकप्रियता को देखते हुए क्या सीजन 4 भी आएगा ? दर्शकों के बीच अगले सीजन को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि लेख लिखे जाने तक निर्माताओं की ओर से नए सीजन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि शो को पहले की तरह अच्छा दर्शक समर्थन मिलता है, तो भविष्य में नया सीजन आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Laughter Chefs ने टीवी इंडस्ट्री में क्या बदलाव लाया?

इस शो ने यह साबित किया कि रियलिटी शो केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं होने चाहिए। अगर उनमें कॉमेडी, दोस्ती और पारिवारिक मनोरंजन का संतुलन हो, तो दर्शक उन्हें लंबे समय तक पसंद करते हैं।

Laughter Chefs ने कई लोकप्रिय टीवी कलाकारों को एक अलग अंदाज में पेश किया। इससे दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों की नई छवि देखने का मौका मिला और शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।

Laughter Chefs Season 3 के Contestants की प्रोफाइल

इस सीज़न में कई लोकप्रिय टीवी कलाकारों और सोशल मीडिया स्टार्स ने हिस्सा लिया। हर जोड़ी अपने अलग अंदाज़, कुकिंग स्टाइल और मनोरंजन के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में रही।

1. Aly Goni

Aly Goni भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने कई सफल टीवी धारावाहिकों और रियलिटी शोज़ में काम किया है। Laughter Chefs Season 3 में उन्होंने बेहतरीन टीमवर्क और शांत स्वभाव के साथ शानदार कुकिंग प्रदर्शन किया। उनकी जोड़ी ने पूरे सीज़न में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

2. Jannat Zubair

Jannat Zubair टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री एवं कंटेंट क्रिएटर हैं। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की। शो में उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और Aly Goni के साथ तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आया।

3. Karan Kundrra

Karan Kundrra कई लोकप्रिय टीवी शो और रियलिटी प्रोग्राम का हिस्सा रह चुके हैं। उनका मज़ाकिया अंदाज़ और प्रतिस्पर्धी स्वभाव शो की खास आकर्षणों में से एक रहा।

4. Tejasswi Prakash

Tejasswi Prakash टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी कुकिंग के साथ-साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

5. Krushna Abhishek

कॉमेडी की दुनिया का बड़ा नाम Krushna Abhishek इस शो की जान माने जाते हैं। उनकी हाज़िरजवाबी और मज़ेदार संवाद हर एपिसोड को और भी मनोरंजक बना देते हैं।

6. Kashmera Shah

Kashmera Shah ने Krushna Abhishek के साथ मिलकर कई मज़ेदार पल दिए। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई।

7. Elvish Yadav

YouTube और सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए Elvish Yadav ने इस शो के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। उनका अलग अंदाज़ और हास्य दर्शकों को पसंद आया।

8. Isha Malviya

Isha Malviya ने अपनी ऊर्जा और सकारात्मक रवैये से शो में अलग पहचान बनाई। उनकी कुकिंग और टीमवर्क की भी काफी चर्चा रही।

9. Gurmeet Choudhary

Gurmeet Choudhary टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने शांत और संतुलित अंदाज़ में कई चुनौतीपूर्ण टास्क पूरे किए।

10. Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee ने अपने अनुभव और सहज व्यवहार से शो में अच्छा योगदान दिया। Gurmeet के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

11. Vivian Dsena

Vivian Dsena टीवी के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। शो में उनका अलग व्यक्तित्व और प्रतियोगी भावना देखने को मिली।

12. Eisha Singh

Eisha Singh ने अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कई कठिन कुकिंग टास्क में अच्छा प्रदर्शन किया।

13. Abhishek Kumar

Abhishek Kumar अपनी एनर्जी और मनोरंजक व्यक्तित्व के कारण पूरे सीज़न चर्चा में रहे। उनकी टीम ने कई एपिसोड में शानदार प्रदर्शन किया।

14. Samarth Jurel

Samarth Jurel ने अपने मज़ाकिया अंदाज़ और टीमवर्क से शो में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई एपिसोड में दर्शकों को खूब हँसाया।


क्या आम लोग Laughter Chefs में भाग ले सकते हैं?

फिलहाल Laughter Chefs एक Celebrity Reality Show है। इसमें आम लोगों के बजाय टीवी कलाकार, अभिनेता, कॉमेडियन, इन्फ्लुएंसर और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है। अभी तक ऐसा कोई स्थायी सार्वजनिक ऑडिशन नहीं है, जहाँ कोई भी व्यक्ति सीधे आवेदन कर सके।

हालाँकि, यदि भविष्य में शो के निर्माता आम लोगों के लिए नया फॉर्मेट या ऑडिशन शुरू करते हैं, तो इसकी जानकारी आमतौर पर Colors TV और शो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा की जाती है। इच्छुक प्रतिभागियों को केवल आधिकारिक घोषणा पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी भी अनधिकृत एजेंसी या व्यक्ति को पैसे नहीं देने चाहिए।

यदि भविष्य में पब्लिक ऑडिशन शुरू होते हैं, तो सामान्य प्रक्रिया में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑडिशन वीडियो जमा करना, दस्तावेज़ सत्यापन और चयन के कई चरण शामिल हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में Laughter Chefs के लिए कोई खुली सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है।

मेरे ख़ुद के विचार

जहां तक मेरा खुद का सोचना है यह एक यह शो एक बेहतरीन शो कहा जा सकता है क्योंकि इसमें आप पूरी फैमिली के साथ बैठकर शो का आनंद ले सकते हो, जो हाउस वाइफ हैं या जो कुकिंग चैनल चलती है उनके लिए भी काफी अच्छा है वहां से बहुत कुछ सीख सकती हैं

और सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह के शो से काफी लोगों को जो भी टेलीविजन के आर्टिस्ट है उनको और ज्यादा फेम  मिलने की संभावना रहती है क्योंकि ये शो OTT ऐप पर भी आता है, तो आज हर हाथ में स्मार्टफोन है तो उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ रही है

उस लिहाज से कहें तो यह शो काफी बढ़िया है जहां पर कोई भी आपको वल्गर चीज़े देखने को नही मिलता हैं सब कुछ साफ़ सुथरी और बेहतरीन हंसी मजाक, एंटरटेनमेंट और कॉमिक के साथ कुकिंग भी सीखने को मिलता हैं इसलिए मेरे हिसाब से यह शो काफी बेहतरीन शो है अगर आप नहीं देखते हो तो एक दो एपिसोड आप देखेंगे तो आपको काफी मजा आएगा ।

निष्कर्ष

अगर आप कुकिंग, कॉमेडी और सेलिब्रिटी एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण देखना चाहते हैं, तो Laughter Chefs Season 3 आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस शो ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, मजेदार चुनौतियों, लोकप्रिय कलाकारों और पारिवारिक मनोरंजन की वजह से लाखों दर्शकों का दिल जीता है।
चाहे आप शो के नए दर्शक हों या पुराने फैन, यह सीजन आपको हंसी, मस्ती और शानदार मनोरंजन का पूरा अनुभव देता है।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी मजेदार टॉपिक के लिए या फिर करियर रिलेटेड पोस्ट अगर आप पढ़ने के शौकीन हो तो आप Bollywood Help Center के साथ जुड़ सकते हैं और किसी तरह का कोई सवाल हो सुझाव हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भी भेज कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment