रामायण पार्ट 1 फ़िल्म रिव्यु – क्या ये फ़िल्म लोगों के उम्मीद पर खरी उतरी

Ravi u. Yadav

फ्रेंड्स आख़िरकार कई सालों के इंतज़ार के बाद जिस फ़िल्म का इंतज़ार था वो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं जी हम बात कर रहे हैं निर्देशक नितेश तिवारी की महागाथा फ़िल्म रामायण पार्ट 1 की। तो आज के इस पोस्ट में करेंगे Ramayana Part 1 Movie Review और जानेगे की कैसी हैं ये फ़िल्म और क्या ये फ़िल्म लोगों के उम्मीद के मुताबिक हैं या नही।

4000 करोड़ के भारीभरकम बजट से बनाई गई फ़िल्म जिसे दो पार्ट में बनाया गया हैं जिसका पहला पार्ट दीवाली के मौके पर भारत के साथ वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया गया हैं। ये भारत की सबसे महंगी फ़िल्म हैं अबतक की। अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या ये फ़िल्म लोगों के उम्मीद पर कितनी खड़ी उतरी हैं ?

या केवल ये एक हाइप जो बनाया गया था वो हवा हवाई साबित हुई हैं तो चलिये जानते हैं यश और रणबीर कपूर की ये फ़िल्म कैसी हैं और क्या आपको देखना चाहिए ? साथ इस पोस्ट में बॉक्सऑफिस कलेक्शन और VFX का पूरा सच भी जानने को मिलेगा।

फ़िल्म को लेकर लोगों की राय

सबसे पहले मैं अपनी राय बताना चाहता हूँ मैंने कल रात को फ़िल्म देखा, इसमें कोई दो राय नही हैं कि फ़िल्म का जो स्केल हैं मेकिंग और VFX वो अव्वल दर्जे का हैं और आपको पूरा हॉलीवुड वाली फ़ीलिंग थियेटर में आनेवाली हैं। यश का शानदार एंट्री आपके रोंगटे खड़े कर देगा जब वो लंका पर कब्ज़ा करने के लिए आता हैं।

वो अकेले हज़ारो योद्धाओं से लड़ता हैं तो वो सीन देखने के बाद आपके मुंह से एक ही शब्द निकलने वाला हैं लाजबाव। हालांकि हर लोगों का अपना नज़रिया होता हैं कुछ लोग इस फ़िल्म को लेकर अपनी अलग ही राय रखते हैं।

अगर मैं अपनी राय बताऊ तो फ़िल्म मेकिंग के अनुसार, VFX और एक्टिग की बात करें तो वाक़ई ऐसी फ़िल्म बनाना बॉलीवुड के सभी निर्देशक के वश की बात नही हैं। लेक़िन जहाँ तक मेरा मानना हैं फ़िल्म में कुछ चीज़ें आपको अज़ीब लगेगी जो मुझे भी लगा।

रामायण हमारे आराध्य और भारत के रोम रोम बसने वाले प्रभु श्रीराम की गाथा हैं लेक़िन जिस तरीके से जंगल में भगवान राम राक्षसों से जम्प कर कर के लड़ते हैं वो कही न कही खलता हैं। हालांकि ये सिनेमा हैं और इसमें इतना लिबर्टी होना लाज़मी हैं। वही एक सीन जहाँ भगवान राम शिव धनुष तोड़ते हैं उस प्रांगण में जिस तरह से आवाज़ गूंजता हैं लगता हैं जैसे कोई फिल्मी हॉल हो।

हालांकि ये मेरा पर्सनल ओपिनियन हैं जो मुझे लगा, क्योंकि हमने जो बचपन से रामायण देखा हैं उसमें प्रभु राम को बहुत मर्यादित तऱीके से दिखाया गया हैं शायद यही कारण हैं जो मुझे ऐसा प्रतीत हुआ।

स्टार कास्ट और एक्टिंग- किसने मारी बाज़ी

रणबीर कपूर – भगवान राम की भूमिका में बहुत ही शांत और बेहतरीन काम किया हैं उनका मर्यादित भाव उनका बोलने का अंदाज़ वाक़ई दिल को छू लेने वाला हैं। लेक़िन मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र के कारण कही कही वो सीमाओं में घिरते नज़र आते हैं ओवरऑल उनका चरित्र बहुत ही दमदार और अभिनय शानदार हैं।

यश – वही रावण की भूमिका में KGF फेम स्टार यश ने अपनी छाप छोड़ दी हैं उनका अगग्रेसिव अंदाज़, और स्क्रीन पर उनकी एंट्री वाक़ई में अवर्णनीय हैं बहुत जगह वो रणबीर कपूर पर भी भड़ी पड़ते हैं। रावण के रोल में वो दर्शकों की पहली पसंद बन गए हैं।

साई पल्लवी और सनी देओल: माता सीता के रूप में साई पल्लवी बेहद सौम्य और प्रभावी लगी हैं। वहीं, हनुमान जी के रूप में सनी देओल की स्क्रीन प्रेजेंस थिएटर्स में सीढ़ियां और सीटियां बजवाने के लिए काफी है।

इन्हें भी जाने – Ramayana vs Sprit – क्या रामायण के कारण प्रभास की स्परिट को होगा तगड़ा नुक़सान

Ramayana Part 1 Movie Review – रावण की स्वर्ण नगरी लंका का भव्य दृश्य

VFX स्केल और म्यूजिक

अगर बात करें फ़िल्म के3 VFX और CGI की तो वाक़ई में ये Unbelieavlae हैं इसको देखने के बात पता चलता हैं कि इस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया हैं ख़ासकर जब आप रावण और जटायु का युद्ध देखेंगे तो आपको यक़ीन नही होगा। बॉलीवुड में आजतक इस तरह का VFX किसी ने सोचा तक नही हैं ।

इसके साथ म्यूजिक की बात करें तो हॉलीवुड के दिग्गज Music Director हंस ज़िमर और भारतीय संगीतकार A R Rahman का म्यूजिक फ़िल्म के एक एक सीन को लोगों के दिलों तक पहुँचाती हैं और हर सिन का ग्राफ बहुत ऊपर चला जाता हैं ।

फ़िल्म का माइनस पॉइंट

हर बड़ी फिल्म की तरह इसमें भी कुछ कमियां हैं। चूंकि यह कहानी का पहला भाग है, इसलिए फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा स्लो (Slow Pacing) है। किरदारों के इमोशनल आस्पेक्ट्स को और गहराई दी जा सकती थी। कुछ जगहों पर पटकथा (Screenplay) थोड़ी कमजोर लगती है।

​4. रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Update)

फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाना शुरू कर दिया है। एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़ों और पहले दिन की बंपर कमाई से यह साफ हो गया है कि दर्शक इस माइथोलॉजिकल ड्रामा को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फ़िल्म पहले ही दिन भारत ने 64 करोड़ और वर्ल्डवाइड इसने 127 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया हैं।

​Final Verdict: क्या आपको देखनी चाहिए रामायण पार्ट 1?

अगर आप भारतीय पौराणिक गाथा को एक नए ग्लोबल विजुअल फॉर्मेट में बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक मस्ट-वाच (Must-Watch) अनुभव है। यह परफेक्ट तो नहीं है, लेकिन भारतीय सिनेमा के लिहाज से एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम जरूर है।

Also Know This – नितेश तिवारी की रामायण बंगाल में होगी टैक्स फ्री, एडवांस बुकिंग ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

रेटिंग : 5 / 5 (3.5/5 स्टार्स)

क्या आपने फ़िल्म देख लिया हैं तो आप क्या सोचते हो फ़िल्म को लेकर अपनी राय कमेंट ज़रूर करें और कोई भी सुझाव या सलाह हो इस पोस्ट को लेकर तो आप हमें डायरेक्ट Instagram पर भी भेज सकते हैं।

रामायण की पूरी कहानी को करीब से जानना चाहते हैं?

अगर आपको रामायण की कहानी और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को पढ़ना पसंद है, तो यह Amar Chitra Katha की रामायण पुस्तक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

👉 आज ही यहां देखें और अपनी रामायण लाइब्रेरी में शामिल करें।

Share This Article
Leave a comment